पिछले चुनाव का रिकॉर्ड टूटा, MP की 230 सीटों पर 76% से ज्यादा वोटिंग

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड 76.22 फीसदी वोटिंग हुई है। ये आंकड़ा पिछले चुनाव से ज्यादा है। 2018 के चुनाव में 75.63% वोटिंग हुई थी।इस चुनाव में सबसे ज्यादा 85.68% वोटिंग सिवनी जिले में हुई है। वहीं सबसे कम आलीराजपुर जिले में 60.10% वोट पड़े। कम वोटिंग वाले जिलों में भिंड (63.27%), भोपाल (66%) और रीवा (66.85%) शामिल हैं। रतलाम जिले की सैलाना सीट पर सबसे ज्यादा 90% वोटिंग हुई। आलीराजपुर जिले की जोबट सीट पर सबसे कम 54.04% वोट डाले गए।शुक्रवार को मतदान के बाद मतदान दलों…

230 विधानसभा सीटों के लिए आज 17 नवंबर (शुक्रवार) को वोटिंग हो रही, नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए आज 17 नवंबर (शुक्रवार) को वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में 2 हजार 533 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 5.60 करोड़ मतदाता करेंगे। वोटिंग शाम छह बजे तक होगी। नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे।मुख्य मुकाबला हमेशा की तरह भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। इस चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि भाजपा लगातार पांचवीं बार सत्ता हासिल करती है या फिर कांग्रेस की वापसी होगी? सीएम शिवराज अपनी परंपरागत सीट बुधनी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कमलनाथ…

मध्य प्रदेश में हवा बदलाव, परिवर्तन की है : अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार मध्य प्रदेश के निवाड़ी जनपद में विधानसभा क्षेत्र जतारा जनपद टीकमगढ़ में रतीराम बंसल (बरार) विधानसभा पृथ्वीपुर जनपद निवाडी में मीना यादव विधानसभा क्षेत्र निवाड़ी, मीरा दीपक यादव जनपद भिण्ड में अटेर विधानसभा क्षेत्र में मुन्ना सिंह भदौरिया तथा विधानसभा जौरा जनपद मुरैना में मनीराम धाकड़ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में अपील करते हुए कहा कि भाजपा-कांग्रेस के बहकावे में न आये। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को बहुमत से जिताये।अखिलेश यादव ने चुनावी सभाओं को सम्बोधित…

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान खुलकर कांग्रेस पर जुबानी हमले किए

लोकसभा चुनाव में NDA को चुनौती देने के लिए बने INDIA गठबंधन अब खुद की पार्टियों के लिए चुनौती पेश कर रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान INDIA गठबंधन की पार्टियों में मतभेद खुलकर सामने आई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान खुलकर कांग्रेस पर जुबानी हमले किए तो कांग्रेस के नेताओं ने भी पलटवार किया है।दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग इतनी बढ़ी की मध्य प्रदेश प्रचार से चल रही सियासी बयानबाजी यूपी तक आ गई। लेकिन बात चुनाव प्रचार और जुबानी…

दो सौ करोड़ की लागत से बनेगा अयोध्या में 12 किमी लंबा लक्ष्मण पथ

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। जनवरी में रामलला अपने मंदिर में विराजमान भी हो जाएंगे। इन सब के बीच अयोध्या की कनेक्टिविटी को भी लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार श्रीराम की नगरी में अलग अलग पथों के जरिए फोर लेन कनेक्टिवी प्रदान कर रही है। इसमें अब एक नया नाम लक्ष्मण पथ का जुड़ने जा रहा है।दरअसल अयोध्या में राम पथ का निर्माण तेजी से हो रहा है, जो नयाघाट से सहादतगंज तक…

राहुल गांधी नीमच और हरदा में रहेंगे, भोपाल में रोड शो करेंगे

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार 15 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा। ऐसे में दीपावली पर्व के दौरान भी स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राहुल गांधी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल भोपाल में रोड शो भी करेंगे।PM मोदी का कार्यक्रमदोपहर 2 बजे: बड़वानी के बजट्टा खुर्द में सभा को संबोधित करेंगे।राहुल गांधी का शेड्यूलसुबह 11:30 बजे: नीमच जिले की जावद विधानसभा के डिकेन में जनसभा करेंगे।दोपहर 1 बजे: हरदा जिले की…

मध्यप्रदेश बिधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बजाए इस बार बीजेपी ने ज्यादा टिकट काटे

‘मैं तो अब फ्री हो गया हूं। राजनीति के साथ-साथ अब समाजसेवा भी करूंगा।’ टिकट काटे जाने के सवाल पर पूर्व मंत्री पारस जैन का ये जवाब है। पारस जैन 73 साल के हैं। उज्जैन उत्तर सीट से लगातार 6 बार विधायक रहे। इस बार पार्टी ने उनकी जगह 59 साल के अनिल कालूहेड़ा को टिकट दिया है। पारस जैन कहते हैं संगठन ने जो फैसला लिया मैं उसके साथ हूं। जो समाज के बीच रहता है उसका राजनीतिक करियर खत्म नहीं होता।मध्य प्रदेश के चुनाव में इस बार बीजेपी-कांग्रेस…

11 नवंबर को अपना संकल्प-पत्र (घोषणा पत्र) जारी करने जा रही है मध्यप्रदेश में भाजपा

मध्यप्रदेश में भाजपा मतदान के छह पहले 11 नवंबर को अपना संकल्प-पत्र (घोषणा पत्र) जारी करने जा रही है। भोपाल में दोपहर 12.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में इसका विमोचन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धार और इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करेंगे। कमलनाथ निवाड़ी और सागर जिले के दौरे पर रहेंगे। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा नर्मदापुरम और सिवनी मालवा के डोलरिया में सभा…

शुक्रवार को मध्यप्रदेश में भी भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों के दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे रहेंगे

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भी भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों के दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे रहेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सतना और बड़वानी जिले के राजपुर में सभा करेंगे। कमलनाथ खंडवा जिले में, तो दिग्विजय सिंह गुना जिले में प्रचार करेंगे।सीएम शिवराज सिंह अनूपपुर, मंडला, बालाघाट और जबलपुर जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के पक्ष में सभाएं करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भिंड, दतिया, शिवपुरी और मुरैना जिले के दौरे पर रहेंगे। कैलाश विजयवर्गीय आगर और शाजापुर…

मध्यप्रदेश बिधानसभा चुनाव में अमरोद नाम का एक गांव है, जिसका राजनीति से गहरा संबंध

अशोकनगर जिले की तीन विधानसभा सीटों में सबसे रोचक मुकाबला मुंगावली में है। इस विधानसभा में अमरोद नाम का एक गांव है, जिसका राजनीति से गहरा संबंध है। इसे नेताओं का गांव भी कह सकते हैं। अब तक यहां से छह विधायक और 50 से ज्यादा लोग अलग-अलग राजनीतिक पदों पर रह चुके हैं।इस बार शिवराज सरकार के मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव को उन्हीं के भतीजे राव यादवेंद्र सिंह यादव टक्कर दे रहे हैं। ये दोनों भी इसी गांव के रहने वाले हैं। चाचा-भतीजे की इस सियासी लड़ाई को मंत्री…

वोट की राजनीति करने वालों को मंदिर बनने से कष्ट है, अखिलेश और मायावती भी आएं

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 9 नवंबर को अयोध्या में कैबिनेट बैठक करने वाली है। इस कैबिनेट बैठक में अयोध्या को कई सौगात मिल सकती है। वहीं 11 नवंबर को दीपोत्सव में इस बार अयोध्या में 21 लाख दीये जलाने की सरकार की तैयारी है। इसको लेकर अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हर साल अयोध्या में दीपक जलाने का नया रिकॉर्ड बन रहा है। वहीं अयोध्या में होने वाली कैबिनेट मीटिंग को उन्होंने पूरे देश में एक संदेश देने वाली बैठक बताया है।बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने…

2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा : मंत्री नरेंद्र कश्यप

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा। एक बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास आरोप लगाने के अलावा कुछ बचा नहीं है। प्रदेश की जनता ने 2022 में उन्हें नकार दिया है और यही वजह है कि योगी आदित्यनाथ प्रचंड बहुमत के साथ 2022 में दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री बनें। अखिलेश यादव रास्ते से भटक गए हैं और सिर्फ विरोध के लिए वह बीजेपी का विरोध…

भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को भोपाल आएंगे। वे शाम को मध्य विधानसभा क्षेत्र में 12 नंबर मल्टी ग्राउंड पर जनसभा को संबाेधित करेंगे। इससे पहले वे दोपहर में ग्वालियर जाएंगे। जहां थाटीपुर दशहरा मैदान ईस्ट में जनसभा करेंगे।मप्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल की भी चुनावी सभाएं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कल भी दस विधानसभाओं में रोड शो और सभा का कार्यक्रम है। गुना जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मधुसूदनगढ़ और आरोन में सभा करेंगे।इसके अलावा गुजरात के सीएम कल…

शहर की सबसे बड़ी इस विधानसभा को जीतने के लिए प्रियंका गांधी कांग्रेसियों को एकजुट करने को इंदौर आ रही

इंदौर-5 विधानसभा पिछली बार कांग्रेस मात्र 1132 वोट से हार गई थी। शहर की सबसे बड़ी इस विधानसभा को जीतने के लिए प्रियंका गांधी कांग्रेसियों को एकजुट करने सोमवार को इंदौर आ रही हैं। प्रियंका आमसभा को संबोधित करेंगी।शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार दोपहर रोबोट चौराहे पर आमसभा को संबोधित करेंगी। सभा में 25 से 30 हजार लोग रहेंगे। प्रियंका सोमवार के अलावा 8 नवंबर को भी इंदौर आ रही हैं। पिछली बार इंदौर-5 हम 1132 वोट से हारे थे।…

सुरखी के बिलहरा, नरयावली के कर्रापुर और खुरई के मंडी बामौरा में सभा करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार काे सागर जिले की चार विधानसभा सीटों पर सभाएं करेंगे। वे दोपहर 12 बजे सुरखी विधानसभा के बिलहरा में स्थित पुलिस चौकी ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में सभा करेंगे।इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नरयावली विधानसभा के लिए रवाना होंगे। नरयावली के कर्रापुर में वे हाई सेकंडरी स्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया के समर्थन में आयोजित सभा में शामिल होंगे।सभा के बाद वे बंडा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह…

रतलाम में चुनावी सभा, शाह-राजनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी आज एमपी में

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने प्रचार के लिए अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रतलाम आ रहे हैं। वे दोपहर 2.45 बजे बंजली ग्राउंड पर बीजेपी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी का 15 दिन के अंदर एमपी का यह तीसरा दौरा है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिवपुरी, श्योपुर और ग्वालियर जिले में, तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भिंड जिले में बीजेपी के पक्ष में सभाएं करेंगे। कांग्रेस के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बालाघाट और…

अखिलेश चंदला में करेंगे जनसभाएं, जेपी नड्‌डा रीवा में

एमपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आज बीजेपी, कांग्रेस, सपा, आप सहित तमाम पार्टियों के नेता सभाओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आज रीवा जिले में तीन विधानसभाओं में रोड शो और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे रीवा में बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।नड्‌डा के अलावा सीएम शिवराज और केन्द्रीय मंत्री भी अलग-अलग जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ नीमच और मंदसौर में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दिग्विजय सिंह देवास जिले…

बीजेपी ने 80 में से 80 लोकसभा सीट जीतने का टारगेट रखा है, जातीय जनगणना की काट खोजेंगे पार्टी के दिग्गज

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 80 में से 80 लोकसभा सीट जीतने का टारगेट रखा है। इसके लिए रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है। एक ओर विपक्षी दलों का बनता गठबंधन और दूसरी ओर जातीय जनगणना की मांग। इन दोनों मुद्दों से कैसे निपटा जाए, इसके लिए बीजेपी ने गुरुवार को दिल्ली में यूपी के नेताओं की बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के चाणक्य अमित शाह तमाम नेताओं के साथ जीत को लेकर मंथन करेंगे।शाह के 2014 में यूपी…

अखिलेश यादव के फ़ोन टेप पर क्या बोले दयाशंकर सिंह

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार उनके आईफोन की जासूसी कर रही है। जनता सरकार के खिलाफ है। उनकी जासूसी करके सरकार क्या करेगी? अखिलेश के इन आरोपों का जवाब देते हुए योगी सरकार के मंत्रियों ने हमला बोला है।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, “वो तो राजनेता हैं, उन्हें डरना नहीं चाहिए। फोन तो आतंकी और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के टेप होते हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा, “उनकी जासूसी करा…

डमी मतपत्र का आकार भी वास्तविक मतपत्र के जैसा नहीं होना चाहिए : निर्वाचन आयोग

विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जानकारी देने राजनैतिक दल या उम्मीदवार EVM की डमी बैलेट यूनिट तैयार कर सकते हैं। डमी मत पत्र को भी भूरा, पीला या धूसर रंग में छपवा सकते हैं। लेकिन, चुनाव आयोग ने अपने निर्देश में स्पष्ट किया है कि सफेद या गुलाबी रंग में डमी मत पत्र नहीं छपवा सकते हैं।वोटर्स को शिक्षित करने के उद्देश्य से डमी बैलेट यूनिटों को तैयार करने पर कोई आपत्ति नहीं है। ऐसी डमी बैलेट यूनिट लकड़ी, प्लास्टिक या प्लाई बोर्ड बाक्स की हो सकती है, लेकिन इसका…