यूपी स्वास्थ्य बिभाग में तत्कालीन डीजी समेत पांच के खिलाफ जांच के आदेश, पढ़िए पूरी खबर

यूपी स्वास्थ्य विभाग तबादला धांधली में पांच वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ शासन स्तर से आरोप तय किए गए हैं। इन आरोपों की जांच के लिए जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं निदेशक पैरामेडिकल से सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शासन स्तर से इनके खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।निदेशक पैरामेडिकल डा. निरुपमा दीक्षित, तत्कालीन महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डा. वेदव्रत सिंह तथा संयुक्त निदेशक (कार्मिक) डा. सुधीर कुमार यादव, डा. राजकुमार और…

ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षा होंगी यूपी की जेल में, आइये जानते हैं परीक्षा की तारीख

यूपी की आठ जेलों में ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं 2 अगस्त से आयोजित की जाएंगी। प्रदेश में ओपन यूनिवर्सिटी के 8 जेल समेत 139 केंद्रों पर 60 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की सत्र जुलाई -2022 की परीक्षाएं प्रदेश के 139 केंद्रों पर दो अगस्त से प्रारंभ हो रही हैं। इन परीक्षा केंद्रों में आठ केंद्रीय कारागार भी शामिल हैं। परीक्षा में लगभग 60 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने बताया की परीक्षाएं 14 सितंबर तक संचालित की जाएंगी।उन्होंने…

क्या JDU और शिंदे गुट को मिल सकती है नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जगह

भाजपा नेतृत्व द्वारा मिशन 2024 की रणनीति के तहत संगठन स्तर पर किए जा रहे तमाम बदलावों के बीच केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार की सुगबुगाहट भी है। संसद के मानसून सत्र के बाद इसकी संभावना जताई जा रही है। विस्तार में जद (यू) व शिवसेना के बागी गुट को जगह मिल सकती है। सरकार में अभी सहयोगी दलों से कुछ ही कैबिनेट मंत्री हैं, फेरबदल होता है तो इसकी संख्या बढ़ सकती है।बीते दिनों राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने और फिर से चुन कर न आने से जदयू के…

स्मृति ईरानी की बेटी पर किये गए ट्वीट को दिल्ली HC ने डिलीट करने का दिया आदेश

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश, पवन खेरा और नेट्टा डिसूजा को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा दायर एक दीवानी मानहानि के मुकदमे पर समन जारी किया है। इस मानहानि मुकदमे में कथित तौर पर उनके और उनकी बेटी के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक के हर्जाने की मांग की गई है।न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्ण की पीठ ने कांग्रेस के तीन नेताओं को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रभार संभालने वाली ईरानी के खिलाफ लगे…

मऊ में माफिया मुख्‍तार अंसारी के करीबी की 83 लाख रुपए की सम्‍पत्ति कुर्क

माफिया और पूर्व विधायक मुख्‍तार अंसारी पर शिकंजा कसने का सिलसिला लगातार जारी है। अब यूपी पुलिस ने मऊ में मुख्‍तार के एक सहयोगी की 83 लाख रुपए की सम्‍पत्ति कुर्क कर ली है। डीएम के आदेश के बाद गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत पुलिस और राजस्‍व विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है।डीएम अरुण कुमार ने गुरुवार को गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत मुख्‍तार अंसारी के सहयोगी आनंद यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी सरवां की 83 लाख की सम्‍पत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। आरोप है कि आनंद ने…

स्पीकर से की अधीर रंजन ने कार्रवाई की मांग, ‘स्मृति ईरानी ने भी किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान’,

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को स्पीकर ओम बिरला से सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा की गई टिप्पणी को हटाने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जिस तरह से भाजपा सांसद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया है, वह उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। लोकसभा अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में अधीर रंजन ने कहा कि ईरानी सदन में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू का नाम “चिल्ला रही थीं”। उन्होंने इस दौरान ना तो…

विरोध प्रदर्शन की लिस्ट लम्बी, हर जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ बयान से उठे तूफान की चपेट में पूरा सदन आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच भी जमकर बहस हुई है। हालांकि, दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। इधर, कर्नाटक के पुट्टूर में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या से तनाव बढ़ गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे पार्थ चटर्जी के घर से करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद सियासत भी गर्मा गई है। देश दुनिया की…

अब विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने की कवायद तेज, पीएम मोदी का एक और वादा

केंद्र सरकार ने देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराने के लिए कवायद तेज कर दी है। सरकार ने इस मुद्दे का अध्ययन करने के लिए मामला विधि आयोग को सौंपा है ताकि व्यावहारिक रोडमैप और रूपरेखा तय की जा सके। लोकसभा के अगले चुनाव लगभग दो वर्ष बाद 2024 में होंगे जिसके साथ छह राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होने हैं।इससे पहले वर्ष 2018 में विधि आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ऐसा माहौल है कि देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक…

इत्र कारोबारी पीयूष जैन की सशर्त जमानत मंजूर, घर से मिला था करोड़ों का सोना और नकदी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन की करोड़ों की सोने की तस्करी के आरोप में सशर्त जमानत स्वीकार कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने बुधवार को दिया है। कोर्ट ने कस्टम एक्ट की धारा 135 के तहत लखनऊ के डीआरआई थाने में दर्ज मामले में दाखिल जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था, जो बुधवार को सुनाया गया।कानपुर नगर के स्पेशल सीजेएम के यहां दाखिल परिवाद के अनुसार डायरेक्टर जनरल जीएसटी अहमदाबाद की यूनिट ने कन्नौज में जैन स्ट्रीट स्थित पीयूष…

क्या है आज के तेल की कीमत , यूपी के कई शहरों में जानिए आज का रेट

शभर में आज यानि 28 जुलाई के पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, बरेली, प्रयागराज में इसमें मामूली बदलाव हुआ है। कई शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं यूपी के शहरों में आज पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के प्रति लीटर/किलोग्राम के दाम क्या हैं।तेल कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, लखनऊ में गुरुवार को पेट्रोल 96.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर है। वाराणसी में…

संसद में निलंबन और मंहगाई के मुद्दे पर धरना दे रहे सांसदों को पूरी रात मच्छरों ने खूब छकाया

संसद में निलंबन और मंहगाई के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर करीब 50 घंटे के विरोध प्रदर्शन पर बुधवार से धरने पर बैठे सांसदों को पूरी रात मच्छर ने खूब परेशान किया है। निलंबित कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने एक सांसद के हाथ पर बैठे मच्छर का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “संसद में मच्छर है, लेकिन विपक्षी सांसद डरते नहीं हैं। मनसुख मंडाविया कृपया भारतीयों के खून की रक्षा करें, जिसे अडानी चूस रहे हैं।” टैगोर ने अपने ट्वीट में स्वास्थ्य मंत्री को भी टैग किया…

नेशनल हेराल्ड मामले में उछला मोतीलाल वोरा का नाम, राहुल की तरह सोनिया गांधी ने भी ठहराया जिम्मेदार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में लंबी पूछताछ की। आज फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस दौरान सोनिया यंग इंडियन द्वारा नेशनल हेराल्ड और अन्य पार्टी प्रकाशनों के प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की संपत्ति के अधिग्रहण की सुविधा देने वाले लेनदेन की व्याख्या करने में असमर्थता व्यक्त की है। आपको बता दें कि इसमें वह और उनके बेटे राहुल गोधी दोनों की ही हिस्सेदारी है।सोनिया गांधी से से प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…

कौन होगा यूपी में बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष , जल्द हो सकता है चौंकाने वाला ऐलान

यूपी में बीजेपी का नया प्रदेश अध्‍यक्ष कौन होगा? पिछले तीन महीने में दर्जनभर से ज्यादा नाम चर्चा में आ चुके हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों के अलावा कई सांसद और अन्य दिग्गज शामिल हैं। इस फेहरिस्त में नया नाम अब एक डिप्टी सीएम का है। माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान ने यूपी के नए प्रदेश अध्‍यक्ष की तलाश पूरी कर ली है। जानकारों का कहना है कि बाकी फैसलों की तरह पार्टी नेतृत्व नये अध्यक्ष को लेकर भी सबको चौंकाएगा।बीजेपी के नए प्रदेश अध्‍यक्ष…

गुजरात में 40 रुपये की ‘पोटली’ ने ले ली 37 की जान, पानी को बनाया जहरीली शराब

गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। इसके अलावा70 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रोजिड गांव और आसपास के इलाकों में शराब तस्करों ने अत्यधिक जहरीली मिथाइल अल्कोहल से बनी शराब स्थानीय लोगों को बेची। यह देशी शराब छोटी प्लास्टिक की थैलियों में बेची जाती है, जिसे ‘पोटली’ कहा जाता है और एक पाउच की कीमत 40 रुपये होती है।पुलिस अधिकारियों के…

कपड़ा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, लखनऊ के ठाकुरगंज में दिल दहलाने वाली घटना

लखनऊ के ठाकुरगंज में कपड़ा व्यापारी महेंद्र मौर्या (30) की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। पैदल आए हमलावरों की पहली गोली कार के शीशे को भेदती हुई अंदर चली गई जबकि दो गोलियां महेंद्र के सीने और पेट की तरफ लगी। घर से कुछ दूरी पर हुई फायरिंग की आवाज सुनकर महेंद्र के घर वाले बाहर आये तो उसे खून से लथपथ देखकर दहशत में आ गए। अफरातफरी के बीच महेंद्र को ट्रॉमा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने कुछ लोगों…

ED के सामने सोनिया होंगी पेश, आज से 5G स्पेक्ट्रम के लिए होगी नीलामी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने जा रही हैं। उधर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच तनातनी की खबरें सामने आ रही हैं। इन सबके बीच महाराष्ट्र के कैबिनेट विस्तार में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस अब भी उलझे हुए हैं और सरकार बनने के 25 दिन बाद भी संशय बरकरार है। 5Gस्पेक्ट्रम के लिए नीलामी मंगलवार से शुरू हो रही है।नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगी।…

सत्ता की आंड में चला रहा था वेश्यालय, मेघालय में बीजेपी उपाध्यक्ष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

मेघालय के तुरा में ‘वेश्यालय’ चलाने के आरोप में बीजेपी नेता बर्नार्ड एन मराक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। शनिवार रात पुलिस ने मारक के रिसॉर्ट में छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस रिसॉर्ट से छह बच्चों को भी अपने कब्जे में लिया था। वहीं, छापेमारी की घटना के बाद से ही बीजेपी नेता फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 73 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

गोल्डी बराड़ का नया बयान आया सामने, पूरी खबर पढ़िए

अमृतसर में शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू के एनकाउंटर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मुंह खोला है। गोल्डी ने कहा कि मैंने इन दोनों को सरेंडर करने को कहा था। उन्होंने कहा कि हम तुझे अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दिखाकर जाएंगे। रूपा और मन्नू ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर किया था। यह मर्डर कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ही कराया था। गोल्डी ने सोशल मीडिया पर एनकाउंटर के बारे में बयान दिया है।गोल्डी बराड़ ने लिखा कि थोड़े दिन पहले अमृतसर एनकाउंटर में हमारे 2 भाइयों की…

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा मांगेंगी सभी पार्टियों से वोट, जानिए क्या कहा

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी वोट की अपील करेंगी। इसके साथ ही, राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी वो बात करेंगी। मार्गरेट अल्वा का कहना है कि जो उन्हें वोट नहीं दे रहे हैं, उनसे भी वो समर्थन के लिए कहेंगी। बता दें कि 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इसके बाद वोटों की काउंटिंग होगी और इसी दिन रिजल्ट आएगा।इस चुनाव में विपक्ष भावनात्मक अपील कर रहा है। मार्गरेट अल्वा…

ममता बनर्जी का हुआ पार्थ चटर्जी के गिरफ्तारी मेमो में जिक्र , नाम और मोबाइल नंबर भी शामिल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय भूचाल मचा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की भी गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में एक और खबर सामने आई जब कई गिरफ्तारी के बाद कई बार संपर्क करने पर भी पार्थ चटर्जी मुख्यमंत्री से संपर्क नहीं कर पाए। इसी बीच बताया गया कि इसके बावजूद भी उनकी गिरफ्तारी मेमो में ममता बनर्जी का नाम…