भाजपा की तेलंगाना यूनिट के एक नेता का शव हैदराबाद स्थित उनके घर पर मिला है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सेरलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र प्रसाद (45) अपने पेंटहाउस के एक कमरे में पंखे से लटके पाए गए। उनके निजी सहायक ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।भाजपा नेता के आत्महत्या करने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक महीने पहले…
Category: चुनावी फुहार
शाहिद के नाम से कन्ट्रोल रूम में आया मैसेज, सीएम योगी को तीन दिन में बम से उड़ाने की धमकी,
सीएम योगी आदित्यनाथ को फिर बम से हमला कर उड़ाने की धमकी दी गई। इस बार भी धमकी यूपी-112 में व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज भेज कर दी गई। धमकी देने वाले ने अपना नाम शाहिद बताया और कहा कि तीन दिन में बम से उड़ा दिया जायेगा। सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में इस सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसी इस मामले की पड़ताल कर रही हैं।कन्ट्रोल रूम यूपी-112 के आपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने एफआईआर दर्ज करायी है कि दो अगस्त की शाम…
क्या बिहार में JDU और BJP गठबंधन टूटने के कागार पर
बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के सभी विधायकों और सांसदों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। राज्य की जदयू और भाजपा गठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। चर्चा यहां तक पहुंच गई है कि नीतीश की पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन खत्म कर सकती है। चलिए समझते हैं कि इन अटकलों का आधार क्या है और नीतीश कुमार किन बातों को लेकर बीजेपी से गुस्सा हैं। सीएम नीतीश चाहते हैं कि विजय कुमार सिन्हा को बिहार…
कुछ विपक्षी दलों ने भाजपा का समर्थन किया जिससे उनकी साख को ठेस पहुंचा : मार्गरेट अल्वा
शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा अपने सहयोगियों पर ही भड़क गईं। उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुछ विपक्षी दलों ने भाजपा का समर्थन किया जिससे उनकी साख को ठेस पहुंचा है। हालांकि उन्होंने इससे पहले एनडीए के जगदीप धनखड़ को चुनाव जीतने पर बधाई दी।अल्वा ने ट्वीट कर कहा, धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई! यह चुनाव विपक्ष के लिए एक साथ काम करने, अतीत को पीछे छोड़ने और एक-दूसरे के…
सीएम प्रमोद सावंत ने संस्कृति मंत्री रेड्डी को सौंपी ‘गोअन’, नए संसद भवन के निर्माण में इस्तेमाल होगी गोवा की मिट्टी
गोवा के विभिन्न हिस्सों से एकत्रित मिट्टी को दिल्ली लाया गया है। इसका इस्तेमाल संसद के नए भवन के निर्माण में किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से गमले में मिट्टी ग्रहण की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘गोवा के सभी हिस्सों से एकत्र की गई शुभ गोअन मिट्टी, जिसे नई दिल्ली में नई संसद के निर्माण में योगदान दिया जाएगा, गोवा के माननीय मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से प्राप्त किया।’नए संसद भवन की आधारशिला 10 दिसंबर, 2020 को प्रधान मंत्री नरेन्द्र…
नीति आयोग की अहम बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज NEP सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की संचालन परिषद की सातवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह नीति आयोग के चेयरमैन भी हैं। जुलाई 2019 के बाद से गवर्निंग काउंसिल की यह पहली व्यक्तिगत बैठक होगी। वही, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस बैठक का बहिष्कार किया है।प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की इस बैठक में फसल विविधीकरण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के कार्यान्वयन सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में जी-20 मंच पर…
कांग्रेस में गांधी परिवार ने प्रदर्शन से की जान फूंकने की कोशिश, प्रियंका ने बनाया लड़ाकू माहौल
कांग्रेस शुक्रवार को अपने प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह जगाने की कवायद कर रही है। गांधी परिवार को विचारधारा से जोड़कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला करना। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन में लड़ाकू अंदाज और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी सांसदों के साथ संसद परिसर में नारे लगाना इसी कवायद का हिस्सा है। काले कपड़े और काले पट्टे के साथ पूरा गांधी परिवार शुक्रवार को सड़क पर था तो पार्टी नेताओं के साथ…
जस्टिस यूयू ललित होंगे वकील से मुख्य न्यायाधीश बनने वाले देश के दूसरे जज, जानें उनके बारे में
जस्टिस यूयू ललित वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट में जज और उसके बाद मुख्य न्यायाधीश बनने वाले दूसरे जज हैं। इससे पूर्व जस्टिस एसएम सीकरी देश के 13वें मुख्य न्यायाधीश बने थे। उन्हें भी बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट में जज बनाया गया था। जस्टिस सीकरी का कार्यकाल 1971 से अप्रैल 1973 तक था। लेकिन, जस्टिस ललित का कार्यकाल महज 74 दिनों का होगा और नवंबर 8, 2022 में वह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। देश के मुख्य न्यायाधीश बनने की संभावना जस्टिस पीएस नरसिम्हा की भी है। वह भी सीधे बार…
वेंकैया नायडू ने बताए कायदे-कानून, संसद सत्र के दौरान भी आपराधिक मामलों में सांसदों की हो सकती है गिरफ्तारी,
राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि आपराधिक मामलों में सांसदों के विशेषाधिकार नहीं होते हैं। शुक्रवार को राज्यसभा में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सांसदों के विशेषाधिकार को लेकर असमंजस बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गलत धारणा बन रही है कि जांच एजेंसी संसद के सत्र के दौरान सांसदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती है।नायडू ने संविधान के अनुच्छेद 105 का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी सांसद को संसदीय कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए विशेष अधिकार दिए गए…
‘पुराने शिवसैनिक’ में अपना उम्मीद देख रहा है ठाकरे परिवार
शिवसेना में विधायकों के बाद अब ठाकरे परिवार में भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति भरोसा बढ़ता दिख रहा है। हाल ही के दिनों में देखा गया है कि ठाकरे परिवार के कुछ ऐसे सदस्यों ने शिंदे का रुख किया है, जो कभी चर्चा में रहे, लेकिन अब साइडलाइन हो चुके हैं। इधर, शिंदे भी लगातार कह रहे हैं कि बगावत बालासाहब ठाकरे की विरासत के खिलाफ नहीं, बल्कि दिवंगत संस्थापक के सिद्धांतों को आगे ले जाने के लिए थी।हाल ही में बाल ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे और पोते…
अर्पणा ने भी साधा रामगोपाल यादव पर निशाना, आजम भी भड़के
सीएम योगी आदित्यनाथ से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की मुलाकात ने पिछले दो दिन से यूपी का सियासी पारा चढ़ा दिया है। इसे लेकर सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर और प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव लगातार अखिलेश यादव पर हमले बोल रहे हैं तो वहीं अब मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव ने भी अपने ससुर रामगोपाल यादव (मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई) पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूपी में कानून का राज है और न्याय व्यवस्था सभी के लिए बराबर है।उधर, इस मुलाकात…
संगठन में भी बड़ा फेरबदल कर रही कांग्रेस झारखंड में बदलेगी मंत्री, वफादारों को मिलेगा इनाम
झारखंड में कांग्रेस विधायकों के बड़ी संख्या में नकदी के साथ गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने अपना घर दुरुस्त करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी गठबंधन सरकार में अपने कोटे के मंत्रियों और संगठन में बदलाव कर सकती है ताकि, कैश कांड में शामिल नेताओं पर कार्रवाई करते हुए पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे विधायकों को नवाजा जा सके। पार्टी रणनीतिकार मानते हैं कि कैश कांड में विधायकों की गिरफ्तारी के बाद पार्टी मामले की तह तक जाकर यह सुनिश्चित करेगी कि गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल…
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने क्यों की अपील, ओम बिरला भी जाएं ताइवान
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के ताइवान पहुंचने का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल को भी ताइवान का दौरा करना चाहिए। पेलोसी की ताइवान यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कांग्रेस सांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस दावे पर प्रकाश डाला कि कांग्रेस सरकार की सह-समान शाखा है, जिसका अर्थ है कि नैन्सी की यात्रा पर कार्यकारी का बहुत कम नियंत्रण है।मनीष तिवारी ने ट्वीट कर…
हरियाणा कांग्रेस की चिंतन शिविर ने बढ़ाई आलाकमान की चिंता, बैठक से गायब रहे कई दिग्गज
हरियाणा में कांग्रेस पार्टी 2024 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की रोडमैप तैयार करने में जुटी है। इसके लिए पंचकुला चिंतन शिविर आयोजित की गई है। हालांकि, इस शिविर ने कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता पार्टी की इस महत्वपूर्ण और बड़ी बैठक से गैरहाजिर रहे।आपको बता दें कि महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर लोगों तक पहुंचने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए हरियाणा कांग्रेस द्वारा ‘चिंतन शिविर’ का आह्वान किया…
ए रेवंत रेड्डी अगर पार्टी छोड़तें हैं तो कई नेता छोड़ेंगे पार्टी, तेलंगाना कांग्रेस में बगावत की आशंका
तेलंगाना में सियासी दल विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस में विरोध की आशंकाएं मजबूत होती नजर आ रही हैं। खबर है कि एक और वरिष्ठ नेता ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। कहा जा रहा है कि अगर वह पार्टी छोड़ने का फैसला करते हैं, तो कई और विधायक भी कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं।कांग्रेस में तनाव की ताजा तस्वीर में मुनुगोडे विधायक कोमतिराज राज गोपाल रेड्डी का नाम सामने आ रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की…
फरमानी नाज ने गाया गाना तो देवबंद के उलेमा नाराज, पूरी खबर बिस्तार से
हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर ‘हर हर शंभू’ के गाने को लेकर चर्चा में आईं इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज ने उन मुस्लिम उलेमा पर पलटवार किया है जिन्होंने कहा कि फरमानी नाज को गाना नहीं चाहिए। फरमानी नाज ने कहा कि उनके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली, मैं बच्चे का पेट पालने के लिए गाना गाती हूं। उन्होंने यह भी कहा कि आज लड़कियां आत्मनिर्भर होकर समाज में जी रही हैं, वे अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ रही हैं।दरअसल, फेमस यूट्यूब…
अगस्त का महीना मोदी सरकार और उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया
अगस्त माह का पहला दिन वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में रिकॉर्ड कलेक्शन के साथ, बेरोजगारी में गिरावट, विमान ईंधन की कीमतों में कमी और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में नरमी समेत सात मोर्चे पर सरकार और उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है। वर्ष 2017 में जीएसटी की शुरुआत के बाद यह छठा मौका है जब जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये के पार रहा है। इसे देश की अर्थव्यवस्था को कोविड की चुनौतियों से पार पाकर तेजी रफ्तार पकड़ने के संकेत के रूप में देखा जा रहा…
मां के कंधों पर सजे थे 27 साल पहले सितारे, बेटा लेफ्टिनेंट बना
शनिवार का दिन कैप्टन (रि.) स्मिता चतुर्वेदी के लिए यादगार बन गया। जिस ओटीए चेन्नई से 27 साल पहले पासआउट होकर वो सेना में शामिल हुईं थीं, उसी ओटीए से उनका बेटा भारतीय सेना में कमिशंड हो रहा था। सेना के इतिहास को भी गौरवान्वित करने वाला वह पल था। यह पहला मौका था जब ओटीए से पासआउट महिला सैन्य अधिकारी का बेटा सेना में जा रहा था।पीपिंग सेरेमनी के दौरान सेना से कैप्टन मां अपने बेटे के कंधे पर लेफ्टिनेंट का स्टार लगाते हुए बार-बार गर्व से उसे निहार…
ED ने किया संजय राउत को गिरफ्तार, आज किए जाएंगे कोर्ट में पेश
पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि उन्हें सोमवार को PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर, कांग्रेस नेताओं के नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। फिलहाल, तीनों नेताओं को पार्टी ने निलंबित कर दिया है।साल 2018 में म्हाडा ने गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ एफआईआर की और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। यह मामला इकनॉमिक ऑफेंस विंग को दिया गया था। 2020 में प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया गया…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उद्धव ठाकरे के बाद अब एकनाथ शिंदे , कहा- EC को चुनने दें ‘असली’ शिवसेना
महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के गुट के बाद अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। शिंदे ने कोर्ट में ताजा हलफनामा दाखिल किया है। इसमें उद्धव कैंप की तरफ से दायर याचिकाओं को खारिज करने की मांग की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि ‘असली’ शिवसेना चुनने की अनुमति भारत निर्वाचन आयोग को दी जानी चाहिए। खास बात है कि ECI ने दोनों गुटों से 8 अगस्त तक दावे और आपत्ति मंगाए हैं।उद्धव कैंप की तरफ से दी गई…
