राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से निकलकर झालावाड़ ज़िले के रास्ते राजस्थान में प्रवेश कर गई है। रविवार को यात्रा चंवली चौराहे पर ही रुकी रही। यहीं राजस्थान की ओर से स्वागत कार्यक्रम रखा गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी स्वागत समारोह में शामिल हुए। सहरिया नृत्य जब मंच पर हो रहा था, राहुल गांधी अचानक मंच पर नृत्य करने पहुँच गए तो पीछे-पीछे गहलोत और पायलट भी पहुँच गए। आपसी विवाद की तमाम खटास को दबाते हुए पायलट और गहलोत ने मंच पर…
Category: चुनावी फुहार
दिल्ली में (MCD) का चुनाव शुरू, 1349 उम्मीदवार मैदान में
दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी 250 वार्डों के लिए आज (रविवार) सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और शाम 5.30 तक चलेगी। इसके नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। हर बार की तरह इस बार भी सबकी नजर BJP और AAP पर है। भाजपा यहां अपनी साख बचाने में लगी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी निगम में अपनी जगह बनाना चाहती है, क्योंकि पिछले 15 साल से निगम की सत्ता भाजपा के हाथ में है। इधर, कांग्रेस पिछली बार से अपनी सीटें बढ़ाना चाहती है।एमसीडी चुनाव…
BJP ने राहुल को नाटक मंडली का नेता बताया: बोली- वे इलेक्शन वाले हिंदू
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और RSS को जय सियाराम कहने की नसीहत दी थी। उन्होंने जय श्री राम और जय सियाराम में फर्क भी बताया था। इसका जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हमें राहुल के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वे इलेक्शन वाले हिंदू हैं। वहीं UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल नाटक मंडली के नेता हैं। वो कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। उनको भारत की संस्कृति के बारे में…
दो राज्यों के बिधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा गुजरात की क्यों ? पढ़िए पूरी खबर
गुजरात की लगभग आधी यानी कुल 182 में से 89 सीटों पर मतदान हो चुका है। हैरत की बात यह है कि पिछली बार यानी 2017 की बजाय इस बार इन सीटों पर चार प्रतिशत कम वोट पड़े हैं। सीधा सा मतलब है कि लोगों में वोटिंग के प्रति उत्साह नहीं था। केवल परंपरागत वोट ही पड़े हैं। चाहे वे भाजपा के पक्ष के हों, कांग्रेस के पक्ष के हों या बचे-खुचे आप के पक्ष के हों! हर तरफ़ एक ही चर्चा है कि कम वोटिंग में तो सुना है…
जयराम ने सिंधिया को 24 कैरेट गद्दार बताया बोले कांग्रेस में लौटने नहीं देंगे
कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 24 कैरेट गद्दार कहा है। रमेश ने कहा- सिब्बल ने पार्टी छोड़ने के बाद कभी भी पार्टी या कांग्रेस लीडरशिप के बारे में गलत बातें नहीं कहीं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के CM हेमंत बिस्व सरमा ने इसके उलट काम किया। ऐसे नेता 24 कैरेट गद्दार और देशद्रोही हैं। रमेश ने आगे कहा कि सिब्बल जैसे नेताओं की पार्टी में वापसी हो सकती है, लेकिन सिंधिया और सरमा को कांग्रेस दोबारा स्वीकार नहीं करेगी। यह पूछे जाने…
सपा ने मैनपुरी में सियासी वैतरणी पार करने के लिए लगाया पूरा जोर
कहीं परशुराम तो कहीं बुद्धम शरणम् गच्छामि का फॉर्मूला अपना रही है। इसके जरिए पार्टी घर की सीट बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इतना ही नहीं, मंच सज्जा से लेकर उपहारों में भी संबंधित क्षेत्र की जातीय स्थिति का ध्यान रखा जा रहा है। जनसभाओं में सिर्फ नेताजी ही नहीं, उनके दिवंगत साथियों की भी याद दिलाई जा रही है।मैनपुरी में सियासी वैतरणी पार करने के लिए सपा प्रतीकों का सहारा ले रही है। कहीं परशुराम तो कहीं बुद्धम शरणम् गच्छामि का फॉर्मूला अपना रही है।…
राहुल जहां नाइट स्टे करेंगे, वहां गहलोत की योजनाओं का प्रचार
कांग्रेस राहुल गांधी के राजस्थान पहुंचने से पहले पार्टी में एकजुटता को लेकर कोई भी दावा करे, मगर जमीन पर हकीकत ऐसी नहीं है। ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के स्वागत मे लगे पोस्टर एक अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। राहुल गांधी राजस्थान में करीब 18 दिनों तक यात्रा करेंगे। ऐसे में पोस्टर पॉलिटिक्स का नजारा अभी से सड़कों पर दिखना शुरू हो गया है। यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसको लेकर लगाए गए बैनर और पोस्टरों पर झालावाड़ तक हमें सिर्फ पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ही…
आज से होगा श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट, पुलिस को उसके व्यवहार पर शक
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट गुरुवार से रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में होगा। टेस्ट में तीन से चार दिन लग सकते हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इसकी परमिशन दे दी है।फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने नार्को टेस्ट की तैयारियां पूरी कर ली हैं। नार्को टेस्ट के दौरान FSL टीम के साथ डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर नार्को टेस्ट बेनतीजा रहा तो पुलिस आफताब का ब्रेन मैपिंग टेस्ट करने की मांग भी कर सकती हैजांच में शामिल एक…
बुजुर्ग की गाय चोरी होने पर टावर पर चढ़ा, 6 घंटे बाद पुलिस ने गाय लाकर दी तो नीचे उतरा
चूरू के सरदारशहर में गाय चोरी होने के परेशान एक बुजुर्ग 12 बजे टावर पर चढ़ गया। सीएम अशोक गहलोत के दौरे से पहले हंगामे से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। DSP और थानाधिकारी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग दूलाराम (70) से समझाइश का प्रयास किया गया। लेकिन, लादूराम का कहना है कि गाय चोरी के मामले में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ही में टावर से नीचे उतरेगा। लादूराम सरदारशहर के रामनगर बास के वार्ड 1 का रहने वाला है। शाम को करीब 6 घंटे बाद…
गुजरात में पहले फेज की वोटिंग आज 8 बजे शुरू, 788 कैंडिडेट्स की किस्मत दांव पर
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले में आज राज्य की 89 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। राज्य के 19 जिलों में आने वाली इन सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले फेज में दो करोड़ से ज्यादा अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। पहले फेज की कुल 89 सीटों में से भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और BTP के पास 2, NCP के पास एक सीट है।गुजरात में पहले फेज के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई। पहले फेज में वोटिंग वाली…
हर चुनाव में आपकी सूरत देखी; क्या रावण की तरह 100 मुख हैं? : मल्लिकार्जुन खड़गे
गुजरात चुनाव के लिए जारी प्रचार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अहमदाबाद में जनसभा के दौरान खड़गे ने कहा- प्रधानमंत्री बोलते हैं कि कहीं और मत देखो। मोदी को देखकर वोट दो। कितनी बार तुम्हारी सूरत देखें? हमने कॉर्पोरेशन चुनाव में तुम्हारी सूरत देखी। MLA चुनाव में, MP इलेक्शन में सूरत देखी। हर जगह पर, क्या रावण की तरह आपके 100 मुख हैं? मुझे समझ नहीं आता। इससे पहले रविवार को सूरत में जनसभा के दौरान खड़गे ने खुद को…
अशोक गहलोत और पायलट में चुनाव तक एकजुट रहने का वादा
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच कई दिनों से चली आ रही सियासी लड़ाई शांत होती दिख रही है। दरअसल, अगले हफ्ते राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में एंट्री करने वाली है। उससे पहले पार्टी महासचिव वेणुगोपाल तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को जयपुर पहुंचे। वेणु ने पहले बंद कमरे में दोनों को मिलवाया, फिर मीडिया के सामने गहलोत-पायलट के हाथ खड़े करवाकर कहा- दिस इज राजस्थान कांग्रेस। हम पूरी तरह एक हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत कह चुके…
रिवर फ्रंट घोटाले की CBI जांच पर शिवपाल सिंह यादव ने दिया जबाब
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट घोटाले पर मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व सांसद डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार कर रहे शिवपाल सिंह यादव अब परिवार के साथ खड़े हैं। मैनपुरी में चुनाव प्रचार में लगे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मुश्किलें बढऩे पर कहा कि लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट में घोटाले की बात की जा रही है। इस घोटाले में अब सीबीआइ…
केशव प्रसाद मौर्या ने वोटरों को दी सलाह कहा पैसे इनसे ले लें, वोट कमल को दें
मैनपुरी विधासनभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोला और भाजपा को जिताने की अपील की। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बड़ा आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने वोटरों को एक अजीबोगरीब सलाह भी दे डाली। डिप्टी सीएम ने कहा की सैफई परिवार पर अपनी इज्जत बचने के लिए अब लोगों को रुपया बाँट रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि लोग सपा का रुपया…
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कर रहीं फोटोज शेयर, रैंप वॉक के लिए अनन्या का ग्लैमरस लुक
बीती रात अनन्या पांडे ने एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर रैंप वॉक किया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनन्या बेहद ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनन्या ब्लू कलर के ‘टू-पीस’ आउटफिट में नजर आ रही हैं और उन्होंने ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स भी पहनी है। इसी के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। जिसे देखने के बाद फैंस ने उनके लुक की जमकर तारीफ की है । अनन्या…
छत्तीसगढ़ से एमपी आए बघेल-टीएस सिंहदेव, दिग्विजय बोले- मैं कमलनाथ का राइट हैंड
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानि मंगलवार को 82वां दिन है। यात्रा का उद्देश्य भारत को जोड़ना है, लेकिन इससे पहले कांग्रेस को जोड़ना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। लगातार कांग्रेस छोड़ते नेताओं को लेकर बीजेपी हमले कर रही है। बीजेपी के नेता राहुल को कांग्रेस को ही जोड़ने की सलाह देते नजर आते हैं। जैसे ही, राहुल की मध्यप्रदेश में एंट्री हुई, वैसे ही अशोक गहलोत के बयान से राजस्थान में सीएम की कुर्सी का विवाद खुलकर सामने आ गया। हालांकि गहलोत के बयान पर…
आज भोपाल में पानी, बिजली-स्वास्थ्य के मुद्दे पर अफसरों को घेरेंगे जिला पंचायत सदस्य
भोपाल जिला पंचायत की साधारण सभा की मीटिंग आज मंगलवार को होगी। इसमें पानी, बिजली और स्वास्थ्य जैसे कई मुद्दों पर सदस्य अफसरों को घेरेंगे। चुनाव के बाद यह दूसरी मीटिंग है। पिछली मीटिंग में उठाए गए मुद्दों पर भी सदस्य अफसरों से सवाल पूछ सकते हैं। कांग्रेस सदस्यों ने अबकी बार हंगामे की रणनीति बनाई है।मीटिंग में स्वास्थ्य, बिजली, महिला एवं बाल विकास समेत अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा होगी। वहीं, 8 अगस्त को हुई पिछली मीटिंग में उठाए गए मुद्दों पर हुई कार्रवाई के बारे में भी…
क्या निकलेगा राहुल की यात्रा से सत्ता का रास्ता? पूरी खबर पढ़िए
राहुल गांधी ने 15 नवंबर (बिरसा मुंडा जयंती) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें कहा गया कि आज आदिवासियों को खदेड़ा जा रहा है। उनका सम्मान गायब हो रहा है। उनके सम्मान को फिर से वापस लाने की जरूरत है। इसके कुछ दिन बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की पहले हिंदी भाषी राज्य मध्य प्रदेश में एंट्री हुई। एमपी में ये यात्रा जिस रूट से गुजर रही है, वो आदिवासी बाहुल्य है। विधानसभा चुनाव के पिछले आंकड़े बताते हैं कि ये आदिवासी सीटें ही राज्य…
बेटी की शादी में टीकमगढ़ बीजेपी सांसद ने पत्नी संग गुनगुनाया- लकड़ी की काठी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है। वे पत्नी के साथ स्टेज पर माउथ ऑर्गन बजाते दिख रहे हैं। मंत्री स्टेज पर माउथ ऑर्गन पर ‘लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा…’ की धुन बजा रहे हैं। मौका था उनकी छोटी बेटी हंसा की हल्दी की रस्म का। 68 साल के डॉ. वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ से सांसद हैं। बेटी के हल्दी फंक्शन पर दिल्ली में उनके आवास पर गीत-संगीत का कार्यक्रम हुआ। इसी दौरान वे भी पत्नी…
भोपाल में लड़कों से ज्यादा एजुकेशन लोन लड़कियों ने लिया,
एजुकेशन लोन लेने में लड़के 7 साल से आगे चल रहे थे, लेकिन अब इसका ट्रेंड बदल गया है। इस साल अब तक दिए गए 1128 एजुकेशन लोन में 763 लड़कियों ने लोन लिया है, जो कि कुल लोन का 67.64% हैं। जबकि 32.36% लड़कों ने उच्च शिक्षा के लिए लोन लिया है। दैनिक भास्कर ने जिले के 40 प्रमुख बैंकों की पड़ताल की तो पता चला कि पिछले 7 साल से जो ट्रेंड चल रहा था, वो इस साल बदल गया। लीड बैंक के आंकड़े बताते हैं कि इस…
