यूपी विधानसभा सत्र के 9वें दिन बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”हम विकास की बात करते हैं और आप जाति की। क्या उमेश पाल की कोई जाति नहीं थी?”उन्होंने कहा, ”राजू पाल की जब हत्या हुई, तब मारने वाले माफिया के संरक्षक कौन थे? कल सोशल मीडिया पर प्रयागराज की घटना की साजिशकर्ता की एक तस्वीर वायरल हुई। हाथ मिला रहे थे। पूरी कहानी बयां हो रही थी। आप उससे बच नहीं सकते। हर जिले में एक माफिया था। हमने माफियाओं की कमर…
Category: चुनावी फुहार
लोक निर्माण विभाग ने पत्र लिखकर कहा कि पुल का खराब हिस्सा रेलवे के अन्तर्गत आता है, इंदिरा ब्रिज का काम रेलवे कराएगा
निशातगंज से आईटी चौराहे को जाने वाले इंदिरा ब्रिज के खराब हुए हिस्से का काम रेलवे कराएगा। ब्रिज के क्षतिग्रस्त कॉलम व फाउंडेंशन की मरम्मत की जिम्मेदारी रेलवे की है क्योंकि वह हिस्सा पटरी के ऊपर से गुजरता है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा रेलवे की सीमा के अंतर्गत आता है। ऐसे में सेतु का अनुरक्षण रेलवे द्वारा किया जाता है।इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय रेलवे प्रबंधक को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया…
5 साल बाद ट्रेन ब्लास्ट मामले में 7 आतंकियों को लखनऊ कोर्ट ने दी फांसी की सजा
लखनऊ की NIA कोर्ट ने 2017 में हुए भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट केस के 7 दोषियों को फांसी और 1 को उम्रकैद की सजा सुनाई। मंगलवार रात करीब 8 बजे यह फैसला आया। उस वक्त कोर्ट में आठों आतंकी मौजूद थे। ट्रेन ब्लास्ट में कुल 9 आतंकी शामिल थे। इनमें से एक का पहले ही एनकाउंटर हो चुका है। इन्हें फांसी की सजा: 1. मोहम्मद फैसल, 2. गौस मोहम्मद खान, 3. मोहम्मद अजहर, 4. आतिफ मुजफ्फर, 5. मोहम्मद दानिश, 6. सैयद मीर हुसैन, 7. आसिफ इकबाल रॉकीNIA ने कोर्ट में…
खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पर मोदी बोले- सबको पता रिमोट कंट्रोल किसके पास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के गृह राज्य कर्नाटक में उन पर निशाना साधा। PM ने बेलगावी में एक सभा के दौरान कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में खड़गे की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा,’ अधिवेशन में मंच पर कांग्रेस की सबसे बड़ी आयु वाले, राजनीति में सबसे सीनियर खड़गे जी मौजूद थे।’ PM ने आगे कहा,’ मैं देखकर बहुत दुखी हुआ, जब अधिवेशन में उनका अपमान हुआ। सब धूप में खड़े थे, लेकिन छाता खड़गे जी को नहीं किसी और को लगाया गया था। कहने को…
टाटा ग्रुप के साथ हुआ MOA, यूपी के 150 ITI 5472 करोड़ से अपग्रेड होंगे
यूपी के ITI अब ग्लोबल मानकों के अनुसार हाईटेक बनने जा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को इंडस्ट्री और बाजार की डिमांड के अनुसार अपना कौशल निखारने के लिए कौशल विकास विभाग ने टाटा ग्रुप के साथ MOU किया हैं। बड़ी बात यह हैं कि इस पहल से इंडस्ट्री 4.0 स्टैंडर्डके मानकों पर प्रदेश के ITI काम करेंगे। इसके लिए रविवार को टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ 150 ITI को अपग्रेड करने के मकसद से पांच हजार करोड़ का MOA साइन किया गया है। रविवार को सीएम योगी की मौजूदगी में…
2017 में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में बम ब्लास्ट करने वाले 8 आतंकियों को आज सुनाएगी NIA कोर्ट सजा
लखनऊ की विशेष NIA कोर्ट में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन धमाके की सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट दोषियों को मंगलवार को सजा सुनाएगी। सोमवार को 8 आतंकियों को कोर्ट लाया गया था। NIA कोर्ट में पेश हुए दोषियों से जज ने कहा- फैसला सुनाए जाने से पहले कोई बात कहनी है? इस पर दोषियों ने कहा कि बीते 15 सालों से हम लोग जेल में हैं। इस पर जज ने कहा कि सजा में 15 साल को माइनस कर दिया जाएगा। उसके बाद जज कोर्ट रूम में चले गए थे।लखनऊ,…
दरोगा न्युक्ति पर योगी ने कहा- जितना पसीना निकलेगा, उतना कम खून बहेगा
लखनऊ में रविवार को सीएम योगी ने 9055 दारोगा भर्ती के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान सीएम ने कहा- आप ट्रेनिंग में जितना पसीना बहाओगे, उतना कम खून बहेगा। पीएम मोदी भी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा- यूपी सरकार आपको वर्दी के साथ डंडा भी देगी, लेकिन आप दिल से ज्यादा काम लेना। यूपी में साल 2017 से अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा पुलिस भर्ती हुई है। यह अपने आप में ऐतिहासिक है।पीएम ने कहा, यूपी में लगातार विभिन्न सेक्टरों में नियुक्तियां की जा रही हैं।…
5 अप्रैल को दिल्ली में होगी किसान और मजदूर संगठन रैली, पढ़िए खबर
केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर मजदूर और किसान संगठन आंदोलन तेज करने में लग गए है। इसको लेकर 5 अप्रैल को दिल्ली में रैली की जाएगी। रैली की तैयारियों के लिए ही रविवार को लखनऊ के सीटू ,किसान सभा व खेत मज़दूर यूनियन की तरफ से दारुल शफा स्थित सभागार में संयुक्त कन्वेंशनल आयोजित किया गया। कन्वेंशन का उद्घाटन करते हुए किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव बीजू कृष्णन ने सरकार की किसान विरोधी काले कानून बनाने, जबरिया लागू करने और उन कानूनों के विरोध में हुए ऐतिहासिक संयुक्त…
एक दिन पहले सदन में कानून व्यवस्था पर हुई थी तीखी बहस, विधानसभा अध्यक्ष के घर लंच पर मिले योगी-अखिलेश
सतीश महाना की लंच पार्टी में सीएम योगी और अखिलेश यादव के तेवर बदले-बदले नजर आए। शनिवार को विधानसभा में जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। वहीं रविवार को विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर उनका अलग अंदाज दिखा। दोनों हंसते-मुस्कुराते एक दूसरे से बात करते नजर आए। इस बीच, शिवपाल यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेता भी घुल-मिलकर एक दूसरे से बातचीत करते दिखे। जैसे ये सभी एक ही दल और विचारधारा के हों। दरअसल, सतीश महाना ने सत्ता पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों को अपने…
किस बात पर अखिलेश बोले- कोई सोने की तख्ती पर भी लिखकर देगा…मैं नहीं मानूंगा
“रामचरितमानस के खिलाफ कोई नहीं है। लेकिन जो कुछ आपत्तियां हैं, वह आज की नहीं हैं। वह 5 हजार साल पुरानी आपत्तियां हैं। इस बात को सरकार भी जानती है और पूरा समाज जानता है। जो गलत है, वह गलत है। अगर कोई सोने की तख्ती पर भी शूद्र के बारे में लिखकर दे देगा, तब भी मैं नहीं मानूंगा।”उन्होंने कहा, “सरकार ने जबसे कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की है, तबसे भाजपा नेताओं के संरक्षण और इशारे पर लूटपाट, हत्या, वसूली की घटनाएं बढ़ गई हैं। बेटियों और महिलाओं का जीवन…
17 साल पहले राजू पाल को दौड़ाकर गोली मारी, अब मुख्य गवाह उमेश को बीच बाजार मारा
24 फरवरी 2023, शुक्रवार की शाम प्रयागराज में दिनदहाड़े बम और गोलियां चलीं। 4-5 हमलावरों ने बसपा विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड के आखिरी गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी। हमले में गनर की भी मौत हो गई। हत्या के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने चीखते हुए कहा, “मेरे पति की हत्या जेल में बंद माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके दोनों बेटों ने करवाई है।” जया पाल ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया। यूपी पुलिस की 10…
अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में गुरुवार को लगा पेंटिंग एग्जीबिशन, ‘रोमांसिंग दा ब्रश’ की शुरुआत
लखनऊ के अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में गुरुवार को पेंटिंग एग्जीबिशन ‘रोमांसिंग दा ब्रश’ की शुरुआत हुई। ये पेंटिंग एग्जीबिशन 24 से 26 फरवरी तक लोगों के लिए खुलेगी। मुकेश कोहली की सुंदर पेंटिंग देख, लोगों ने कहा– “ वाह ! क्या बात है। वाकई, मुकेश जी ने ब्रश के साथ रोमांस किया है”।इस एग्जीबिशन का उद्घाटन सिनियर आर्टिस्ट, जय किशन अग्रवाल ने किया। मुकेश कोहली की बनाई हुई एक से बढ़कर एक ऑयल और एक्रिलिक पेंटिंग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। एग्जिबिशन में मौजूद 54…
नेता सदन सीएम योगी राज्यपाल के अभिभाषण का देंगे धन्यवाद प्रस्ताव, कानून व्यवस्था को लेकर हो सकता है सदन में हंगामा
उत्तर प्रदेश विधान मंडल की कार्यवाही शनिवार को भी जारी रहेगी। बीते शुक्रवार रात 12:17 तक कार्यवाही चली। इस दौरान करीब 100 के आसपास सदस्यों ने राज्यपाल के अभिभाषण और अपने क्षेत्र के संबंधित मामलों को उठाया। देर रात तक करीब 125 से अधिक सदस्यों ने चर्चा में भाग लेते हुए। फिलहाल शनिवार को भी जारी रहने वाली विधानसभा की कार्यवाही में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दल के हंगामा करने के पूरे आसार हैं। कानपुर देहात में मां बेटी की जलकर मौत के बाद प्रयागराज में राजू पाल के…
पवन खेड़ा को जमानत देने के बाद SC ने क्या बोला, जानिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भद्दा कमेंट करने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। वे पार्टी के 75वें अधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने ये गिरफ्तारी असम में दर्ज FIR के आधार पर की थी। हालांकि खेड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा को अंतरिम जमानत दे दी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा- हमने आपको प्रोटेक्शन (गिरफ्तारी से) दिया है, लेकिन बयानबाजी का भी…
सबका साथ सबका विकास वाली सरकार अगर सच में जनता का हित चाहती है तो जातीय जनगणना करवाए : अखिलेश यादव
विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव 91 मिनट बोले। धारदार तेवर के साथ नेता सदन से कई मुद्दों पर सवाल किए। राजनीतिक जानकर कहते है जातीय जनगणना के जरिए विपक्षी दलों और सत्तापक्ष के सहयोगी दलों को एक करने का प्रयास किया है। अखिलेश ने जहां एक तरफ पिछड़ों की राजनीति करने वाली पार्टियों की गोलबंदी की। तो वही दूसरी तरफ गन्ना और आलू की खरीद न होने के साथ किसानों के मुद्दे को भी उठाया। अखिलेश ने जातीय जनगणना के साथ राष्ट्रीय लोक दल, अपना दल (कमेरावादी) ही…
क्यों 38 दिन ही दिल्ली की मेयर रहेंगीं शैली ओबेरॉय: क्या है DMC एक्ट
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में 34 वोटों से जीतीं शैली ओबेरॉय 38 दिन ही मेयर पद पर रह सकेंगीं। दरअसल, MCD की धारा दो (67) के अनुसार निगम का साल अप्रैल माह की पहली तारीख से शुरू होता है, जो अगले साल 31 मार्च को समाप्त होगा।ऐसे में फरवरी के आज से पूरे 7 दिन और मार्च के 31 दिन को मिलाकर उनका कार्यकाल सिर्फ 38 दिनों का बचा है। इसके बाद दोबारा से एक अप्रैल को मेयर का चुनाव होगा।सदन में एक बार फिर देर रात हंगामा हुआ।…
भगवान ने शक्ति दी तो 5 साल बाद भी भाजपा को सत्ता में लाने के लिए जोर लगाऊंगा : येदियुरप्पा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने राजनीति से संन्यास ले लिया। बुधवार को विधानसभा में उन्होंने कहा कि ये मेरी फेयरवेल स्पीच है। ये एक दुर्लभ पल है, क्योंकि अब मैं दोबारा चुनाव नहीं लडूंगा। मुझे बोलने का मौका देने के लिए शुक्रिया। उन्होंने स्पीच में पीएम मोदी को धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि अगर भगवान ने मुझे शक्ति दी तो मैं पांच साल बाद होने वाले अगले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को सत्ता में लाने के लिए अपना पूरा जोर लगाऊंगा। मैं…
एमसीडी मेयर चुनाव के बाद बुधवार शाम को स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव उसके बाद सदन में हंगामा
AAP और BJP मेंबर्स ने मारपीट शुरू कर दी। इनमें पुरुष पार्षद भी थे और महिला पार्षद भी। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। सदन में बोतलें फेंकी गईं और बैलेट बॉक्स पलट दिया गया। शैली ओबेरॉय ने कहा कि भाजपा के पार्षदों ने मुझ पर हमले की कोशिश की। ये भाजपा की गुंडागर्दी की इंतेहा है, उन्होंने एक महिला मेयर पर हमले की कोशिश की।गुरुवार सुबह नाश्ते के बाद फिर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन हंगामे के चलते कार्यवाही को एक घंटे के लिए फिर स्थगित कर दिया…
बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव , बोले- ‘मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार हताशा का है प्रतीक
उत्तर प्रदेश बजट 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हुई. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विपक्ष की नारेबाजी और शोरगुल के बीच अभिभाषण पढ़ा. इस दौरान समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी की. वहीं पत्रकारों के साथ मार्शलों द्वारा दुर्व्यवहार की तस्वीरें सामने आई हैं. इसपर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. अखिलेश यादव ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार सत्ताधारियों की हताशा का प्रतीक है. जब सत्ता पत्रकारों पर प्रहार करने लगे तो समझ…
सुरेंद्र मनकोटिया ने भाजपा को बताया जुमलों की पार्टी, जानिए क्या कहा
हिमाचल के जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी नेता सुरेंद्र मनकोटिया ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयानबाजी पर पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा है कि हमीरपुर के सांसद व केंद्र सरकार में सूचना प्रसारण एवम खेल मंत्री अनुराग सिंह ने आज तक जसवां-परागपुर के किया ही क्या है।अब 2024 के चुनावों को आता देख विधानसभा जसवां-परागपुर की याद आने लगी। सुरेंद्र मनकोटिया ने कड़े शब्दों में कहा भाजपा शुरू से ही जुमलों की पार्टी रही है। हिमाचल से सम्बन्ध रखते अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदेश को केंद्र से कोई भी बड़ी…
