26 नवंबर को एसकेएम ने किसानों से जमा होने का किया आह्वान, किसान संगठनों की एमएसपी के मसले पर बैठक

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के अपने फैसले के बाद अब किसान संगठन सरकार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी वाला कानून लाने का दबाव बना रहे हैं। इस मसले पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की एक महत्‍वपूर्ण बैठक रविवार को होगी। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में एमएसपी के मुद्दे और आगामी संसद सत्र के दौरान प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च और भविष्‍य के कदमों के बारे में फैसला लिया जाएगा।एसकेएम की कोर कमेटी के सदस्य दर्शन पाल का कहना है कि संसद तक…

मनीष तिवारी नवजोत सिंह सिद्धू के उपर भड़के, पूछा- क्‍या हम अपने सैनिकों की शहादत को भूल गए

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के ‘इमरान’ प्रेम पर सियासत गरमा गई है। सिद्धू के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई कहने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने करारा हमला बोला है। मनीष तिवारी ने कहा कि भारत के लिए इमरान खान आईएसआई एवं पाकिस्तानी सेना के उस गठजोड़ का मोहरा हैं जो मुल्‍क में हथियार, ड्रग्‍स और आतंकियों को भेजता है। पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य ने सवाल किया कि क्या हम अपने सैनिकों की शहादत इतनी जल्द भूल गए..?मनीष…

11 कैबिनेट व 4 राज्यमंत्री होंगे शामिल राजस्थान में

मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों को लेकर बड़ी मुश्किल से सहमति बनी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन और गहलोत के बीच चार बार बैठकेंं हुईं । अंतिम बैठक शनिवार शाम पांच बजे हुई जिसमें मंत्री बनने वालों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में चल रही तनातनी के बीच कांग्रेस आलाकमान ने मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को मंजूरी देते हुए फार्मूला भी तय कर दिया है। इसके बाद शनिवार को सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए। अब…

सुप्रीम कोर्ट गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका पर सुनवाई से कर रहा इन्कार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की उस याचिका पर सुनवाई करने से इन्कार कर दिया जिसमें उन्होंने मनी लांड्रिंग के मामले में वैधानिक जमानत की मांग की थी। जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस पी. नरसिम्हा की पीठ ने कहा कि इस मामले में उचित राहत इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिल सकती है। इससे पहले आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़े मनी लांड्रिंग के आरोपों में लखनऊ की विशेष अदालत ने प्रजापति को वैधानिक जमानत प्रदान करने से इन्कार कर दिया था और…

कांग्रेस भी कई राज्यों में तैयार कर रही है राजनितिक रणनीति

कांग्रेस ने उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। इसमें मणिपुर में जयराम रमेश को चेयरमैन के तौर पर जिम्‍मेदारी दी गई है। वहीं गोवा में रजनी पाटिल को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्‍यक्ष बनाया गया है। उत्तराखंड के लिए पूर्व महासचिव अविनाश पांडे की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। अजय कुमार और वीरेंद्र राठौर इस कमेटी में सदस्य होंगे। समाचार एजेंसियां की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पदेन सदस्य होंगे।गोवा के लिए स्क्रीनिंग कमेटी में राज्यसभा…

किन किन व्यक्तियों पर होगा कृषि कानून वापसी का असर

मोदी सरकार ने तीनों कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। इसके साथ ही देश के कृषि क्षेत्र में सुधार की बहुप्रतीक्षित उम्मीद फिलहाल क्षीण हो गई है। शुक्रवार को गुरु पर्व के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि पूर्ण समर्पण और किसानों के हित में लाए गए इन कानूनों के फायदों को किसानों के एक छोटे वर्ग को सरकार समझा नहीं पाई। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए हर किसान अहम है, इसलिए इन…

भाजपा ने यूपी में ‘फिर योगी सरकार’ बनाने के लि‍ए कसी कमर, जेपी नड्डा, अम‍ित शाह और राजनाथ स‍िंह लगे है तैयारी में

चुनाव बूथ से जीते जाते हैं और इस लिहाज से उत्तर प्रदेश के सभी बूथ की परोक्ष निगरानी खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाबत एक अहम बैठक में बूथ अध्यक्षों की बैठकों के लिए क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किए गए तो गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी खुद नड्डा ने ली। काशी और अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष की बैठक राजनाथ सिंह करेंगे तो बृज और पश्चिम क्षेत्र का प्रभार अमित…

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले कृषि कानून वापस लेने पर पीएम मोदी को धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह देश के नाम संबोधन में एलान किया है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी। इस पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुशी जाताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि गुरु नानक जयंती के पवित्र अवसर पर हर पंजाबी की मांगों को मानने और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। साथ ही कहा कि मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार किसानी के विकास के लिए मिलकर काम करती रहेगी। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री…

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में हुई मंजूरी ,दूरदराज इलाकों में बनेंगी 32,152 किलोमीटर सड़कें 7,287 गांवों में दूरसंचार टावर स्थापित करने को भी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के सुदूर एवं जनजातीय इलाकों में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 32,152 किलोमीटर सड़क निर्माण करने को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इस पर 33,822 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी के साथ मंत्रिमंडल ने पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा के 7,287 गांवों में दूरसंचार टावर स्थापित करने को भी मंजूरी प्रदान की है। इससे जनजातीय क्षेत्रों में दूरसंचार संपर्क स्थापित करने में आसानी होगी।अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने…

संबिद पात्रा का आरोप कि दिल्ली सरकार ने पराली के नाम पर राजनीति कर रही है

दिल्ली के वायु प्रदूषण में पराली के बजाय उद्योग और परिवहन बड़ा मुद्दा बन गया है, लेकिन राजनीति पराली पर सिमट गई है। भाजपा ने बुधवार को दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि अगर पराली से दिल्ली में प्रदूषण हो रहा है तो फिर उस पंजाब और हरियाणा में प्रदूषण कम क्यों है जहां इसे जलाया जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने पराली के नाम पर राजनीति की। जहां ध्यान देने की जरूरत थी, वहां ध्यान नहीं…

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगा

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होगा। संसद से जारी एक आधिकारिक सूचना में यह जानकारी दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ’17वीं लोकसभा का सातवां सत्र 29 नवंबर 2021 को शुरू होगा। सरकारी कामकाज की अत्यावश्यकताओं के कारण सत्र के 23 दिसंबर, 2021 को समाप्त होने की संभावना है।’ राज्यसभा ने भी ऐसा ही आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है, ‘राष्ट्रपति ने राज्यसभा को 29 नवंबर, 2021 की बैठक के लिए आहूत किया है..। कार्य की अत्यावश्यकताओं के कारण सत्र 23…

वायु प्रदुषण के कारण दिल्ली में अगले आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद, 50% कर्मचारी ऑफिस जाएंगे

मंगलवार रात को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण संकट से निपटने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों को कई निर्देश जारी किए। यह फैसला मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण संकट पर हुई एक आपात बैठक के बाद लिया गया है। बैठक में दिए गए निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। राज्य सरकारों को 22 नवंबर को इसके संबंध में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करनी है। सीएक्यूएम द्वारा जारी नौ पन्नों के आदेश में एनसीआर…

उड़ान के दौरान बीमार हुए सहयात्री की मदद करने के लिए केंद्रीय मंत्री भागवत कराड की पी एम मोदी ने सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उड़ान के दौरान बीमार हुए सहयात्री की मदद करने के लिए केंद्रीय मंत्री भागवत कराड की सराहना की। मोदी ने कहा, ”सदैव, हृदय से एक चिकित्सक, मेरे सहयोगी द्वारा किया गया शानदार कार्य।”कराड ने मंगलवार को एक उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए यात्री की मदद की। इंडिगो की एक दिल्ली-मुंबई उड़ान के दौरान यात्री को परेशानी महसूस हुयी और बाल रोग विशेषज्ञ कराड ने यात्री की प्राथमिक चिकित्सा की।

उप विधान सभा में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए सत्ता में वापसी करेगी भाजपा,

पूरब से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री देने वाली भाजपा ने पहले देश और फिर प्रदेश की सत्ता हासिल की थी। अब 2022 के चुनाव में भाजपा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए अपना असर बढ़ाना चाहती है। दरअसल यूपी के सिंहासन तक पहुंचने का रास्ता पूर्वांचल से ही होकर जाता है। पिछले तीन चुनावों से प्रदेश में बन रहीं पूर्ण बहुमत की सरकारें इसकी गवाह हैं। पहले बसपा, सपा और फिर भाजपा ने इसी रास्ते से सत्ता के ताले की चाबी हासिल की थी। यही कारण है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के खुलने के…

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘संस्‍कृति संसद’ के आयोजन पर काफी खुश नजर आये

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘संस्‍कृति संसद-2021’ को समर्पित एक पत्र में कहा कि स्‍वर्गीय नरेन्‍द्र मोहन जी की पुण्‍य स्‍मृति में वैचारिक समृद्ध‍ि को समर्पित विभिन्‍न कार्यक्रमों का यह आयोजन सराहनीय है। भारत की गौरवपूर्ण संस्‍कृति एवं संस्‍कार सदियों से मानवता को समृद्ध कर रहे हैं। भारत की पावन भूमि विभिन्‍न विषयों से संबंधित ज्ञान, विज्ञान, कला, अध्‍यात्‍म एवं विभिन्‍न संस्‍कृतियों की जननी है। हमारे सांस्‍कृतिक मूल्‍यों का सार लिए ‘यत् कर्म कुरुते तदभिसम्‍पद्यते’ वाक्‍य हमें लक्ष्‍य प्राप्ति के लिए निरंतर कर्म करने की प्रेरणा देता है।प्रधानमंत्री ने कहा है कि…

दिल्ली के अस्पतालों में पहुंचे प्रदूषण की परेशानी को लेकर दोगुना लोग

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर अस्पतालों में जाने वाले लोगों की संख्या में एक सप्ताह के अंदर दोगुना वृद्धि हुई है। यह दर 22 फीसदी से बढ़कर 44 फीसदी तक हो गई। वायू प्रदूषण के चलते लॉकडाउन लगाने को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। यह जानकारी सोमवार को लोकल सर्कल्स द्वारा जारी सर्वेक्षण में सामने आई है। सर्वेक्षण के अनुसार पिछले दो सप्ताह में डॉक्टर या अस्पताल जाने वाले परिवारों की दर 22 से बढ़कर 44 फीसदी हो गई है। प्रदूषण के दूसरे सप्ताह में…

पंजाब भाजपा नेता मिलेंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और गृह मंत्री अमित शाह से

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का एक शिष्टमंडल सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात करेगा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए भी शिष्टमंडल ने समय मांगा है और संभावना है कि आज शाम को वह भाजपा नेताओं से मिल सकते हैं। रविवार को शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात करके करतारपुर साहिब कारिडोर खोलने की मांग की थी। अमित शाह के साथ भी इस विषय पर चर्चा हो सकती है।

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। नड्डा के इस दौरे को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार है। इस दौरान जेपी नड्डा पहले देहरादून जाएंगे। इसके बाद वह 11 बजे देहरादून से चमोली के लिए रवाना होंगे। यहां पर नड्डा सैनिक सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। जेपी नड्डा का अल्मोड़ा जाने का भी कार्यक्रम है। अल्मोड़ा में जेपी नड्डा भाजपा की कई बैठकों में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। आज शाम को ही जेपी नड्डा रुद्रपुर जाएंगे, रात्रि विश्राम वहीं कर अगले दिन…

ड्रग्स पर लगाये अंकुश , ये युवाओ की जिंदगी खराब कर रहा : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों से कहा है कि वे ड्रग्स के खतरे से निपटने और इस समस्या पर अंकुश लगाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं। रविवार को तिरुपति में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, मुख्यमंत्रियों को ड्रग्स के खतरे से निपटने और इसका प्रसार रोकने को प्राथमिकता देनी चाहिए। नशे का इस्तेमाल हमारे युवाओं की जिंदगी और उनके भविष्य को तबाह कर रहा है।गृह मंत्री ने राज्यों से यह उम्मीद भी जताई कि वे बाल यौन शोषण की घटनाओं के…

मुझे गुजराती से ज्यादा हिंदी भाषा पसंद : अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें हिंदी भाषा बोलने में किसी भी प्रकार की शर्म नहीं आनी चाहिए क्योंकि हमारी राजभाषा हमारा गौरव है और हमें अपने बच्चों से भी अपनी मातृभाषा हिंदी में बात करनी चाहिए। शाह ने कहा उन्हें खुद गुजराती से ज्यादा हिंदी भाषा पसंद है। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी के दो दिनों के दौरे पर हैं। आज गृह मंत्री वाराणसी में ‘अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन’ में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित…