प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के ताबड़तोड़ दौरे के क्रम में बलरामपुर में आज दोपहर करीब एक बजे सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का शुभारंभ करेंगे। गोरखपुर में सात दिसंबर को देश को बड़ा खाद का कारखाना व एम्स गोरखपुर समर्पित करने के चार दिन बाद पीएम मोदी पांच नदियों तथा नौ जनपदों को जोड़ने वाली इस राष्ट्रीय परियोजना का शुभांरभ करेंगे। जिसका काम 1971 में किया गया था, लेकिन इसको अंजाम तक लाने का काम उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किया है बता दें कि यूपी के बहराइच, श्रावस्ती…
Category: चुनावी फुहार
पूरे सैनिक सम्मान के साथ सभी जवानों का होगा अंतिम संस्कार- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री गुरुवार को संसद में कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलीकाप्टर हादसे की जानकारी दे रहे हैं। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में सीडीएस की पत्नी भी शामिल हैं। इस हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही बच सके हैं, उनका भी इलाज चल रहा है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संसद को इस हादसे की जानकारी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीडीसी जनरल बिपिन रावत बुधवार को कुन्नूर…
समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग राज्य सभा में भाजपा सदस्य ने की
राज्यसभा में गुरुवार को भाजपा के एक सदस्य ने सरकार से सभी धर्मो की बेहतरीन व्यवस्थाओं का अध्ययन कर उनकी मदद से समान नागरिक संहिता बनाए जाने की मांग की। उच्च सदन में विशेष उल्लेख के जरिये यह मुद्दा उठाते हुए भाजपा सदस्य केसी राममूर्ति ने कहा कि लैंगिक असमानता देश में लंबे समय से रही है। धर्म या संप्रदाय से निरपेक्ष महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 14 कहता है कि सरकार देशभर में अपने नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता…
सीडीएस बिपिन रावत समेत सभी शहीदों को पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। हर कोई उन्हें नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है। मद्रास रेजीमेंटल सेंटर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को रखा गया है। यहां पर सैनिक सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई। उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने राज्य के मुख्यमंत्री स्टालिन भी पहुंचे। तेलंगाना की गवर्नर और पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलसई सुंदराजन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद इन्हें वायु सेना के विमान से दिल्ली…
सोनिया गांधी ने किसानों और सांसदों के निलंबन पर किया सरकार पर हमला, बताया अपमानजनक
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कीमतों में वृद्धि, किसानों की मांगों और सीमा पर तनाव को लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश के सामने आने वाली चुनौतियों पर संसद में चर्चा पर जोर देगी। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने नगालैंड में 14 नागरिकों की हत्या पर भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन पीडि़त परिवारों के लिए न्याय जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाना चाहिए।सीपीपी की बैठक में सोनिया गांधी ने…
संसद में केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले को लेकर सांसद कोटा खत्म करने की मांग
केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए सांसदों को मिलने वाला कोटा अब उनके लिए ही आफत बन गया है। राज्यसभा में भाजपा नेता सुशील मोदी ने बुधवार को इस कोटे को खत्म करने की मांग को प्रमुखता से उठाया और कहा कि यह कोटा, सांसदों के चुनाव हारने का बड़ा कारण बन रहा है। यह इसलिए है, क्योंकि हर साल इस कोटे से केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए उनके पास हजारों लोगों की सिफारिशें आती है जबकि वे तय कोटे के तहत सिर्फ 10 लोगों को ही खुश…
नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने जनरल विपिन रावत के शहीद होने पर जताई शोक संवेदना
देश के प्रमुख रक्षा रहा भारतीय वायुसेना का एमआई-17वीएच हेलीकाप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के नजदीक क्रैश हो गया। दुर्घटना में CDS बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका अध्यक्ष यानी सीडीएस जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का एमआई-17वीएच हेलीकाप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के नजदीक क्रैश हो गया। हेलीकाप्टर में जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका समेत कुल 14 लोग सवार थे। भारतीय वायुसेना ने बताया कि हादसे में जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। सीडीएस जनरल…
भाजपा सांसदों की पीएम मोदी ने लगाई फटकार, कहा- संसद में नियमित रहें, नहीं तो हो सकता है ‘बदलाव’
एक तरफ जहां संसद की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है, वहीं सत्र दर सत्र यह भी स्पष्ट हो गया है कि सदस्यों की रुचि चुनाव जीतने में ही है, सदन में उपस्थित होने में नहीं। यह रुख हर दल में है। बहरहाल, सत्ताधारी भाजपा सदस्यों की गैरहाजिरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस कदर व्यथित कर दिया कि उन्होंने परोक्ष चेतावनी ही दे दी, ‘नहीं बदले तो बदलाव तो होता ही है।’ संकेत साफ है कि बार-बार की चेतावनी के बावजूद जिन सदस्यों के कान पर जूं नहीं रेंग…
विपक्ष ने विरोध को धार देने का किया एलान, सरकार पीछे हटने को नहीं तैयार
राज्यसभा में विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर तकरार और बढ़ गई है। लिहाजा इसके चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार को भी बाधित रही। विपक्षी दलों ने एकजुट होकर निलंबन के खिलाफ लड़ाई को और धार देने की घोषणा की और बुधवार को संसद परिसर में बड़े विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है। इसमें राज्यसभा के अलावा विपक्षी दलों के लोकसभा सदस्य भी शामिल होंगे। निलंबन को गैरकानूनी करार देते हुए विपक्ष का आरोप है कि सदन में विपक्षी दलों की आवाज बंद करने की कोशिश के…
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का दायरा बढ़ाने की बताई वजह
देश की केंद्र सरकार ने बीते अक्टूबर नोटिफिकेशन जारी कर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे राज्यों में सुरक्षा के लिए तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अतिरिक्त ताकतें देने का एलान किया था। इस घोषणा के बाद से केंद्र की मोदी सरकार और विपक्षी पार्टियों के बीच लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसी मुद्दे पर मंगलवार को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि कुछ राज्यों में बीएसएफ के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में विस्तार का मकसद बीएसएफ को अपने सीमा सुरक्षा कर्तव्यों का अधिक प्रभावी ढंग…
पहले मथुरा पर बयान देकर सुर्खियां बटोरीं, अब प्रधानमंत्री से मिले मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा कृष्ण जन्मभूमि को लेकर हाल ही में बयान देकर उत्तर प्रदेश का राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है. मंदिर केा लेकर शुरू हुई सरगर्मी के बीच केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को अचानक दिल्ली पहुंच गए. यहां उन्होंने संसद भवन ऑफिस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं.वहीं कहा जा रहा है कि दोनों के बीच उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई. इस मुलाकात…
चुनाव आयोग ने सांसद के खिलाफ गलत मामला दर्ज करवाने पर देवघर डीसी को पड़ा महंगा,
झारखंड के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में खुद पर लगे आरोपों से बौखलाकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर दुर्भावना से प्रेरित होकर एक ही दिन में पांच एफआइआर दर्ज कराने वाले आइएएस अफसर और देवघर के डीसी सह-डीईओ मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने राज्य सरकार से न सिर्फ उन्हें तत्काल डीसी सह-डीईओ के पद से हटाने के निर्देश दिए हैं, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार को उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।आयोग ने सांसद निशिकांत दुबे और आइएएस…
लोकसभा से राष्ट्रीय औषधि शिक्षण और अनुसंधान संस्थान विधेयक हुआ पारित, क्या है ये , आइये जाने
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में सोमवार को ‘राष्ट्रीय औषधि शिक्षण और अनुसंधान संस्थान (संशोधन) विधेयक 2021’ पेश किया। कई सदस्यों ने देश में औषधि अनुसंधान को बढ़ावा देने और समयबद्ध तरीके से उत्कृष्ट अनुसंधान संस्थानों का परिसर स्थापित किए जाने की मांग की। चर्चा के बाद ये विधेयक लोकसभा से पारित हो गया। लोकसभा में एक अन्य बिल स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ संशोधन विधेयक पेश किया गया।मांडविया ने विधेयक को चर्चा और पारित कराने के लिए रखते हुए कहा कि औषधि क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थान राष्ट्रीय…
RSS नेता ने दी फारूक अब्दुल्ला को देश छोड़ने की सलाह
वरिष्ठ RSS नेता इंद्रेश कुमार (Indresh Kumar) ने सोमवार को नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) को आड़े हाथों लिया। दरअसल फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि जम्मू कश्मीर की जनता को अपने अधिकार वापस पाने के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों की तरह ही ‘बलिदान’ देना होगा। संघ के नेता ने अब्दुल्ला के इसी बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि वे शांति नहीं हिंसा पसंद करते हैं। उन्होंने सलाह दी कि अगर अबदुल्ला को भारत में घुटन महसूस होती है तो…
पाकिस्तान से व्यापार शुरू करने की नवजोत सिद्धू की बात पर मनीष तिवारी ने क्या कहा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार शुरू करने वाले बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने जवाब दिया है। मनीष तिवारी ने कहा कि जब तक पाकिस्तान, भारत में आतंकवादियों को भेजना बंद नहीं करता और ड्रोन के माध्यम से हमारे क्षेत्रों में ड्रग्स और हथियार गिराना बंद नहीं करता, तब तक पाकिस्तान के साथ व्यापार संबंधी कोई भी बातचीत करना बेकार और व्यर्थ है।बता दें कि हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार को खोलने की वकालत की थी। उन्होंने…
भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए : एम वेंकैया नायडू
वेंकैया ने कहा कि भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत समय से प्रभावी कार्रवाई करके भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है। सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करके लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। उप राष्ट्रपति ने जनसेवकों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये किए जाने की आवश्यकता जताई है। कहा, इससे मामलों के निस्तारण को गति मिलेगी और जनता के बीच अच्छा संदेश जाएगा। सरकार और प्रशासन में बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होने पर भ्रष्टाचार कम होगा और व्यवस्था में…
देवेगौड़ा भी हुए प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद, पूर्व पीएम ने खुद बताया कारण
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनका सम्मान तब कई गुना बढ़ गया जब उन्होंने (पीएम मोदी) उनको लोकसभा से इस्तीफा देने से रोक दिया। इस घटना को याद करते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को चुनौती दी थी कि अगर भाजपा 276 सीटें जीतकर अपने दम पर सत्ता में आई तो वह लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे।इसे लेकर देवेगौड़ा ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा था कि अगर आप 276 सीटें जीतते हैं तो…
केशव प्रसाद मौर्य के…जालीदार टोपी पहनने वाले नाराज हैं:बोले- टोपी तो आपके RSS वाले भी पहनते हैं
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के जालीदार टोपी वाले बयान से एक तबका काफी नाराज है। दरअसल, शुक्रवार को प्रयागराज में केशव ने कहा था कि 2017 से पहले यूपी में लुंगी छाप और जालीदार टोपी पहने गुंडे ही घूमते थे। इन गुंडों से सबसे ज्यादा त्रस्त व्यापारी थे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इन सब से भाजपा सरकार ने ही निजात दिलाई। अब अब यह गुंडे ढूंढने से भी नहीं मिल रहे। 2022 का चुनाव आने वाला है। इसलिए हमें ध्यान रखना होगा कि…
लोकलुभावन घोषणाओं पर व्यापक बहस की है जरूरत : सभापति वेंकैया नायडू
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि विकास की जरूरतों और कल्याणकारी दायित्वों का सामंजस्य बनाने के बीच लोकलुभावन घोषणाओं पर व्यापक बहस की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) से इस पहलू की जांच का भी अनुरोध किया।नायडू ने देश के सीमित संसाधनों के अधिकतम इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि संसद द्वारा स्वीकृत धन का बुद्धिमत्तापूर्ण और किफायती उपयोग होना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि खर्च किया जाने वाला हर रपया सामाजिक-आर्थिक…
उत्तराखंड को पीएम मोदी ने दी 18 हजार करोड़ की सौगात, तेजी से होगा प्रदेश का विकास
उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के प्रचार का बिगुल बज चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देहरादून में 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद वह परेड मैदान में जनसभा को संबोधित भी किया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की इस रैली को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे ‘विजय संकल्प रैली’ नाम दिया गया है और इसे राज्य में चुनावी शंखनाद कहा जा रहा है। उत्तराखंड में पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां काफी दिनों से शुरू…
