प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यूरोप यात्रा को समाप्त कर स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। पेरिस में अपने अल्प प्रवास के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर वो बुधवार (स्थानीय समय) को भारत के लिए रवाना हुए।फ्रांस में पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कई मुद्दों को लेकर बातचीत की। उन्होंने रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। फ्रांस से रवाना होने पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, ‘फ्रांस की…
Category: चुनावी फुहार
फ्रांस राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात में विभिन्न मुद्दों पर पीएम मोदी आज करेंगें चर्चा, यूक्रेन में संघर्ष को लेकर भी करेंगे बातचीत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बुधवार को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों नेता यूक्रेन संघर्ष के वैश्विक आर्थिक परिणामों को कम करने के साथ-साथ उस देश में शत्रुता की समाप्ति सुनिश्चित करने के तरीकों पर विचार विमर्श करेंगे। मौजूदा वक्त में प्रधानमंत्री डेनमार्क की यात्रा पर हैं। भारत वापसी के दौरान वो कुछ देर पेरिस में रुकेंगे, जहां वो राष्ट्रपति मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। मैक्रों एक सप्ताह पहले ही शीर्ष पद के लिए फिर से चुने गए है चर्चा इस बात…
राहुल गांधी नेपाल के पब में नजर आए तो भाजपा बोली- ‘पार्टी टाइम नेता’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों निजी दौरे पर विदेश गए हैं। राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो नेपाल के काठमांडू का है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस राहुल गांधी के बचाव में उतर आई है।भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ‘जब मुंबई पर हमला हुए तब…
मोदी सरकार की पहले दिन से आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हवाला लेनदेन, आतंकी फंडिंग, आतंकी गतिविधियों, नकली मुद्रा, नशीले पदार्थों, बम धमाकों की धमकियों और गैरकानूनी हथियारों की तस्करी की निगरानी के लिए सरकार जल्द ही राष्ट्रीय डाटाबेस विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहले दिन से ही सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति ह नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड (नेटग्रिड) बेंगलुरु के परिसर का उद्घाटन करने के बाद शाह ने कहा कि खुफिया और कानूनी एजेंसियों को अब महत्वपूर्ण डाटा से जुड़ी बाधाओं के दूर होने…
विदेश मंत्री की श्रीलंका के लिए मदद को लेकर तमिलनाडु के आग्रह को मंजूरी, स्टालिन ने क्या कहा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin)ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को शुक्रिया अदा किया। आर्थिक संकट से ग्रस्त श्रीलंका को भारत की ओर से मानवीय सहायता भेजने की तमिलनाडु ने पेशकश की थी। इसके लिए राज्य विधानसभा में रिजालूशन परित कर दिया गया। इसमें जरूरी दवाइयों और चावल की सप्लाई को लेकर अनुमति मांगी गई थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को श्रीलंका के लोगों की मदद के लिए राज्य के अनुरोध को स्वीकार करने के लिए विदेश मंत्री डा एस जयशंकर को धन्यवाद दिया। स्टालिन ने…
पीएम मोदी यूक्रेन पर तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान प्रमुखता से करेंगे चर्चा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर हैं। इस यात्रा पर अधिक जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी डा विजय चौथाईवाले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान यूक्रेन मुद्दे पर मुख्य तौर से चर्चा की जाएगी। चौथवाले ने आगे कहा कि तीन यूरोपीय देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग और यूक्रेन मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श, इस यात्रा का अहम हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध ने जो चुनौतियां खड़ी कर…
हिंद-प्रशांत में भारत का सहयोगी बनेगा जर्मनी, निशाने पर चीन
हिंद प्रशांत क्षेत्र पर जर्मनी खुलकर सामने आ गया है। वह न सिर्फ दक्षिण चीन सागर समेत समूचे हिंद प्रशांत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने की बात कर रहा है बल्कि इस क्षेत्र में भारत के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने पर सहमति भी दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शुल्ज की अध्यक्षता में दोनों देशों के बीच गठित समूह (आइजीसी) की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान इस बात की तरफ इशारा करता है कि यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद वैश्विक परिदृश्य में तेजी…
हम पूरी मानवता के कल्याण की करते हैं कामना : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कनाडा के मारखान में सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र (SMCC) में सरदार पटेल की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि सनातन मंदिर में सरदार वल्लभभाई पटेल की यह प्रतिमा न केवल हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती देगी वरन दोनों देशों के संबंधों की प्रतीक भी बनेगी। जानें पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या बातें कही…पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा में भारतीय संस्कृति और मूल्यों को जीवंत रखने में ओंटारियो स्थित सनातन मंदिर…
शरद पवार बोले-बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश
लाउडस्पीकर-हनुमान चालीसा विवाद पर आज मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने बीजेपी और राज ठाकरे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों के चलते वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है और देश को पीछे की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। एनसीपी नेता ने कहा कि रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों को जानबूझकर गुम किया जा रहा है।शरद पवार ने शनिवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले कुछ दिनों में हम देख रहे हैं कि…
मुस्लिम महिला नहीं चाहती कि उसका पति तीन और पत्नियों को लाए घर : हिमंत बिस्व सरमा
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा इस कानून को लागू करने की जरूरत बताई है। शनिवार को उन्होंने कहा कि हर कोई यूसीसी चाहता है। मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए इस कानून को लागू करना आवश्यक है। यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में सरमा ने कहा, ‘कोई भी मुस्लिम महिला नहीं चाहती है कि उसका पति तीन अन्य पत्नियों को घर लाए। यूसीसी मेरा मुद्दा नहीं है, यह सभी मुस्लिम महिलाओं का मुद्दा है। अगर उन्हें…
जम्मू-कश्मीर दौरे पर पीएम मोदी के ऊपर आपत्ति जताने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब
प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के जम्मू-कश्मीर दौरे पर बयान देने वाले पाकिस्तान को भारत ने करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान को प्रधानमंत्री मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चिनाब नदी पर रतले और क्वार पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला रखने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह सिंधु जल संधि का ‘प्रत्यक्ष उल्लंघन’ है।पाकिस्तान को लेकर भारत के रुख में बदलाव के मसले…
हिजाब के बाद अब कर्नाटक में बाइबिल विवाद,
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद अब बाइबिल विवाद का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। इसी बीच बेंगलुरु के आर्चबिशप पीटर मचाडो ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, गैर-ईसाई छात्रों को बाइबल पढ़ने की आवश्यकता नहीं है और न ही उनके लिए कोई बाइबिल निर्देश हैं। प्रदेश शिक्षा विभाग ने इसाई स्कूलों में बाइबिल पढ़ाने का मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। बेंगलुरु स्थित आर्चडीओसीज के आर्चबिशप पीटर मचाडो ने कहा कि ईसाई स्कूल पिछले 100 वर्षों से एक अल्पसंख्यक संस्थान रहा है। इसमें पढ़ने वाले…
मंत्रिपरिषद से बजट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री मोदी ने दिए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंत्रिपरिषद से केंद्रीय बजट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने को कहा है। यही नहीं तिमाही आधार पर इसकी समीक्षा करने के निर्देश भी दिए है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों ने विभिन्न मसलों पर विस्तृत प्रस्तुतियां (presentation) दी।पीएम मोदी ने मंत्रियों को न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन (minimum government and maximum governance) पर फोकस करने की नसीहत भी दी। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने परिषद में डिलिवरी आफ…
प्रधानमंत्री मोदी ने की तीन दिन, तीन देश और सात राष्ट्र प्रमुखों से वार्ता, आइये जानते हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2022 में पहली बार विदेश दौरे पर निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री दो से चार मई, 2022 तक फ्रांस, जर्मनी और डेनमार्क की यात्रा पर जा रहे हैं। इस तरह से तीन दिनों में तीन देशों की यात्रा करेंगे और इस दौरान सात देशों के प्रमुखों से विमर्श करेंगे। यात्रा में सबसे पहले मोदी जर्मनी जाएंगे जहां वो जर्मनी के नए चांसलर ओल्फ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मोदी-शोल्ज संयुक्त तौर पर भारत-जर्मनी इंटर गर्वमेंटल कंसल्टेशंस (आइजीसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। चांसलर शोल्ज के साथ…
समान नागरिक संहिता के समर्थन में रामदास अठावले ने दिया बयान, कहा- संसद में पेश किए जाने पर उनकी पार्टी करेगी पूर्ण सहयोग
समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को कहा कि संसद में इसे पेश किए जाने पर उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआइ) इसका समर्थन करेगी। अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि एक मांग है कि देश में एक समान नागरिक संहिता होनी चाहिए और सभी के लिए एक समान कानून होना चाहिए। मुझे लगता है कि संसद को यह तय करने का अधिकार है कि क्या कानून बनाया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया में, कुछ लोग…
रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत का रुख अपनी आर्थिक और सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए है : निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि आपस में जुड़ी दुनिया में प्रतिबंधों के अनपेक्षित परिणाम हो सकते हैं और भारत उनके माध्यम से काम करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि इस साल फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के कारण मास्को के साथ द्विपक्षीय व्यापार में गिरावट आई है। चल रहे युद्ध ने ऊर्जा की कीमतों और खाद्यान्न की कमी को भी बढ़ावा दिया।स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बोलते हुए, सीतारमण ने कहा कि रूस-यूक्रेन…
कांग्रेस में निचले स्तर तक संगठन में बदलाव की तरफ प्रशांत किशोर ने किया इशारा, ठुकराया पार्टी में शामिल होने का आफर
प्रशांत किशोर को कांग्रेस के शामिल करने के मुद्दे पर फिलहाल अब विराम लग गया है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है। इसकी पुष्टि न सिर्फ कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने की है, बल्कि खुद प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट कर की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को उनसे अधिक एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो साझा प्रयास के जरिए पार्टी की आंतरिक समस्याओं को हल कर उसको दोबारा जमीन से जुड़ने में मदद कर सके। इसके लिए पार्टी को बड़े बदलाव या…
खार पुलिस स्टेशन ने फेक FIR दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ दर्ज की मेरी शिकायत- सोमैया
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराने खार पुलिस स्टेशन गए थे। नेता ने ट्वीट कर बताया कि पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। भाजपा नेता ने कहा, ‘मुझे मारने वाले गुंडों को बचाने के लिए यह आपराधिक साजिश है।’ एक दिन पहले ही उन्होंने आरोप लगाया था कि 23 अप्रैल को शोषण मामले में मुंबई पुलिस मेरा एक फर्जी FIR सर्कुलेट कर रही है। सोमवार शाम को सौमैया ने…
ब्रिटेन के रक्षा खरीद मंत्री से की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को ब्रिटेन के रक्षा खरीद मंत्री जेरेमी क्विन से बातचीत की। यह बातचीत विमानन और जहाज निर्माण जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर केंद्रित थी। राजनाथ ने ट्वीट किया कि ब्रिटेन के रक्षा खरीद मंत्री जेरेमी क्विन के साथ एक शानदार बैठक हुई। हमने दोनों देशों के लिए विमानन, जहाज निर्माण और अन्य रक्षा औद्योगिक कार्यक्रमों से संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की।बीते सप्ताह भारत की अपनी यात्रा के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने घोषणा की थी कि ब्रिटेन रक्षा…
त्रिपुरा को ‘प्रगतिशील कल’ देने के लिए सीएम बिप्लब देब ने की पीएम मोदी की सराहना
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने देश भर में केंद्र द्वारा किए गए विकास कार्यों की बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने राज्य को ‘प्रगतिशील कल’ दिया है। सीएम बिप्लब ने बताया राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी पूरी सहायता कर रहे हैशुरू से त्रिपुरा की तरक्की के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य सरकार कि हर संभव मदद करते आए हैं, जिसके तहत आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक हिस्से के रूप में, पीएम मोदी ने…
