भारत ने गृहयुद्ध जैसे हालात से जूझ रहे श्रीलंका की ओर बढ़ाया हाथ, क्या कहा

श्रीलंका में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता (एमईए) अरिंदम बागची ने मंगलवार को कहा कि भारत श्रीलंका में लोकतंत्र, स्थिरता और द्वीप के आर्थिक सुधार का पूरी तरह से समर्थन करता है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पिछले कुछ दिनों में श्रीलंका सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध तेज हो गया है। वहां गृह युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इसके परिणामस्वरूप विरोध स्थलों पर तैनात सुरक्षा बलों के साथ झड़पों की घटनाओं में वृद्धि हुई है। श्रीलंका के घटनाक्रम पर मीडिया के सवालों के…

छत्तीसगढ़ की सियासत में श्रीकृष्ण के कदम, सभी नगरीय निकायों में बनेगा ‘कृष्ण कुंज’

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार अब सभी नगरीय निकायों में ‘कृष्ण कुंज’ बनाने जा रही है। इसमें कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बरगद, पीपल, नीम, कदंब और अन्य पूजित पौधों का रोपण किया जाएगा। सरकार की इस घोषणा के बाद भाजपा नेताओं ने सियासी तीर चलाया तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। भाजपा नेताओं ने कहा है कि राम के अस्तित्व को मानने से इन्कार करने वाली कांग्रेस अब भगवान श्रीकृष्ण के नाम का सहारा ले रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि भगवान…

लाउडस्पीकर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करें लोग : बसवराज बोम्मई

लाउडस्पीकर विवाद अब कर्नाटक भी पहुंच गया है। सोमवार सुबह हिंदू संगठनों ने मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया था। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सौहार्दपूर्ण तरीके से लागू करना सुनिश्चित करेगी। बोम्मई ने कहा, ‘सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आदेश दिया था। तत्कालीन राज्य सरकार ने भी 2002 में इस संबंध में एक आदेश जारी किया था। कोर्ट के आदेश को सौहार्दपूर्ण…

आज होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक, चुनावी रणनीति समेत कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने वाली है। ये बैठक एआईसीसी मुख्यालय में होनी है। इस बैठक की सबसे खास बात ये है कि ये पार्टी के चिंतन शिविर से पहले हो रही है। दो दिवसीय ये चिंतन शिविर 13-15 मई के बीच उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। आज होने वाली इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस बैठम में चिंतन शिव‍िर के दौरान जिन मसौदों को पेश किया जाएगा उसको अंतिम रूप दिया जाएगा।ये बैठक इस…

पीएम मोदी का यूरोप दौरा उभरती वैश्विक चुनौतियों के बीच संबंधों को नई दिशा दे गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यूरोप की यात्र ऐसे समय में संपन्न हुई जब विश्व व्यवस्था का संक्रांति काल है और दुनिया नई चुनौतियों का सामना कर रही है। कोविड-19 महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। इसके प्रभाव अभी लंबे समय तक रहने हैं। लिहाजा अभी दुनिया को एकजुट होकर इसकी चुनौतियों को हराते हुए शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए काम करने की आवश्यकता थी, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध ने इसे नेपथ्य की ओर धकेलकर नई तरह की चुनौतियों को आगे कर दिया है। यह युद्ध एक ऐसी विभाजक रेखा का…

पार्टी ने सब को कुछ न कुछ दिया है, अब लौटाने का समय आ गया : सोनिया गांधी

2024 के आम चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी अभी से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुट गई है। इसी कड़ी में उदयपुर में 13 मई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय चिंतन शिविर से पहले पार्टी ने सोमवार को कार्यसमिति की विशेष बैठक रखी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी से वरिष्ठ नेताओं से सारे विरोधाभासों को भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए जुटने की अपील की है। साथ ही कहा कि पार्टी ने सभी को कुछ न कुछ दिया है, ऐसे में अब…

क्‍या एनडीए की राह में राज्‍यसभा चुनाव के नतीजे बनेंगे बाधा, जानें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), गोवा (Goa) और पर्वोत्‍तर में हुए विधानसभा चुनावों में भले ही भाजपा ने परचम फहराया हो लेकिन आगामी राष्ट्रपति चुनाव में इस संख्या बल का सामान्‍य प्रभाव ही नजर आएगा। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक राज्‍य सभा की खाली हो रही 70 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों का अंतिम दौर के पूरा होने पर भाजपा कमोबेश उतनी ही संख्या के साथ आगे बढ़ेगी जितनी मौजूदा वक्‍त में उसके पास (101) है। आइये इस रिपोर्ट में जानें कि राज्‍य सभा के चुनाव नतीजों…

सांसदों के मत का मूल्य इस बार राष्ट्रपति चुनाव में घट जाएगा , जानें क्‍या है इसकी वजह

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का गठन नहीं होने का असर आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भी देखने को मिलेगा और सांसदों के मत का मूल्य घट जाएगा। इससे पहले के चुनाव में एक सांसद के मत का मूल्य 708 था, जिसके घटकर 700 रह जाने के आसार हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है और इससे पहले नए राष्ट्रपति का चुनाव होना है।राष्ट्रपति चुनाव में एक सांसद के मत का मूल्य राज्यों और दिल्ली, पुडुचेरी एवं जम्मू-कश्मीर समेत अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के…

राज और आदित्‍य ठाकरे लेंगे रामलला का आशीर्वाद, महाराष्‍ट्र के बाद अब अयोध्‍या में भी गरमाएगी सियासत

महाराष्‍ट्र में लाउडस्‍पीकर और हिंदुत्‍व के मुद्दे पर शुरू हुई सियासत का रुख अब अयोध्‍या हो गया है। दरअसल, पांच जून को महाराष्‍ट्र की राजनीति में लाउडस्‍पीकर मुद्दे की शुरुआत करने वाले महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे अयोध्‍या आ रहे हैं। वो यहां पर राम लला के दर्शन करेंगे और आशीर्वाद लेंगे। वहीं दूसरी तरफ महाराष्‍ट्र के पर्यटन मंत्री और राज्‍य के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्‍य ठाकरे भी इसके कुछ दिन बाद 10 जून को अयोध्‍या जाने वाले हैं। इसको देखते हुए महाराष्‍ट्र ही नहीं बल्कि…

हैदराबाद से ओवैसी की राहुल गांधी को चुनाव लड़ने की चुनौती, कहा-आप वायनाड से भी चुनाव हारेंगे

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi) ने कांग्रेस नेता और वायनाड के सांसद राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे अब वायनाड से भी हारेंगे। दरअसल ओवैसी ने राहुल गांधी के उस बयान के जवाब में प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा थी कि वे टीआरएस, बीजेपी और ओवैसी को चुनौती देने के लिए तेलंगाना आ रहे हैं। ओवैसी ने इसी पर पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल कहीं से भी किस्मत…

टीएमसी विधायक ने गृह मंत्री अमित शाह को अपने घर रात्रिभोज कराने को लेकर सौरव गांगुली पर साधा निशाना

बिहार के लोगों को लेकर हाल ही में विवादास्पद बयान देने वाले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक मनोरंजन ब्यापारी ने अब बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली पर निशाना साधा है। इसकी वजह सौरव द्वारा गत शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को अपने घर रात्रिभोज पर आमंत्रित किया जाना है। प्रदेश के हुगली जिले की बलागढ़ सीट से विधायक ब्यापारी ने कहा- ‘सौरव ने एक चरम बंगाली, बांग्ला भाषा, साहित्य व संस्कृति विरोधी और बंगाल को बांटने की साजिश रचने वाले व्यक्ति को अपने घर में बुलाकर उसकी खातिरदारी की है।…

कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रमोद माधवराज कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों के बाद बीजेपी में शामिल हुए

कर्नाटक के पूर्व मंत्री प्रमोद माधवाराज शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। माधवराज ने दिन में कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया था।शनिवार को दिन में माधवराज ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को अपना त्याग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें केपीसीसी के उपाध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं है। जिसके चलते उन्होंने फैसला किया है कि वो कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा…

केरल में इस्लामी आतंकवाद को बढ़ावा दे रही वाम सरकार : जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केरल की वाम सरकार पर इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘वामपंथी शासन में यह राज्य आतंकियों की जन्मस्थली बन गया है।’ भाजपा प्रमुख ने पार्टी की एक रैली में यहां कहा कि केरल में माकपा के नेतृत्ववाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) सरकार यही जताती है कि वह सबको समान भाव से देखती है, तटस्थ है। लेकिन असलियत में उनकी नीति सुडो पंथनिरपेक्षता की है। वह समाज के एक तबके का ध्यान आकर्षित करने के लिए समाज को दो…

कानूनी लड़ाई में छोड़ा साथ हेमंत‍ सोरेन पर आया संकट तो कांग्रेस ने साधी चुप्‍पी

भारतीय जनता पार्टी के साथ जारी राजनीतिक लड़ाई में भले ही कांग्रेस और झामुमो एक साथ मोर्चा लेते दिख रही है, इस बात के संकेत भी स्पष्ट तौर पर उभरने लगे हैं कि कानूनी लड़ाई में पार्टी झामुमो से अलग-थलग ही रहेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय के बयान से यह और स्पष्ट होता है जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। न्यायपालिका पर भरोसा का मतलब उससे टकराने की राह पकड़ने से कांग्रेस बचेगी। अगर कांग्रेस को न्यायपालिका के खिलाफ स्टैंड लेना होता तो…

अगले साल लग सकती है भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता पर मुहर

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उम्मीद जताई कि अगले वर्ष तक भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) हो जाएगा। आइएमसी चैंबर आफ कामर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए गोयल ने कहा कि देश ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और आस्ट्रेलिया के साथ पहले ही एफटीए समझौता कर लिया है। यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, कनाडा और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के साथ समझौते के लिए बातचीत चल रही है।गोयल ने कहा, अगले साल तक हम यूरोपीय संघ के साथ एक एफटीए पूरा करने…

तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के समापन पर पीएम मोदी स्वदेश के लिए हुए रवाना , राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात में कई द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यूरोप यात्रा को समाप्त कर स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। पेरिस में अपने अल्प प्रवास के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर वो बुधवार (स्थानीय समय) को भारत के लिए रवाना हुएफ्रांस में पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कई मुद्दों को लेकर बातचीत की। उन्होंने रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। फ्रांस से रवाना होने पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, ‘फ्रांस की…

हैदराबाद में राहुल गांधी के दौरे से पहले लगे बैनर, कांग्रेस नेता से सवाल- क्या ‘व्‍हाइट चैलेंज’ के लिए तैयार हैं…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचने वाले हैं। इससे पहले ही हैदराबाद में बैनर लगे हैं जिनमें उनसे पूछा गया है कि क्या वह ‘व्‍हाइट चैलेंज’ स्‍वीकार करने के लिए तैयार हैं। शहर के बीचों-बीच हुसैन सागर झील (Hussain Sagar Lake) पर ऐसे पोस्‍टर लगाए गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ‘व्‍हाइट चैलेंज’ नाम की मुहिम एक कांग्रेस सांसद ने ही शुरू की थी। बैनर में राहुल से अपील करने वालों या किसी पार्टी का नाम नहीं हैं लेकिन लग रहा…

पीएम मोदी आज जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन को संबोधित करेंगे , जानिए क्या है ये

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (Jain International Trade Organisation) के ‘जीतो कनेक्ट 2022’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। ये कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा।पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 6 मई की सुबह ‘जीतो कनेक्ट 2022’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करूंगा। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन द्वारा आयोजित यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे युवा व्यवसायियों को एक साथ लाएगाजैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (JITO Connect 2022) दुनिया भर…

आइसलैंड की पीएम से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात, व्यापार और ऊर्जा समेत कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर हुई बात

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) और आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडाटिर (Katrin Jakobsdottir) ने बुधवार को व्यापार ऊर्जा और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में सहयोग और द्विपक्षीय रिश्‍तों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।.प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को आइसलैंड की प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडाटिर (Katrin Jakobsdottir) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में सहयोग और द्विपक्षीय रिश्‍तों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मंगलवार…

135 मस्जिदों ने तोड़ा कोर्ट का नियम, राज ठाकरे का एलान- हम भी करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर (Loudspeaker Row) से अजान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने साफ कहा है कि जब तक मस्जिदों में गैरकानूनी लाउडस्पीकर से अजान बंद नहीं होती तब तक हम भी मस्जिदों के बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। बता दें कि राज ठाकरे बुधवार को मुंबई में इस पूरे विवाद को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।राज ठाकरे ने इस पीसी में कहा, ‘ये सिर्फ मस्जिदों की बात नहीं है। कई मंदिरों में भी गैरकानूनी लाउडस्पीकर लगे हुए हैं।…