कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ सीबीआइ छापे की कार्रवाई को असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया। चिदंबरम का पूरा समर्थन करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि पूर्व वित्त मंत्री की देश के प्रति निष्ठा असंदिग्ध है। ऐसे में 12 साल पुराने मामले में एफआइआर की कापी दिए बिना अचानक छापे की कार्रवाई से साफ है कि सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यह हथकंडा अपनाया है।चिदंबरम और…
Category: चुनावी फुहार
कांग्रेस नियुक्त करेगी लोकसभा-विधानसभा सीटों पर 6,500 पूर्णकालिक पर्यवेक्षक , चिंतन शिविर की घोषणा पर अमल शुरू
कांग्रेस की चुनावी किस्मत बदलने के लिए पार्टी ने उदयपुर चिंतन शिविर के संकल्प को जमीन पर उतारने की पहल शुरू कर दी है। इस क्रम में पार्टी सभी 543 लोकसभा सीटों के साथ-साथ राज्यों की विधानसभा सीटों पर करीब 6,500 पूर्णकालिक पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी। इन पर्यवेक्षकों के जरिये पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हर लोकसभा और विधानसभा सीटों की जमीनी राजनीतिक नब्ज की निरंतर टोह लेकर कांग्रेस की चुनावी रणनीति का संचालन करेगा।संकल्पों को कार्यान्वित करने के लिए मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआइसीसी) में पार्टी महासचिवों और राज्य…
कांग्रेस अब क्षेत्रीय दल को लेकर सामाजिक न्याय में दिखा रही है दम ख़म
उदयपुर चिंतन शिविर के अपने मंथन के बाद कांग्रेस इस निष्कर्ष पर पहुंचती दिख रही है कि पार्टी की राजनीतिक वापसी के लिए केवल भाजपा पर सियासी हमला करना ही पर्याप्त नहीं है। इसके लिए उन राज्यों में क्षेत्रीय दलों को चुनौती देना भी अपरिहार्य है जहां इन पार्टियों ने उसकी राजनीतिक जमीन छीन ली है। पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच चिंतन-मंथन में हुए अहसास का ही परिणाम है कि मध्यमार्गी राष्ट्रीय धारा पर चलने वाली कांग्रेस ने भविष्य के लिए सामाजिक न्याय की सियासत की ओर झुकाव बढ़ाने…
सोनिया गांधी ने किए बड़े एलान पार्टी के भीतर सुधार के लिए गठित होगी टास्क फोर्स,
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कांग्रेस के भीतर सुधार शुरू करने के लिए टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की। साथ ही जनता से जुड़ने के लिए भारत जोड़ों यात्रा का एलान भी किया। उन्होंने कहा- हम दो अक्टूबर से गांधी जयंती के दिन कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा में सभी युवा और नेता शामिल होंगे।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के उदयपुर में पार्टी के…
बुद्ध पूर्णिमा पर छह समझौतों पर प्रधानमंत्री मोदी ने किये हस्ताक्षर भारत नेपाल संबंध सशक्त करने की दिशा में उठा कदम
बुद्ध पूर्णिमा के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेपाल के शहर लुंबिनी में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ हुई द्विपक्षीय मुलाकात से दोनों देशों के बीच हाल के वर्षो में उपजे तनाव को दूर कर संबंध सशक्त करने में मदद मिली है। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों के हर आयाम पर विस्तार से बात की। पीएम मोदी ने खुद देउबा के साथ अपनी मुलाकात को बहुत ही अच्छी बताया हैबैठक के बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत-नेपाल के बीच छह महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए।…
कांग्रेस ने ‘एक व्यक्ति एक पद’ और ‘एक परिवार एक टिकट’ समेत कई फैसले लिए
कांग्रेस ने रविवार को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए खुद को तैयार करने के लिए व्यापक संगठनात्मक सुधारों की घोषणा की। इसमें 50 साल से कम उम्र के लोगों को व्यापक प्रतिनिधित्व दिए जाने की बात कही गई है। साथ ही ‘एक व्यक्ति, एक पद’ और एक परिवार, एक टिकट जैसे कठोर प्राविधानों को लागू करने पर जोर दिया गया है। ‘नव संकल्प चिंतन शिविर’ के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कार्यकर्ताओं और नेताओं को जनता से जुड़ने का…
पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आज नेपाल के लुंबिनी जाएंगे, माया देवी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
पीएम नरेन्द्र मोदी आज बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नेपाल जाएंगे। मोदी भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का दौरा करेंगे। मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक भी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच विकास, पनबिजली और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि साल 2014 में पीएम बनने के बाद मोदी का ये पांचवी बार नेपाल का दौरा है पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित…
सोनिया गांधी ने किए बड़े एलान, पार्टी के भीतर सुधार के लिए गठित होगी टास्क फोर्स,
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को राजस्थान के उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कांग्रेस के भीतर सुधार शुरू करने के लिए टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की। साथ ही जनता से जुड़ने के लिए भारत जोड़ों यात्रा का एलान भी किया। उन्होंने कहा- हम दो अक्टूबर से गांधी जयंती के दिन कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा में सभी युवा और नेता शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के उदयपुर में पार्टी…
बाबरी को खोया, अब दूसरी मस्जिद को हरगिज नहीं खोएंगे : ओवैसी,
ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। ज्ञानवापी मस्जिद में हो रहे सर्वे को लेकर ओवैसी ने कहा कि हमने बाबरी मस्जिद को खोया है अब दूसरी मस्जिद को हरगिज नहीं खोएंगे। उन्होंने कहा कि देश में कभी कोई मुस्लिम वोट बैंक नहीं था और न ही होगा, अगर मुस्लिम सरकार बदल सकते तो भारतीय संसद में इतना कम मुस्लिम प्रतिनिधित्व नहीं होता। AIMIM प्रमुख ने इसी के साथ एक बार फिर बाबरी मस्जिद का मुद्दा उठाया और पूछा कि अगर हम हकूमत बदलने की हिम्मत…
कर्नाटक कांग्रेस राज्यसभा के लिए प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है, आइये जानें
कर्नाटक कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में उत्साह का संचार करने के लिए राज्य से प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा के लिए उतारने पर विचार कर रही है। कांग्रेस के सूत्रों ने पुष्टि की है कि राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्दरमैया इस मामले पर पहले ही प्रियंका गांधी से संपर्क कर चुके हैं। उन्होंने कथित तौर पर प्रियंका को समझाया है कि उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी ने पहले कर्नाटक से चुनाव लड़ा था और जीती…
2019 से पार्टी ने बदले हैं पांच मुख्यमंत्री, भाजपा ने त्रिपुरा में सीएम बदलकर अपनी पुरानी रणनीति ही दोहराई,
भाजपा ने त्रिपुरा में परोक्ष तौर पर सत्ता विरोधी लहर से पार पाने और पार्टी पदाधिकारियों के भीतर किसी भी तरह के असंतोष को दूर करने के एक प्रयास के तहत राज्य विधानसभा चुनाव में एक नए चेहरे (डा. माणिक साहा) के साथ उतरने की अपनी रणनीति अपनाई जो पूर्व में भी सफल रही है। उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री बदलने का दांव सफल रहने के मद्देनजर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने त्रिपुरा में भी इसी तरह के बदलाव का विकल्प चुना, जहां अगले साल की शुरुआत में…
अशोक की पसंद हैं राहुल तो सचिन का दांव प्रियंका पर लगा,नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चिन्तन
कांग्रेस के चिंतन शिविर के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी टीम ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मुहिम प्रारम्भ की है। गहलोत चिंतन शिविर में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसियों के बीच राहुल को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सहमति बनाने में जुटे हैं। गहलोत चाहते हैं कि शिविर के अंतिम दिन इस सम्बन्ध में वरिष्ठ नेता राहुल से अध्यक्ष पद स्वीकार करने का आग्रह करेगहलोत ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार दो दिन में आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं से बात की है। यह सभी पार्टी…
बड़े बदलावों के लिए कांग्रेस में बढ़े कदम, कार्यसमिति से लेकर बूथ स्तर तक युवाओं को 50 फीसद आरक्षण
कांग्रेस को गहरे राजनीतिक संकट से उबारने के लिए शुक्रवार से यहां शुरू हुए तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के पहले दिन पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलावों को लागू करने के प्रस्तावों से पर्दा उठा दिया। इसमें कायाकल्प के लिए युवाओं को रिझाने की दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए कांग्रेस कार्यसमिति से लेकर बूथ स्तर तक संगठन के हर स्तर पर 50 साल से कम उम्र के लोगों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात है। अपवादों को छोड़कर एक परिवार को एक ही…
ओवैसी ने औरंगजेब का महिमामंडन कर राष्ट्रवादी मुस्लिमों का किया अपमान : देवेंद्र फड़नवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने शुक्रवार को कहा कि एआइएमआइएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने औरंगजेब का महिमामंडन कर राष्ट्रवादी मुस्लिमों का अपमान किया है। तेलंगाना से विधायक ओवैसी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र पर चादर और फूल चढ़ाए थे। फड़नवीस ने कहा कि ओवैसी ने औरंगजेब का महिमामंडन का प्रयास कर राष्ट्रवादी मुसलमानों का अपना किया है। देश के मुसलमानों के लिए औरंगजेब कभी भी आदर्श नहीं हो सकता है। औरंगजेब ने…
कांग्रेसी चिंतन शिविर में आज से तय होगी आगे की रणनीति, पूरा मामला जानिए
शुक्रवार से कांग्रेस के शीर्ष नेता राजस्थान के उदयपुर में पार्टी के ‘पुनरुद्धार’ के लिए चिंतन शिविर करेंगे। कई राज्यों में चुनावी पराजय के चलते ‘‘अप्रत्याशित संकट’’ का सामना कर रही कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत 400 से अधिक पदाधिकारी पार्टी में नई जान फूंकने के लिए उदयपुर में तीन दिनों तक मंथन करेंगे।कांग्रेस के शीर्ष नेता नए चेहरों को नेतृत्व के स्तर पर लाने के लिए सक्रिय रूप से विचार कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी नेताओं के लिए सभी स्तरों पर संगठन में पदों पर रहने और चुनाव लड़ने…
केरल के राज्यपाल ने छात्रा के अपमान पर मुस्लिम नेता को लगाई फटकार, कहा-इस घटना पर चुप रहना है पाप
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज एक मुस्लिम लड़की को अपमानित करने को लेकर एक मुस्लिम नेता को कड़ी फटकार लगाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, मलाप्पुरम जिले के एक मुस्लिम विद्वान नेता द्वारा लड़की को अपमानित करते हुए देखा गया। वीडियो में मुस्लिम नेता कार्यक्रम के आयोजकों को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मंच पर लड़की को आमंत्रित करने के लिए डांटते हुए देखे गए थे। जिसके बाद राज्यपाल द्वारा इसपर आश्चर्य जताया गया। उन्होंने इस मामले पर किसी भी विभाग और संस्था…
पीएम मोदी ने विपक्षी नेता के सवाल पर दिया जवाब, आइये जानतें हैं
साल 2019 में लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। दो बार पीएम बनने के बाद पीएम मोदी का अगला टारगेट क्या है, ये उन्होंने खुद बताया है। दरअसल, मोदी गुरुवार को गुजरात के भरूच में उत्कर्ष समारोह (Utkarsh Samaroh) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता से हुई बातचीत का किस्सा सुनाया। मोदी ने कहा, ‘एक दिन विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता मुझसे मिले। वह अक्सर राजनीति में हमारा विरोध करते थे, लेकिन मैं उनका सम्मान करता हूं।…
कांग्रेस देगी उदयपुर से संदेश, पहले खुद बनेंगे मजबूत फिर करेंगे गठबंधन
अपने इतिहास के सबसे असाधारण राजनीतिक संकट का सामना कर रही कांग्रेस उदयपुर चिंतन शिविर में पार्टी के संगठनात्मक सुधारों को एक निश्चित समयसीमा में कार्यान्वित करने का रोडमैप तय करेगी। पार्टी का मानना है कि जब तक कांग्रेस कमजोर रहेगी, तब तक विपक्ष का गठबंधन मजबूत नहीं बनेगा। इसलिए उदयपुर का सबसे स्पष्ट राजनीतिक संदेश यही होगा कि केवल मजबूत कांग्रेस ही ताकतवर विपक्षी विकल्प की गारंटी होगी।उसके लिए पार्टी की सियासी जमीन बचाना सर्वोपरि होगा और गठबंधन दूसरी प्राथमिकता। इस बात के भी पुख्ता संकेत हैं कि नेतृत्व…
अमित शाह बोले- गहरी संवेदना से उठी टीस से कोई बनता है मोदी
गरीबी, समस्याओं, अव्यवस्थाओं और लोकतंत्र से उठते विश्वास से पैदा हुई टीस और दर्द से ही कोई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनता है। यदि किसी के दिल में यह दर्द और टीस नहीं है, तो वह मोदी नहीं बन सकता है। केंद्र और राज्य में सरकार के प्रमुख के रूप में मोदी के 20 साल के सफर पर आधारित पुस्तक ‘मोदी@20, ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक के विमोचन के अवसर गृह मंत्री अमित शाह ने यह बात कही। शाह ने कहा कि समाजसेवा और राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों…
अगर मनसे प्रमुख को नुकसान पहुंचाया गया तो इसका असर पूरे राज्य में होगा : बाला नंदगांवकर
मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने बुधवार को राज ठाकरे को धमकी भरे एक पत्र को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए बाला नंदगांवकर ने कहा कि अगर मनसे प्रमुख को नुकसान पहुंचाया गया तो इसका असर पूरे राज्य में होगा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय को पत्र प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह उर्दू शब्दों के साथ हिंदी में लिखा गया है। राज ठाकरे की चेतावनी का उल्लेख किया गया कि अगर अजान…
