मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि आज जेल से बाहर आएंगे। दोनों गोरखपुर जेल में 20 साल से आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। हालांकि, अब अमरमणि का समय से पहले ही रिहाई का शासनादेश जारी हो गया है। अमरमणि के अच्छे आचरण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने यह आदेश जारी किया है।हालांकि, सजा काटने के दौरान अमरमणि त्रिपाठी ज्यादातर वक्त बीआरडी मेडिकल में भर्ती रहे। ऐसे में शासन ने उन्हें जेल से…
Category: वादे-इरादे
पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मचारी पर अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप
रामपुर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मचारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवारीजनों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ। इसका डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस बेहद संवेदनशील घटना की जांच के आदेश दिए। रामपुर सीएमओ को जल्द से जल्द जांच पूरा करने के आदेश दिए। सीएमओ के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने पोस्टमार्टम हाउस का जायजा लिया। कर्मचारियों से वार्ता की। वीडियो देखा और उसके बाद जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी।बलरामपुर के श्रीदत्तगंज स्थित सामुदायिक…
सपा के लिए राहत या मुसीबत बनेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, पढ़िए रिपोर्ट
तेजाबी जुबान का इस्तेमाल कर बखेड़ा खड़ा करना, विवाद गहरा देना कई सियासतदानों का शगल रहा है। विवाद-हंगामा-मुकदमा-ट्रोल का चलन, तो मानों सियासत में न्यू नॉर्मल होने के कगार पर है। बीते कुछ महीनों से यूपी के बड़बोले सियासी खिलाड़ियों की जमात में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अव्वल पायदान पर कब्जा जमाए हैं। जो आग उगलती जुबान के मामले में सपा के फायर ब्रांड सपा नेता आजम खान के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की जोर आजमाइश करते दिखे।सपा की साईकिल पर सवार स्वामी अपनी जुबानी तरकश से नित नए…
लखनऊ, हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी में कुल 11.63 करोड़ रुपए के आर्थिक अनुदान
लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले लखनऊ, हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी जिले में कुल 26 सड़क निर्माण कार्यों के लिए अब 11.63 करोड़ रुपए के आर्थिक अनुदान को स्वीकृति मिल गई है। इन कार्यों को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है। और सड़क राज्य निधि के अंतर्गत इन निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।निर्माण कार्य के धनराशि आवंटन के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति भी राज्य सरकार की ओर से दे दी गई है।लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले लखनऊ, हरदोई, सीतापुर व…
राहुल गांधी लड़ें या कोई लड़े अमेठी ही नहीं, इस बार रायबरेली में भी जीतेंगे : भूपेंद्र चौधरी
2024 का लोकसभा चुनाव राहुल गांधी के अमेठी से लड़ने को लेकर यूपी में सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय ने बयान दिया कि लोकसभा का चुनाव राहुल अमेठी से लड़ेंगे। इसे लेकर अब वार पलटवार देखने को मिल रहा है।इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि अमेठी में चाहे राहुल लड़ें या कोई और जीतेगी फिर बीजेपी ही। जीत का अंतर इस बार पिछली बार से ज्यादा होगा। इतना ही नहीं, रायबरेली में भी इस बार बीजेपी…
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मंदिर निर्माण और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री आज 11 बजे हेलीपैड राम कथा पार्क अयोध्या में पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकेत वासी पूज्य महंत श्रीरामचन्द्र परमहंस दास जी महाराज की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन पूजन करेंगे। सीएम अयोध्या के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे। सीएम योगी दो घंटे के अयोध्या प्रवास के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
घोसी चुनाव जनता बनाम दारा सिंह होगा : मनोज पांडेय
समाजवादी पार्टी के कद्दावर ब्राह्मण चेहरे मनोज पांडेय अड़ी में आए, तो सवालों की झड़ी लग गई। सपा सरकार में मंत्री और 3 बार विधायक रहे मनोज पांडेय विधानसभा के मुख्य सचेतक हैं। बात चाहे सत्ता पक्ष की हो या विपक्ष की, उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में सभी सवालों के जवाब दिए। कभी सपा में साथी रहे ओपी राजभर के ‘सैफई भेज दूंगा’ के बयान पर उन्होंने कहा, “उन्हें सपने में यही सब आता होगा।” घोसी उपचुनाव पर बोले, “ये जनता बनाम दारा सिंह होने वाला है।” सपा के 80…
बीजेपी ने राजस्थान में चुनाव अभियान और घोषणापत्र समिति का ऐलान किया, वंसुधरा राजे का नाम नहीं
राजस्थान की पूर्व CM और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंसुधरा राजे सिंधिंया को पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। पार्टी की तरफ से आगामी चुनावों को देखते हुए कुछ फैसले लिए गए जिससे वंसुधरा का नाम गायब है। पार्टी ने चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है। इससे बाद यह बात सामने आ रही है कि पार्टी ने वसंधुरा को किनारे लगाने शुरू कर दिया है। मेघावाल को बड़ी जिम्मेदारींकेंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पार्टी ने घोषणा पत्र समिती का संयोजन…
75 साल वाले को भी टिकट, 3 नेता पुत्र और ब्यूरोक्रेट की पत्नी को मौका,भाजपा का मास्टर प्लान
मध्यप्रदेश भाजपा ने पिछले चुनाव में हारी हुई जिन 39 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उसमें 12 नए चेहरे हैं। जबकि पिछले चुनावों में हारे हुए 50% चेहरों पर दांव लगाया हैं। चंदेरी से 75 साल के जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को भी मौका मिला है। चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को टिकट मिला है। उनके पति भारतीय राजस्व सेवा के अफसर हैं और दिल्ली में पदस्थ हैं। पार्टी में हाशिए में धकेल दिए गए नेताओं पर पार्टी ने भरोसा जताया है। 14 टिकट ताे उन नेताओं को मिली हैं, जो पिछली…
CBI के 53 अफसर करेंगे मणिपुर हिंसा की जांच, टीम में 29 महिलाएं
मणिपुर हिंसा के मामलों की जांच के लिए CBI ने 53 अफसरों की लिस्ट तैयार की है। इनमें 29 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह अपनी तरह का पहला मोबिलाइजेशन है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों को एक साथ सर्विस में तैनात किया गया है। CBI मणिपुर हिंसा से जुड़े 17 मामलों की जांच कर रही है। इनमें महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से संबंधित दो मामले भी शामिल हैं।मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा में 160 से ज्यादा मौतें…
आखिर क्या अवंती बाई की जयंती मनाकर सेंधमारी में जुटे अखिलेश, 25 सीट पर दबदबा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों यूपी में नई राजनीतिक इबारत लिखने में जुटे हैं। जिस तरह से बीजेपी पिछड़े और अति पिछड़े वोट बैंक को साधने में लगी है। उसके जवाब में, सपा बीजेपी के वोट बैंक माने जाने वाले लोधी समाज में सेंधमारी करने की तैयारी में है। राजनीति में इसको ‘कही पर निगाहे, कही पर निशाना’ की तर्ज पर देखा जाता है।बुधवार को अखिलेश यादव ने रानी अवंती बाई लोधी की जयंती को मनाकर यही संदेश दिया। वो हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे।…
हिंदुओं के प्रति ऐसी कविता लिखने का साहस अटल जी में ही था : सीएम
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी विश्वनाथ की स्मारक के चौक पर स्थित अटल बिहारी बुद्ध फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश के कई समर्थकों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत से पहले यहां मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी प्रतिमा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, तकनीकी शिक्षा मंत्री और अपने दल के नेता आशीष पटेल, नोएडा के महापौर समीर खर्कवाल…
शिवपाल-रामगोपाल के साथ डिंपल की भी लगी ड्यूटी, जिताऊ जिले के कार्यकर्ताओं को ट्रेंड कर रहे अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2024 चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी। उन्होंने सपा के ट्रेनिंग अभियान के प्लान में भी बदलाव किया है। बांदा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अखिलेश और शिवपाल ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया। उनको ट्रेनिंग दी। सिर्फ यही नहीं, राम गोपाल यादव और डिंपल यादव को भी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।दरअसल, मुलायम सिंह यादव के बिना अखिलेश का यह पहला सबसे बड़ा चुनाव है। ऐसे में अखिलेश ने यूपी की 80 लोकसभा सीट में 35 जिताऊ जिले…
2024 से पहले गठबंधन की अग्निपरीक्षा
5 सितंबर को घोसी उपचुनाव के लिए होने जा रहे मतदान में बीजेपी और सपा गठबंधन के लिए पहली परीक्षा होने जा रहा है। जहां बीजेपी में सुभासपा नए गठबंधन के तौर पर जुड़ी है। तो वही सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण की भी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले परीक्षा होगी। सपा को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को बीजेपी ने घोसी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। 18 महीने में सपा छोड़कर दोबारा से बीजेपी में शामिल होकर घोसी उपचुनाव जीतना दारा सिंह…
PM मोदी ने देश को 3 गारंटी दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया और देश को 3 गारंटी दी। इसके अलावा PM ने अगले साल भी लाल किले पर तिरंगा फहराने की बात कही। जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री अहंकार दिखा रहे हैं। वे अगले साल अपने घर पर झंडा फहराएंगे। मोदी ने इन 3 गारंटी का जिक्र किया। पहली- 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। दूसरी- शहरों में किराए पर रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी। तीसरी- देशभर…
BJP ने तारिक मंसूर को बनाया उपाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। 38 नामों की लिस्ट में तारिक मंसूर और अब्दुल्ला कुट्टी पर सबकी नजर ठहरी, क्योंकि इन्हें BJP के नए मुस्लिम चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। पसमांदा मुस्लिम तारिक मंसूर को BJP का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। हिंदुत्व के नाम पर जीत रही BJP को मुस्लिम वोट की जरूरत क्यों है? कौन हैं पसमांदा मुस्लिम, जिन्हें BJP रिझाने की कोशिश कर रही है… तारिक मंसूर मुस्लिम पसमांदा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह मई 2017…
5 साल पहले बीजेपी को घेरने के बाद मोदी के गले लगे थे राहुल
2018 में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 20 जुलाई को संसद में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए यह बात कही थी। लगभग 48 मिनट की स्पीच के बाद राहुल गांधी अपनी सीट से उठे और तेजी से चलकर पीएम मोदी की सीट तक पहुंचे, उनसे हाथ मिलाया और उन्हें गले लगा लिया। विपक्ष एक बार फिर से मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल ने बुधवार को कहा कि आज में बीजेपी…
राजद्रोह कानून पर क्यों बदल गया मोदी सरकार का स्टैंड
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली ने 2 अप्रैल 2019 को लोकसभा में कहा- ‘ऐसा लगता है कि कांग्रेस में टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथी शामिल हो गए थे। इसीलिए कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में राजद्रोह कानून को खत्म करने का वादा किया गया है। ये वादा देश को तोड़ने वाला है, जिसे लागू नहीं किया जा सकता है।’ करीब 4 साल बाद… मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृहमंत्री अमित शाह ने 11 अगस्त 2023 को लोकसभा में 163 साल पुराने 3 कानूनों में…
विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव में डरा, वोटिंग होती तो घमंडिया की पोल खुल जाती:पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हो रहे भाजपा के पंचायती राज परिषद कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए। पीएम ने बंगाल में हिंसा, मणिपुर में जारी हिंसा पर विपक्ष के रवैये और अपने 9 साल के कार्यकाल पर बात की। मोदी ने कहा- मणिपुर हिंसा पर हम संसद में शुरू से चर्चा करने के पक्ष में थे। लेकिन विपक्ष के लोग सिर्फ राजनीति करना चाहते थे। वे चर्चा से भाग गए। पीएम ने आगे कहा, विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव में डरा है। वोटिंग होती…
गाँधी इंदिरा के समझौते की पूरी कहानी,जिस पर PM मोदी ने संसद में हमला बोला
10 अगस्त को सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर ये बात PM नरेंद्र मोदी ने कही है। दरअसल, विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मामले में PM मोदी पर देश तोड़ने के आरोप लगाए थे। इसके जवाब में PM मोदी ने कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को देने का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर हमला बोला है। भारत के तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच काफी बड़ा समुद्री क्षेत्र है। इस समुद्री क्षेत्र को पाक जलडमरूमध्य कहा जाता है। यहां कई सारे द्वीप हैं, जिसमें से एक द्वीप का नाम कच्चाथीवू है। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय की…
