लखनऊ में वकीलों ने आज हापुड़ की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। वकील सड़कों पर निकले और मामले में कार्रवाई की मांग की। वकील स्वास्थ्य भवन के पास एक जुट हुए। इसके बाद सीएम आवास को घेरने का ऐलान किया। साथ ही सीएम योगी से मिलने की मांग की। वकीलों को रोकने के लिए सिविल कोर्ट चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए। PAC सहित कई थानों की फोर्स लगा दी गई।इसके बाद वकील बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने का प्रयास कर लगे। तभी…
Category: वादे-इरादे
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- चुनाव में कभी भी हिंसा हो सकती है
घोसी विधानसभा उपचुनाव को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। ऐसा 5 साल में पहली बार है, जब किसी चुनाव में शिवपाल यादव को अखिलेश ने इतना बड़ा टास्क दिया है। शिवपाल ने भी कहा है कि उन्होंने कसम खाई है कि जब तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को वो जीता नहीं लेंगे, तब तक घोसी छोड़कर नहीं जाएंगे।जनीतिक पंडित मानते हैं कि घोसी में शिवपाल मैनपुरी मॉडल पर काम कर रहे हैं। मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल…
भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है, पढ़िए खबर
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा राज्यसभा जाएंगे। भाजपा ने उनको राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी सांसद हरद्वार दुबे के निधन के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी। 15 सितंबर को इस सीट पर वोट डाले जाएंगे। उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। समीकरणों के हिसाब से दिनेश शर्मा का राज्यसभा में जाना तय है।वहीं, दिनेश शर्मा के राज्यसभा जाने से यूपी में विधान परिषद की एक सीट पर भी जल्द उपचुनाव होगा। क्योंकि, वह अभी विधान परिषद के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल जनवरी, 2027…
घोसी में BJP के पक्ष में मतदान करने या न जाने की दी जा रही हिदायतें : राजेंद्र चौधरी
पूर्व कैबिनेट मंत्री/एमएलसी राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि घोसी उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा धांधली कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। राज्य निर्वाचन अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 354-घोसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का उप निर्वाचन-2023 में अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में तथा सपा समर्थक मतदाताओं के घरों में पुलिस फोर्स पहुंचकर बिजली की लाइनें काट रही है।पुलिस थाना घोसी में बुलाकर सीओ, थानाध्यक्ष, सब इन्स्पेक्टर, कान्स्टेबिल भाजपा के पक्ष में मतदान करने के…
अपराधी घर में घुसकर गोलियां मार रहे हैं और हत्या कर रहे; महिलाएं और बेटियां दहशत में है : अखिलेश यादव
सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है, अपराधी और दबंग सरेआम हत्याएं कर रहे हैं। गाजियाबाद से लेकर गाज़ीपुर और गोरखपुर तक अपराधी खूनी खेल-खेल रहे है। महिलाएं, बेटियां और आम आदमी कहीं भी सुरक्षित नहीं है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हालात तो यह हो गये है कि बहन और बेटियां घर में सुरक्षित नहीं है। अपराधी घर में घुसकर गोलियां मार रहे हैं और हत्या कर रहे हैं। महिलाएं और बेटियां दहशत…
ट्वीट कर BJP को कहीं ना कहीं चुनाव कराने को लेकर चुनौती दी है अखिलेश यादव ने
देश में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सियासी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। एक तरफ केंद्र सरकार ने जहां एक देश एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। वहीं 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। अब सियासी दलों का इस पर मिक्स रिएक्शन सामने आ रहा है।अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो 80 लोकसभा सीटों वाले इस प्रदेश में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर वार पलटवार देखने को मिल रहा…
डिप्टी सीएम ने दिए आदेश, KGMU में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले की होगी जांच
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लापरवाह डॉक्टर और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने KGMU के क्वीनमेरी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 3 दिन के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।दरअसल श्रावस्ती के भिनगा निवासी 25 साल की गर्भवती आरती को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन गर्भवती को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने आरती की तबीयत गंभीर बताई। उन्हें KGMU रेफर कर दिया। सोमवार रात करीब 8 बजे परिजनों ने गर्भवती को क्वीनमेरी में…
नौकरशाहों से परेशान हैं यूपी में सांसद-विधायक, जब नेता का ये हाल तो आम जनता क्या करेगी ?
विधायिका के नुमाइंदों और नौकरशाही के रिश्तों में तल्खी-तनातनी-शिकवा-शिकायत-नाराजगी का सिलसिला अरसे से जारी है, अधिकार को लेकर अधिकारियों से मनमुटाव की इस कड़ी में नए-नए किस्से जुड़ते ही रहे हैं। बीते दिनों लखनऊ में विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सरकारी महकमों की कार्यशैली को लेकर नाखुशी जताई।एलडीए (लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ) और लेसा (लखनऊ इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एडमिनिस्ट्रेशन) के रवैये को लेकर तल्ख तेवर जताए। आगामी 17 सितंबर के बाद जन चौपाल लगाकर पीड़ित जनता का दर्द सुनने की बात कही।इससे पहले…
मऊ की घोसी में हो रहे हो विधानसभा उप चुनाव हार देखकर अखिलेश डरे हैं: भूपेंद्र चौधरी
मऊ की घोसी में हो रहे हो विधानसभा उप चुनाव को लेकर एक तरफ बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है, वहीं सपा भी जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। उप चुनाव में प्रचार करने से परहेज करने वाले अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में जाकर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा की। अब इसे लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज किया है।BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा- दरअसल घोसी में अपनी हार सुनिश्चित देखकर…
लोकसभा में बीजेपी के टक्कर में मजबूत विकल्प साबित हो सकती है BSP : बसपा सुप्रीमो मायावती
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं गठबंधन बनाने और नए दलों को अपने पाले में गिराने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल एनडीए और विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A आमने सामने है। ऐसे में बहुजन समाज पार्टी की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि वह दोनों ही प्रमुख गठबंधनों का हिस्सा नहीं बनेगी। और अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से ही समय-समय पर बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते रहे कि वह बीजेपी…
दोनों भाई-बहन तोड़ेंगे BJP का अहंकार : प्रियंका गाँधी
PM मोदी बनाम राहुल पैटर्न वाली सियासी अदावत के चलन में बीजेपी ने प्रियंका बनाम राहुल का मुद्दा उछालकर एक नई लकीर खींचने का सियासी दांव चला है। रॉबर्ट वाड्रा के कंधे पर बंदूक रखकर बीजेपी ने नेहरू-गांधी परिवार के भीतर फूट डालने की सियासी मिसाइल दागी है।रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं अपने दफ्तर में बैठकर बहुत सी राजनीतिक चीजों का जवाब नहीं दे पाऊंगा। मुझे भी राजनीति में उतरना चाहिए। लेकिन, मेरा परिवार और पार्टी जब चाहेगी या हां बोलेगी, तब मैं चुनाव लडूंगा। मुझे…
मुंबई में I.N.D.I.A. की बैठक, यूपी की 80 सीट जीतने की गणित समझाएंगे अखिलेश
विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. यानी इंडिया नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस की तीसरी बैठक आज से मुंबई में शुरू हो रही है। बैठक दो दिन चलेगी। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर I.N.D.I.A. कैसे 2024 लोकसभा चुनाव जीत सकती है, इसको लेकर सीट का फॉर्मूला अखिलेश यादव पेश करेंगे। माना जा रहा है कि I.N.D.I.A. का LOGO और राज्यवार सीट के बंटवारे पर भी सभी दल अपना प्रस्ताव पेश करेंगे।बैठक से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अखिलेश यादव, जयंत चौधरी और अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की मौजूदगी…
अखिलेश का दावा हवा-हवाई, PM मोदी-CM योगी के बयान से जनता प्रभावित : मंत्री धर्मपाल सिंह
घोसी विधानसभा सीट पर उप चुनाव 5 सितंबर को होगा। जबकि वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा इसे 2024 का सेमीफाइनल मान रही है। घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से खास बातचीत की,उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव में जीत के लिए हवा हवाई दावे करते हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी के बयान से जनता प्रभावित है। पहले की सरकारों में कसाइयों को देखकर गाय कापंती थी, आज गाय को देखकर कसाई कांपते है।…
फारुख अब्दुल्ला ने की इंडिया गठबंधन में शामिल कराने को लेकर मायावती से बात
देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती को लोग राजनीतिक रूप से समाप्त मान रहे हैं। मगर, बहनजी बत्तख की तरह बाहर से शांत और अंदर ही अंदर लोकसभा चुनावों की तैयारियों में युद्ध स्तर पर व्यस्त हैं। कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष रहे मायावती कैडर के बृजलाल खाबरी और पीएल पुनिया का अचानक से कांग्रेस में हाशिए पर जाना। फिर सोमवार को नसीमुद्दीन सिद्दीकी को यूपी कांग्रेस मीडिया चेयरमैन के पद से हटाना, तो वहीं कभी कांग्रेसी रहे सपा से बसपा में आए…
रेलवे का दावा-लखनऊ के आगे अवैध सिलेंडर ट्रेन में रखा गया, कोच में कोयला-लकड़ी मिली
तमिलनाडु के मदुरै जंक्शन के पास शनिवार को ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग लग गई थी। इस मामले में जीआरपी ने यूपी के सीतापुर स्थित भसिन ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज किया।ट्रैवल एजेंसी संचालक ने IRCTC के जरिए कोच बुक किया था। इस कोच में UP के 63 लोग सफर कर रहे थे, जो दक्षिणी राज्यों की यात्रा पर निकले थे। 26 अगस्त की तड़के हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक झुलस गए। घायलों में 8 लोग गंभीर रुप से घायल हैं।हादसे…
यूपी में अखिलेश यादव ने पटेल, मौर्य, चौहान, बिंद, निषाद और राजभर का हक छीना है।” – ओम प्रकाश राजभर
घोसी उपचुनाव में दिए गए ओम प्रकाश राजभर के इस बयान ने सूबे में जातीय सियासत की चिंगारी सुलगा दी है। सवर्णों के खिलाफ स्वामी प्रसाद मौर्या की जहरीली जुबान तो आग बरसा ही रही थी, अखिलेश यादव के PDA और जातीय जनगणना ने इसे और हवा दी।इसके काउंटर में उतरे राजभर ने अहीरों की बुद्धि पर सवाल खड़े कर दिए। घोसी से शुरू हुए इस सियासी घमासान से संकेत साफ है कि 2024 तक जातीय जहर और ज्यादा घोला जाएगा। प्रदेश की 80 सीटों की सियासत इसी के इर्द-गिर्द…
CM योगी समेत भाजपा पदाधिकारी होंगे शामिल, भाजपा कार्यालय में सुनेंगे ‘मन की बात’
लखनऊ में रविवार को भाजपा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यशाला का शुभारंभ करेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, CM योगी सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। 28 अगस्त से 15 सितंबर तक भाजपा 75 जिलों में जिला स्तरीय कार्यशाला अभियान चलाएगी। इससे पहले भाजपा कार्यालय में सभी लोग पीएम मोदी के मन की बात सुनेंगे।भाजपा अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को बढ़ाने के लिए शंखनाद अभियान शुरू करेगी। अभियान की सफलता के लिए सोशल मीडिया और IT विभाग की प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में पार्टी…
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे, NSUI छात्रों ने किया जोरदार स्वागत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान NSUI के छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर अजय राय ने सबसे पहले सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्रों ने उन्हें काशी विश्वनाथ प्रतिमा भेंट की।दरअसल, शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हनुमान सेतु में बजरंग बली का दर्शन करने पहुंचे। फिर उन्होंने गोमती तट पर बने हनुमंत धाम जाकर दर्शन किया। इसके बाद NSUI छात्रों के साथ उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर का रुख किया।परिसर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने…
बीजेपी राज में किसान खुशहाल…का दावा कर रहे सीएम, बांदा-झांसी में 2 ने की आत्महत्या
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान सर्वाधिक बदहाली की जिंदगी जी रहा है। प्राकृतिक आपदा के साथ सरकारी कुव्यवस्थाओं के चलते हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं पर भाजपा सरकार को गरीबों, किसानों की कोई चिंता नहीं है। बाढ़, सूखा के संकट के साथ बिजली संकट ने किसानों को कर्ज के बोझ से भी लाद दिया है जिससे तंग आकर वह आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह दावा करते नहीं थकते हैं…
अजय कुमार शुक्ला की जगह लेंगे नवदीप रिणवा, बदले गए मुख्य चुनाव अधिकारी
यूपी के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी 1999 बैच के आईएएस अफसर नवदीप रिणवा होंगे। 2024 के चुनाव से पहले की गई ये तैनाती काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है और यहां पर लोकसभा की 80 सीटें है। नवदीप लखनऊ से दिल्ली तक कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। फिलहाल वो अलीगढ़ के मंडलायुक्त हैं। केन्द्र से अधिसूचना जारी होने के बाद मौजूदा मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला की जगह लेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनकी नियुक्ति के संबंध में गुरुवार को नोटिस…
