केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राष्ट्रीय मौसम विभाग (आइएमडी) और केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) को अपनी तकनीक को अपडेट करने का निर्देश दिया, ताकि भारी बारिश और बाढ़ का सटीक पूर्वानुमान लगाकर जान माल की हानि को कम किया जा सके। बैठक के दौरान सीडब्ल्यूसी, आइएमडी और एनडीआरएफ ने बारिश और बाढ़ के पूर्वानुमान और इससे निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। सीडब्ल्यूसी और आइएमडी की ओर से बताया गया कि पिछले साल 15 जून को…
Category: चुनावी फुहार
कांग्रेस को हरियाणा में क्रॉस वोटिंग का डर, 28 विधायक छत्तीसगढ़ गए
कांग्रेस विधायक रायपुर में कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ सरकार के मेहमान रहेंगे। रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से पूरा प्रशासनिक अमला और पुलिस न सिर्फ विधायकों को सुरक्षा प्रदान करेगी बल्कि विधायकों की हर जरूरत का ध्यान भी रखेगी। दिल्ली से रायपुर रवाना होते वक्त विधायकों ने अपना समय व्यतीत करने संबंधी कुछ कार्यक्रम भी तय किए हैं। एनआइटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीरज शर्मा सभी विधायकों के समक्ष रामकथा करेंगे। शर्मा रामकथा वाचक भी हैं। इसके अलावा वेब सीरीज आश्रम-तीन भी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। कई विधायक…
ज्ञानवापी पर सबको मानना चाहिए कोर्ट का फैसला, आक्रमणकारियों ने तोड़े हमारे मंदिर : मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा वक्त में ज्ञानवापी का मुद्दा चल रहा है। ऐसे मुद्दों का एक इतिहास है जिसको बदला नहीं जा सकता है। इस इतिहास को हमने नहीं बनाया… इसे ना तो आज के हिंदुओं ने बनाया ना ही आज के मुसलमानों ने… यह तब घटा जब भारत में इस्लाम आक्रांताओं के साथ आया। उन हमलों में भारत की स्वतंत्रता चाहने वालों का मनोबल खंडित करने के लिए देवस्थानों को तोड़ा गया… ऐसी घटनाएं हजारों हैं।…
सीएम अरविंद केजरीवाल का भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मांगा इस्तीफा
दिल्ली में लोगों को रही पानी की समस्या को देखते हुए भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की भी मांग की। वर्मा ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि दिल्ली के कई हिस्सों में लोग पानी की आपूर्ति से वंचित हैं और केजरीवाल दूसरे राज्यों में प्रचार करने और अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं।घड़े और गंदे पानी की बोतलें लेकर प्रदर्शनकारियों ने आईजीआई स्टेडियम से सचिवालय तक…
ED के द्वारा भेजे गए समन को कांग्रेस ने बताया गलत
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ईडी (ED) के समन को कांग्रेस द्वारा बदले की कार्रवाई बताए जाने पर सरकार ने कहा है कि जांच एजेंसियां सिर्फ अपना काम कर रही हैं। अगर विपक्षी नेताओं ने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें डरना नहीं चाहिए। कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ सरकार एजेंसियों के…
प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक बदलाव की तैयारी में लगा है कांग्रेस
राज्यों के संगठन में बदलाव के लिए कांग्रेस ने उदयपुर चिंतन शिविर में की गई घोषणाओं पर अमल की दिशा में आगे बढ़ने की शुरूआत कर दी है। इसके तहत पार्टी ने सभी राज्यों में दो दिनों नव संकल्प कार्यशाला की बुधवार की शुरूआत की। कार्यशाला के जरिए उदयपुर में हुए अहम फैसलों को प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक लागू करने की रूपरेखा तय की जाएगी। कांग्रेस संगठन में सभी स्तरों पर 50 फीसद पद 50 साल तक के अपेक्षाकृत युवा चेहरों को देने के लक्ष्य को चार महीने…
कूल्हे की सर्जरी के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे अस्पताल में हुए भर्ती,
मनसे प्रमुख 53 वर्षीय राज ठाकरे को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार राज ठाकरे के कूल्हे की सर्जरी होनी है, जिसके लिए वो आज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इस बात की जानकारी उनके पार्टी के एक नेता ने दी। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में मनसे प्रमुख ने अपने अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा था कि उनके घुटने और पीठ की समस्याओं के लिए उनकी सर्जरी होनी है।राज ठाकरे की बीते कुछ समय से तबियत नहीं…
पांच उम्मीदवारों ने किया राजस्थान में चार सीटों पर नामांकन दाखिल
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में मुकाबला रोचक हो गया है। यहां राज्यसभा की चार सीटों के लिए हो रहे चुनाव में पांच उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन-पत्र दाखिल किया हैं। इनमें कांग्रेस के मुकुल वासनिक,रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी एवं भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी के साथ ही निर्दलीय सुभाष चंद्रा ने भी नामांकन-पत्र दाखिल किया है । भाजपा ने निर्दलीय सुभाष चंद्रा को समर्थन दे दिया है। भाजपा विधायकों ने उनके प्रस्तावकों के रूप में हस्ताक्षर किया हैं। भाजपा के इस कदम से अब कांग्रेस की मुश्किल बढ़ गई…
वाट्सएप चैट सरीखे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की भारत की अदालतों में कितनी मान्यता है, आइये जानतें हैं
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा बीते दिनों पेश की गई चार्जशीट में अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम नहीं है। आर्यन का मामला मुख्यत: इलेक्ट्रानिक साक्ष्य पर आधारित था। एनडीपीएस अदालत ने मामले में एनसीबी द्वारा पेश की गई वाट्सएप चैट को बतौर साक्ष्य स्वीकार किया जबकि उच्च अदालत ने इसे पर्याप्त नहीं माना।20 वर्ष पहले बना आइटी एक्ट:-शेष विश्व की तरह भारत भी डिजिटल तकनीक में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत में…
आज हर आम आदमी की आवाज है ‘मोदी है तो मुमकिन है’ : जेपी नड्डा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम हमेशा उनके कामों में इनोवेशन देखते हैं, जिसके तहत प्रधानमंत्री ने नमो एप (NAMO App)के जरिए माइक्रोसाइट पर एक माड्यूल तैयार किया है।भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने नमो एप के बारे में बताया कि यह ऐप इंटरस्टिंग, इंटरेक्शन, इंफार्मेशन और इनोवेशन से भरपूर है। नड्डा ने कहा, ‘नमो एप पर इस विशेष मंच में बहुत…
कांग्रेस में अंदरखाने में बाहरी उम्मीदवारों की ‘फौज’ पर मची हलचल, पूरा मामला आइये जानते हैं
कांग्रेस नेतृत्व की राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पसंद को लेकर पार्टी में अंदरखाने भारी हलचल और नाखुशी है। असंतुष्ट खेमे के दिग्गजों को दरकिनार किए जाने के निर्णय को पार्टी का एक वर्ग पचाने के लिए तो तैयार है मगर राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों का शत प्रतिशत टिकट बाहरी नेताओं को देने का फैसला उसे भी रास नहीं आ रहा। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए उम्मीदवारों के चयन की कसौटी और सियासी रणनीति दोनों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।…
राजस्थान में ‘बाहरी’ नेताओं को उम्मीदवार बनाए जाने पर ‘ट्विटर वार’
राज्यसभा के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस के कई दिग्गजों ने पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और मंसूर अली खान ने सोमवार को कर्नाटक से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया। वहीं, राजस्थान में बाहरियों को उम्मीदवार बनाए जाने से ‘ट्विटर वार’ शुरू हो गया है।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों…
नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के साथ 15 समर्थकों पर पुलिस ने दर्ज किया केस
निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके विधायक पति रवि राणा (Ravi Rana) के साथ उनके करीब 15 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि नवनीत राणा (Navneet Rana) और रवि राणा (Ravi Rana) के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन करने और यातायात बाधित करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।मालूम हो कि राणा दंपति को 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री…
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम, आइये जानें
10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इनमें रणदीप सिंह सुरजेवाला, इमरान प्रतापगढ़ी और प्रमोद तिवारी के नाम शामिल हैं, लेकिन असंतुष्ट खेमे के गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को जगह नहीं मिली है। दो साल पर होने वाले राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। ये सीटें 15 राज्यों में फैली हैं। कांग्रेस ने राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को…
फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले ‘कश्मीर में तब तक शांति नहीं आएगी, जब तक आप लोगों का दिल नहीं जीतेंगे’,
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को केंद्र शासित प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। अब्दुल्ला ने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “जब तक आप जम्मू-कश्मीर में लोगों का दिल नहीं जीतेंगे, तब तक मुझे शांति नहीं मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में तब तक शांति नहीं हो सकती, जब तक आप लोगों का दिल नहीं जीतेंगे।”दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में हर दिन मौतें…
BJP-RSS पर असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना, शरद पवार को लेकर कही यह बात
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ‘केवल मुगलों के बाद’ है। महाराष्ट्र के भिवंडी में एक रैली को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘भारत न तो मेरा है, न ठाकरे का, न ही मोदी-शाह का। अगर भारत किसी का है, तो वह द्रविड़ और आदिवासियों का है, लेकिन भाजपा-आरएसएस मुगलों के बाद ही आए हैं। भारत का गठन अफ्रीका, ईरान, मध्य एशिया, पूर्वी एशिया से लोगों…
PFI की नारेबाजी पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन, आतंकवादी समूहों से ‘केरल सरकार का गठजोड़’
केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन (Union Minister of State V Muraleedharan) ने पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राज्य में आतंकवादी गतिविधियों और समूहों की मदद करने में तुली है। केरल के अलाप्पुझा में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की नारेबाजी पर बोलते हुए वी मुरलीधरन ने कहा, “इसमें कार्रवाई करने में बहुत देरी हो रही है। लेकिन मैं सराहना करता हूं कि उन्हें हिरासत में लिया गया था। केरल में ऐसी चीजें बार-बार होती हैं क्योंकि सरकार का…
आज आकाशबाड़ी पर करेंगे पीएम मोदी मन की बात, जानिए किन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 89वां एपिसोड होगा। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूजएयर मोबाइल एप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए लोग अपने विचार एवं सुझाव भी साझा…
हिमाचल में भी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड की तरह दोबारा बनाएंगे सरकार- जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अभी से चुनावी मोड में आ गए हैं। राज्य में चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ जागरण न्यू मीडिया ने विशेष बातचीत की। क्या पहाड़ की परंपरा इस बार टूटेगी? क्या हैं चुनावी तैयारियां? इस पर जयराम ठाकुर कहते हैं कि इस बार कई राज्यों में पुरानी परंपरा टूटी है। उत्तर प्रदेश में 37 वर्ष बाद दोबारा भाजपा की सरकार लौटी है। उत्तराखंड की…
कर्नाटक एमएलसी के द्विवार्षिक चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी सात सदस्य
कर्नाटक विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव में सभी सात उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचित सदस्यों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 4, कांग्रेस के 2 और जेडीएस के एक सदस्य शामिल हैं। भाजपा के लक्ष्मण सावदी (Laxmana Savadi), हेमलता नायक (Hemalatha Nayak), एस केशवप्रसाद (S Keshavprasad) और सी नारायणस्वामी (Chaluveri Narayanswamy), कांग्रेस के एम नागराजू यादव और के अब्दुल जब्बार, जेडीएस के टीए सरवाना निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। हालांकि, चुनाव केवल औपचारिकता थी क्योंकि यह एक पूर्व निष्कर्ष था कि ये उम्मीदवार ही जीतेंगे।कर्नाटक में विधान परिषद…
