हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक नेता ने धमकी दी है। हलांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि शख्स भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर माफी की मांग कर रहा था। खास बात है कि यह मामला ऐसे समय पर सामने आया है, जब राजस्थान के उदयपुर में दो लोगों ने एक टेलर की निर्मम हत्या की है।अब्दुल माजिद अत्तार एक छोटी पार्टी का नेता है। उसने पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर माफी…
Category: चुनावी फुहार
उद्धव ठाकरे जाते जाते बना गए विवेक फानसलकर को मुंबई का पुलिस कमिश्नर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले उद्धव ठाकरे ने कई बड़े फैसले किए। उनमें से एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेक फनसालकर को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त करना भी है। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक फनसालकर मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले पुलिस आवास और कल्याण निगम के महानिदेशक और एमडी के रूप में कार्यरत थे।वह वर्तमान पुलिस आयुक्त संजय पांडे का स्थान लेंगे जो गुरुवार को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले विवेक फनसालकर ने ठाणे के पुलिस आयुक्त और…
शिवसेना से कांग्रेस भी नाराज, बदलने का फैसला समझ नहीं आ रहा
उद्धव ठाकरे की सरकार ने बुधवार को औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद को धाराशिव करने का फैसला किया था। अब खबर है कि पूरे सियासी संकट के दौरान शिवसेना के साथ खड़ी रही कांग्रेस गठबंधन के प्रमुख दल के इस फैसले से खुश नहीं है। हालांकि, ऐसे भी कई कारण सामने आए हैं, जिनके चलते पार्टी ने दोनों शहरों के नाम बदलने का विरोध नहीं किया। ठाकरे ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के एक वर्ग का मानना है…
राजस्थान सरकार देगी कन्हैया के परिवार को 31 लाख मुआवजा , केंद्र ने भेजी NIA की टीम
केंद्र सरकार उदयपुर में मंगलवार को की गई एक दर्जी की नृशंस हत्या को आतंकवादी हमला मान रही है। इसके लिए एक जांच दल भेजा गया है जिसमें आतंकवाद रोधी एजेंसी एनआईए के अधिकारी शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी से यह बात सामने आई है कि हमलावरों के आईएसआईएस से संबंध हो सकते हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने कहा कि जांच दल मामले की गहन जांच करेगा और गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पृष्ठभूमि की पड़ताल करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर…
पूरा देश उदयपुर की घटना पर आहत है, नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने भी कड़े शब्दों में घटना की निंदा की है
उदयपुर में कन्हैया की दिनदहाड़े हत्या के बाद न केवल देश के अंदर बल्कि बाहर भी इसका विरोध हो रहा है। नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने कड़े शब्दों में घटना की निंदा की है। बता दें कि जिस समय दुनियाभर के देश नूपुर शर्मा के बयान की निंदा कर रहे थे उस वक्त गिर्ट ने उनके समर्थन में पोस्ट किया था। अब उन्होंने कहा है कि कट्टरवाद, आतंकवाद और जिहादियों से हिंदुत्व को बचाना जरूरी है।एक ट्वीट में गिर्ट विल्डर्स ने कहा, ‘भारत, मैं आपको एक दोस्त मानकर कह…
पीएम मोदी रवाना हुए यूएई से भारत , एयरपोर्ट पर छोड़ने भी आए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर वापस भारत रवाना हो गए। पीएम मोदी यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करने के लिए यूएई गए थे। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने तथा उसमें विविधता लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।एक विशेष सद्भाव के तहत, शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ शेख मोहम्मद प्रधानमंत्री…
केंद्र सरकार बैंकों के निजीकरण पर मॉनसून सेशन में लाएगी बिल
मोदी सरकार सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के लिए एक विधेयक लाने की तैयारी में है। इस बिल में एक प्रावधान यह भी होगा कि जिन बैंकों में निजी हिस्सेदारी हो, उनसे सरकार अपना स्टेक पूरी तरह से वापस ले ले। इसी मकसद से सरकार बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक लाने जा रही है। बैंकिंग कंपनीज ऐक्ट, 1970 के मुताबिक पब्लिक सेक्टर बैंकों में सरकार की 51 फीसदी की हिस्सेदारी जरूरी है। सरकार ने इससे पहले प्रस्ताव रखा था कि उसकी हिस्सेदारी 51 की बजाय 26 ही रहेगी और वह भी धीरे-धीरे…
पूरे देश में मुश्किल की घडी में है परिवार, UP में यादव, दिल्ली में गांधी, पंजाब में बादल
महाराष्ट्र की राजनीति में फिलहाल सब कुछ अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। सियासी घटनाक्रमों को देखें तो सबसे ज्यादा खतरा ठाकरे परिवार की सियासत पर पड़ता नजर आ रहा है। क्योंकि असम के गुवाहाटी पहुंचे बागी विधायक अपने आप को असली शिवसैनिक बता रहे हैं। हालांकि, केवल महाराष्ट्र ही नहीं उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब और दिल्ली तक देश के कई बड़े सियासी परिवार संकट में फंसे नजर आ रहे हैं।साल 2014 से लेकर अब तक कांग्रेस और गांधी परिवार ने कई सियासी झटकों का सामना किया है। हालांकि,…
सेना से वापसी के बाद शादी तक को तरसेंगे अग्निवीर : सत्यापल मलिक
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र की ओर से सेना में भर्ती के लिए लाई गई नई ‘अग्निपथ’ स्कीम का विरोध करते हुए रविवार को कहा कि सरकार को इस योजना पर पुनर्विचार करना चाहिए। मलिक ने कहा कि छह महीने तक जवान ट्रेनिग लेगा, छह महीने की छुट्टी और तीन साल की नौकरी करने के बाद जब वह घर लौट आएगा तो उसकी शादी भी नहीं होगी।रविवार को यूपी के बागपत के खेकड़ा में में शिक्षक नेता गजे सिंह धामा की मौत के बाद उनके आवास पर मलिक…
SC आज करेगा बागियों की याचिका पर सुनवाई ,
सोमवार को शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और विधायकों की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्हें महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर द्वारा जारी अयोग्यता नोटिस और शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में अजय चौधरी की नियुक्ति को चुनौती दी गई है।न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की अवकाश पीठ डिप्टी स्पीकर के खिलाफ भरत गोगवाली के नेतृत्व में बागी विधायकों की याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। शिंदे का दावा है कि उन्हें पार्टी के दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन के विरोध…
TMC सांसद प्रसून बनर्जी ने दलबदलुओं की पार्टी में लौटने पर हुए नाराज
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसद ने दबबदलुओं को फिर से पार्टी में शामिल होने पर हैरानी जताई है। टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी ने रविवार को इस बारे में हैरानी जताई कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले दलबदलुओं को फिर से पार्टी में शामिल क्यों किया गया।सांसद ने किसी खास व्यक्ति के नाम का जिक्र नहीं किया। अपने हावड़ा लोकसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में बनर्जी ने कहा कि उन्हें कुछ दलबदलुओं के…
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे का घमासान नहीं थम रहा, पूरी खबर बिस्तार से
एकनाथ शिंदे के लिए “असली” शिवसेना पर दावा करना आसान नहीं हो सकता है। शिंदे के पास उनकी पार्टी के बहुमत वाले विधायकों का समर्थन है। इसी के बल पर लगतार सत्तारूढ़ एमवीए गठबंधन को गिराने की धमकी दे रहे हैं। चुनाव आयोग को इन सवालों का जवाब देना उनके लिए आसान नहीं होगा कि असली शिवसेना कौन है? पार्टी सिंबल का दावा कौन करेगा?चुनाव चिन्ह (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 के अनुच्छेद 15 के तहत जब कोई विवाद उत्पन्न होता है तो चुनाव आयोग पहले पार्टी के संगठन और…
नूपुर शर्मा पैगंबर टिप्पणी मामले में एक बार फिर कोलकाता पुलिस के सामने पेश नहीं हुईं
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की निलंबित नेता नूपुर शर्मा पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई टिप्पणी के मामले में एक बार फिर कोलकाता पुलिस के सामने पेश नहीं हुईं। शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए थे।शर्मा ने अमहर्स्ट स्ट्रीट थाने को भेज गए ई-मेल में कहा है कि यदि वह कोलकाता पहुंची तो उनपर हमला हो सकता है। इसलिये उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है। इस सप्ताह नरकेलडंगा थाने की तरफ से…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को दिया करारा जवाब, बोले भारत किसी को एक इंच भी जमीन नहीं देगा
शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपनी एक इंच भी जमीन चीन को नहीं देगा और उम्मीद जताई कि पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी गतिरोध से संबंधित सभी लंबित मुद्दों का समाधान दोनों देशों के बीच बातचीत के जरिए हो जाएगा। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत अपनी एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी व्यक्ति को मुंहतोड़ जवाब देगा, क्योंकि भारत अब ‘कमजोर’ देश नहीं है।पूर्वी लद्दाख में गतिरोध पर विपक्ष द्वारा सरकार की आलोचना का…
मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास खाली कर दिया है, लेकिन अपना इरादा नहीं छोड़ा : उद्धव ठाकरे
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को जिला इकाई के प्रमुखों से बातचीत की। उन्हें भावुक संदेश दिया और कहा, कोई पेड़ के फूल फल और टहनी तो ले जा सकता है लेकिन जड़ें नहीं तोड़ सकता। शिवसैनिक हमारी आत्मा है। थोड़ी देर बाद शिंदे खेमे ने वीडियो संदेश जारी कर पलटवार किया। बागी नेता यशवंत जाधव की पत्नी यामिनी जाधव ने कहा, आप हमें परिवार मानते हैं पर जब मैं कैंसर से जूझ रही थी तो पार्टी नेतृत्व ने परवाह तक नहीं की।शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी पदाधिकारियों…
झामुमो आज द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में उतर सकती है, शिबू सोरेन की अध्यक्षता वाली बैठक में होगा फैसला
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को लेकर झारखंड की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा जश्न मनाते हुये झामुमो को राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन के मुद्दे पर मौन तोड़ने की अपील कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झामुमो से राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चुप्पी तोड़ने की मांग की है। दूसरी ओर झामुमो के कुछ विधायक द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।झामुमो के कुछ विधायकों की निजी राय सोशल मीडिया पर झलक रही है। देश में…
अदालत ने पिता को दिए आदेश, बालिग बेटी भी गुजाराभत्ता की हकदार
एक बालिग बेटी के गुजाराभत्ता याचिका को अदालत ने मंजूर कर लिया है। अदालत ने पिता को कहा है कि वह बेटी को गुजाराभत्ता रकम के तौर पर दस हजार रुपये की भरपाई करें। अदालत ने पिता की इस दलील को खारिज कर दिया कि बेटी बालिग है। अब वह गुजाराभत्ता मांगने का अधिकार नहीं रखती।कड़कड़डूमा स्थित परिवार अदालत ने अपने फैसले में कि कानून के हिसाब से बेटी बालिग होने तक ही नहीं बल्कि शादी से पहले तक पिता से अपने तमाम खर्च प्राप्त कर सकती है। अदालत ने…
उद्धव ठाकरे क्यों दूर रखना चाहते हैं शिवसेना को बीजेपी से ,पूरी कहानी बिस्तार से पढ़िए
हाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी गठबंधन सरकार को संकट में डालने वाले शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि एक ‘‘राष्ट्रीय दल’’ ने उनकी बगावत को ऐतिहासिक करार दिया। केंद्र की सत्ताधारी भाजपा की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि एक ‘‘राष्ट्रीय दल’’ ने हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है। ऐसे में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सामने बड़ा संकट मंडरा रहा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि शिंदे गुट के पास शिवसेना के 37 से ज्यादा विधायक हैं। यानी…
भाजपा की तरफ से द्रौपदी मुर्मू बिगाड़ेंगी कांग्रेस का गणित
आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति और उसे अमलीजामा पहनाने में जुटी कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पिछड़ती जा रही है। एक तरफ जहां सत्तारूढ़ भाजपा चुनाव प्रचार में जुट गई है, वहीं कांग्रेस अभी चुनावी रणनीति तय नहीं कर पाई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी राज्य में दम भर रही है। राज्य में साल के अंत में चुनाव होने हैं।भाजपा के द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाने से कांग्रेस की ‘खाम’ थ्योरी का गणित बिगड़ सकता है। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस…
विधायक सूरत कैसे पहुंच गए, पवार पर उठ रहे है सवाल
उद्धव ठाकरे की कुर्सी पर संकट महाराष्ट्र में जिस तरह गहराया है, उसमें पुलिस इंटेलिजेंस की विफलता से इनकार नहीं किया जा सकता। ये विभाग राज्य के गृह मंत्रालय के अधीन आता है और इसके मुखिया एनसीपी के दिलीप पाटिल वलसे हैं। इस मामले में वलसे के साथ-साथ एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। बड़ा सवाल यही है कि ऐसा कैसे हुआ कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे एक साथ 36 विधायकों को अपने साथ मुंबई से सूरत ले गए और किसी को…
