‘हम आपकी चाय नहीं पिएंगे, कहीं जहर दे दोगे तो?’ कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर पुलिस हेडक्वार्टर में बोले अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक बयान इस समय खासी चर्चा में है। अखिलेश समाजवादी पार्टी मीडिया सेल टि्वटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यूपी पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे थे। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें चाय ऑफर किया। अखिलेश यादव ने चाय पीने से इंकार कर दिया। अधिकारी उन्हें बैठकर चाय पीने की बात कहने तो अखिलेश ने ऐसी बात कही, जिससे वहां खड़े तमाम लोग चौंक गए। अखिलेश यादव ने कहा कि चाय में जहर मिली होगी तो? बाहर…

केजरीवाल बोले- इस दर्दनाक मौत की भरपाई नहीं, अंजलि के परिवार को ₹10 लाख मिलेंगे

दिल्ली के कंझावला हादसे में जान गंवाने वाली अंजलि के परिवार को 10 लाख रुपए मिलेंगे। शुक्रवार शाम दिल्ली सरकार ने इस सहायता राशि को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंजलि की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती।उधर, छठे आरोपी आशुतोष की गिरफ्तारी के बाद सातवें आरोपी अंकुश खन्ना ने सुल्तानपुरी थाने में सरेंडर कर दिया। अब सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।हादसे से पहले के दो वीडियो शुक्रवार शाम को सामने आए।…

राजधानी में कोहरे की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले, शिमला-मसूरी से भी ज्यादा ठंडी दिल्ली

देशभर में शीतलहर जारी है। राजधानी दिल्ली के कई जगहों पर पहाड़ी इलाकों से नीचे पारा चला गया। शिमला, मसूरी से भी ज्यादा ठंडा दिल्ली रहा। आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 3.7, मसूरी में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले हुईं। इधर, देश के 10 सबसे सर्द रात वाले शहरों में मध्यप्रदेश के 4 दर्ज किए गए हैं। छतरपुर का नौगांव देश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां रात का तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया…

रैन बसेरों का किया मेयर और निदेशक ने निरीक्षण

मेयर संयुक्ता भाटिया और निदेशक निकाय नेहा शर्मा ने शुक्रवार रात में आलमबाग, चारबाग, हुसैनगंज, हनुमान सेतु, आईटी, डालीगंज, चौक, ठाकुरगंज, राजाजीपुरम, हज़रतगंज में रैन बसेरों का निरीक्षण किया। झारखंड से इलाज कराने आए इरशाद ने बताया कि वह रैन बसेरा की सुविधाओं से संतुष्ट हैं।उत्तराखंड के राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के माता-पिता का देहांत हो गया था। वह राजधानी की एक निजी संस्था में नौकरी कर रहे थे। नौकरी चले जाने के कारण बेरोजगार हो गए। इसलिए रैन बसेरे में रह रहे हैं। निरीक्षण के दौरान…

ब्रजेश पाठक बोले , इंटर स्टेट सीमाओं पर बनाया जायेगा 50 से 100 बेड के अस्पताल

यूपी के ऐसे सीमावर्ती जिले जिनमें उपचार के संसाधन कम हैं। अस्पतालों की संख्या पर्याप्त नहीं है। अब ऐसे इलाके के लोगों को इलाज के लिए दूसरे बड़े जिलों तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्हें घर के नजदीक इलाज मिल सकेगा। प्रदेश सरकार ने इंटर स्टेट सीमाओं पर अस्पताल बनाने का फैसला किया है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। अस्पतालों की संख्या, संसाधन और दूसरे मानकों खाका तैयार किया जा रहा है।रोगियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं पर 50 से 100 बेड की क्षमता वाले…

फिल्म सिटी को लेकर भी फिल्मी हस्तियों में दिखा उत्साह, मुंबई में मिला लगभग ₹5 लाख करोड़ का निवेश

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को मुंबई में पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने पूरे यूपी में 5जी इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने और आर्टीटफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से प्रदेश के गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने सहित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़े निवेश का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले रोड शो करने मायानगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फिल्मी हस्तियों के बीच गुरुवार शाम को गर्मजोशी से…

कैराना गए राहुल, जाटलैंड से बनाया 2024 चुनाव का रोडमैप,

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में तीन दिन तक चली। इसमें राहुल गांधी 30 घंटे तक UP में रहे और 120 किमी. पैदल चले। भले ही राहुल ने यहां 3 लोकसभा और 11 विधानसभा सीटों को कवर किया हो। लेकिन, सियासी माहौल पूरे पश्चिमी यूपी का गरम रहा। यहां की 125 विधानसभा सीटों और 25 लोकसभा सीटों पर कम से कम कांग्रेसियों को तो नई ऊर्जा जरूर मिली है। पूरी यात्रा में राहुल महिलाओं और युवाओं से खूब मुखातिब हुए, उन्हें इमोशनली कनेक्ट करने की कोशिश की।…

सिद्धिविनायक में साल की पहली आरती, PM मोदी ने देशवासियों की अच्छी सेहत की कामना की

नया साल 2023 का आगाज हो चुका है। महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर, वाराणसी के अस्सी घाट में सुबह होते ही साल की पहली आरती हुई। ऐतिहासिक स्थलों और टूरिस्ट स्पॉट पर लोगों की काफी भीड़ रही। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नए साल के स्वागत का उत्साह इतना था कि लोगों में कोरोना का खौफ तक नहीं दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू ईयर के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा- 2023 आप सभी के लिए आशा, खुशी, अच्छी सेहत और कामयाबी…

बिना OBC आरक्षण के निकाय चुनाव कराने के हाईकोर्ट के फैसले पर SC ने लगाई रोक, निकाय चुनाव पर सुप्रीम सुनवाई पूरी

यूपी में बिना ओबीसी आरक्षण के निकाय चुनाव कराने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ यूपी सरकार की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी और नोटिस जारी किया है। इस पर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि हाईकोर्ट ने अपने फैसले में (प्वाइंट सी) निर्देशित किया है। इस पर रोक लगाई जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में चुनाव कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने…

भारत जोड़ो यात्रा में UP में 80 लोकसभा सीटें, सिर्फ 3 सीटें ही कवर होंगी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के सबसे बड़े राजनीतिक सूबे उत्तर प्रदेश में पहुंच चुकी है। 80 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में राहुल की यात्रा महज ढाई दिन ही रहेगी। वह 130 किमी चलेंगे और 3 लोकसभा सीट, 11 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। ये वो सीटें हैं, जहां कांग्रेस का पिछले दो विधानसभा चुनावों (2017 और 2022) में खाता तक नहीं खुला है।कांग्रेस इन सीटों पर अपनी जमानत तक नहीं बच पाई थी। ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल…

BJP नेता नितेश राणे ने लिखा- आखिरकार सच्चाई सामने आ रही है, सुशांत केस में नया खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई साल बाद इस केस में आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कूपर अस्पताल में सुशांत के पोस्टमार्टम के वक्त वहां मौजूद अटॉप्सी स्टाफ में शामिल रूपकुमार शाह ने हाल ही में दावा किया था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। इस बीच अब BJP विधायक नितेश राणे ने सुशांत की मौत के समय का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है, जिसमें रूपकुमार शाह सुशांत की बॉडी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही…

यूपी में कोल्ड डे कंडीशन का अलर्ट, कानपुर में दिन व रात को सबसे कड़ाके की ठंड; न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा

प्रदेश के अनेक इलाके पिछले 24 घंटे के दौरान जबरदस्त ठंड और शीतलहर की चपेट में रहे। ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहे और बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। प्रदेश में कानपुर ऐसा जिला रहा जहां दिन और रात को सबसे ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ी। जबकि बलिया, अयोध्या, हमीरपुर और सुल्तानपुर में दोपहर को सबसे कड़ाके की ठंड पड़ी। कानपुर और इन सभी जिलों में अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ।जबकि बीती रात को फतेहगढ़ में कड़ाके…

अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी, कार से लड़की को 12KM तक घसीटा,

दिल्ली के कंझावला इलाके में 31 दिसंबर को कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।सोमवार को आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पांचों आरोपियों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को तीन दिन की पुलिस…

दिल्ली में सड़क पर लहूलुहान पड़ी रही लाश, कार सवार लड़कों ने लड़की को 4 KM तक घसीटा

नए साल के जश्न के बीच राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार कुछ युवकों ने एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। उसके कपड़े तक फट चुके थे। लहूलुहान युवती सड़क पर पड़ी रही और दम तोड़ दिया। आउटर दिल्ली के DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे पुलिस को…

स्मार्ट और हाईटेक टेक्नोलॉजी बेस एजुकेशन का मास्टर प्लान तैयार, 4600 हेल्थ एटीएम का होगा संचालन

साल 2023 में यूपी नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा हैं। मेडिकल और एजुकेशन के क्षेत्र में नई संभावनाओं के अपार अवसर हैं। योगी सरकार इस साल विभिन्न सेक्टर में तमाम ऐसे कार्य शुरू करने का दावा कर रही हैंइसमें चिकित्सा, कानून व्यवस्था, पर्यटन, शिक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट पर खासा फोकस किया गया हैं।नई टेक्नोलॉजी से शिक्षा के क्षेत्र में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत कर विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और स्मार्ट बनाने पर नये…

सोने के सिंहासन पर अयोध्या में विराजेंगे रामलला, दिसंबर में बन जाएगा राम मंदिर का गर्भगृह

अयोध्या…। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की अयोध्या। इस वक्त यहां रामलला के भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। मंदिर का काम 3 फेज में होना है। पहले फेज का काम दिसंबर 2023 में पूरा हो जाएगा। इसमें गर्भगृह भी शामिल है। जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के दिन इसी गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे। गर्भगृह में भगवान का आसन सोने का होगा। मंदिर का शिखर भी सोने का ही हो सकता है। इस स्वर्ण जड़ित शिखर को दान करने के लिए महाराष्ट्र के एक बिजनेसमैन ने जन्मभूमि…

गठित कमेटी ने पहली बैठक कर बताया ओबीसी आरक्षण के लिए कि रिपोर्ट देने में पांच से छह महीने लग सकते हैं

यूपी में निकाय चुनाव जून तक टल सकता है। शनिवार को ओबीसी ट्रिपल ट्री के लिए बने कमिशन की पहली बैठक के बाद यह संकेत मिले। बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर आयोग के सदस्यों ने बताया कि उनको पांच से छह महीने रिपोर्ट देनी में लगेगा। तीन महीने वह लोग सर्वे करेंगे और बाकी उसके बाद रिपोर्ट तैयार करने में समय लग सकता है। हालांकि कोशिश होगी कि पूरी रिपोर्ट तीन महीने में तैयार कर दी जाए।कमिशन के अध्यक्ष और हाई कोर्ट की रिटायर जज राम अवतार सिंह ने…

MP की महिला अमेरिका से लौटी कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में अमेरिका से आई 38 साल की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। वह जबलपुर की रहने वाली है, फिलहाल महिला को उसके घर में ही आइसोलेट किया गया है। महिला BF.7 वेरिएंट से संक्रमित है या नहीं, इसके लिए जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए महिला का सैंपल लिया गया है। महिला 23 दिसंबर को पति और बेटी के साथ अमेरिका से लौटी है। उधर, यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो की एक स्टडी में पता चला है कि कैंसर का…

पार्टी और विपक्ष का चेहरा होंगे, 2024 में राहुल पीएम कैंडिडेट : कमलनाथ

सीनियर कांग्रेस लीडर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 2024 के लोकसभा चुनाव में PM कैंडिडेट को लेकर बड़ा दावा किया है। कमलनाथ ने कहा है कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद का चेहरा भी होंगे। कमलनाथ ने कहा गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य परिवार ने देश के लिए इतनी कुर्बानियां नहीं दी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल सत्ता की नहीं, बल्कि जनता की राजनीति करते हैं। ऐसे नेता को लोग खुद-ब-खुद सिंहासन पर बैठा देते…

अंतिम संस्कार के बाद सभी तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, मां की पार्थिव देह के साथ शव वाहन में बैठे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।PM मोदी सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। उनके पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। मोदी कंधे…