BJP ने जिस फॉर्मूले के दम पर गुजरात में 156 सीटें जीतीं, वही फॉर्मूला अब पार्टी कर्नाटक में भी आजमाने वाली है। इसके तहत करीब 30% विधायकों के टिकट काटे जाएंगे। टिकट उनके कटेंगे, जिनकी सर्वे में रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहां गुजरात की तरह CM नहीं बदला जा रहा, क्योंकि अब चुनाव में तीन महीने ही बचे हैं। ये तय है कि BJP जीती और सत्ता में लौटी तो भी बसवराज बोम्मई को फिर से CM नहीं बनाया जाएगा। चुनाव से पहले प्रदेश संगठन में भी बड़ा बदलाव होने…
Category: चुनावी फुहार
पीएम मोदी के ऊपर BBC डॉक्यूमेंट्री पर जामिया में हंगामा, देश के अन्य हिस्सों में भारी बवाल
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में लेफ्ट छात्र संगठन SFI (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने BBC डॉक्यूमेंट्री ‘द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया था। इस डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार पहले ही बैन लगा चुकी है। कैंपस में स्क्रीनिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने SFI के 13 स्टूडेंट्स को हिरासत में ले लिया। इस मामले पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि बिना पूर्व अनुमति के कैंपस में किसी भी फिल्म की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिर भी बात नहीं मानी गई तो…
पूजा स्थलों पर विशेष सुरक्षा, बार्डर के गावों में अधिकारी करेंगे कैंप
यूपी में गणतंत्र दिवस पर पुलिस को अलर्ट किया है। स्थानीय पुलिस के साथ 115 कंपनी पीएसी बल को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों, प्रमुख इमारतों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की जाए। इसके साथ ही पहली बार डीजीपी के आदेश पर प्रदेश की सीमाओं पर स्थित गांवों में पुलिस अधिकारी कैंप करके राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। साथ ही उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाने के साथ राष्ट्र की मुख्य धारा और राष्ट्र धर्म निभाने का काम करेंगे।डीजीपी डीएस चौहान…
स्वामी के बयान से पार्टी का लेना-देना नहीं:हम राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं : शिवपाल
स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस को लेकर दिए विवादित बयान से सपा ने पल्ला झाड़ लिया है। मंगलवार को जसवंतनगर पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा, “रामचरित मानस पर दिया गया स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान उनका व्यक्तिगत है। इसका सपा की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है। हम राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं।” बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव भी स्वामी प्रसाद के बयान से नाराज हैं। वह एक-दो दिन में इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। शिवपाल यादव ने इस…
श्रीनगर के लाल चौक , जोशी-मोदी से पहले यहां नेहरू ने फहराया था तिरंगा
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का भाषण चल रहा था, ‘ये जो तिरंगा है न, ये श्रीनगर में जाके हम इसको लहराएंगे। कोई नहीं रोक पाएगा। कोई तूफान, कोई आंधी, कुछ नहीं रोक पाएगा। ये झंडा, ये तिरंगा वहां पे जाकर लहराएगा…’ राहुल गांधी ने लाल चौक का नाम नहीं लिया था, लेकिन जनवरी 2023 की शुरुआत में पंजाब कांग्रेस के नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने दावा किया कि 30 जनवरी को राहुल गांधी लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने…
पुलवामा के वक्त CRPF ने PM से कहा था जवानों को एयरक्राफ्ट से भेजिए, वो नहीं माने : दिग्विजय
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया। उन्होंने जम्मू में कहा कि सरकार ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया है। केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करती है कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं, लेकिन सबूत कुछ नहीं है।दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी प्रधानमंत्री को घेरा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पुलवामा हमले के वक्त CRPF अफसरों ने कहा था कि जवानों को एयरक्राफ्ट…
सपा बोली- आस्था पर सवाल नहीं उठाना चाहिए, स्वामी प्रसाद मौर्य विवादों में
स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरित मानस पर विवादित बयान देकर पार्टी में ही घिर गए हैं। सपा ने खुद को उनके बयान से अलग कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता आईपी सिंह ने कहा, “आस्था पर सवाल नहीं होते, चाहे किसी भी धर्म के अनुयायी हो। रामचरित मानस पर सवाल उठाना गलत है।” वहीं, सपा के वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय ने कहा, “रामचरितमानस आस्था का केंद्र है।” उधर, UP बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मौर्य को मानसिक विक्षिप्त बताया। अपर्णा यादव ने भी उनके बयान को निकृष्ट मानसिकता करार दिया। अयोध्या में…
CJI बोले-सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कॉपी जल्द ही दूसरी भाषाओं में भी मिलेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ की सराहना की है। CJI ने कहा था कि जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कॉपी हिंदी समेत देश की अन्य भाषाओं में मिलने लगेंगी। इसे लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह बहुत अच्छा विचार है, जिससे खास तौर पर युवाओं समेत कई लोगों को मदद मिलेगी।शनिवार को मुंबई में काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा (BCMG) के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे CJI ने कोर्ट के फैसलों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए दूसरी भाषाओं में ट्रांसलेट करने के संकेत दिए…
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान : रामचरित मानस बकवास, बैन लगना चाहिए
बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर के बाद अब यूपी में समाजवादी पार्टी के MLC स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया है। मौर्य ने रविवार को कहा- कई करोड़ लोग रामचरित मानस को नहीं पढ़ते। यह तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है। सरकार को रामचरित मानस के आपत्तिजनक अंश हटाना चाहिए या इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए।दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत में मौर्य ने आगे कहा- ब्राह्मण भले ही दुराचारी, अनपढ़ या गंवार हो, लेकिन वह ब्राह्मण है। उसको पूजनीय…
ये कैसा तीन तलाक कानून,पति जेल ना जाए, इसलिए देवर से संबंध बनाने पड़े
तीन तलाक कानून बने तीन साल हो गए, लेकिन इस तरह के तलाक खत्म नहीं हो रहे। पति को जेल जाने से बचाने के लिए महिलाओं को कभी देवर से हलाला करना पड़ रहा, तो कभी बहनोई से। इसके बाद भी उनका शौहर उन्हें रखने को तैयार नहीं है। कई महिलाओं का हाल आधी विधवाओं की तरह हो गया है। ना वे पति के साथ रह सकती हैं, ना ही उन्हें कोई मेंटेनेंस मिल रहा।‘’18 साल की थी जब मेरा निकाह हुआ। दो-तीन महीने बाद ही शौहर गाली-गलौज और मारपीट…
देश में अभी भी लड़कियों की सुरक्षा पर खतरा, जब गोल्ड मेडल जीतने वाली लड़कियां रो पड़ीं
वो पहली भारतीय लड़की थी, जिसने कॉमनवेल्थ खेलों और एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। इकलौती ऐसी लड़की थी, जिसने एक दर्जन से ज्यादा इंटरनेशनल चैंपियनशिप्स में भारत के लिए मेडल जीते।वो पहली भारतीय खिलाड़ी थी, जिसका नाम लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट अवॉर्ड के लिए नामित हुआ। भारत सरकार ने उसे मेजर ध्यानचंद खेलरत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित किया।इतनी उपलब्धियों, सम्मान और इज्जत के बाद भी वो लड़की इतनी वलनरेबल थी कि एक मर्द सिर्फ अपने पद, सामाजिक ओहदे और राजनीतिक रसूख के चलते…
राज्य में धर्मांतरण साबित कर दें तो राजनीति छोड़ दूंगा : CG के मंत्री का पंडित धीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले बढ़े हैं। उन्होंने बस्तर में धर्मांतरण का जिक्र किया था। इस बयान पर छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि अगर पंडित धीरेंद्र शास्त्री इसे साबित कर दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा और अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो उन्हें पंडिताई छोड़नी होगी।धीरेंद्र शास्त्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- धर्मांतरण रोकने के लिए जगह-जगह पर हम कथा कर रहे हैं। सॉफ्ट कॉर्नर…
WFI अध्यक्ष पर आरोपों की जांच होगी, पहलवानों का धरना खत्म
कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच होगी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के साथ शुक्रवार देर रात तक मीटिंग की। करीब 7 घंटे तक चली मीटिंग के बाद पहलवानों ने धरना खत्म करने का फैसला किया है। पहलवान 18 जनवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।अनुराग ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों ने कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया जाएगा, जो 4 हफ्तों के अंदर के जांच पूरी करेगी। जांच…
यूपी का स्वास्थ्य महकमा इनोवेशन ड्रिवेन होगा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा हैं कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं के क्षेत्र में यूपी को देश में नंबर बन बनाना है। इसके लिए कई नए इनोवेशन किए जा रहे हैं। अधिकारी और कर्मचारी इस क्षेत्र में भी अपना योगदान दें।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई (यूपीटीएसयू) के सहयोग से उपकरणों के रखरखाव के लिए क्रिटिकल एसेसमेंट एंड रिव्यू ऑफ इक्युपमेंट (फेयर) एप विकसित किया गया है। उन्होंने एप की निगरानी के लिए स्टॉफ तैनात करने के निर्देश…
20 दिन बाद दोस्त निधि गायब,अंजलि की मौत एक्सीडेंट या मर्डर, अब भी कन्फ्यूजन
31 दिसंबर की रात दिल्ली के कंझावला में 20 साल की अंजलि को कार से कुचल दिया गया। इस हादसे को 20 दिन हो गए। पुलिस ने 17 फरवरी को केस में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) को हटाकर हत्या की धारा 302 शामिल कर ली, लेकिन ये कोर्ट में साबित कैसे होगा, इस पर कन्फ्यूजन अभी भी बना हुआ है।‘जांच के दौरान आरोपियों और अंजलि में पहले से कोई बातचीत, रंजिश या दुश्मनी जैसी बात सामने नहीं आई है, इससे साफ है कि मर्डर प्लानिंग से नहीं हुआ है।’-…
अखिलेश यादव की तेलंगाना में एंट्री से UP की सियासत में क्या हैं मायने?
तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति ने बुधवार को खम्मम शहर में एक जनसभा आयोजित की। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी. राजा शामिल होंगे। इस मौके पर अखिलेश यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र नरेंद्र मोदी सरकार के अब गिने-चुने दिन बचे हैं। बीजेपी का जाना तय हो गया है। कल बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक खत्म हुई।…
मंत्री-विधायक की रिश्वत पर पर्दाफाश करने वालों को कर्नाटक में धमकी, पढ़िए खबर
ईश्वरप्पा मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। उन्हें सजा मिलनी चाहिए। मैंने अपनी सभी इच्छाओं को छोड़कर यह कदम उठाने का मन बनाया है। मेरी PM, CM और येदियुरप्पा से गुजारिश है कि वे मेरे परिवार का ख्याल रखें।’ ये वॉट्सऐप मैसेज सिविल कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल ने सुसाइड से पहले अपने दोस्तों को भेजा था। संतोष ने 11 अप्रैल 2022 को खुदकुशी की थी। इसी से पता चला कि कर्नाटक में पेमेंट से पहले बिल पास करने के लिए 40% तक रिश्वत देनी पड़ रही है।कर्नाटक दक्षिण भारत का इकलौता राज्य…
क्या बोले भाई वरुण गांधी पर राहुल, पढ़िए खबर
राहुल गांधी ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा सांसद और अपने चचेरे भाई वरुण को लेकर बयान दिया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरुण को यात्रा में शामिल करने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर राहुल ने कहा- वो यहां चलेंगे तो उनको समस्या हो जाएगी। मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से नहीं मिलती। मैं RSS के ऑफिस कभी नहीं जा सकता। आपको मेरा गला काटना पड़ेगा।राहुल ने आगे कहा- मैं वरुण से प्यार से मिल सकता हूं, उनको गले लगा सकता हूं, लेकिन उनकी विचारधारा मुझे मंजूर…
BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में , 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर मंथन
इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें PM मोदी सहित पार्टी के सभी महासचिव, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पदाधिकारी शामिल हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री ने संसद मार्ग के पटेल चौक से लेकर NDMC कन्वेंशन सेंटर तक 15 मिनट का रोड शो किया।राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज भी जारी रहेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर कोई…
BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की बढ़ी मुश्किलें
BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन पर रेप का केस चलेगा। शाहनवाज ने 4 साल पुराने आरोप में FIR दर्ज करने पर रोक लगाने की अपील की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली शहनवाज की याचिका खारिज कर दी। साल 2018 में दिल्ली की एक महिला ने शहनवाज के खिलाफ साकेत कोर्ट में रेप केस दर्ज कराया था। आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसका रेप हुआ। अपने खिलाफ FIR दर्ज होने के साकेत कोर्ट के फैसले के खिलाफ शाहनवाज अगस्त 2022…
