सरकार ने कहा कि ऑनलाइन गेम की सेल्फ रेगुलेटरी संगठन (SRO) की तरफ से जांच की जाएगी। नियमों पर खरा उतरने पर ही ऑनलाइन गेम को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर चलाने की परमिशन दी जाएगी।इसके साथ ही मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्ट ने कहा कि मीडिया प्लेटफॉर्म भी सट्टेबाजी के विज्ञापन चलाने से बचें। एडवाइजरी नहीं मानने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।आईटी राज्य मंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि ऑनलाइन गेम की सेल्फ रेगुलेटरी संगठन (SRO) की तरफ से जांच की जाएगी। ऐसे ऑनलाइन गेम्स को ही मंजूरी दी जाएगी, जिनमें किसी…
Category: चुनावी फुहार
डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री को भी मिली प्रचार की जिम्मेदारी, 17 नगर निगम में 68 सामाजिक सम्मेलन करेंगे
लोकसभा चुनाव से पहले यूपी निकाय चुनाव के प्रचार अभियान की रूपरेखा BJP ने तैयार कर ली है। पश्चिम यूपी से प्रचार अभियान की शुरुआत होगी। गांव-गांव और गली-गली में लोगों तक सरकार के काम को पहुंचाने की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधियों को सौंपी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रविवार शाम वर्चुअल संवाद करके सभी क्षेत्रीय और जिला अध्यक्ष को निकाय चुनाव के टिकट देने की रणनीति के बारे में बताया। उन्होंने 17 नगर निगम में 68 सामाजिक सम्मेलन किए जाने के प्लान पर…
पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ खुलकर सामने आईं BJP सांसद संघमित्रा मौर्य?
अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने मोर्चा संभाल लिया है. रअसल, बीते 29 मार्च को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा द्वारा ओबीसी सांसदों की बैठक वेस्टर्न कोर्ट में आयोजित की गई थी. बीजेपी की ये बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में की गई थी. इसमें बीजेपी पिछड़े वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० लक्ष्मन भी शामिल हुए थे. इसी बैठक में बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य…
जनरल सर्जरी और गेस्ट्रो मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आने वाले मरीजों की बढ़ेगी परेशानी, दो डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा
किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के दो डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इसमें जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. अरशद अहमद और गेस्ट्रो मेडिसिन विभाग में तैनात डॉ. अंकुर शामिल हैं। डॉक्टरों के इस्तीफे से मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. अरशद अहमद को पाइल्स, फिशर समेत दूसरी गंभीर बीमारियों के इलाज में महारथ हासिल है। आम तौर पर रोजाना OPD में 250 से 300 मरीज देखते हैं। वहीं एक साल से ज्यादा तक यानी 2024 तक ऑपरेशन की वेटिंग है।डॉ.अरशद के पास देश भर से…
दसवीं से ऊपर के 16 लाख स्टूडेंटस को मिले 1227 करोड़ का स्कोलरशिप , DBT से जारी हुए 1316 करोड़
राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के 21.66 लाख छात्रों को 1316 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति उनके खाते में सीधे भेज दी है। इनमें दसवीं तक के 5 लाख 58 हजार 705 छात्रों को 88.18 करोड़ और दसवीं से ऊपर के 16 लाख 7 हजार 593 को 1227.89 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति दी गई हैं।समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने गुरुवार को बताया कि सभी पात्र छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की आवेदन शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित न किए जाने या अन्य तकनीकी कारणों से व्यवधान हैं। उनके लिए पुनः…
पूर्वांचल और आगरा एक्सप्रेस वे पर ट्रोल दरों में हुई बढ़ोतरी, पढ़िए खबर
पूर्वांचल और आगरा एक्सप्रेस वे पर ट्रोल दरों को बढ़ा दिया गया है। बुधवार को यूपीडा की बैठक में यह फैसला लिया गया है। पूर्वांचल पर जहां 10 रुपए प्रति गाड़ी एक तरफ से वहीं आगरा एक्सप्रेस वे पर प्रति गाड़ी 5 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा।अभी तक पूर्वांचल पर 675 रुपए एक तरफ से टोल टैक्स पड़ता था लेकिन अब एक अप्रैल से इसको बढ़ाकर 685 रुपए कर दिया गया है। जबकि आगरा पर अब 650 रुपए की जगह 655 रुपए का टोल लिया जाएगा। हालांकि यह बढ़ोतरी…
48 घंटे में जारी हो सकती है निकाय चुनाव की अधिसूचना, पढ़िए खबर
सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक में 22 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इनमें आरक्षण संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब इसके बाद 48 घंटों में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा, हाईकोर्ट के निर्देश पर ओबीसी आयोग की स्थापना की गई। उसकी सर्वे रिपोर्ट 9 मार्च को आ गई। इसे सुप्रीम कोर्ट को भी भेजा गया था।सुप्रीम कोर्ट ने भी मंजूरी दे दी है।…
आज भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक , कई को मिलेगी नई जिम्मेदारियां
यूपी में निकाय चुनाव की सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नए पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक प्रदेश कार्यालय में करेंगे। बैठक में नगरीय निकाय की रणनीति पर चर्चा के साथ नए पदाधिकारियों की भी नई जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बैठक की थी। जिसमें संगठन से जुड़े कई मुद्दों और होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई थी।भाजपा के प्रदेश संगठन के…
लघु, कुटीर और हथकरघा इकाइयों के सामान खरीद पर होगा निर्णय, आज लोकभवन में कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन में कैबिनेट बैठक होगी। प्रदेश सरकार OBCआरक्षण के लिए अध्यादेश समेत युवाओं को टैबलेट-स्मार्ट फोन बांटने और उसकी खरीद प्रक्रिया के फैसलों पर मुहर लगा सकती है। बैठक में औद्योगिक विकास विभाग के कई प्रस्तावों के साथ गेहूं खरीद नीति के तहत एक अप्रैल से गेहूं खरीद को भी मंजूरी दी जाएगी।कैबिनेट बैठक में विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत निशुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण अन्तिम बिड अभिलेख को मंजूरी पर मुहर लगना तय है। लघु, कुटीर और हथकरघा इकाइयों के…
सपा हमेशा अराजकता के पक्ष में रही है: भूपेंद्र चौधरी
यूपी में कानून को ताक पर रखने वालों पर सरकार कार्रवाई कर रही है। सपा हमेशा अराजकता के पक्ष में रही है। यह कहते हुए यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने माफिया अतीक अहमद पर सपा के बयान पर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी सुरक्षा के साथ कानून के अनुरूप उसे ला रही है। न्यायालय का आदेश सरकार पालन करा रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी ट्वीट कर सपा पर अतीक अहमद को लेकर की जा रही बयान बाजी पर कटाक्ष किया है।भूपेंद्र…
कोर्ट में अतीक के 50 मुकदमो का ट्रायल, कौन कौन सा गैंग ?
यूपी पुलिस के डोजियर के अनुसार, माफिया अतीक अहमद और उसके गैंग आईएस- 227 के खिलाफ 101 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें सिर्फ 50 केस का ही कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। जिसमें से उमेश पाल अपहरण कांड का फैसला आज आना है। वहीं, जल्द ही अतीक अहमद एवं सहअभियुक्तों से संबंधित तीन अन्य मामलों में अभियोजन में जल्द फैसला आने की चर्चा है, अभी तक अतीक को किसी मामले में सजा नहीं हुई हुई है। जहां उसके खिलाफ 101 मामले दर्ज हैं। वहीं उसकी फैमिली के 60 मुकदमे और…
उमेश की किडनैपिंग केस में कल पेशी, सड़क मार्ग से 1300 किमी दूर प्रयागराज लाया जा रहा अतीक अहमद
यूपी पुलिस की एक टीम रविवार को गुजरात की साबरमती जेल पहुंची। शाम को माफिया अतीक अहमद को गुजरात से यूपी के लिए लेकर रवाना हुई। उमेश पाल की हत्या से पहले उनकी किडनैपिंग मामले में कल यानी 28 मार्च को प्रयागराज कोर्ट में पेशी है। इसकी सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसीलिए उसे साबरमती से प्रयागराज लाया जा रहा है।कयास लगाए जा रहा है कि अतीक अहमद की इस पेशी के साथ साबरमती जेल से यूपी की जेल में उसे शिफ्ट किया जाएगा। इसकी कवायद के लिए पुलिस अर्जी…
हाईकोर्ट के आदेश के बाद पावर कॉर्पोरेशन ने 28 कर्मचारियों की एक महीने का वेतन और पेंशन रोकी
बिजली विभाग में हुए हड़ताल के बाद अब कर्मचारी नेताओं की सैलरी और पेंशन रोकने का आदेश जारी हो गया है। पावर कॉर्पोरेशन ने कर्मचारी नेताओं की 1 महीने की सैलरी रोक दी है। इसमें जो कर्मचारी नेता रिटायर हो चुके हैं, उनकी पेंशन शामिल है। दरअसल, हड़ताल के बाद हाईकोर्ट ने सभी नेताओं को तलब किया था। इसके बाद 1 महीने की सैलरी रुकने का आदेश दिया था। कोर्ट ने हड़ताल को गलत माना था और इसके लिए अलग-अलग संगठनों के 28 नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था।इसमें कर्मचारियों की…
सोनिया फिर एक्टिव, वायनाड से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका
राहुल गांधी लोकसभा सदस्य नहीं रहे। वायनाड की सीट खाली हो गई है, उपचुनाव कौन लड़ेगा तय नहीं। राहुल अगले 8 साल तक चुनाव लड़ पाएंगे, ये भी तय नहीं। अमेठी से कौन लड़ेगा, तय नहीं। इतनी सारी आशंकाओं के बीच कांग्रेस में भारी उथल-पुथल मची है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार 24 मार्च की शाम हुई मीटिंग में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही पूरी सिचुएशन संभालने की जिम्मेदारी ली है।शुक्रवार दोपहर जैसे ही पता चला कि राहुल सांसद नहीं रहे, सोनिया गांधी और प्रियंका उनके घर पहुंचीं।…
सावरकर नहीं राहुल गाँधी हूँ, माफी नहीं मांगूंगा : राहुल गाँधी
राहुल गांधी ने संसद की सदस्यता जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा,’ मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। चाहे मुझे डिस्क्वालिफाई करें, मारें-पीटें या जेल में डालें। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस देश ने मुझे सबकुछ दिया है। मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और इसके लिए लड़ता रहूंगा।’वहीं, महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा सत्र के दौरान राहुल के बयान पर पलटवार किया। शिंदे ने कहा,’ वीर सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के लिए…
धर्मसभा में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पं. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ केस दर्ज
नवसंवत्सर पर गांधी ग्राउंड में गुरुवार को आयोजित धर्मसभा मामले में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ उदयपुर व राजसमंद में केस दर्ज किया गया है. दूसरी ओर, शास्त्री के भाषण से प्रभावित होकर कुंभलगढ़ में भगवा फहराने पहुंचे पांच युवक गिरफ्तार किए गए हैं.उदयपुर में कांस्टेबल हेमेन्द्र सिंह ने स्वत: संज्ञान लेते हुए हाथीपोल थाने में धारा 62/23 के तहत पं. शास्त्री पर भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज कराया.पुलिस के अनुसार गुरुवार को पं. शास्त्री ने धर्मसभा में कहा था कि वे किसी से डरते नहीं…
राहुल गाँधी की सदस्यता खत्म होने पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने संबंधी मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो जैसा करता है, उसे उसका वैसा ही परिणाम भोगना पड़ता है।श्री चौहान ने रामचरित मानस की एक चौपाई का संदर्भ देते हुए संवाददाताओं से कहा, “कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा”। अर्थात जो जैसा करता है, उसे वैसा परिणाम भोगना पड़ता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गांधी ने जो किया, उसका परिणाम भुगता है।
स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण जल्द पूरा करने के दिए ब्रजेश पाठक ने निर्देश, इलाज-जांच की मिलेगी सुविधा
यूपी के पिछड़े और ग्रामीण इलाकों में लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश में जल्द ही 2 हजार 505 नये स्वास्थ्य केंद्र खुलने जा रहे हैं। इसमें OPD का संचालन होगा। साथ ही पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी की आवश्यक जांच की सुविधा भी होगी ।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुधारने के लिए…
मौर्य को कुर्सी का खतरा, हम तो सारस से भी प्रेम करते हैं : अखिलेश यादव
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। केशव मौर्य ने कहा, ”अखिलेश यादव का वश चले तो वो मेरी हत्या करा दें। वह मुझे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। मीडिया में आने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।”डिप्टी सीएम मौर्य के इस बयान पर अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ”सपा सबसे प्यार करती है। हम तो सारस और पक्षी तक से प्रेम करने वाले लोग हैं। हमें तो केशव प्रसाद मौर्य से…
बीजेपी को उसी की रणनीति से मात देने की तैयारी में सपा
समाजवादी पार्टी की 2 दिन तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जो कोलकाता में बैठक हुई उसमें 2024 को लेकर पार्टी ने अपनी रणनीति तय की है. अब पार्टी ने उन बूथों पर अपना फोकस किया है जहां पर समाजवादी पार्टी को कम वोट मिलते हैं. इसके लिए एक विशेष रणनीति तय की गई है. यहां पर समाजवादी पार्टी की त्रिस्तरीय तैयारी है. पार्टी का फोकस है कि कैसे हारे बूथों को जीता जाए. वहीं बीजेपी भी लगातार हारे हुए बूथ जीतने की रणनीति पर काम कर रही है. समाजवादी पार्टी की…
