यूपी के माफिया अतीक अहमद की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई। पत्रकार बनकर आए तीन हमलावरों ने पहले अतीक और फिर उसके साथ चल रहे भाई अशरफ अहमद को गोली मार दी। पुलिस दोनों को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी। अतीक और अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया गया था। प्रयागराज की नैनी जेल, देवरिया जेल और बरेली जेल में अतीक की दहशत के कई किस्से हैं। एक वक्त वो भी था, जब 2017 में अतीक ने नैनी जेल…
Category: चुनावी फुहार
यूपी पुलिस कस्टडी में अतीक और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, यूपी पुलिस जिम्मेदार
गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों को मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल लेकर पहुंची थी। पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच 3 हमलावरों ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।इसके तुरंत बाद ही हमलावरों ने सरेंडर कर दिया। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। वहीं घटना…
पुलिस आज असद-गुलाम का शव लेकर झांसी से प्रयागराज होगी रवाना, अतीक ने जनाजे में शामिल होने के लिए कोर्ट में अर्जी दी
झांसी एनकाउंटर में मारे गए अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को शनिवार को प्रयागराज में दफनाया जाएगा। पुलिस सुरक्षा में उनके रिश्तेदार दोनों के शव लेकर झांसी से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। इससे पहले झांसी में शुक्रवार को करीब पूरे दिन शवों को लेने के लिए परिजन आएंगे या नहीं.. इस पर असमंजस बना रहा था। पुलिस प्रशासन ने झांसी के जीवनशाह कब्रिस्तान में कब्र भी खुदवा ली थी। अगर परिजन नहीं आते तो दोनों को यहीं दफनाया जाना था। दोनों का झांसी में पोस्टमार्टम…
तिहाड़ जेल में लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाश प्रिंस तेवतिया की हत्या, पढ़िए रिपोर्ट
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाश प्रिंस तेवतिया की शुक्रवार को तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम करीब 5.10 बजे तिहाड़ की जेल नंबर 3 में हुई गैंगवार में तेवतिया पर कुछ बदमाशों ने चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से जख्मी तेवतिया को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस गैंगवार में 3 अन्य कैदी भी घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक तेवतिया ने पहले अब्दुर रहमान नामक कैदी पर हमला किया, जिसके बाद रहमान और तेवतिया के…
CBI ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने नोटिस भेजा है। उन्हें शराब नीति केस में पूछताछ के लिए रविवार को बुलाया गया है। इसी केस में मनीष सिसोदिया जेल में हैं। AAP नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं। CBI के नोटिस पर AAP हमलावर है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल के बयान के बाद उन पर दबाव बनाने के लिए नोटिस भेजा गया है। केजरीवाल ने विधानसभा…
आइये जानिए कैसे ढेर हुए, गुलाम और असद, पूरी कहानी विस्तार से
झांसी के पारीछा में हुए शूटर असद और गुलाम के एनकाउंटर की कहानी 24 घंटे पहले शुरू होती है। STF को लोकेशन मिलने के बाद झांसी के चिरगांव में ही दोनों को घेरने की प्लानिंग थी। लेकिन, दोनों बाइक पर गांव से निकल गए। इस ऑपरेशन को नवेन्दु कुमार और विमल कुमार सिंह लीड कर रहे थे। उन्होंने घेराबंदी की। इससे दोनों शूटर बच नहीं सके।यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेन्दु कुमार और विमल कुमार सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जूटे थे।…
कांग्रेस के पास निकाय चुनाव में नहीं आ रहे आवेदन, कैसे होगा टिकट का बंटवारा?
कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने के लिए नये-नये प्रयोग कर रही है। पार्टी को अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों की याद आई है। इसको लेकर पार्टी ने जिला व शहर अध्यक्षों को खोजने के लिए लगाया है। इतना ही नहीं पार्टी की पहचान को लेकर सभी कांग्रेसियों के घरों व वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाने के भी निर्देश दिए है। वहीं नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद से जांच क्षेत्रीय दलों में टिकट चाहने वालों की भरमार है, तो वह राष्ट्रीय पार्टी…
राहुल गांधी के खिलाफ पुणे में मानहानि का मामला , सावरकर के पोते ने दर्ज कराई रिपोर्ट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने पुणे में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है। सावरकर के पोते सात्यकि सावरकर ने ANI से बातचीत में कहा कि बस अब बहुत हो गया। राहुल गांधी पिछले महीने इंग्लैंड गए थे। वहां उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि वीर सावरकर ने अपनी एक किताब में लिखा है कि उन्होंने अपने 5-6 दोस्तों के साथ एक मुसलमान को पीटा और उस झगड़े का लुत्फ उठाया। यह सावरकर का अपमान है।
क्या फिर से हो सकता है लॉकडाउन, कोरोना केस बढ़े ?
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,158 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले 10 हजार से ज्यादा केस 24 अगस्त को आए थे। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस 44,998 हो गए हैं। इससे पहले 10 सितंबर को देश में 45,365 लोगों का इलाज चल रहा था। वहीं, दिल्ली AIIMS ने अपने स्टाफ के लिए एडवाइजरी जारी की है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्टाफ के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
29 अप्रैल को लखनऊ यूनिवर्सिटी में होगा लूटा का चुनाव, 3 अप्रैल को मतदाता सूची जारी की जाएगी
LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय में कर्मचारी परिषद और लूटा (LUTA) चुनाव का बिगुल बज गया हैं। 5 साल बाद इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय में कर्मचारी परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। परिषद ने चुनाव के लिए मंगलवार को चुनाव अधिकारी नामित करते हुए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। 13 अप्रैल को कर्मचारियों की मतदाता सूची जारी की जाएगी। 19 अप्रैल को नामांकन पत्रों का वितरण और 29 अप्रैल को मतदान होगा। उसी दिन परिणाम भी जारी होंगे।इससे पहले 2017 में LU कर्मचारी परिषद का चुनाव हुआ था। 2 साल…
अस्पताल पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कसा सिकंजा, बंद मिले तो प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पर गिरेगी गाज
यूपी में मेडिकल सेवाओं को टॉप प्रायोरिटी दे रहे डिप्टी सीएम ने बड़ा आदेश जारी किया हैं। इसके तहत प्रदेश का कोई भी प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला तो संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह निर्देश देते हुए खीरी स्थित ओयल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के बंद होने के मामले में रिपोर्ट तलब की है। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है।प्रदेश में कई स्थानों से प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद…
मेयर के लिए नगर निगम मुख्यालय जबकि पार्षद के लिए शहर में पर्चा दाखिला के लिए पांच केंद्र
नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार से पर्चा भरा जाना है। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। डीएम सूर्य पाल गंगवार ने तैयारियों को लेकर एक दिन पहले से अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। डीएम अपनी टीम के साथ नगर निगम समेत सभी केंद्र का दौरा किया जहां से फॉर्म मिलने हैं। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मेयर और पार्षद पद के लिए फॉर्म दिए जाएंगे।मेयर के लिए नगर निगम के त्रिलोक नाथ सभागार पर्चा दाखिल किया जा रहा है। लखनऊ में 1960 से मेयर…
सीएम शिंदे ने कहा-बाला साहेब ने जिन्हें भगाया था, उनके साथ मिलकर सरकार बना ली
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दो दिवसीय दौरे पर यूपी आए। रविवार को लखनऊ से अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। इसके बाद राम मंदिर के निर्माण कार्यों को देखा। संतों से मुलाकात कर शाम को सरयू आरती में शामिल हुए। इसके बाद रात में लखनऊ लौट आए। यहां मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाया। उसके बाद गणेश जी की मूर्ति भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों बीच कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई।इसके पहले एकनाथ शिंदे…
अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन करने जा रहे पायलट, पार्टी में घमासान
सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन करने जा रहे हैं। पायलट ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भाजपा से सांठ-गांठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान हजारों करोड़ रुपए के घोटाले हुए थे। उस दौरान कांग्रेस पार्टी ने जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद हम BJP सरकार में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। अब हमारी सरकार को 4 साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन भाजपा के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आगे…
मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित किया गया, लेकिन उससे नाखुश हैं समाजवादी कार्यकर्ता, बोले भारत रत्न मिलना चाहिए
मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर केंद्र सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए समाजवादी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सरकार ने मुलायम सिंह यादव के कद का उपहास उड़ाया है. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए था. मुलायम सिंह यादव की बहु और सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि, ‘मेरा मानना है कि नेताजी का सम्मान पहले ही हो जाना चाहिए था. आने वाले समय में सरकार से हमारी मांग रहेगी कि नेताजी को ‘भारत रत्न’ दिया जाए. इसी क्रम में समाजवादी…
अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे रामजन्म भूमि का दर्शन करेंगे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे शनिवार शाम लखनऊ पहुंचे। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। यहां से वह VVIP गेस्ट हाउस के लिए निकले। आज रात वह VVIP गेस्ट हाउस में ही रहेंगे। यहां से रविवार सुबह अयोध्या के लिए निकलेंगे। सीएम बनने के बाद पहली बार वह रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान शिंदे राम मंदिर के दरवाजों के लिए महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की सागौन की लकड़ी भी भेंट करेंगे। इसी लकड़ी से राम मंदिर के दरवाजे बनाए जाएंगे। अयोध्या…
भाजपा का निकाय चुनाव में M-OBC प्लान क्या है ?, जानिए
निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में लगी है। इसी मिशन के तहत 2024 के लिए भी मजबूत किया जा रहा है। भाजपा यूपी में अभी सत्ता में है। ऐसे में बीजेपी के पास मौका है कि इसका भी फायदा चुनावों में उठा सके।राजनीतिक जानकारों की माने तो, भाजपा छोटे से लेकर बडा चुनाव मजबूती से लड़ती है। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच अधिसूचना लगने से पहले भाजपा ने अपने मूल वोटरों के अलावा पसमांदा मुस्लिम समाज, OBC वर्ग के वोटर्स और मतदाता सम्मेलन के जरिए बूथ…
विदेश यात्रा से लौट रहे लोगों की जांच अनिवार्य, UP में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी
यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस के चलते सरकार ने शुक्रवार को नई गाइड लाइन जारी की है। आदेश में कहा गया है कि सभी पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए। सरकारी व निजी अस्पतालों की OPD में आ रहे ऐसे लोग जिन्हें सर्दी जुखाम, बुखार व सांस लेने में दिक्कत है। उनकी 24 घंटे में कोरोना जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग को जारी किए गए अलर्ट में प्रदेश के सभी RRT यानी रैपिड रिस्पांस टीम को फिर से सक्रिय किया गया हैं। वहीं…
2024 की रणनीति पर काम शुरू, निकाय चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस और बीजेपी का क्या है प्लान?
यूपी में निकाय चुनाव के जरिए लोकसभा 2024 की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है। शनिवार से पूरे प्रदेश में बीजेपी का सम्मेलन संवाद शुरू हो रहा है। इससे पहले गृह मंत्री ने 2 सभाओं को संबोधित करते हुए यह रणनीति तो तय कर दी कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। शुक्रवार को कौशांबी महोत्सव और आजमगढ़ की जनसभा में गृहमंत्री शामिल हुए थे।मित शाह ने कानून व्यवस्था के दावों के साथ प्रदेश की अन्य योजनाओं की उपलब्धियों गिनाते…
प्रॉपर्टी डीलर अपहरण केस की CBI कोर्ट में आज होगी सुनवाई, डिस्चार्ज एप्लीकेशन हो चुकी है रिजेक्ट
माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार यानी आज लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर अपहरण केस में माफिया और उसके बेटे उमर सहित 12 आरोपियों पर CBI की स्पेशल कोर्ट में आरोप तय होंगे। इन पर आरोप है कि 2018 में प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को जबरन अगवा किया था। इसके बाद देवरिया जेल में लाकर उनकी पिटाई की। इस काम में माफिया के 10 समर्थकों ने मदद की थी।हालांकि शुक्रवार को गुड फ्राइडे है। गुड फ्राइडे पर छुट्टी को देखते हुए लखनऊ बार…
