अखिलेश यादव बोले- भाजपा के पास किसानों और नौजवानों का नहीं कोई हल; बीजेपी कार्यकर्ता बन चुकी पुलिस

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पार्टियां अपना-अपना जोर लगा रही हैं। सत्तासीन भाजपा अपनी साख बचाने को तो विपक्षी गठबंधन अपनी धाक दिखाने को मैदान में डटा हुआ है। इसी बीच शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया। किसानों का शोषण से लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। इस दौरान सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार की नकारात्मक कार्य प्रणाली से उत्तर प्रदेश की छवि खराब हो रही है। उत्तर प्रदेश में विकास…

भाजपा का प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप, कहा- चुनावी शपथपत्र में अपनी और पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति छिपाई

भाजपा ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी शपथपत्र में अपनी और अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का पूरा खुलासा नहीं किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अपनी और अपने पति की संपत्ति को छिपाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सभी के लिए जरूरी है। गांधी परिवार कानून…

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा समाजवादी पार्टी तैयार,लोगों के मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव

मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी (उपचुनावों के लिए) तैयार है। पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी तैयार थी। आने वाले उपचुनावों के लिए भी हमारी तैयारी पूरी है।उन्होंने कहा, “हम लोगों के मुद्दों पर उपचुनाव लड़ेंगे। युवा और महिलाएं निराश हैं। स्वास्थ्य सेवाएं और बिजली की स्थिति सवालों के घेरे में है। यह सरकार लोगों के सपनों को पूरा करने में अक्षम है।” समाजवादी पार्टी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 19 स्टार प्रचारकों की सूची…

योगी और बीजेपी की चाल में उलझे अखिलेश यादव? क्या बहन से रिश्ता होगा खत्म!

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने करहल विधानसभा सीट को लेकर बड़ा दांव खेला है. बीजेपी ने अखिलेश यादव के बहनोई अनुजेश यादव को टिकट देकर यादव परिवार में ही दो फाड़ कर दिया है. गुरुवार को ही बीजेपी ने मुलायम सिंह यादव के दामाद और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के जीजा अनुजेश यादव को टिकट देकर करहल की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है. बीजेपी के इस फैसले के बाद मुलायम सिंह यादव के परिवार में ही जंग शुरू हो सकती है. सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई हैं…

सीएम योगी बोले- ग्राम पंचायतों को स्मार्ट बनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में नियुक्ति पाने वाले युवाओं से कहा कि अपनी अपनी ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर और स्मार्ट बनाएं। आज पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पा रहे युवाओं से एक अपेक्षा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी की जिम्मेदारी बड़ी होती है। गांधी जी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने की इकाई ग्राम पंचायत ही है। पीएम मोदी ने भी 2047 में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की बात की है। इसकी नींव पंचायतें ही बनेगी। ग्राम पंचायतों को काफी अधिकार दिए गए हैं। आज 57 हजार…

करहल से अनुजेश यादव, मझवां से सुचिस्मिता मौर्या, यूपी उपचुनाव के लिए देखें बीजेपी उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार को उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर दी। कुंदरकी (मुरादाबाद) से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर (अलीगढ़) से सुरेंद्र दिलेर, करहल (मैनपुरी) से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी (अकबरपुर) से धर्मराज निषाद और मझवां (मिर्जापुर) से सुचिस्मिता मौर्या को टिकट दिया है। अभी सात सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे गए हैं। मीरापुर (मुजफ्फरनगर) और सीसामऊ (कानपुर) विधानसभा सीट पर उम्‍मीदवार घोषित करने बाकी हैं। गौरतलब है कि बीजेपी ने गठबंधन के तहत मीरापुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल…

अमित शाह 27 को जाएंगे बंगाल, BJP सदस्यता अभियान की होगी शुरुआत

गृह मंत्री अमित शाह के 27 अक्तूबर को प.बंगाल के दौरे पर जाने की संभावना है। इस दौरान वह भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। पार्टी के नेताओं ने यहां जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाह, जो केंद्रीय सहकारिता मंत्री भी हैं, अपने प्रवास के दौरान दो सरकारी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।कार्यक्रम के अनुसार, शाह शनिवार रात को बंगाल पहुंचेंगे। रविवार को, वह सबसे पहले दो सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय भूमि बंदरगाह ‘पेट्रापोल’ में केंद्रीय गृह मंत्रालय का और दूसरा आरामबाग में केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय…

उपचुनाव पर बोले अखिलेश यादव- गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के जगह-जगह पोस्टर लगाएंगे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। जो अधिकारी गड़बड़ करेंगे हम उनकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और जगह-जगह उनके पोस्टर लगा देंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिला सिपाही के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा…

नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 25 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार में नीतीश कैबिनेट की आज मंगलवार (22 अक्टूबर) की शाम अहम बैठक हुई, जिसमें कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी. एजेंडों में होमगार्ड के जवानों को बड़ी राहत दी गई है. अवकाश के दिनों में काम करने पर मानदेय के अलावे उन्हें एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिए जाने का कैबिनेट में निर्णय लिया गया है. इसके अलावा जवानों को 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की अनुमान्यता प्रदान की गई है. वहीं पटना के राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम को पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को…

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-अखिलेश यादव माफिया-गुंडों के सरगना

हरदोई पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों खास पर सपा मुखिया पर जमकर निशाना साधा. साथ ही डबल इंजन की सरकार में आम इंसान की हर जरूरत पूरी होने का दावा भी किया. केशव मौर्य उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी के पति पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शाहाबाद पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं के तहत उन्होंने ट्राई साइकिल आदि उपकरणों का वितरण किया. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र में जब से मोदी की…

लखनऊ:केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में कृषि के विकास पर दिया गया जोर

लखनऊ: केंद्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार, श्री रामनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री, कृषि राज्य मंत्री और प्रमुख सचिव (कृषि) की उपस्थिति में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के विभिन्न कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने राज्य में चल रही कृषि योजनाओं का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासों पर…

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा जोरदार निशाना,पड़ोसी देशों से तुलना कर लगाया आरोप?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के वादे को लेकर भाजपा पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत के पड़ोसी देश हमसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के धुले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा ने वादा किया था कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। अगर मेरा डेटा गलत नहीं है, तो हमारे पड़ोसी देश हमसे बेहतर कर रहे…

सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद सपा और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इन लोगों ने देश के विकास को आगे ही नहीं बढ़ने दिया। आज भी विकास कार्यों में रोढ़ा डालने का काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों को सम्मान देने का काम भाजपा ने ही किया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, सपा समेत तमाम विपक्षी पार्टियां देश के विकास में भी परिवारवाद कर रही थीं। भाजपा जो कहती है वह डंके के चोट पर करती है।…

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में माांगी 12 सीटें

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में प्रदेश भर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महाराष्ट्र के प्रमुख राजनीति दलों बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी की महायुति और कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की पार्टी और शरद पवार की पार्टी की महाविकास अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे पर बात चल रही है। इस बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एमवीए से 12 सीटें मांगी हैं। उन्होंने दावा किया है कि महाराष्ट्र में उनके दो विधायक पहले से हैं। ऐसे में हमारी मांग…

प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को वायनाड में दाखिल करेंगी नामांकन, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले वह लोकसभा में विपक्ष के नेता और अपने भाई राहुल गांधी के साथ रोड शो करेंगीं। रोड शो का समापन कलक्ट्रेट वायनाड पर होगा। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा नामांकन पत्र जमा करेंगीं। बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सीट छोड़ने के बाद वायनाड में उपचुनाव हो रहे हैं। यहां से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के दौरान राहुल गाँधी भी…

शिवराज सिंह चौहान को चेहरा बनाने की तैयारी! एमपी में बड़ा दांव खेल सकती है बीजेपी, जानें क्या है समीकरण ?

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार शिवराज सिंह चौहान फिर से चर्चा में हैं। शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की राजनीति को छोड़कर केंद्र की राजनीति में एक्टिव हैं। मोदी कैबिनेट में वह कृषि और ग्रामीण पंचायत जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि इन सबसे बीच मध्य प्रदेश में एक बार फिर से उन्हें सियासी चेहरा बनाने की तैयारी चल रही है। दरअसल, बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे…

दो दिन के दौरे पर आज महाराष्ट्र जाएंगे अखिलेश यादव ?

18 और 19 अक्टूबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस बार महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अखिलेश मुस्लिम बहुल इलाके पर फोकस कर रहे हैं। सपा प्रमुख मालेगांव में सार्वजनिक कार्यक्रम करेंगे जहां उनकी सियासी पिच तैयार करने की भरसक कोशिश होगी। वह 19 अक्टूबर को धुले में भी राजनीतिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। इसके लिए महाराष्ट्र की सपा इकाई तैयारियों में तेजी से जुटी हुई है।

आज रांची जाएंगे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा ?

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव घटक दलों के नेताओं से मुलाकात कर सीट शेयरिंग पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से भी चुनावी तैयारियों को लेकर संवाद करेंगे। ये दौरा गठबंधन की रणनीति को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है। कल राहुल गांधी भी रांची पहुंचेंगे संविधान बचाओ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

‘पूर्ण राज्य के दर्जे के बिना सरकार का गठन अधूरा’, राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला को दी बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई दी है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य के दर्जे के बिना सरकार का गठन अधूरा महसूस हो रहा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आगे लिखा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से लोकतंत्र छीन लिया गया और आज हम राज्य का दर्जा पूरी तरह बहाल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराते हैं. वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा “राहुल गांधी आपका…

सपा आठ पर लड़ेगी, दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ीं, यूपी उपचुनाव में बना रहेगा राहुल-अख‍िलेश का रिश्‍ता

हरियाणा में खाली हाथ रहने के बावजूद सपा यूपी में कांग्रेस के साथ रिश्ता बनाए रखेगी। यूपी में उपचुनाव वाली 10 सीटों में सपा 8 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गाजियाबाद और खैर विधानसभा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि उन्हें अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस पांच सीटें मांग रही थी। यूपी में 10 सीटों गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, कुंदरकी, करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, मझवां, फूलपुर और सीसामऊ में चुनाव होने…