उत्तर प्रदेश के औरैया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर सपा सांसद देवेश शाक्य सहित तीन के खिलाफ नकल कराने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, सपा सांसद देवेश शाक्य के बिधूना के भिटौरा स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में सोमवार को इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा में नकल कराई जा रही थी। इस दौरान एसडीएम गरिमा सोनकिया ने एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। उत्तर पुस्तिका जब्त कराई तो छात्रा ने उनका हाथ पकड़ लिया। धक्का-मुक्की में उनका मोबाइल फोन गिरकर टूट गया।
Category: चुनावी फुहार
देश में मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में हो रहा सौतेला व्यवहार- मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत सभी धर्मों को सम्मान देने वाला धर्मनिरपेक्ष देश है. ऐसे में केन्द्र व राज्य सरकारों को बिना पक्षपात के सभी धर्मों के मानने वालों के साथ एक जैसा बर्ताव करना चाहिए, किन्तु अब मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में भी जो सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है, यह न्यायसंगत नहीं. साथ ही, सभी धर्मों के पर्व-त्योहारों आदि को लेकर पाबंदियां व छूट से सम्बंधित जो नियम-कानून हैं उन्हें बिना पक्षपात एक जैसा लागू होना चाहिए, जो ऐसा होता हुआ नहीं दिख…
संघ प्रतिनिधि सभा की बैठक से पहले भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बंगलूरू में 21 से 23 मार्च के बीच होने वाली प्रतिनिधि सभा की बैठक से पहले भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जरूरी 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव को लेकर पार्टी नए सिरे से सक्रिय हुई है। चयनित राज्यों को 14 मार्च तक संगठन चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। पार्टी के संविधान के मुताबिक, नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव जरूरी हैं। पार्टी अब तक इसके लिए जरूरी 18…
सपा मुखिया अखिलेश यादव के कंधे पर इंडिया गठबंधन आएगी अहम जिम्मेदारी ?
लोकसभा चुनाव से पहले अस्तिस्व में आए इंडिया गठबंधन की नैया बीते कुछ महीनों से मझधार में फंसी हुई है. बीते माह दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बुरी हार हुई. उससे पहले हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को बुरी हार झेलनी पड़ी. इन हारों के बाद देश भर से इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के भीतर से आवाज उठने लगी. अधिकतर सहयोगी दलों ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि यह गठबंधन अब अपना महत्व खो रहा है. ऐसा…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला 15 साल पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा ?
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को घोषणा की कि दिल्ली में 15 साल और उससे ज्यादा पुराने वाहनों को 31 मार्च से पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘इस फैसले की जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को जल्द दी जाएगी। हम पेट्रोल पंपों पर गैजेट लगा रहे हैं जो 15 साल से पुराने वाहनों की पहचान करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के उपायों पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सिरसा ने कहा कि सरकार वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और प्रदूषण…
अखिलेश यादव का 2027 में यूपी में सरकार बनाने का दावा, आखिर कैसे
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक गरमाने लगी है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी अलग तैयारी करती दिख रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की कोशिश एक बार फिर ध्रुवीकरण और विकास योजनाओं के जरिए प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने की है। वहीं, पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स के सहारे अखिलेश यादव 10 साल बाद एक बार फिर…
सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के सिख नेता को बरी किए जाने पर लगी रोक हटाई
प्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 2021 में नेशनल कांफ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के आरोपित जम्मू-कश्मीर के राजनेता सुदर्शन सिंह वजीर को बरी किए जाने पर लगी रोक हटा दी है। जस्टिस अभय एस ओका और उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा बरी किए जाने पर लगी रोक बहुत कठोर है और यह आरोपित को दी गई स्वतंत्रता को कम या खत्म करने जैसी है। पीठ ने कहा, ”इसलिए 21 अक्टूबर 2023 और 4 नवंबर 2024 को जारी विवादित आदेश को खारिज कर अलग रखा जाता है।…
हिमाचल सरकार मंदिरों से मांग रही फंड , जयराम ठाकुर का बड़ा आरोप ?
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) जयराम ठाकुर ने गुरुवार को हिमाचल सरकार पर सुख आश्रय योजना को वित्तपोषित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित मंदिरों से पैसा मांगने का आरोप लगाया। एक्स पर एक पोस्ट में, हिमाचल प्रदेश विधानसभा एलओपी ने कहा कि राज्य सरकार के नियंत्रण में लगभग 36 प्रमुख मंदिर हैं, और इन मंदिरों से सरकारी योजना को चलाने के लिए धन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। “एक तरफ, सुख सरकार सनातन धर्म का विरोध करती है, हिंदू विरोधी बयान देती रहती…
छह बार के भाजपा विधायक मोहन बिष्ट दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए ?
छह बार के भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। गुप्ता द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव का पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन किया, जबकि गजेंद्र सिंह यादव ने अनिल कुमार शर्मा द्वारा पेश किए गए दूसरे प्रस्ताव का समर्थन किया। एक भावुक संबोधन में बिष्ट ने अपने चुनाव के लिए सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि विधानसभा के नियमों और मानदंडों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा…
मुख्यमंत्री कार्यालय से आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाये जाने के विरूद्ध प्रदर्शन जारी रहेगा: आप ?
आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से भीमराव आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें ‘हटाए जाने’ के खिलाफ वह अपना विरोध जारी रखेगी। आप विधायक संजीव झा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उनकी पार्टी के सहयोगी कुलदीप कुमार ने दावा किया कि पार्टी के विधायकों को ‘जय भीम’ का नारा लगाने पर विधानसभा से निलंबित कर दिया गयाउन्होंने कहा, ‘‘भाजपा विधायक ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे थे, लेकिन आप विधायकों को ‘जय भीम’ का नारा…
सैम पित्रोदा ने भाजपा नेता के आरोपों को किया खारिज, कहा- मेरा भारत में कोई जमीन या घर नहीं ?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने बुधवार को कहा कि उनके पास भारत में कोई जमीन, घर या शेयर नहीं है। भाजपा नेता एन आर रमेश ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के अधिकारियों सहित पांच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मदद से सैम पित्रोदा ने बेंगलुरु के येलहंका में 150 करोड़ रुपये का 12.35 एकड़ सरकारी भूखंड अवैध रूप से हासिल किया।बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के पूर्व पार्षद रमेश ने प्रवर्तन…
नीतीश कैबिनेट का आज हो सकता है विस्तार, बीजेपी कोटे से होंगे 6 नए मंत्री ?
बिहार के विधानमंडल के बजट सत्र के पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना है. बता दें कि बिहार में 28 फरवरी को बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. इससे पहले कैबिनेट विस्तार की उम्मीद की जा रही है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात में इसपर सहमति बनी है. बीजेपी के 6 मंत्रियों को कैबिनेट में दी जा सकती है जगहजानकारी के मुताबिक 6 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है. बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जायसवाल…
मैं बचपन से कांग्रेसी नहीं, मुझसे तो पार्टी ने अनुरोध किया ?
तिरुवनंतपुरम से चार बार कांग्रेस के सांसद शशि थरूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. आमतौर पर मोदी सरकार की प्रशंसा से बचने वाली कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले पीएम के अमेरिका दौरे की तारीफ करते हैं फिर कुछ ऐसा होता है कि अंदरखाने कई तरह की खबरें आने लगती हैं. सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस से थरूर का मोहभंग हो गया है? क्या वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले हैं? थरूर के मन में क्या है, यह तो वही जानें लेकिन ‘इंडियन एक्सप्रेस मलयालम’ के…
समाजवादी पार्टी अपराधियों को पैदा करने की फैक्ट्री है, केशव प्रसाद मौर्य ने बोला हमला
समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर सोमवार को जोरदार निशाना साधा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों को पैदा करने की फैक्ट्री है। समाजवादी पार्टी सदन में कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा कर खुद फंस जाती है। कानून व्यवस्था पर जो सवाल किया जा रहा है, उसका जवाब यूपी की जनता ने दिया है और आगे भी दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने जो विरोध का…
अमेरिका से आया 21 मिलियन डॉलर…’, अखिलेश यादव ने ट्रंप का वीडियो शेयर कर पूछा सवाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकर पर निशाना साधा. उन्होंने मोदी सरकार के जरिये देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने के दावों पर सवाल खड़े किए. उन्होंने बीजेपी की ‘डबल इंजन’ सरकार पर अप्रत्यक्ष परोक्ष रूप से तटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि कहीं इनमें से एक इंजन ‘विदेशी’ तो नहीं है? उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए भारतीय…
‘मैंने गंगा में स्नान किया अब किससे धुलवाएंगे’, अखिलेश यादव ने क्यों याद दिलाई ये बात?
कानपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की और उसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए योगी सरकार को घेरा. सपा चीफ अखिलेश ने कानपुर से बात शुरू की और फिर महाकुंभ, रोजगार, बजट के साथ महाकुंभ में स्नान को लेकर सरकार पर तंज भी कसा. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा सरकार मेरे स्नान करने पर मुझे घेर रही है, सब तो उसने धुलवा दिया मंदिर धुलवाया, सीएम आवास धुलवाया अब मैंने गंगा में स्नान किया अब गंगा किससे धुलवाएंगे. जब…
लगातार तीसरी बार शून्य, आप की हार में कांग्रेस को संजीवनी की तलाश
दिल्ली में पिछले तीन चुनावों से खाता खोलने तक के लिए तरस रही कांग्रेस को हार का गम कम और आम आदमी पार्टी के खात्मे की खुशी ज्यादा है। उसे उम्मीद है कि आप का खराब प्रदर्शन ही उसके लिए राष्ट्रीय राजधानी में भविष्य में पुनरुद्धार का एकमात्र रास्ता है। इसी आस के सहारे कांग्रेस भविष्य में अपना दिल्ली का गढ़ वापस पाने का सपना देख रही है। कांग्रेस का अनुमान है कि अन्ना आंदोलन से उपजी आप सत्ता से बाहर होने पर खत्म हो जाएगी। नतीजों से पहले एक…
केंद्र सरकार के ‘अन्याय’ के खिलाफ अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा कर्नाटक: सिद्धरमैया ?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था भाजपा के कथित “विश्वासघात” का सामना करने के लिए पर्याप्त मजबूत है और राज्य भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के “अन्याय” के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेगा। सिद्धरमैया ने विपक्ष से राज्य में झूठ फैलाना बंद करने और कर्नाटक के लोगों के कल्याण के लिए काम करने में उनकी सरकार की सहायता करने का भी आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद बसवराज बोम्मई…
सीएम फडणवीस से मतभेद की खबरों के बीच शिंदे ने कहा: मुझे हल्के में न लें
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मतभेद बढ़ने की चर्चा के बीच, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि किसी को भी उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए, और उन्होंने पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को गिराने का परोक्ष रूप से उल्लेख किया।नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए चेतावनी है जो समझने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि वह शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे और शिवसेना नेता दिवंगत आनंद दीघे के कार्यकर्ता रहे हैं।शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व…
शरद पवार हमारे मार्गदर्शक और नेता हैं: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने के लिए एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार पर हमला करने के कुछ दिनों बाद, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने गुरुवार को दिग्गज नेता की तुलना मराठा सेनापति महादजी शिंदे से की, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में दिल्ली पर विजय प्राप्त की थी। एक पुस्तक विमोचन समारोह में पवार के साथ मंच साझा करते हुए, राज्यसभा सांसद राउत ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख की प्रशंसा की और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में महाराष्ट्र का इंतजार करने वाला नेता बताया। पिछले महीने, शिवसेना (यूबीटी) पवार पर…
