भाजपा का कांग्रेस पर हमला, देशविरोधी बयानों पर मांगा जवाब

भाजपा ने सोमवार को महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला के साथ मिलकर जिला विकास परिषद(डीडीसी) चुनाव लड़ने के एलान पर कांग्रेस पर करारा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा कि इन सभी दलों का एक ही एजेंडा है कि अनुच्छेद-370 को फिर से लागू किया जाना चाहिए। प्रसाद ने फारूख अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) के विवादित बयान का हवाला देते हुए कहा कि इन लोगों ने कहा है कि अनुच्छेद-370 (Article-370) को दोबारा लागू कराने के लिए चीन की मदद लेनी पड़े तो भी हम पीछे नहीं…

क्‍या अनुच्छेद 370 की बहाली के गुपकार एजेंडे का समर्थन करेंगे : जितेंद्र सिंह,

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को भाजपा और नेशनल कॉन्‍फ्रेंस पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference, NC) को जम्मू के लोगों को बताना चाहिए कि क्या उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए गुपकार एजेंडे का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा कि पीपल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (People’s Alliance for Gupkar Declaration, PAGD) जम्मू-कश्मीर में ही नहीं वरन पूरे देश में कांग्रेस को खत्‍म करने का काम करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा…

मीडिया संस्थानों को खुद स्‍वनियमन की मिसाल पेश करनी चाहिए : जावड़ेकर

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके कहा कि प्रेस की आजादी बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अपनी बात रखने की आजादी होनी चाहिए लेकिन किसी को जानबूझकर बदनाम नहीं करना चाहिए। टेलीविजन मीडिया के पास अपना नियामक निकाय होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि समाचार चैनलों को विनियमित करने के लिए न्यायाधीश एके सीकरी की अध्यक्षता में एक एजेंसी का गठन किया गया है लेकिन कई चैनल इसके सदस्य नहीं हैं। जावड़ेकर ने कहा कि समाचार…

आखिर कांग्रेस पर फिर बिफरे कपिल सिब्‍बल, कहा- चुनाव में हार इनके लिए सामान्‍य घटना

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कपिल सिब्बल ने बिहार चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन का जिम्‍मा शीर्ष नेतृत्व पर ठीकरा फोड़ा है। उन्‍होंने कह दिया कि शायद हर चुनाव में हार को ही कांग्रेस ने अपनी नियति मान ली है। सिब्‍बल से पहले यही सुर बिहार कांग्रेस के बड़े नेता तारिक अनवर का भी था। उन्‍होंने कहा था कि राज्‍य में पार्टी के हार को लेकर मंथन आवश्‍यक है। वहीं राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने इशारों-इशारों में कहा था कि देशभर में अपने गठबंधन सहयोगियों पर कांग्रेस…

सात दिन से सातवीं बार के होंगे सीएम नीतीश कुमार

जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद नीतीश कुमार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, जीतनराम मांझी, मुकेश सहनी, आरसीपी सिंह के साथ राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। नीतीश कुमार सोमवार शाम चार बजे बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सातवीं बार शपथ लेंगे। इससे पहले एनडीए विधायक दल की मीटिंग में विधायकों की सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेेता चुना गया। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री…

दिल्ली में कोरोना मामलों पर एक्शन में अमित शाह, कर रहे अहम बैठक

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्शन में आ गए हैं। लगातार बढ़ रहे केसेस को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर अमित शाह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली के एलजी अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में एक अहम बैठक कर रहे हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि से उत्पन्न स्थिति…

अन्ना यूनिवर्सिटी के कुलपति को निलंबित करने की मांग, तमिलनाडु में भ्रस्टाचार का लगा था आरोप

तमिलनाडु में अन्ना यूनिवर्सिटी के कुलपति को भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित करने की मांग उठने लगी है। तमिलनाडु सरकार ने कल ही कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर अन्ना यूनिवर्सिटी के कुलपति एम के सुरप्पा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच, डीएमके ने भ्रष्टाचार के आरोपों में अन्ना यूनिवर्सिटी के कुलपति को निलंबित करने की मांग उठाई है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रविवार को अन्ना विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) एमके सुरप्पा को उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद…

कांग्रेस ने फिर उठाए EVM पर सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर एक बार फिर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बचाने के लिए उपचुनाव के दौरान ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने कि मांग की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं नकारात्मक राजनीति नहीं करता। लेकिन पहली बार मुझे लगा कि भाजपा ने बिहार और मध्य प्रदेश में इवीएम का दुरुपयोग किया। मध्य प्रदेश में लोग कांग्रेस और बिहार में तेजस्वी यादव…

जीते सिंधिया समर्थकों को मिला ताज लेकिन हारे हुए नेताओं को अब निगम और मंडलों में नियुक्ति से ही उम्‍मीद

न खुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम, न इधर के हुए न उधर के हुए। ग्वालियर-चंबल अंचल में उपचुनाव हारने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया सात समर्थक पूर्व विधायकों का हाल कुछ ऐसा ही लगता है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में रमने से पहले ही चुनावी मैदान में जो हार मिली है उसने उनके राजनीतिक भविष्य संकट में डाल दिया है। भाजपा में पूर्व में आए बड़े नेताओं का हश्र बताता है कि पार्टी में अपेक्षा अनुरूप पद न पाने और पार्टी की रीति-नीति समझने की लंबी प्रक्रिया में उलझकर उन्हें मूल पार्टी में…

कांग्रेस ने माना उसके लचर प्रदर्शन ने डुबोई महागठबंधन की लुटिया, पार्टी में उठने लगी आत्ममंथन की आवाज

बिहार में महागठबंधन की सत्ता की उम्मीदों को पलीता लगाने वाले कांग्रेस के लचर चुनावी प्रदर्शन को लेकर पार्टी में आत्ममंथन की आवाज उठने लगी है। सूबे के नेताओं के साथ ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बेहिचक यह स्वीकार कर रहे हैं कि कांग्रेस के कमजोर स्ट्राइक रेट ने विपक्षी गठबंधन को सत्ता से दूर कर दिया। वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव तारिक अनवर ने साफ कहा कि हमें सच को स्वीकार करना होगा कि कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कारण महागठबंधन की सरकार से बिहार वंचित रह गया।…

बिहार की जीत के बाद जल्द हो सकता है मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें किन्हें मिल सकती है जगह

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की जीत के बाद केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मंत्रिपरिषद का जल्द विस्तार किया जा सकता है। नई परिस्थितियों में जदयू केंद्र सरकार में शामिल हो सकती है, ताकि एनडीए को मजबूती दी जा सके। इसके अलावा भाजपा भी अपने प्रमुख नेताओं को इसमें जगह देगी। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार की संभावना है। केंद्र सरकार में अकाली दल की हरसिमरत कौर के हटने और लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद के बाद एनडीए की मंत्रिमंडल…

चिराग पासवान की वजह से सिर्फ जेडीयू को ही नहीं BJP को भी हुआ नुकसान

बिहार का जनादेश बहुत साफ है। बहुमत नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को मिला है। एनडीए के सबसे बड़े दल भाजपा ने डंके की चोट पर न केवल इसकी घोषणा की थी, बल्कि चुनाव के बीच गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह भी साफ कर दिया था कि जदयू को कम सीटें मिलेंगी तो भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम खत लिखा कि विकास का सिलसिला…

बिहार चुनाव में लोजपा की हुई अबतक की सबसे बड़ी हार, आंकड़ों में देखें रामविलास से चिराग तक का सफर

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिल गया है और राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस बीच एक पार्टी ऐसी भी है, जिसके प्रदर्शन पर सबकी नजरें थीं, वह है लोजपा। चिराग पासवान की अगुवाई में लोजपा ने महज एक सीट पर ही सफलता पाई है और इस चुनाव में पार्टी वह कमाल नहीं कर पाई, जिसका दावा चिराग पासवान कर रहे थे। लोक जनशक्ति पार्टी यानी लोजपा के गठन के बाद से अबतक की उसकी सबसे बड़ी हार 2020 के विधानसभा चुनाव में हुई है। लोजपा…

MLA बनते ही नरवाल ने दिखाए आक्रमक तेवर, ‘भाजपा ने जो घोषणाएं की थी पूरी करवाकर लूंगा दम’

बरोदा हलका का उपचुनाव जीते इंदुराज नरवाल की हलके के लोगों के प्रति जवाबदेही और विकास कराने की चुनौती बढ़ गई है। प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार है और नरवाल विपक्षी दल कांग्रेस से विधायक बने हैं। उपचुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बड़े वायदे तो नहीं किए थे लेकिन गठबंधन सरकार पर बरोदा की विकास में अनदेखी, कृषि कानूनों, किसानों के मुद्दों को खूब भुनाया था। दूसरी तरफ भाजपा-जजपा ने बरोदा के लोगों के विकास व शिक्षा के सपने दिखाए थे और आइएमटी, चावल मिल व…

युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दिल्ली में हुआ साक्षात्कार, राहुल से चर्चा के बाद घोषित होगा परिणाम

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज दिल्ली में साक्षात्कार आयोजित हुआ। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली ने तीनों ही उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया। करीब एक घंटे तक साक्षात्कार की प्रक्रिया चली। सबसे पहले निगम भंडारी को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। उसके बाद यदोपति ठाकुर और अमित पठानिया का साक्षात्कार हुआ। तीनों ही उम्मीदवारों की संगठन में दी गई सेवाओं को देखा गया। संगठन की मजबूती के लिए किए गए कार्यों…

गुर्जरों और राजस्थान सरकार के बीच वार्ता में नहीं बनी सहमति, आंदोलनकारियों का पटरी पर कब्जा बरकरार

अति पिछड़ा वर्ग को पांच फीसद आरक्षण का मामला संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने व सरकारी नौकरियों में बैकलॉग पूरा करने को लेकर सरकार और गुर्जरों के बीच वार्ता का दौर जारी है, लेकिन अभी तक दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी। आंदोलनकारी सोमवार को भी भरतपुर के पिलूकापुरा में रेलवे ट्रेक पर कब्जा कर के पिछले नौ दिन से बैठे हैं। सोमवार को दसवें दिन बयाना-भरतपुर राजमार्ग के साथ ही दौसा, भीलवाड़ा, राजसमंद सहित कई इलाकों में गुर्जरों ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। बयाना…

इस दिवाली पर वोकल फॉर लाेकल से मिलेगी कारोबार को नई चेतना : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को सोमवार की सुबह करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र से उद्यमी विपिन अग्रवाल, संपूर्णानंद स्टेडियम में बास्केट बाल खिलाड़ी प्रशांति सिंह और पक्के महाल में काल भैरव के पास गृहिणी नीलिमा मेहता से बातचीत की। इस दौरान कार्यक्रम का प्रसारण दशाश्वमेघ घाट, शूलटंकेश्वर, टीएफसी, सर्किट हाउस, एयरपोर्ट परिसर और कमिश्‍नरी में किया गया।ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया और पीएम के कोरोना संक्रमण के दौरान किये गए उपायों और विकास…

नोटबंदी की चौथी सालगिरह पर पीएम मोदी बोले, इस कदम से काले धन पर लगी लगाम, पारदर्शिता में इजाफा

नोटबंदी की चौथी सालगिरह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सरकार के इस कदम से काले धन को कम करने में मदद मिली। नोटबंदी के चलते टैक्स के मोर्चे पर बेहतर अनुपालन देखने को मिला और पारदर्शिता में भी इजाफा हुआ। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नोटबंदी के मदम की आलोचना करते हुए रविवार को सरकार पर करारा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि इस कदम ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। प्रधानमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि नोटबंदी से कालेधन पर…

एग्जिट पोल अनुमानों ने एनडीए की चिंता बढ़ाई, असल नतीजे आने तक पर्दे के पीछे राजनीतिक संभावानएं तलाशने का काम शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल अनुमानों में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त से राज्य खेमे की चिंता बढ़ा दी है। असल नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। हालांकि, तब तक राजनीतिक दलों में पर्दे के पीछे भावी संभावनाओं को तलाशने का काम होगा। एग्जिट पोल अनुमानों को देखते हुए स्पष्ट जनादेश आने का अनुमान है, लेकिन अगर मुकाबला बराबरी पर रहा तब जोड़ तोड़ की संभावना बनेगी। इसलिए अगले दो दिन अपने अपने तंत्र से अनुमानों का अध्ययन कर सम्पर्क संवाद के रहेंगे। बिहार के चुनावी…

बिहार के विधानसभा चुनाव के नतीजों से नई दिशा लेगी विपक्षी एकजुटता की पहल

बिहार चुनाव की सियासी करवट चाहे जो रहे कांग्रेस भविष्य की राजनीति के लिए विपक्षी एकजुटता की नये सिरे से पहल को आगे बढ़ाएगी। एग्जिट पोल के अनुमानों के हिसाब से महागठबंधन ने चुनाव में बाजी मारी तो बिहार का यह प्रयोग उन सभी राज्यों में दोहराने की कोशिश होगी जहां भाजपा सत्ता की दावेदारी में है। पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों के साथ अगले साल होने वाले चुनाव के लिए गठबंधन का सैद्धांतिक फैसला कर कांग्रेस ने इसका संकेत दे भी दिया है।बिहार चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी…