मध्य प्रदेश लव जिहाद कानून: कड़े प्रावधान, लंबी सजा लेकिन ‘घर वापसी’ करने वालों को होगी छूट

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने शनिवार को लव जिहाद विरोधी विधेयक ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020’ ( मप्र फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट 2020) को मंजूरी दे दी। इस कानून के तहत महिलाओं, नाबालिगों और एससी-एसटी समुदाय के लोगों से जबरन धर्मांतरण करवाने वालों को 10 साल की सजा का प्रावधान है लेकिन यह कानून उन लोगों को सजा नहीं देगा जो ‘घर वापसी’ करेंगे। यानी वे लोग जिन्होंने अपने पूर्वजों का धर्म अपनाया हो, सजा के हकदार नहीं होंगे। बिल के मुताबिक, ‘पैत्रिक धर्म में वापसी को धर्मांतरण नहीं माना जाएगा।’ कानून…

निकाय चुनाव नहीं कराने को लेकर पीएम मोदी के तंज पर पुडुचेरी के सीएम ने किया पलटवार

पुडुचेरी में कांग्रेस पर निकाय चुनाव नहीं कराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंज पर मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने पलटवार किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने राज्य में निकाय चुनाव नहीं कराने का आरोप राज्यपाल किरण बेदी पर लगाया है। कांग्रेस का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री मोदी कहा कि दिल्ली में बैठे कुछ लोग उन्हें दिनभर कोसते हैं और लोकतंत्र का पाठ सिखा रहे हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद वह खुद पुडुचेरी में पंचायत चुनाव तक नहीं करवा पा रहे हैं। निकाय चुनाव नहीं कराने वाली कांग्रेस…

संजय राउत ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- सोवियत की तरह भारत के भी टुकड़े हो जाएंगे

शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को यूपीए सुप्रीमो के तौर पर शरद पवार के नाम का शिगूफा छेड़ने के बाद आज रविवार को बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि बहुत जल्द भारत के भी वैसे ही टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे जैसे सोवियत संघ के हुए थे। शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत ने लिखा है कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संबंध खराब होते जा रहे हैं और बहुत जल्द हमारे देश के राज्य भी सोवियत संघ की तरह टूट…

कांग्रेस की राह का रोड़ा बना गांधी परिवार, राष्ट्रीय स्तर पर लगातार कमजोर होती जा रही है पार्टी, जानें विस्तार से

[संजय गुप्त] बीते दिनों कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने असंतुष्ट माने जाने वाले पार्टी के 23 नेताओं के साथ बैठक कर उन मसलों को सुलझाने की कोशिश की, जो इन नेताओं ने करीब चार माह पहले लिखी चिट्ठी में उठाए थे। लगता नहीं कि इस बैठक से बात बनी, क्योंकि इस पर कुछ कहा नहीं गया। उलटे यह बताया गया कि पार्टी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनते हुए देखना चाहती है। इसके एक दिन पहले ही गांधी परिवार के करीबी रणदीप सिंह सुरजेवाला की ओर से यह कहा…

किसान आंदोलन पर अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भी राजनीतिक रोटी सेंकने की हो रही कोशिश, जानें सरकार ने क्या कहा

भारत में जारी किसान आंदोलन पर पहले कनाडा और उसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन के कुछ राजनेताओं की तरफ से उल्टी प्रतिक्रिया जताने को भारत फिलहाल खास तवज्जो नहीं देना चाहता। भारत मानता है कि दूसरे देशों के कुछ राजनेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए भारतीय किसानों के प्रति हमदर्दी दिखा रहे हैं। वैसे दूसरे देशों में स्थित भारतीय राजनयिक और दूतावास वहां के स्थानीय सरकार के प्रतिनिधियों को जमीनी हकीकत से रूबरू करवा रहे हैं।यदि किसी दूसरे देश की सरकार के प्रतिनिधि की तरफ से इस मुद्दे को…

अरुणाचल में जदयू के विधायकों को तोड़ भाजपा ने बिहार में दिया विपक्ष को बोलने का मौका,जानें पूरा मामला

पिछले वर्षो की तरह यह वर्ष भी चला जाएगा। पीछे छोड़ जाएगा कुछ खट्टी और कुछ मीठी यादें। यादें..कोरोना की.. कोरोना काल में अपनों को अपनों का अहसास कराने की.. प्रतिबंधों के साथ हुए चुनाव की.. और भी बहुत सी यादें। इन यादों की पोटली थामे अब बिहार नए वर्ष में नए संकल्पों के साथ दौड़ने के लिए तैयार खड़ा है, लेकिन जाते-जाते अरुणाचल प्रदेश के घटनाक्रम के जरिये राजनीतिक दोस्ती की परिभाषा को भी स्पष्ट कर गया है। क्रिसमस के दिन अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के…

कंपनी अदरक संग जमीन भी ले गई क्या…किसान से सवाल पूछ PM ने विपक्ष पर किया वार , 10 बातों से जानें ममता पर मोदी प्रहार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी की। उन्होंने एक बटन दबाकर नौ करोड़ किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में किसानों के खातों में 6,000 रुपये भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में भेजी जाती है। प्रधानमंत्री ने इस योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।…

कांग्रेस ने बनानी शुरू की 2022 गुजरात चुनाव के लिए रणनीति, 7 महत्वपूर्ण समितियों का किया गठन

कांग्रेस के गुजरात में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए अपनी गुजरात राज्य इकाई में सात महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कैंपेन, घोषणापत्र, रणनीति, कार्यक्रम कार्यान्वयन, चुनाव प्रबंधन, मीडिया और प्रचार और समन्वय के लिए समितियों के गठन को मंजूरी दी है। मेनिफेस्टो कमेटी का नेतृत्व करने के लिए अर्जुन मोडवाडिया को चुना गया है। अभियान समिति के अध्यक्ष, दीपक बाबरिया को, रणनीति समिति के प्रमुख के रूप में…

किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली-एनसीआर में कई जगह धीमा है ट्रैफिक जानें पूरी वजह

तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के प्रदर्शन को एक महीना होने को है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसानों का आंदोलन 30वें दिन पहुंच गया। दिल्ली से सटे हरियाणा के सिंघु और टीकरी बॉर्डर के साथ यूपी के नोएडा और गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में आवाजाही बाधित है।दिल्ली-एनसीआर में आधा दर्जन जगहों पर किसानों का धरना-प्रदर्शन होने के चलते बृहस्पतिवार सुबह से ही ट्रैफिक धीमा है। खासकर…

जम्मू-कश्मीर:डीडीसी चुनाव नतीजों से भाजपा में खुशी की लहर , शाह ने जताया आवाम का आभार, जानें किस सियासी हस्‍ती ने क्‍या कहा

जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के पहले चुनाव में भाजपा ने 75 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं फारुक अब्दुल्ला नीत सात दलों के गुपकर गठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 26, निर्दलियों को 50 और अपनी पार्टी को 12 सीटें मिली हैं। बड़ी संख्‍या में सीटें जीतने पर भाजपा के खेमे में उत्‍साह है। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के दिग्‍गज नेता अमित शाह ने इसके लिए जम्‍मू-कश्‍मीर के लोगों का आभार जताया है। उन्‍होंने इस चुनावी प्रक्रिया में अहम योगदान के लिए सुरक्षा…

राष्ट्रपति से मिले राहुल गांधी, किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरीं प्रियंका पुलिस हिरासत में

कृषि कानूनों पर घमासान जारी है। केंद्र के नए कृषि कानूनो के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान पिछले 30 दिनों से दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। सरकार और किसानों के बीच में कई दौर की बातचीत हो चुकी है, मगर सभी बेनतीजा रही हैं। किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की मांग पर अड़े हैं। अब इन किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सड़क पर उतर चुके हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मार्च करने जा रही है। राहुल गांधी की…

कोविड-19 वैक्‍सीन को लेकर पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला पूछा – ‘कब आएगा भारत का नंबर’

देश में कोरोना वायरस महामारी की हालात पर चिंता जताते हुए कोविड-19 वैक्‍सीन अभियान में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि अन्‍य देशों में वैक्‍सीनेशन की शुरुआत हो गई है लेकिन भारत में प्रधानमंत्री देरी कर रहे हैं। वायनाड से सांसद कांग्रेस नेता राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘दुनिया की 23 लाख जनता को कोविड वैक्‍सीन का डोज मिल चुका है। चीन, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन में वैक्‍सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। भारत का नंबर…

मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को रात 12 बजे के बाद खत्म हो जाएगा

मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को रात 12 बजे के बाद खत्म हो जाएगा ग्राम पंचायत प्रधानों के बस्ता में लगेगा ताला 25 तारीख को रात 12:00 बजे के बाद कार्यकाल खत्म लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश में मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को रात 12 बजे के बाद खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार भी खत्म हो जाएंगे. 25 दिसंबर के बाद ग्राम प्रधान कोई नया काम नहीं कर पाएंगे. ग्राम प्रधान गांवों में वही काम करा पाएंगे जो पहले से चल रहे…

नरोत्तम मिश्रा ने प्रशांत किशोर पर साधा निशाना, बोले – बंगाल में मिलेगी यूपी और बिहार जैसी हार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह वह पीके हैं, जिन्होंने यूपी में अखिलेश यादव की साइकिल पंक्चर करवाई और बिहार में तेजस्वी की लालेटन बुझाई और अब तणमूल भी बंगाल में तिनके की तरह उड़ती दिखाई देगी। आगे उन्होंने कहा कि पीके और सीके जनता के सामने सब फीके होते हैं।दरअसल, प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि बंगाल में भाजपा दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। उसके जवाब में नरोत्तम ने…

दिल्ली के सिंघु बार्डर पर आंदोलनकारी किसानों से मिले तृणमूल सांसदों का प्रतिनिधिदल

मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश पर पार्टी सांसदों का एक प्रतिनिधिदल ने बुधवार को किसान दिवस पर दिल्ली के सिंघु बार्डर जाकर आंदोलनकारी किसानों से मुलाकात की और नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में पूर्ण समर्थन व सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे किसानों से मोबाइल फोन पर ममता बनर्जी से बात भी कराई। किसानों ने ममता से उनका मनोबल बढ़ाने सिंघु बार्डर आने का अनुरोध किया है। पांच सदस्यीय इस प्रतिनिधिदल में डेरेक ओ ब्रायन, शताब्दी राय, प्रतिमा मंडल, प्रसून…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने यूपी के टॉप नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा भी चुनाव के लिए पूरी मेहनत करती हुई दिखाई दे रही है। चुनाव से से पहले उत्तर प्रदेश सरकार के बड़े नेताओं और पार्टी की इकाईयों को ‘मिशन बंगाल’ पर लगने के निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि यूपी के बड़ें भाजपा नेताओं और पार्टी इकाईयों से 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तैयारियां करने को कहा गया है। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के यूपी महासचिव सुनील बंसल इस सप्ताह के अंत में…

कमल खिलाने को भाजपा की जम्मू कश्मीर में 450 से अधिक चुनावी रैलियां, केंद्रीय मंत्रियों समेत 19 दिग्गज भाजपा के पक्ष में लहर बनाए

जम्मू कश्मीर में थ्री टियर पंचायती राज का सपना साकार करने के लिए हुए जिला विकास परिषद चुनाव में भाजपा ने बंपर प्रचार कर नया इतिहास बनाया। पार्टी ने संसदीय चुनाव के प्रचार को भी पीछे छोड़ते हुए हाईकमान द्वारा भेजे गए 19 स्टार प्रचारकों की मदद से प्रदेश में 450 से अधिक चुनावी रैलियां की।जम्मू कश्मीर में वीरवार को अंतिम व आठवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर में डेरा डाले बैठे चुनाव के प्रभारी अनुराग ठाुकर,…

पैसे की कमी से जूझ रही कांग्रेस गहलोत को बनाया जा सकता है कोषाध्यक्ष

कांग्रेस को इन दिनों अहमद पटेल जैसे किसी नेता की तलाश है, जो पार्टी के लिए फंड जुटा सके। इसके अलावा वह गांधी परिवार का विश्वासपात्र भी हो। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फिलहाल पवन बंसल को कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है, लेकिन फंड जुटाने के लिए पार्टी को पूर्णकालिक नेता की तलाश है। कोषाध्यक्ष के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के नाम पर सबकी नजरें टिकी हैं।अगले साल पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव हैं। इसके लिए पार्टी को फंड जुटाना है। ऐसे में पार्टी को…

अभिनेता कमल हासन ने राजनीति में रजनीकांत के साथ आने के दिए संकेत, ओवैसी के भी साथ आने की है चर्चा जानें विस्तार से

अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने कहा है कि उनकी और रजनीकांत की दोस्ती 44 साल पुरानी है और अगर जरूरत पड़ी तो ये दोनों नेता तमिलनाडु के विकास के लिए साथ आ सकते हैं। वहीं चर्चा है कि हैदराबाद के चर्चित सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी इस गठबंधन से जुड़ सकते हैं। मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख और अभिनेता कमल हासन ने कहा कि अगर हम दोनों की विचारधारा में कही कोई मतभेद नहीं है तो हम राज्य और समाज की बेहतरी के लिए एक साथ आ सकते…

ममता बनर्जी को असदुद्दीन ओवैसी का मुहतोड़ जवाब- पैसे से हमें खरीदने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ, जानें क्या है पूरा मामला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी सरगर्मियां तेज हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला करते वक्त मंगलवार को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को भाजपा का बी टीम बताया था और कहा था कि बीजेपी एआईएमआईएम को पैसे देकर अल्पसंख्यक वोट बंटवा रही है। जिस पर असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी को करारा जवाब दिया है। ओवैसी ने कहा कि है कि ऐसा कभी कोई पैदा नहीं हुआ, जो असदुद्दीन ओवैसी को पैसे से खरीद सके। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को अपने घर…