उत्तर प्रदेश में दिग्गज राजनीतिक परिवार में एक बार फिर दरार देखने को मिल रही है|टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं|साथ ही बीजेपी ने उन्हें मैनपुरी में घिरूर के वार्ड संख्या 18 से पंचायत चुनाव का टिकट दिया है. संध्या ने बुधवार को यहाँ से अपना नामांकन भी भर दिया है|संध्या मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई अभय राम यादव की बेटी और बदायूं…
Category: चुनावी फुहार
पीएम मोदी ने किया सावधान, कहा- अस्थिरता पैदा करने के लिए सीएए और कृषि कानूनों का सहारा ले रहा विपक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के खिलाफ पूरे देश में संयोजित तरीके से फैलाए जा रहे झूठ और दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को सावधान किया है। पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने अस्थिरता पैदा करने के लिए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), कृषि सुधार कानूनों और श्रम कानूनों का सहारा लिया। सीएए को लेकर यह भ्रम फैलाया गया कि कुछ लोगों की नागरिकता चली जाएगी तो कृषि कानूनों को लेकर खेतों पर कारपोरेट के कब्जे का भ्रम फैलाया गया। …
Jammu : ग्र्रामीण इलाकों में जानाधार मजबूत करने के लिए विकास को गति दे रही भाजपा, सांसद भी कर रहे दौरा
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ग्रामीण स्तर पर जमीन मजबूत करने में भाजपा जुटी हुई है। इसके लिए विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सांसद भी लगातार विभिन्न इलाकाें का दौरा कर रहे हैं। गत माह हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तय हुई रणनीति के तहत सांसद जुगल किशोर शर्मा व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता अपने-अपने इलाकों में नए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ने में जुटे हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में आधार मजबूत करने की मुहिम के तहत अब प्रदेश भाजपा गांवों में विकास कार्याें को तेजी…
महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख के इस्तीफे से मचा सियासी बवाल, भाजपा और RPI ने उद्धव की चुप्पी पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के बाद देशमुख के इस्तीफे से सूबे में सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने इस घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है। केंद्रीय…
भाजपा चुनाव जीतने वाली नहीं दिल जीतने वाली पार्टी है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भाजपा जीतती है तो उसे चुनाव जीतने वाली मशीन कहा जाता है, लेकिन जब दूसरे हमें हराते हैं तो उनकी पार्टी और नेताओं की वाहवाही होती है। भाजपा को चुनाव जीतने वाली मशीन बताने वाले लोग भारत के परिपक्व लोकतंत्र को समझ नहीं पा रहे हैं। भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, बल्कि दिल जीतने वाली पार्टी है। हम सत्ता में रहे या न रहें, पांच साल तक मेहनत करते हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर देशभर के कार्यकर्ताओं…
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मिले जॉन केरी, पर्यावरण के मुद्दों पर चर्चा
जलवायु के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत जॉन केरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की। इसके लिए जॉन केरी (John Kerry) सोमवार को भारत आए हैं। यहां वे भारत सरकार, प्राइवेट सेक्टर व एनजीओ के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के उद्देश्य से आए हैं। इसके लिए उन्होंने ट्वीट भी किया था और लिखा था, ‘जलवायु संकट से निपटने के लिए अमीरात, भारत और बांग्लादेश में दोस्तों के साथ सार्थक चर्चा को लेकर उत्साहित हूं।’ केरी भारत के अलावा अबू…
पार्टी विरोधियों का भी करते हैं सम्मान, भारत रत्न से पद्म पुरस्कार तक हैं उदाहरण- प्रधानमंत्री
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party, BJP) के 41वें स्थापना दिवस ( 41st foundation day) के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके ही योगदान के कारण भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है। इसके अलावा उन्होंने देश के छोटे किसानों, रेहड़ी वालों व महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं और उससे होने वाले लाभों का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने…
दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों के घर लौटने की चर्चा पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कही यह बात
दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों के घर लौट जाने की चर्चाओं का खंडन करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये किसान अपने खेतों में काम करने गए हैं। केंद्र सरकार जब बंगाल चुनाव से फुर्सत पा लेगी तब किसान भी वापस लौटकर मैदान में डट जाएंगे। टिकैत किसानों के लिए समर्थन जुटाने के लिए दो दिन के गुजरात दौरे पर आए हैं। रविवार को बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद वे अंबाजी और पालनपुर में किसानों से बात कर रहे…
नक्सली हमला: BJP बोली- 22 जवानों की शहादत को परे रख छत्तीसगढ़ सीएम कर रहे असम में चुनाव प्रचार
छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार नक्सलियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ में 22 जवानों ने शहादत दे दी। इसको लेकर देश गु्स्से में है। वहीं, इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री पर हमलो बोले है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां जवानों की मृत्यु हुई और अभी भी दो दर्जन से ज्यादा जवान घायल हैं और तो और कोविड के मामले राज्य में तेजी से बढ़ रहे हैं, इस बीच सीएम भूपेश बघेल असम में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। …
नक्सलियों को उनके घर में घेरकर मारने की तैयारी, गृह मंत्रालय ने बनाई रणनीति, शाह के साथ बैठक में अहम चर्चा
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में लगभग दो दर्जन जवानों के शहीद होने के बाद गृह मंत्रालय कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि अब नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने की रणनीति पर काम हो रहा है। इस नए आपरेशन का उद्देश्य घने जंगलों के बीच नक्सलियों को पनाहगाह को नेस्तानाबूद कर उनके संगठन को पूरी तरह छिन्न-भिन्न करने की होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। असम में अंतिम…
शाह ने कहा- विकास के लिए कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं, डबल इंजन सरकार करेगी असम का विकास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि असम के विकास के लिए उसके पास कोई एजेंडा नहीं है और राजग की डबल इंजन सरकारें ही राज्य का विकास जारी रखेंगी। राज्य में तीसरे और आखिरी चरण के मतदान से पहले प्रचार के आखिरी दिन बारपेटा जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों को विभाजित करती है जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र का पालन करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिर्फ…
अब नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने की रणनीति पर काम कर रही है गृह मंत्रालय
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में लगभग दो दर्जन जवानों के शहीद होने के बाद गृह मंत्रालय कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि अब नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने की रणनीति पर काम हो रहा है। इस नए आपरेशन का उद्देश्य घने जंगलों के बीच नक्सलियों को पनाहगाह को नेस्तानाबूद कर उनके संगठन को पूरी तरह छिन्न-भिन्न करने की होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। असम में अंतिम…
किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों के घर लौटने की चर्चा पर कही ये बात
दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों के घर लौट जाने की चर्चाओं का खंडन करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये किसान अपने खेतों में काम करने गए हैं। केंद्र सरकार जब बंगाल चुनाव से फुर्सत पा लेगी तब किसान भी वापस लौटकर मैदान में डट जाएंगे। टिकैत किसानों के लिए समर्थन जुटाने के लिए दो दिन के गुजरात दौरे पर आए हैं। रविवार को बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद वे अंबाजी और पालनपुर में किसानों से बात कर रहे…
भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता, जानें रायसीना डायलॉग में किन मुद्दों पर होगी चर्चा
भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच 13 अप्रैल को त्रिपक्षीय वार्ता होगी। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री 13 अप्रैल को त्रिपक्षीय वार्ता करेंगे। इस वार्ता में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बैठक में कोरोना के असर से निपटने समेत अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा संभव है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मरीसे पायने (Marise Payne) और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन वेस ली…
भाजपा ने की चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रचार पर रोक लगाने की मांग की
ममता बनर्जी द्वारा मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर धरना देने और प्रेस कांफ्रेंस करने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग से आगे के चुनाव प्रचार के लिए ममता बनर्जी को प्रतिबंधित करने और उन्हें तृणमूल कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने की मांग की है। इसके साथ ही पार्टी ने तमिलनाडु में सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी के लिए द्रमुक नेता स्टालिन की उम्मीदवारी निरस्त करने को भी…
कोरोना को लेकर योगी सरकार का नया फैसला , कक्षा आठ तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से किया जाए। फोकस टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, रेजिडेन्शियल स्कूल आदि में कोविड-19 की टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए।आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेशभर में एक से आठ तक सभी परिषदीय व निजी स्कूल चार अप्रैल तक बंद किया गया था। इस दौरान परीक्षाओं को लेकर छूट दी गई थी।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से…
असम में वोटिंग को लेकर गरमाया माहौल, भड़की हिंसा,
असम की बराक घाटी में गुरुवार को चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। ईवीएम से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पहली घटना करीमगंज जिले की पाथरकंडी विधानसभा सीट में सामने आई है, जहां बीजेपी नेता कृष्णेंदु पॉल से जुड़ी कार में कथित तौर पर ईवीएम रखे होने पर हिंसा भड़क गई। इससे स्थानीय लोगों में तनाव पैदा हो गया। दरअसल गुवाहाटी स्थित पत्रकार अतनु भुयान ने एक ट्वीट किया था, जिसमें पॉल की कार में ईवीएम होने का…
जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार संबंधी हालात में हुई उल्लेखनीय सुधार , अमेरिकी विदेश बिभाग ने भी माना
अमेरिकी विदेश विभाग ने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार संबंधी हालात में उल्लेखनीय सुधार होने की बात मानी है। अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी अपनी 2020 कंट्री रिपोर्ट आन ह्यूमन राइट्स प्रैक्टिसेस में यह बात विस्तार से समझाई गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य करने के लिए सुरक्षा और संचार संबंधी पाबंदियों को धीरे-धीरे हटा रही है। सरकार ने नजरबंदी में रखे गए ज्यादातर राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया है।सरकार ने जनवरी में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी। हालांकि जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों…
सीएम येदियुरप्पा खिलाफ उनके ही मंत्री द्वारा जारी किया गया पांच पेज का शिकायती पत्र
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ उनके ही मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने राज्यपाल से शिकायत की है। ग्रामीण विकास मंत्री ईश्वरप्पा ने मुख्यमंत्री पर अपने विभाग के मामलों में सीधा दखल देने का आरोप लगाया है। शिवमोगा के वरिष्ठ भाजपा नेता लंबे समय तक येदियुरप्पा के बेहद करीबी रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात और पांच पेज का एक शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री के काम करने के तौर तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं।ईश्वरप्पा ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने अपने ग्रामीण विकास विभाग के कुछ…
ममता के गढ़ में , ज्योतिरादित्य सिंधिया बने भाजपा के स्टार प्रचारक
राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान वाली सीटों के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। यह पहला मौका है जब भाजपा ने उन्हें यह जिम्मा सौंपा है। इससे पहले मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित कई दिग्गज वहां प्रचार अभियान में शामिल हो चुके हैं।सूत्रों का कहना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया बंगाल में कांग्रेस की नीतियों पर प्रहार करेंगे। साथ ही कमजोर संगठन पर भी निशाना साध सकते हैं, जिससे कांग्रेस…
