राजस्थान सरकार का दावा: घटिया क्वालिटी का है पतंजलि का सरसों तेल

योग गुरु स्वामी रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले एलोपैथिक पद्धति को लेकर बाबा रामदेव और आइएमए के बीच जमकर विवाद चला और अब एक और मुसीबत आ खड़ी हुई है। राजस्थान सरकार ने बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी द्वारा बनाए गए सरसों तेल को घटिया गुणवत्ता करार दिया है। पतंजलि के नाम पर मिलावटी सरसों तेल सप्लाई करने के आरोप में बुधवार को अलवर जिला प्रशासन ने खैरथल के औधोगिक क्षेत्र में स्थित सिंघानिया आयल मिल पर छापेमार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में नकली और…

नितिन गडकरी की जुबान फिसली:केंद्रीय मंत्री बोले- ‘मुझे बहुत खुशी है कि कोविड से देश में अनेक लोगों को ऑक्सीजन की कमी के कारण जान गंवानी पड़ी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ऑक्सीजन प्लांट के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जुबान फिसल गई। गडकरी अपने भाषण में बोले- ‘सबसे पहले मुझे बहुत खुशी है कि कोविड से इस समय हमारे देश में अनेक लोगों को ऑक्सीजन की कमी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी…’। गडकरी को जैसे ही अपनी गलती का एहसास हुआ उन्होंने संभलते हुए कहा कि हवा से ऑक्सीजन बनाने की तकनीक है। कोविड में अनुभव हुआ कि किसी को 3 से 4 लीटर तो किसी को 3 मिनट…

किसान आंदोलन को और मजबूत करने की तैयारी कुछ इस तरह

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार टिकैत उनसे किसान आंदोलन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा कर सकते हैं. बता दें केंद्र द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोधी में किसान बीते साल 26 नवंबर से ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत बैठे हैं. मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) की नेता ममता बनर्जी को उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में…

उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव: रिक्त पदों पर 26 प्रधान और एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

उत्‍तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए पदों के निर्वाचन हेतु आगामी 12 जून को होने वाले मतदान के लिए 2,37,492 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. जबकि इन रिक्त पदों में से 26 ग्राम प्रधान, एक सदस्य जिला पंचायत, 39 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 2,07,935 सदस्य ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. वहीं, राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी स्तर पर कोई भी अव्यवस्था कतई न होने पाए और स्थानीय…

यूपी में लापता हुई बसपा

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी में सियासी अटकलबाज़ियों का दौर चल रहा है, सरकार और संगठन में बदलाव की चर्चाएं गरम हैं, केंद्र और राज्य में तनातनी की ख़बरें भी हैं लेकिन ऐसे माहौल में भी विपक्ष की ख़ामोशी लोगों को हैरान कर रही है. हालांकि विपक्षी दल यह मानने को तैयार नहीं हैं कि वो ख़ामोश हैं. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधान सभा चुनाव हैं. कोरोना संकट के कारण पिछले कुछ महीने काफ़ी संकट में रहे और लॉकडाउन की वजह से तमाम गतिविधियां…

पीएम मोदी ने दिखाया विपक्ष और राज्यों को आईना

18 से 44 की उम्र वालों के टीकाकरण की जिम्मेदारी राज्यों पर छोड़े जाने के बाद फैली अव्यवस्था और राजनीतिक बयानबाजी के बाद केंद्र ने ही वैक्सीनेशन की पूरी जिम्मेदारी उठा ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि 18 से ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों के लिए अब केंद्र ही वैक्सीन खरीदेगा और मुफ्त में राज्यों को देगा। 21 जून यानी योग दिवस से 18 पार के सभी लोगों का केंद्र की ओर से मुफ्त टीकाकरण होने लगेगा। पीएम ने परोक्ष तौर पर विपक्ष को सख्त…

राहुल ने कहा: वैक्सीन मुफ्त है तो निजी अस्पताल क्यों वसूल रहे हैं कीमत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वैक्सीन नीति को लेकर फिर सरकार को घेरा है। राहुन ने कहा कि एक आसान सा सवाल है, अगर वैक्सीन सबके लिए नि:शुल्क है तो प्राइवेट अस्पताल कीमत क्यों ले रहे हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने फिलहाल कांग्रेस की आधी बात मानी है। सुप्रीम कोर्ट के सवालों और फटकार के बाद केंद्र सरकार ने वैक्सीन को लेकर यूटर्न लिया है। सुरजेवाला ने पीएम के संबोधन पर तंज कसते हुए कहा कि सार दो लाइन…

महामारी ठीक होने पर चारधाम दर्शन के लिए आएं: पीएम को उत्तराखंड के सीएम का निमंत्रण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा, “मैंने उनको कोविड महामारी की स्थिति ठीक होने के पश्चात…पवित्र चारधाम दर्शन करने के लिए…आमंत्रित किया है।” बकौल तीरथ, प्रधानमंत्री को बद्री-केदार डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लोकार्पण का भी निमंत्रण दिया। मार्च में मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात थी।

केशव प्रसाद मौर्य वायरल फर्जी पोस्ट से हुए परेशान

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर सोशल मीडिया में एक फर्जी खबर वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है मौर्य भाजपा से इस्‍तीफा देकर सपा में चले गए हैं। हमारी जांच में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। दस्तक की पड़ताल में पता चला कि वायरल पोस्‍ट पूरी तरह झूठ है। भाजपा प्रवक्‍ता ने भी इस पोस्‍ट का खंडन किया। क्‍या हो रहा है वायरल : फेसबुक यूजर रवि कुमार शिवहरे ने 3 जून को एक पोस्‍ट करते हुए दावा किया केशव प्रसाद मौर्य…

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक के पहले दिन लोगों से की खास अपील

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार से लॉकडाउन के साथ अनलॉक का दूसरा फेज शुरू हो गया है. सोमवार से बाजार और मॉल्स ऑड-इवन आधार पर खुलने लगे हैं. वहीं, मेट्रो का संचालन भी 50 फीसदी यात्रियों के साथ शुरू हो गया है. किसी भी यात्री को खड़ा होकर मेट्रो से यात्रा करने की अनुमति नहीं है. इस बीच, मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍लीवासियों से खास अपील की है.इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि 7…

अयोध्या में भाजपा पर वार:पूर्व सपा मंत्री बोले- 41 गांवों में सुविधांए शून्य

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन नगर निगम व भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को लूट की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर निगम ने कुछ माह पहले ही अपने अधिकार क्षेत्र में 41 गांवों को शामिल किया है। मगर बिना कोई सुविधा दिए ही आपदा के इस समय में टैक्स का प्रावधान कर दिया है। वहां पर रहने वाले गरीब किसानों, उनके जानवरों और खाली जमीनों पर टैक्स लेने का प्रावधान नगर निगम…

यूपी सरकार में बड़े फ़ेरबदल व मंत्री मंडल विस्तार की खबरों पर लगा विराम

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. योगी कैबिनेट में फेरबदल और एमएलसी बने एके शर्मा को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा जोरों पर है. साथ ही सीएम के चेहरे को लेकर भी सुगबुगाहट तेज है. ऐसे में योगी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर बताया गया है कि पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद जून के आखिरी या जुलाई में खासकर केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार के बाद ये संभावित है.  दरअसल, हाल के कुछ दिनों में यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी काफी एक्टिव…

केजरीवाल को केंद्र से झटका, घर-घर राशन योजना पर लगाई रोक

केंद्र सरकार ने केजरीवाल सरकार की महत्वाकांक्षी ‘घर-घर राशन योजना’ (डोर स्टेप डिलीवरी) पर रोक लगा दी है। यह योजना एक हफ्ते बाद लागू होनी थी। केजरीवाल सरकार ने 72 लाख लोगों को उनके घर पर राशन पहुंचाने के लिए यह योजना बनाई थी। दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने कहा है कि इस योजना के लिए उसकी मंजूरी नहीं ली गई है। गौरतलब है कि इससे पहले राशन योजना के नाम को लेकर भी केंद्र ने आपत्ति जताते हुए था कि यह योजना केंद्र की नेशनल…

योगी कैबिनेट का विस्तार या बड़ा फेरबदल?

यूपी में सियासी अटकलों के बीच रविवार को राजनीति हलचल तेज रहेगी। योगी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचे। देर शाम उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के साथ बैठक की। रविवार को गृह जनपद बिहार के मोतिहारी रवाना होने से पहले वह दिन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से मुलाकात करेंगे। भाजपा सूत्र राधा मोहन सिंह की राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष से होने वाली…

महामारी के असर के कारण कर्ज भुगतान में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के गंभीर असर को देखते हुए कर्ज भुगतान में राहत के लिए एक याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम करने के लिए कई राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन से लोगों और कारोबारियों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। याचिका में ऐसे लोगों को इस वर्ष जून से अगस्त तक कर्ज भुगतान से छूट (मोरेटोरियम)  दिए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही याचिका में अप्रैल से…

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को वापस मिला ‘ब्लू टिक’, ट्विटर ने सही की अपनी गलती

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हटा ‘ब्लू टिक’ वापस आ गया है। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ने अपनी गलती में सुधार कर लिया। हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दो प्रमुख नेताओं अरुण कुमार व सुरेश सोनी का अकाउंट अब तक अनवेरिफाइड ही है। बता दें कि इस ब्लू टिक से अकाउंट को वेरिफाइड माना जाता है। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया। यह जानकारी शनिवार को उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से दी गई है। उपराष्ट्रपति के…

मोदी का वैक्सीन को लेकर बढ़ा

देश के कई राज्यों से वैक्सीन की बर्बादी के कई मामले लगातार सामने आते रहते हैं। इसको लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने शुक्रवार को देश में कोरोना और वैक्सीन की स्थिति को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को वैक्सीन की बर्बादी रोकने के सख्त आदेश दिए। पीएम मोदी ने मीटिंग में कहा कि महामारी के इस दौर में हर एक वैक्सीन मायने रखती है। जितनी बर्बादी होगी, उसका मतलब होगा कि उतने लोगों ने अपना डोज गंवा दिया।…

दिल्ली में BJP महासचिवों की बैठक:UP विधानसभा चुनाव से पहले अपनों की नाराजगी दूर करने पर होगी बात

श्चिम बंगाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना पूरा ध्यान अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर टिकाना चाहती है। इसमें भी यूपी का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी महासचिवों की दो दिवसीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा…

मन भरते ही पार्टी से दूर करने में देर नहीं लगातीं बसपा प्रमुख मायावती

वक्त चाहे जैसा हो, सत्ता में रहें या न रहें पर बसपा प्रमुख मायावती पार्टी अपने तरीके से ही चलाती हैं। चुनाव करीब हैं और पार्टी में अपने-पराए की पहचान करने, किसी को अर्श से फर्श पर तो किसी को फर्श से अर्श तक ले जाने की उनकी चिर परिचित शैली सबको याद आ रही है। मायावती अपनी रणनीति बनाने में लगी हैं। एक बार फिर उनके कुछ विश्वस्त सिपहसालारों के दिन लदने लगे हैं। चाहे वो राम अचल राजभर हों या फिर लालजी वर्मा। पुराने पन्ने पलटें तो स्वामी…

दिल्ली में तैयार हो रही योगी सरकार की छवि सुधारने की रणनीति: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को दिल्ली पहुंचे हैं। उनका दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यूपी में संगठन और सरकार में बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पहले दिन संघ की बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले समेत 7 वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। सूत्रों की माने तों RSS चीफ की बैठक में होसबोले ने लखनऊ से जुटाया गया अपना फीडबैक साझा किया। वह हाल ही में यूपी के चार दिवसीय दौरे से लौटे हैं। लखनऊ में उन्होंने कई…