उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का क्या है ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि 1990 अयोध्या फायरिंग में मारे गए कारसेवकों के नाम प्रदेश में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने अफसोस जताया कि सपा सरकार ने राम लला के दर्शन करने आए निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिस विवादित भूमि पर बाबरी मस्जिद खड़ी थी, उसे अब हिंदुओं को सौंप दिया गया…

मोदी सरकार के 42 फीसदी मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले और 90 फ़ीसदी करोड़पति: एडीआर

चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले ग्रुप एडीआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोदी कैबिनेट में शामिल 78 मंत्रियों में से 42 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है, जिनमें से चार पर हत्या के प्रयास से जुड़े मामले हैं। बुधवार को 15 नए कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। जिसके बाद मंत्री परिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चुनाव हलफनामों का हवाला देते हुए कहा कि इन सभी मंत्रियों…

विजिलेंस के रडार पर फिर आने वाले हैं बाबूसिंह कुशवाहा और नसीमुद्दीन सिद्दीकी

बसपा शासनकाल में कद्दावर मंत्रियों में गिने जाते रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा पर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का शिकंजा कसने वाला है। इस माह के आखिरी हफ्ते में दोनों मंत्रियों से होने वाली पूछताछ एकत्र किए गए साक्ष्यों और गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के बयानों पर आधारित होगी। विजिलेंस ने दोनों के लिए प्रश्नों की लंबी सूची बनाई है।इससे पहले लोकायुक्त की जांच में लगभग 1400 करोड़ रुपये के घोटाले की आशंका जताई गई थी। इन स्मारकों का निर्माण राजधानी लखनऊ के अलावा गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में…

कैबिनेट विस्तार पर नाराजगी के बाद संजय निषाद का यू-टर्न, अब कहा- बीजेपी से नेचुरल फ्रेंडशिप

मोदी कैबिनेट विस्तार में बेटे प्रवीण निषाद को जगह न मिलने पर निराश हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी और निषाद पार्टी में नैचुरल दोस्ती है और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं. सभी मुद्दों और समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो जाएगा. संजय निषाद ने कहा, ”मछुआ समाज के सभी मुद्दे केंद्र और राज्य सरकार से सम्बंधित हैं, पीएम मोदी, सीएम योगी अभी तक जितना भी हो सका है 70 वर्षो में सभी सरकारो से…

केंद्रीय कृषि मंत्री की अपील- आंदोलन खत्म कर वार्ता शुरू करें किसान, राकेश टिकैत ने दिया ये जवाब

नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच जारी गतिरोध खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र सरकार किसान संगठनों को बातचीत के मंच पर आमंत्रित कर रही है लेकिन किसान संगठन नए कृषि कानूनों को खत्‍म करने की जिद पर अड़े हुए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को किसान संगठनों से प्रदर्शन खत्म और वार्ता शुरू करने की अपील की। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बातचीत शुरू करने की बात करना ठीक है…

मंत्रियों को क्यों हटाया गया, किसने फोन कर मांगा था इस्तीफा, मिल गया हर सवाल का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों को नसीहत दी है कि वे अपने पूर्ववर्ती मंत्रियों से कामकाज सीखे और बेवजह बयानबाजी से बचें। नवगठित केंद्रीय मंत्रिपरिषद की गुरुवार शाम हुई पहली बैठक में मोदी ने मंत्रियों से आने वाले संसद सत्र में पूरी तैयारी से आने और सदन में अधिक से अधिक समय रहने को भी कहा है। साथ ही पीएम मोदी ने नए मंत्रियों को पुराने मंत्रियों से कामकाज सीखने की सलाह दी। बुधवार शाम को हुए केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

मोदी 2.0 में अब 77 मिनिस्टर:कैबिनेट में 7 मंत्रियों का प्रमोशन, अनुराग ठाकुर को खेल, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और हरदीप पुरी को पेट्रोलियम का जिम्मा; 36 नए चेहरों को मिली जगह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम अपने कैबिनेट का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार किया। नए मंत्रियों के शपथ लेने के दो घंटे के अंदर ही उन्होंने सभी को उनके मंत्रालय भी सौंप दिए। इस दौरान 7 राज्यमंत्रियों को उनकी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए प्रमोशन भी दिया गया। राज्यमंत्री के पद से प्रमोट हुए अनुराग ठाकुर को खेल मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय का जिम्मा दिया गया। इनके अलावा मनसुख मंडाविया, महेंद्र नाथ पांडेय, पुरषोत्तम रूपाला और जी किशन रेड्डी को भी प्रमोट…

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय मंत्री बनने वालों से क्या कहा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय मंत्री बनने वालों को बधाई दी है। आज शाम 6 बजे होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार। यूपी से 5 सांसदों को मिलेगी मोदी कैबिनेट में जगह। मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री का नया मंत्री मंडल देश के विकास के लिए कार्य करेगा। बता दें की पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार है, जिसमें 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. मोदी मंत्रिमंडल में कई विभागों का नए सिरे से बंटवारा भी किया गया है.

बंगाल बजट को तृणमूल ने बताया लोगों के हित में, लेकिन भाजपा ने बताया दिशाहीन

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राज्य के बजट को लोगों का हित करने वाला बताया और दावा किया कि बजट में किये गए आवंटन में चुनाव में किये गए सारे वादे पूरे किये गए हैं। वहीं, भाजपा ने कहा कि बजट दिशाहीन और झूठ से भरा हुआ है। बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने बुधवार को 3.08 लाख करोड़ का बजट पेश करते हुए यात्री परिवहन वाहनों पर सड़क कर में छूट दे दी है और स्टाम्प ड्यूटी में कटौती कर दी है। बजट…

केशव प्रसाद मौर्य बोले- पार्टी में हर कार्यकर्ता से क्या बोले

रामनगरी अयोध्या पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय में अयोध्या मंडल को बड़ी सौगात दी। उपमुख्यमंत्री ने 996 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह परियोजना 14 अरब 78 करोड़ की है। अयोध्या मंडल के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगात मानी जा रही है। यह परियोजना अयोध्या मंडल के अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर और अंबेडकर नगर के लिए है। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता अपने आपको उपमुख्यमंत्री से कम न समझे। उपमुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा…

ममता का आरोप- चुनाव आयोग की मदद के बिना बंगाल चुनाव में 30 सीटें भी न जीत पाती बीजेपी

बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई बीजेपी और टीएमसी के बीच तकरार अभी तक जारी है। टीएमसी चीफ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार बीजेपी पर हमले करती रही हैं और अब उन्होंने एक बार फिर से आरोप लगाए हैं कि अगर बंगाल विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने बीजेपी की मदद न की होती तो राज्य में पार्टी 30 से ज्यादा सीटें न जीत पाती। बंगाल विधानसभा में कार्यवाही के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैंने जहां से चुनाव लड़ा वहां देखा, लोगों को डराया जा रहा था और…

मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार : इन चेहरों को मिल सकती है जगह

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल बुधवार शाम 6 बजे होना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार कई युवा चेहरों को इसमें जगह मिल सकती है। सूत्रों बताते हैं कि विस्तार में नए चेहरों की संख्या 30 के पार भी जा सकती है जबकि कई चेहरों को अलग अलग वजहों से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री ने पहला संदेश दे दिया है। इससे पहले खबरें थीं कि…

जन-जन को जनाधिकार दिलाएगी जन अधिकार पार्टी – बाबू सिंह कुशवाहा

बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी में बहुजन समाज पार्टी का एक बड़ा धड़ा शामिल हो गया है। सोमवार को राजधानी के एक निजी होटल में कौशांबीसे बसपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाबू सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया गया और कौशांबी जनपद की तीनों सीटों का प्रभारी भी बनाया गया है।इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित…

यूपी विधानसभा चुनाव: सत्तारूढ़ भाजपा को हराने की होगी पूरी कोशिश- ओवैसी

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बाऱ फिर कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी कोशिश करेगी कि सत्ताधारी भाजपा सरकार को हराया जाए। हम ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ का हिस्सा है। योगी आदित्यनाथ की सरकार को हराने की हमारी पूरी कोशिश होगी। इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि 2022 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नही बनने देंगे। शुक्रवार को उनकी पार्टी के ट्विटर हैंडल से जारी एक वीडियो में ओवैसी ने कहा कि यदि हमारे इरादे मजबूत हुए तो उतर प्रदेश में…

पेट्रोल-डीजल के बहाने ममता ने पीएम को घेरा

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। ममता ने पत्र में कहा है कि पेट्रोल और डीजल पर केंद्र द्वारा लगाए गए करों को कम किया जाये ताकि देश में ‘‘महंगाई को नियंत्रित किया जा सके।’’ ममता बनर्जी ने कहा कि मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आठ बार बढ़ोतरी हुई, जिसमें से छह बार अकेले जून में हुई है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव…

भाजपा के एक और सीएम ने एनकाउंटर को ठहराया जायज

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पदभार संभालने के बाद हुए कई मुठभेड़ों को सही ठहराते हुए सोमवार को कहा कि अपराधी यदि भागने की कोशिश करते हैं या गोलीबारी करने के लिए पुलिस से हथियार छीनते हैं तो मुठभेड़ ‘‘पैटर्न होना चाहिए।’’ बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार पर भी एनकाउंटर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। सीएम सरमा का बयान ऐसे वक्त में आया है जब असम में मुठभेड़ की बढ़ती तादाद को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गये हैं। राज्य में हिरासत से ‘‘भागने…

शिवसेना-बीजेपी का फिर हो सकता है गठबंधन?

महाराष्ट्र की सियासत में उथल पुथल के संकेत मिल रहे हैं।हालांकि सरकार अभी महा विकास अघाड़ी की है, मगर बीजेपी और शिवसेना के करीब आने की भी चर्चा होने लगी है।अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी और पूर्व सहयोगी शिवसेना ‘‘दुश्मन नहीं’’ हैं, हालांकि उनके बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं और कहा कि राजनीति में कोई ‘किंतु परंतु’ नहीं होता। यह पूछे जाने पर कि क्या दो पूर्व सहयोगियों के फिर से एक साथ आने की संभावना है,…

साख बचाने में सफल हुई डिप्टी सीएम केशव मौर्या की टीम

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में मिली सफलता से सत्ताधारी दल भाजपा ने जिले की सियासत में रणनीतिक बढ़त बना ली है। शनिवार को हुए मतदान में पार्टी की तरफ से सांसद विनोद सोनकर का कुशल चुनावी प्रबंधन और बेहतर रणनीति का समन्वय दिखा। इसमें संगठन के साथ ही विधायकों ने भी पूरे मनोयोग से अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाई। नतीजतन चुनाव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज पर डिप्टी सीएम की टीम भारी पड़ गई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का गृह जनपद होने के कारण जिला…

ओम प्रकाश राजभर बोले- असदुद्दीन ओवैसी बन सकते हैं यूपी के मुख्यमंत्री

बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जायें तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मुसलमान करीब 20 फीसदी हैं. उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है. बीजेपी की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यदि उत्तर…

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बेचैनी के बाद शनिवार देर रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। आरएमएल इंस्टिट्यूट के सूत्रों के मुताबिक चिकित्सकों की टीम ने पूर्व सीएम की जांच की। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिला है कि सिंह का ब्लड यूरिया और सीरम क्रिएटिनिन सामान्य से ऊपर था। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी…