हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को यहां भाजपा किसान मोर्चा की एक बैठक के दौरान “जैसे के लिए तैसा” की बात कही, जब उन्होंने वहां मौजूद लोगों से 500 से 1000 लोगों का समूह बनाने और जेल जाने के लिये भी तैयार रहने को कहा। वहीं विपक्षी दलों का आरोप है कि वह भाजपा के समर्थकों से केंद्र के तीन कृषि कानूनों को विरोध कर रहे किसानों पर हमले के लिये कह रहे थे। वायरल हुआ बयान सोशल मीडिया पर खट्टर की टिप्पणी वाली एक वीडियो क्लिप…
Category: चुनावी फुहार
खुद को कमजोर करती कांग्रेस
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिस तरह अपमानित होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और इसके चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया, वह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। एक ऐसे समय जब देश में कांग्रेस का जनाधार लगातार गिर रहा, तब उसके लिए पंजाब एक अहम राज्य है। अमरिंदर सिंह को अपमानित कर जिस तरह नवजोत सिंह सिद्धू को महत्ता दी गई, उससे कांग्रेस और गांधी परिवार की खोखली सोच ही उजागर होती है। प्रियंका गांधी के कहने पर उन्हें पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष…
मुख्यमंत्री पद से भूपेश बघेल की हो सकती है छुट्टी? छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कई अहम बदलाव, 30 विधायक पहुंचे दिल्ली
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विदाई को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों के बीच कांग्रेस ने कई अहम बदलाव किए हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ यूनिट में चार उपाध्यक्षों और तीन महासचिवों को बदल दिया है. इसके साथ ही अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है. राज्य में पिछले कई महीनों से भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच टकराव चल रहा है. दोनों नेताओं की दिल्ली में पार्टी आलाकमान से भी मुलाकात हो चुकी है, जिसके बाद सीएम बघेल के बदले जाने…
धान खरीद को लेकर पंजाब-हरियाणा में आज से आंदोलन, टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले राकेश टिकैत अब धान की खरीद को लेकर शनिवार से दो राज्यों पंजाब और हरियाणा में आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं. टिकैत का कहना है कि यह आंदोलन धान खरीद होने तक जारी रहेगा. किसान नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब के किसानों की धान खरीद आगे बढ़ाने पर कहा कि अगेती धान मंडी में पहुंच चुकी है. अनाज मंडियों में पड़े हैं. किसानों को जानबूझकर परेशान करने के उद्देश्य से धान खरीद…
राहुल गांधी बोले- रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल दामों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
देश में पेट्रोल-डीजल के दाम सातवें आसमान पर है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. महंगाई को लेकर एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के लिए पेट्रोल के दाम ज़िम्मेदार हैं. रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल दामों के लिए केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है. सारे गलत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार है. आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी…
पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जोर आजमाइश का खेल शुरू, विधायक पहुंचे दिल्ली
नई दिल्ली: कांग्रेस के लिए पंजाब में परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं कि अब छत्तीसगढ़ में जोर आजमाइश का खेल शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई विधायक पार्टी प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करने दिल्ली पहुंच गए हैं और उन्होंने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है।राहुल गांधी के राज्य के दौरे से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए करीब एक दर्जन विधायक बुधवार को दिल्ली पहुंचे। विधायक का कहना है कि वे राहुल गांधी…
पंजाब में सियासी सरगर्मी के बीच अरविंद केजरीवाल का दौरा
पंजाब में जारी सियासी सरगर्मी के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिन के पंजाब दौरे पर रहेंगे. कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद केजरीवाल का यह पहला दौरा है. यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है. इसके बाद कांग्रेस में अफरातफरी जैसा माहौल बना हुआ है. केजरीवाल अपने दो दिनी दौरे पर व्यापारियों उद्यमियों से मुलाकात भी करेंगे. इस दौरान वह कुछ बड़े ऐलान…
एक सप्ताह में शिवराज सिंह चौहान की दूसरी दिल्ली यात्रा, अटकलें हुईं तेज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली का दौरा करने वाले है। जिसके बाद सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। मुख्यमंत्री के बार बार दिल्ली जाने से विपक्षी दलों से लेकर आम जनता तक तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री देवराण्य योजना और राज्य में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति…
सिद्धू का इस्तीफा नहीं हुआ स्वीकार, कांग्रेस ने कहा- मसला जल्द सुलझा लिया जाएगा
पंजाब कांग्रेस में सियासी भूचाल बढ़ता ही जा रहा है. कांग्रेस आलाकमान ने अभी नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धू के साथ अपने मसले सुलझाने की बात कही है. कांग्रेस विधायक बावा हेनरी ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है, जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा. वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह खेमे के विधायकों ने पंजाब विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है. सिद्धू के इस्तीफे के बाद पटियाला में कैबिनेट मंत्री परगट सिंह…
जिग्नेश मेवानी को कांग्रेस के साथ जाने की जरूरत क्यों पड़ी?
जिग्नेश मेवानी, गुजरात के वडगाम के निर्दलीय विधायक, दलित एक्टीविस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता. अब तक लोग जिग्नेश को इसी पहचान के साथ जानते थे. लेकिन अब जिग्नेश मेवानी कांग्रेस के साथ जुड़े हैं और एक दलित नेता के तौर पर खुद को स्थापित भी कर रहे हैं. लेकिन सवाल ये है कि आखिर जिग्नेश को कांग्रेस के साथ जाने की जरूरत क्यों पड़ी? दरअसल, माना जा रहा है कि जिग्नेश मेवानी अब तक एकला चलो की राजनीति के आधार पर कांग्रेस से अलग राजनीति कर रहे थे. 2017 के विधानसभा…
यूपी, हरियाणा के बाद छत्तीसगढ़ में किसान महापंचायत, राकेश टिकैत PM मोदी पर बरसे
भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा है कि देश की पूरी संपत्ति को बिक्री के लिए रख दिया गया है और आने वाले दिनों में देश में’कंपनी राज’देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम कस्बे में मंगलवार को टिकैत ने किसान महापंचायत को संबोधित किया और युवाओं से भूमि, फसल और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के तत्वावधान में सैकड़ों…
प्रधानमंत्री मोदी ने लांच किया आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान, बताया क्रांतिकारी कदम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ की है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त, 2020 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य अभियान की पायलट परियोजना की घोषणा की थी. वर्तमान में यह डिजिटल अभियान अपने शुरुआती चरण में छह केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है. भारत सरकार द्वारा पहले आयुष्मान योजना लागू की गई थी, जिसके तहत हर व्यक्ति को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलने…
दिल्ली के स्कूलों में लागू होगा ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’, CM अरविंद केजरीवाल करेंगे लॉन्च
स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह करिकुलम बच्चों को देश के प्रति गर्व करने के लिए प्रेरित करेगा. बच्चों को देश की गौरव गाथाएं सुनाई जाएगी. दिल्ली सरकार आज शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर राजधानी के पब्लिक स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों को “सक्रिय और प्रतिबद्ध नागरिक बनने” में मदद करने के उद्देश्य से ‘देश भक्ति’ करिकुलम लागू करने जा रही है. देशभक्ति पाठ्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद…
मैं अभी जिंदा हूं, हर जिले का दौरा करूंगा : पूर्व PM देवगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने सोमवार को कहा कि वह अभी जीवित हैं वह अपनी पार्टी जद (एस) को मजबूत करने के लिए कर्नाटक के सभी जिलों का दौरा करेंगे।जद (एस) को भाजपा की बी टीम कहने के लिए कर्नाटक के विपक्षी नेता सिद्धारमैया पर पलटवार करते हुए देवगौड़ा ने कहा, यह पूछने का समय है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में किसने मदद की।सिद्धारमैया ने हाल ही में जद (एस) पर तीखा हमला किया था जनसभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी की विश्वसनीयता पर सवाल…
मुस्लिमों की हालत शादी में बैंड बाजा पार्टी जैसी, यूपी में बोले ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदर और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जाजमऊ स्थित खुशबू ग्राउंड पर आयोजित सभा में कहा कि मुसलमानों की स्थिति बैंड बाजा बजाने वालों जैसी हो गई है। उन्हें पहले संगीत बजाने के लिए कहा जाता है, लेकिन विवाह स्थल पर पहुंचने पर उन्हें बाहर खड़ा कर दिया जाता है।ओवैसी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मुसलमानों के हक में नहीं बोलते हैं। उन्हें डर है कि ऐसा करने से उनके वोट खिसक जाएंगे। हजारों की भीड़ के बीच ओवैसी ने…
दस महीने के दस पड़ाव, कुछ इस तरह लंबा खिंचता गया किसानों का आंदोलन
किसान आंदोलन को दस महीने पूर हो गए, इस मौके पर आज संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का ऐलान किया है। किसान आंदोलन को दुनिया का सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला आंदोलन कहा जा रहा है। आइए जानिए कि पिछले दस महीनों के दौरान ऐसी कौन-कौन सी घटनाएं अथवा पड़ाव आए, जिससे किसान आंदोलन इतना लंबा खिचता चला गया। दिल्ली सीमा छोड़ने पर ही बातचीत का प्रस्ताव खारिज25 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के किसानों को 28 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह ने…
बंगाल: ममता बनर्जी ने भाजपा को बताया ‘जुमला पार्टी’, बोलीं- देशभर में हराएंगे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को एक बार फिर भाजपा पर तंज कसते हुए उसे ‘जुमला पार्टी’ करार दिया और कहा कि आने वाले दिनों में उसे देशभर में हराएंगे। भवानीपुर में 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर ममता ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने ईर्ष्या के कारण उन्हें रोम में होने वाले वैश्विक शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के ये हथकंडे सफल नहीं होने वाले। तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि यह पार्टी सिर्फ…
आज दस नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठकअमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह आज नक्सल प्रभावित 10 राज्यों के साथ बैठक करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञान भवन में आयोजित होनी वाली इस बैठक में दस नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह इन राज्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य के रोड मैप पर मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा इस दौरान सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। दस नक्सल प्रभावित राज्यों में छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर…
प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा बयान ,सरकार को भरोसेमंद साथी मानें तो गरीबी से लड़ाई संभव
देश में मौजूद चुनौतियों में से एक गरीबी (poverty) को रेखांकित करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि इससे लड़ा जा सकता है लेकिन इसके लिए सरकार को भरोसेमंंद साथी के तौर पर देखना होगा। 25 और 26 सितंबर को आयोजित इवेंट ग्लोबल सिटिजन लाइव में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली शामिल हुए और इसे संबोधित किया। इस लाइव इवेंट में मुंबई, न्यूयार्क, पेरिस, रियो डि जेनेरो, सिडनी, लास एंजिल्स, लागोस और सियोल समेत कई बड़े शहर शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘गरीबों…
क्वाड ने चीन के लिया किया रोडमैप एयर , आक्रामक रवैये के खिलाफ सदस्य देशों ने दिए गंभीर संकेत, जानें इसके मायने
भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के प्रमुखों की वाशिंगटन में शुक्रवार दोपहर बाद हुई बैठक का इशारा साफ है कि इन देशों के पास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक रवैये के खिलाफ एक व्यापक और ठोस एजेंडा है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र को अपना साझा भविष्य बताते हुए इस समूचे क्षेत्र को कानून सम्मत बनाने और यहां शांति व समृद्धि लाने के जिस रास्ते पर चलने का वादा इन देशों ने किया है, वह चीन के मौजूदा रवैये से पूरी तरह भिन्न है। चाहे देशों के हिसाब से ढांचागत विकास करने…
