केंद्र सरकार ने चुनौतियों से जल्द निपटने का दिया भरोसा,कश्मीर में गैर मुस्लिमों की हत्या पर केंद्र सरकार गंभीर,

जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों और गैर मुस्लिमों की चुन-चुनकर हत्या के ताजा घटनाक्रम के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में सुरक्षा के हालात की समीक्षा की है। समीक्षा के दौरान सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के महानिदेशक और खुफिया विभाग व गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। शाह ने देश के विभिन्न भागों में चुनौतियों से निपटने के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर सामंजस्य के साथ काम करने की जरूरत बताई। गृह मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, सोमवार को…

तेल की कीमतों और कश्‍मीर में हुई टार्गेट किलिंग पर औवेसी ने केंद्र को घेरा,

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और कश्‍मीर की टार्गेट किलिंग पर एआईएमआईएम प्रमुख असददुद्दीन औवेसी ने केंद्र पर निशाना साधा है। हैदराबाद की एक रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने इस मामले में सीधेतौर पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की है। उन्‍होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी दो मुद्दों पर कभी नहीं बोलते हैं। पहला पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों और दूसरा लद्दाख में हमारी सीमा के अंदर मौजूद चीन की सेना पर है। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर…

पंजाब में नजदीक आ रहे चुनाव के बीच कांग्रेस की सिरदर्दी बढ़ा रहे सिद्धू

पंजाब में नजदीक आ रहे चुनाव के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सियासी तेवरों में लगातार उतार-चढ़ाव पार्टी नेतृत्व के लिए स्थायी सिरदर्दी साबित होता जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान सियासी मसलों पर हर बार सिद्धू के साथ हमदर्दी दिखाते हुए मुख्यमंत्री नहीं बन पाने की उनकी कसक पर मरहम लगाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर अपने कदमों से बार-बार नेतृत्व को ही असहज कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर शीर्ष नेतृत्व को खफा कर चुके सिद्धू ने इस बार कांग्रेस…

मायावती की काट के लिए बीजेपी ने ढूंढ लिया बड़ा सियासी हथियार

यूपी के सियासी दंगल में बीएसपी चीफ मायावती के खिलाफ बीजेपी बड़ा दांव खेलने जा रही है। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को मायावती के खिलाफ खड़ा करने की बीजेपी की तैयारी है। बीजेपी सूत्रों ने पुष्टि की है कि बेबी रानी मौर्य बसपा के ‘जाटव’ वोट आधार में सेंध लगाने की दिशा में काम करेंगी। अब तक, जाटव मायावती के पीछे मजबूती से रहे हैं और बेबी रानी मौर्य भी जाटव होने का दावा करती हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में जब…

भाजपा पूरी तरह तैयार है यूपी सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए , पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा में अभी दो-ढाई महीने बाकी हैं, लेकिन भाजपा ने अपनी तैयारी का नगाड़ा बजा दिया है। भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों की सोमवार को दिनभर चली बैठक में बार-बार यही बात दोहराई गई कि पार्टी हमेशा समाज के बीच, उनके काम को लेकर मौजूद रही है। यही काम लगातार चलता रहेगा। लिहाजा तैयारी पूरी है। यही संवाद, संपर्क और सेवा हमेशा बनाए रखना है।बैठक एक तरह से मानसिक ट्रेनिंग थी, जिसे संबोधित करते हुए अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि…

देश भर में रेल रोको आंदोलन आज:शाम 6 बजे तक ट्रेनें रोकेंगे किसान, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग

लखीमपुर हिंसा के मामले में संयुक्त किसान मोर्चा आज (सुबह 10 से शाम 6 बजे तक) देश भर में रेल रोको आंदोलन करने जा रहा है। मोर्चे की मांग है कि लखीमपुर मामले में निष्पक्ष जांच तब तक नहीं हो सकती जब तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त नहीं किया जाता। संगठन के नेताओं की मांग है कि मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया जाए। मोर्चा ने लखीमपुर मामले को नरसंहार बताया है। आंदोलन के चलते जिन रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास के…

पंजाब का सियापा नहीं हो रहा खत्म, सिद्धू ने चिट्ठी लिख फिर साधा चन्नी पर निशाना

सीडब्ल्यूसी की बैठक हुए चंद घंटे ही बीते हैं कि पंजाब की रार एक बार फिर गहरा गई है. कांग्रेस आलाकमान की गले की हड्डी बनी आंतरिक कलह को नवजोत सिंह सिद्धू फंसाते जा रहे हैं. विगत दिनों ही राहुल गांधी ने सिद्धू से मुलाकात की थी. इसके बाद सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस पद से इस्तीफा वापस लेने के संकेत दिए थे. अब सिद्धू ने सोनिया गांधी को खुली चिट्ठी लिखकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. अब सिद्धू ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर न सिर्फ चरणजीत सिंह चन्नी…

ऐसा है ऑफ द रिकॉर्डः ममता का ’50 का खेल’

लोकसभा चुनाव के लिए ‘खेल-2024’ पहले ही शुरू हो चुका है। जहां एक ओर कांग्रेस खुद को पुनर्जीवित करने का पूरा प्रयास कर रही है वहीं भाजपा 4 राज्यों-यू.पी., उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अपने गढ़ को बचाने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान पंजाब पर भी सबकी नजर बनी हुई है जहां कई राजनीतिक विश्लेषक यह मान रहे हैं कि यहां आम आदमी पार्टी की जीत हो सकती है जबकि अभी ऐसी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी। यह चुनाव सपा-बसपा जैसे क्षेत्रीय दलों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं जो पिछले…

कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक में संगठन चुनाव की तारीख तय

कांग्रेस पार्टी ने संगठन चुनाव प्रक्रिया की तारीख तय कर दी है। पार्टी की कार्य समिति की बैठक (सीडब्ल्यूसी) में संगठन चुनाव प्रक्रिया का प्रस्ताव पारित किया गया। अगले साल सितंबर तक पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला केसी विणुगोपाल ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर कहा, पूरी बैठक के दौरान 52 में से 42 नेताओं ने सीडब्ल्यूसी में अपनी बात रखी। 18 महीने के बाद कांग्रेस की व्यक्तिगत बैठक हुई, तीन प्रस्ताव पारित किए गए। के सी वेणुगोपाल ने कहा, बैठक…

केशव प्रसाद मौर्य बोले मोदी सरकार में दलालों एवं भ्रष्टाचारियों की दुकान बंद हुई

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 28421.46 लाख की लागत से बनने वाले चार लेन ऊपरिगामी सेतु एवं फ्लाईओवर का शिलान्यास व भूमि पूजन किया l इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है और गुंडाराज का अंत हमारा संकल्प। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ प्रयागराज ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की धारा बह रही है उन्होंने कहा कि आज प्रयागराज और कौशांबी पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रहे हैं जिससे आने वाले समय में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा स्वरोजगार उपलब्ध होंगे प्रयागराज…

पंजाब कांग्रेस में उथल-पुथल के बीच राहुल से मिले सिद्धू, अध्यक्ष पद से इस्तीफा लिया वापस

पंजाब कांग्रेस में उथल-पुथल के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस बीच खबर है कि सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने यह जानकारी दी है। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हुई है जब सिद्धू का पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के प्रति विद्रोही रवैया साफ नजर आ रहा है। दिल्ली में मौजूद सिद्धू ने गुरुवार को पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत और…

विपक्षी एकता को लगेगा बड़ा झटका? ममता बनर्जी के इस सियासी दांव से कांग्रेस खुश नहीं

पश्चिम बंगाल में जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस के दूसरे राज्यों में विस्तार की कोशिशों से कांग्रेस खुश नहीं है। पार्टी का मानना है कि तृणमूल कांग्रेस की इन कोशिशों से विपक्षी एकता की कोशिशों को झटका लग सकता है। कांग्रेस के कई बड़े नेता पिछले कुछ माह में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, पार्टी तृणमूल कांग्रेस के दूसरे राज्यों में विस्तार से ज्यादा नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने से नाराज है। हाल ही में असम की वरिष्ठ नेता सुष्मिता…

मप्र के उपचुनाव में बाबाओं की एंट्री

मध्यप्रदेश में धीरे-धीरे उपचुनाव का रंग गहराने लगा है। एक तरफ जहां नेताओं के दौरे बढ़़ रहे हैं, सभाएं हो रही हैं एक दूसरे पर हमले किए जाने का दौर जारी हैं तो अब चुनाव प्रचार में बाबाओं की भी एंट्री शुरू हो गई है।राज्य की सियासत में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस का झंडा थामा था उन्होंने कमलनाथ कांग्रेस के समर्थन में खूब प्रचार भी किया था। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कंप्यूटर बाबा को कैबिनेट…

सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा ,सीमांत लोहिया , समाजवादी विचारक स्व वृज भूषन तिवारी की 79वीं जयंती समारोह मनाया गया

लोकबंधु राजनारायण शिक्षा सेवा समिति कार्यालय आदर्श नगर नीलमथा लखनऊ पर स्वर्गीय बृजभूषण तिवारी जी की जयंती मनाई गई ,डॉ. राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण, राज नारायण एवं आचार्य नरेंद्र देव की समाजवादी विचारधारा को देश दुनिया में फैलाने का काम स्व. बृज भूषण तिवारी ने ताउम्र किया था। यही कारण रहा कि समाज का अंतिम आदमी भी मुख्य धारा से जुड़कर तरक्की कर रहा है। ये बातें संस्था के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव ने समारोह क समय लोगो को बताया , वह कार्यालय पर स्व. बृजभूषण तिवारी की…

भूपेश बघेल ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर हुए सवाल पर भड़के ,पदाधिकारी को पद छोड़ने को कहा

छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर मचे विवाद के बीच गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हंगामेदार रही। मंत्री टीएस सिंहदेव समर्थकों द्वारा लगाई गई सवालों की झड़ी से भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक पदाधिकारी को पद तक छोड़ देने को कह दिया। समर्थकों ने ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला हमारे और आपके स्तर का नहीं है। सिंहदेव समर्थकों के सवालों पर जिस समय मुख्यमंत्री नाराजगी जता रहे थे, उस समय पार्टी…

राजनाथ सिंह गांधी-सावरकर से जुड़ी टिप्पणी को लेकर विपक्षी नेताओं के निशाने पर

महात्मा गांधी और वीर सावरकर से जुड़ी टिप्पणी को लेकर रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह बुधवार को विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनाथ सिंह ‘इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रहे हैं।’ सिंह ने मंगलवार को कहा था कि महात्मा गांधी के कहने पर सावरकर ने अंग्रेजी शासन को दया याचिकाएं दी थीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महात्मा गांधी द्वारा 25 जून, 1920 को सावरकर के भाई को एक…

चीन,उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अरुणाचल दौरे से बौखलाया, भारत ने किया करारा पलटवार,

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर बेवजह बयान देने पर भारत ने चीन को करारा जवाब दिया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर बढ़ रहे दबाव के बीच भारत ने चीन को याद दिलाया है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अभिन्न हिस्सा है और चीन को एलएसी विवाद सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए। पिछले रविवार को एलएसी विवाद सुलझाने के लिए दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की बैठक में भी काफी तल्खी देखने को मिली थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अ¨रदम बागची ने बुधवार को कहा, ‘हमने चीन के…

भाजपा की आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर वार रूम मीटिंग हुई , अमित शाह ने किया गहन मंथन

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के आगामी चुनाव की घोषणा में अब संभवत: दो माह का वक्त बचा है। राजनीतिक दलों ने मुद्दों को धार देना शुरू कर दिया है। ऐसे में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के वार रूम में कुछ लोगों के साथ चुनावी तैयारियों और प्रबंधन पर चर्चा की। बताया जाता है कि इस बैठक में केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा महासचिव अरुण सिंह समेत कुछ अन्य नेता मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार लगभग ढाई घंटे चली बैठक…

समाजवादी विजय यात्रा प्रारम्भ करने से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिया पिता का आशीर्वाद

लखीमपुर खीरी मामले में कई दिन बीत जाने के बाद भी सियासत थमती दिखाई नहीं दे रही है। राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे को हाथ से न तो जाने ही देना चाहती हैं और न ही इसको खत्‍म करना चाहती हैं। लखीमपुर की घटना पर एक तरफ किसानों का शहीद दिवस है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा है। वहीं एक तरफ कांग्रेस का इसी घटना पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। कुल मिलाकर हर जगह लखीमपुर के मामले को विपक्ष भुनाने पर लगा हुआ है। अपनी समाजवादी विजय…

भाजपा ने साधा कांग्रेस पर साधा निशाना ,कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार पर क्यों चुप हैं राहुल और प्रियंका ?

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर हो रहे अत्याचार पर वे चुप क्यों हैं, वहां क्यों नहीं जा रहे हैं। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राजस्थान, महाराष्ट्र और झारखंड में अनुसूचित जाति (एससी) के सदस्यों के खिलाफ अत्याचार की कथित घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग खुद को दलित अधिकारों के पैरोकार के रूप में पेश करते हैं, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों…