राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मचा घमासान अब सत्र के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर राज्यसभा सचिवालय ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है, जिसमें उन्होंने सभापति पर निलंबन वापसी से पल्ला झाड़ लेने का आरोप लगाया है। राज्यसभा सचिवालय ने पूरे मामले की समीक्षा करने के बाद इस आरोप को सिरे से खारिज किया है। साथ ही कहा है कि निलंबित 12 विपक्षी…
Category: चुनावी फुहार
पीएम मोदी ने कहा गाय हमारे लिए माता है
पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचकर जनता को कई सौगातें दी। मोदी ने खरियांव में खरियांव में बनास डेयरी संकुल की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने 22 विकास परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन भी किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मोदी ने जनसभा को संबोधित भी किया।मोदी ने कहा कि आज का दिन इतिहास में विशेष है, क्योंकि आज देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती है। उनकी याद में देश किसान दिवस मना रहा है।मोदी ने कहा कि हमारे यहां गाय की बात करना, गोधन की…
महिला सशक्तीकरण का संदेश देती दिख रही है कांग्रेस, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन के विजेता को मिलेगी स्कूटी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए काग्रेस पार्टी प्रदेश में मैराथन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी 26 दिसंबर को राजधानी और झांसी में महिलाओं के लिए इसी नाम से मैराथन का आयोजन करेगी। इससे पहले कांग्रेस ने 19 दिसंबर को मेरठ में मैराथन का आयोजन किया था। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने गुरुवार को बताया कि महिलाओं को सशक्तीकरण का संदेश देने के…
रावत की शिकायतों को दूर करने के लिए उत्तराखंड का घमासान थामने का संकेत दिखा
उत्तराखंड में चुनावी आहट से ठीक पहले हरीश रावत के टृवीट से मचे सियासी तूफान को थामने के लिए कांग्रेस हाईकमान सक्रिय हो गया है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान का समाधान निकालने और चुनावों की जिम्मेदारी हरीश रावत के कंधों पर ही रखे रहने का संकेत देते हुए सूबे के नेताओं को आपात बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। रावत के साथ प्रदेश कांग्रेस के करीब आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं को घमासान का अंत कर सुलह का रास्ता निकालने के लिए दिल्ली बुलाया गया है और…
जानिए ये शीतकालीन सत्र में सदन का कामकाज कैसा रहा
लखीमपुर खीरी कांड और विपक्षी सांसदों के निलंबन पर जारी सियासी गतिरोध के बीच संसद का शीत सत्र बुधवार को तय समय से एक दिन पहले ही खत्म हो गया। विपक्षी दलों ने आखिरी दिन भी इन दोनों मुद्दों पर सियासी गर्मी बढ़ाने की कोशिश की मगर उससे पहले ही दोनों सदन अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिए गए। सांसदों के निलंबन के गतिरोध में उलझी राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते ज्यादा प्रभावित हुई और करीब 47 प्रतिशत ही कामकाज हुआ।वहीं, शोर-शराबे के बावजूद लोकसभा के कामकाज की…
पीएम मोदी के कारण प्रजातंत्र में वर्किंग कल्चर का आ रहा है बदलाव : जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को गोवा के पणजी में संकल्प रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। जेपी नड्डा ने गोवा में भाजपा सरकार के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लान्च कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र में वर्किंग कल्चर का बदलाव आ रहा है, ये पीएम मोदी के कारण आया है। 2014 से पहले केवल वोट बैंक की राजनीति मौजूद थी जहां वोट हासिल करने के लिए समाज…
लोकसभा में पेश लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने वाला बिल पर टीएमसी ने किया विरोध
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, स्मृति ईरानी ने लोकसभा में बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया है। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को 22 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया हैचुनाव कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 आज राज्यसभा में भी पारित हो गया। यह बिल सोमवार को लोकसभा में पास हुआ था। इस विधेयक के मसौदे में कहा गया है कि मतदाता सूची में दोहराव और फर्जी मतदान रोकने के लिए वोटर कार्ड और सूची को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री,…
मोदी ने जमकर की योगी की तारीफ: पांच साल पहले यूपी में था माफियाराज, योगी जी ने गुंडों को सही जगह पहुंचाया
संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात दी। मोदी ने मंगलवार को स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) के बैंक खाते में 1,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इससे एसएचजी की 16 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 1.01 लाख लाभार्थियों के खातों में 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी। मोदी ने परेड ग्राउंड में लाखों महिलाओं को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष फरवरी में कुंभ में…
एक तरफ चुनाव सुधारों से जुड़ा विधेयक राज्यसभा से भी पारित, तो दूसरी तरफ तृणमूल के नेता डेरेक निलंबित,
विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तो कोई राह निकली नहीं, मंगलवार को राज्यसभा में तृणमूल के नेता डेरेक ओब्रायन भी गलत व्यवहार के कारण निलंबित हो गए। दरअसल चुनाव सुधार से जुड़े कानून को पारित कराते वक्त डेरेक ने रूल बुक ही महासचिव के सामने टेबल पर फेंक दिया। विधेयक पर मतदान की जरूरत ही नहीं पड़ी क्योंकि विपक्ष वाकआउट कर चुका था और विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया।इसके साथ ही मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने का रास्ता भी…
एनडीपीएस संशोधन विधेयक संसद से पास, विपक्ष की मांग पर दो विधेयक संसदीय समितियों को सौंपे
संसद ने सोमवार को एनडीपीएस (संशोधन) विधेयक-2021 को मंजूरी दे दी। इसे त्रिपुरा हाई कोर्ट के एक आदेश के मद्देनजर कुछ त्रुटियों को दूर करने के लिए लाया गया है। यह विधेयक कानून बनने के बाद इस संबंध में लाए गए एक अध्यादेश का स्थान लेगा। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने विपक्ष की मांग के बाद सोमवार को दो विधेयक संसदीय समितियों को समीक्षा के लिए सौंप दिए। ये विधेयक जैव विविधता और मध्यस्थता से संबंधित हैं।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में विधेयक पर हुई चर्चा का जबाव…
मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने की व्यवस्था अनिवार्य नहीं, बल्कि स्वैच्छिक
मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने सहित चुनाव सुधारों से जुड़ा चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 सोमवार को विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा से ध्वनिमत पारित हो गया। विधेयक पेश करते हुए सरकार ने विपक्ष की आशंकाओं को शांत करने की कोशिश की और बताया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने की व्यवस्था अनिवार्य नहीं, बल्कि स्वैच्छिक रहेगी। साथ ही इससे चुनावों में और पारदर्शिता आएगी, फर्जी मतदान करने और गलत तरीके से मतदाता बनने का रास्ता भी बंद होगा। हालांकि इसके बाद भी विपक्ष…
जम्मू-कश्मीर सियासी की तस्वीर क्या परिसीमन आयोग की अंतिम रिपोर्ट से बदल जाएगी
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों के पुनर्गठन को लेकर गठित परिसीमन आयोग ने अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसके तहत सात और विधानसभा सीटों को बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है जिनमें जम्मू से छह और कश्मीर से एक विधानसभा सीट शामिल है। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति के लिए 16 सीटें आरक्षित रखने का प्रस्ताव किया गया है। इसमें नौ सीटें एसटी और सात सीटें एससी के लिए होंगी।इन प्रस्तावों के लागू होने के बाद जम्मू के खाते में विधानसभा की कुल सीटों की संख्या 37 से…
महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गाल से की
महाराष्ट्र के मंत्री और वरिष्ठ शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल के अपने विधानसभा क्षेत्र जलगांव जिले की सड़कों की तुलना अभिनेत्री हेमा मालिनी के गाल से करने पर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्री से अपने बयान पर माफी मांगने को कहा। आयोग की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद पाटिल ने माफी मांग ली। पाटिल की कथित टिप्पणी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। मंत्री ने हाल ही में जिले के बोधवाड़ नगर पंचायत चुनाव के दौरान एक चुनावी…
अयोध्या व काशी के बाद अब मथुरा को भव्य मंदिर मिलने की उम्मीद : हेमा मालिनी
ख्यात फिल्म अभिनेत्री, शास्त्रीय नृत्यांगना और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि पहले अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण की संकल्पना को आकार मिला। इसके बाद काशी में भी ऐतिहासिक बदलाव हो चुका है। अब मथुरा में भी सुधार होना ही चाहिए। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके संसदीय क्षेत्र मथुरा को भी भव्य मंदिर मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण तो खुद प्रेम के पर्याय हैं। वहां यह कार्य और जल्द होना चाहिए।लंबे समय के बाद इंदौर आईं हेमा मालिनी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा…
संसदीय कार्यमंत्री की राज्यसभा के निलंबित सांसदों पर बैठक
केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज उन पांच दलों की बैठक बुलाई है, जिनके सांसदों को अशोभनीय आचरण के लिए पूरे शीत सत्र के लिए निलंबित किया गया है। इन दलों में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, सीपीएम और सीपीआइ शामिल हैं। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में यह बैठक सुबह 10 बजे से होगी। इसक साथ ही राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने सुबह पौने दस बजे संसद परिसर में समान विचार वाली पार्टियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में संसद में विपक्ष की रणनीति पर चर्चा…
रिलायंस और धीरूभाई अंबानी के ऊपर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी क्या बोले
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निवेशकों से अच्छे रिटर्न के लिए सरकार से जुड़ी इन्फ्रा परियोजनाओं में अधिक से अधिक निवेश करने का आग्रह किया है। उन्होंने बुनियादी ढांचे में निवेश के महत्व को समझाने के लिए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहने के दौरान की एक घटना का भी जिक्र किया। यह वह समय था जब उन्होंने सड़क निर्माण के रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के टेंडर को इसलिए रद कर दिया था, क्योंकि वह महंगा था। बाद में निवेशकों से रकम जुटाकर परियोजना को पूरा किया गया और 2,000 करोड़ रुपये…
जानिए गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास कर पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास कर दिया है। इस अवसर पर पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए इस एक्सप्रेसवे के फायदे बताए साथ ही विपक्षियों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब यहां हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती हैं और माफियाओं की अवैध इमारतों पर बुल्डोजर चलाए जाते हैं। इसलिए यूपी के लिए योगी बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर की धरती से वीरता की धारा बही है। कल ही पंडित राम…
महिलाओं की समानता को लेकर नकवी बोले- नहीं चलेगी तालिबानी सोच
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर लड़कों के बराबर 21 वर्ष किए जाने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे लोगों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्वतंत्रता, सम्मान, सशक्तीकरण एवं संवैधानिक समानता पर तालिबानी सोच भारत में नहीं चलेगा। नकवी ने यह बात राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कही।मालूम हो कि केंद्र सरकार लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने का विधेयक लाने वाली…
सोमवार तक के लिए लोकसभा, राज्यसभा दोनों ही सदन स्थगित
संसद के दोनों सदनों को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को शुरू होने के तुरंत बाद दिन के लिए स्थगित कर दी गई, सभापति एम वेंकैया नायडू ने सरकार और विपक्ष से सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर आम सहमति बनाने का आग्रह किया। 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर उच्च सदन में गतिरोध बना हुआ है और विपक्षी सदस्यों द्वारा उनके निलंबन को रद करने की मांग के विरोध के कारण सदन का कामकाज प्रभावित हुआ है।लखीमपुर…
वेंकैया नायडू बोले- सांसदों के निलंबन पर सुलह का रास्ता निकालें
विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच चल रही सियासी जंग इस पूरे हफ्ते राज्यसभा की कार्यवाही पर हावी रही। निलंबन वापसी की मांग पर अड़े विपक्ष ने शुक्रवार को भी जोर-शोर से इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया। सरकार और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर बढ़े टकराव को देखते हुए सभापति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को सदन शुरू होने के कुछ ही मिनटों के अंदर राज्यसभा की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।राज्यसभा…
