रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन कर प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का दावा है कि रेलवे जल्द ही एक लाख 24 हजार नौकरियां देने जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के तहत रेलवे स्टेशनों पर शहर का आकर्षण और ट्रेन में यात्रा को आरामदायक बनाने की योजना पर भी काम तेजी से चल रहा है।लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने आए रेल मंत्री गुरुवार को भाजपा…
Category: चुनावी फुहार
पश्चिम बंगाल में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे कैंपस का उद्घाटन आज करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता स्थित चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) के दूसरे परिसर का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री सात जनवरी को दोपहर एक बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के तहत दूसरे परिसर को देश के सभी हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन के लिए तैयार किया गया हैसीएनसीआई के दूसरे परिसर का निर्माण 530 करोड़ रुपये की…
किन लोगों से छिन सकता है पेंशन लेने का अधिकार, फैमिली पेंशन पर बड़ा आदेश
केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से फैमिली पेंशन में एक बड़ा बदलाव किया गया है। रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने पेंशन और पेंशनर कल्याण विभाग के सर्कुलर को लागू करने का आदेश जारी किया है।क्या है सर्कुलर: दरअसल, 16 जून 2021 को पेंशन और पेंशनर कल्याण विभाग (डीओपी एंड पीडब्लू) ने एक अहम शर्त का जिक्र करते हुए बताया था कि फैमिली पेंशन पाने वाले सदस्य से ये अधिकार छिना जा सकता है।इसके मुताबिक फैमिली पेंशन पाने वाले सदस्य पर सरकारी कर्मचारी की हत्या का…
महज 30 किलोमीटर था पीएम मोदी का जहां काफिला रुका वहां से पाक बार्डर, सामने आईं राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
पंजाब में सियासी घमासान तेज हो गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली को सुरक्षा कारणों से रद करना पड़ा। गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। वहीं भाजपा ने इस पर सीएम चन्नी का इस्तीफा मांगा है। पीएम का काफिला हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से 30 किलोमीटर दूर था तब रास्ते को प्रदर्शनकारियों ने रोका हुआ था। उस फ्लाईओवर पर पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट फंसा रहा। वहां से पाक बार्डर महज 30 किलोमीटर दूर है। इस एरिया में ब्लास्ट हो…
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर उठे सवाल, पहले भी दो प्रधानमंत्रियों और एक मुख्यमंत्री को गंवा चुका है देश
पंजाब के फिरोजपुर में रैली को संबोधित करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने की घटना को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है। जहां तक प्रधानमंत्री के दौरे का सवाल है तो ऐसे मामलों में सुरक्षा की बेहद कड़ी व्यवस्था होती है। ऐसे में जब देश पहले भी ऐसी सुरक्षा खामियों के चलते दो पूर्व प्रधानमंत्रियों (इंदिरा, राजीव गांधी) और एक पूर्व मुख्यमंत्री (बेअंत सिंह) को गंवा चुका है… बड़ा सवाल यही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को पंजाब सरकार ने…
HIRA से अपनी कनेक्टिविटी सुधार रहा त्रिपुरा : पीएम मोदी
मणिपुर के बाद त्रिपुरा पहुंचे पीएम मोदी ने प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी। मोदी ने अगरतला में 3400 करोड़ रुपये की लागत से बने महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा कि साल की शुरुआत में ही त्रिपुरा को मां त्रिपुर सुंदरी के आशीर्वाद से तीन उपहार मिल रहे हैं। पहला उपहार कनेक्टिविटी का, दूसरा उपहार मिशन 100 विद्या ज्योति स्कूलों का और तीसरा उपहार त्रिपुरा ग्राम समृद्धि…
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को हैदराबाद में ‘शांति रैली’ में शामिल होने से रोका गया
तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी संजय कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘शांति रैली’ में शामिल होने आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को हवाईअड्डे पर ही रोक दिया गया। भारी हंगामे के बाद और पुलिस की कड़ी पाबंदी के बीच वह सिकंदराबाद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट आयोजित रैली में शामिल हुए। नड्डा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर ‘सत्याग्रह’ का नेतृत्व करते हुए संजय कुमार की रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव राज्य में अलोकतांत्रिक रूप से शासन…
कोरोना के चलते उत्तर प्रदेश में बढ़ाई सख्ती , 10वीं तक के सभी स्कूल 14 तक बंद
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार और सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। साथ ही रात्रि कर्फ्यू में दो घंटे की बढ़ोतरी करने का निर्देश भी दिया है। अब छह जनवरी से रात 10 से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू प्रभावी होगा। इसके अलावा जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले एक हजार से अधिक हाेंगे, वहां जिम, स्पा, सिनेमाहाल, बैंक्वेट हाल, रेस्टोरेंट व अन्य…
सीएम योगी को मथुरा से विधानसभा चुनाव लड़ाये जाने की मांग को लेकर भाजपा सांसद की जेपी नड्डा को चिट्ठी,
यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। सत्ताधारी भाजपा के अलावा विपक्षी दल भी चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं। जबरदस्त ठंड के बीच यूपी की चुनावी फिजा उस वक्त गर्म हो गई जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। हालांकि, सीएम किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। इसी बीच, राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता हरनाथ सिंह यादव ने सीएम योगी को मथुरा से चुनाव लड़ाने की…
भाजपा अध्यक्ष कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार, नड्डा बोले- ये लोकतंत्र की हत्या
तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष बी संजय कुमार की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई बड़े नेताओं ने संजय कुमार की गिरफ्तारी को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। नड्डा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या के समान है। गौरतलब है कि भाजपा नेता संजय कुमार रविवार शाम राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान करीमनगर की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले…
तेलंगाना ने उत्तर प्रदेश के आलू पर लगाई रोक,इस पर क्या ओवैसी की मुश्किलें बढ़ेंगी
राज्य विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही तेलंगाना ने उत्तर प्रदेश के आलू पर रोक लगा दी है। तेलंगाना के इस फैसले से उत्तर प्रदेश सरकार की मुश्किलें तो बढ़ेंगी हीं लेकिन तेलंगाना सरकार में शामिल असदुद्दीन ओवैसी के लिए यूपी के किसानों को जवाब देना भारी पड़ेगा। ओवैसी बिहार विधानसभा के चुनाव में मिली कुछ सफलता के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी भाग्य आजमाने उतर रहे हैं। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव की औपचारिक बिगुल बजने से पहले ही आलू पर सियासी बुखार चढ़ने लगा…
मुंबई पुलिस ने प्रियंका चतुर्वेदी की मांग के बाद ‘बुली बाई’ ऐप के डेवंलपर्स के खिलाफ दर्ज किया केस
इंटरनेट प्लेटफार्म्स पर महिलाओं को टार्गेट करने के साथ ही कई आपत्तिजनक ऐप संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे ही आपत्तिजनक ‘सुल्ली डील्स’ ऐप के महीनों बाद अब ‘बुली बाई’ नाम का एक और ऐप सामने आया है जो कोड होस्टिंग प्लेटफार्म – गिटहब पर एक विशेष धर्म की महिलाओं को टार्गेट करता है। इस ऐप के डेवलपर्स पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शिवसेना सांसद ने रविवार को महिलाओं को नीचा दिखाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने कहा, ‘मैंने ‘सुल्ली…
पांच के बाद कभी भी निर्वाचन आयोग कर सकता है चुनाव की तारीखों का एलान
सभी राजनीतिक दलों की सहमति के आधार पर चुनाव आयोग समय से पांच राज्यों में चुनाव करवाने की तैयारी में तो जुट गया है, लेकिन ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निश्चय भी किया गया है। इससे न तो राजनीतिक दल बचेंगे, न मतदान कर्मी और न ही वोटर। उल्लंघन करने वाले नेताओं पर कुछ पाबंदियां लग सकती हैं तो वोटर को वोट डालने से रोका भी जा सकता है। चुनाव आयोग पांच जनवरी के बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम की…
उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर हरीश रावत ने फिर बोला हमला
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने बेरोजगारी, कोरोना महामारी के प्रबंधन, भ्रष्टाचार, खनन और दलित उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 भाजपा की नाकामियों के लिए याद किया जाएगा। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि बेरोजगारी ने युवाओं को आघात पहुंचाया है। वहीं कोविड कुप्रबंधन के कारण प्रदेशवासियों ने अपने कई प्रियजनों को खोया है। हरिद्वार में कोविड जांच फर्जीवाड़े में भाजपा नेताओं के नाम आने से…
देश की रफ्तार को नहीं रोक सकती महामारी, पूरी ताकत से लड़ेंगे : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को पूरे दमखम के साथ लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ कोविड-19 महामारी से लड़ेगा और अपने राष्ट्रीय हितों को भी पूरा करेगा। पीएम-किसान के तहत वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त जारी करने के मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2022 में देश को अपनी गति में तेजी लानी होगी। वर्ष 2022 में हमें अपनी गति को और तेज करना है।प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल हम अपनी…
केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में इजाफे से महंगाई बढ़ने को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
कांग्रेस ने आमलोगों की बुनियादी जरूरत की कई वस्तुओं पर जीएसटी दर बढ़ाने के फैसले को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा है कि कोविड के संकट काल में बार-बार महंगाई की मार से जनता की जेब खाली की जा रही है। खाने-पीने के सामान, कपडे व फूटवियर से लेकर फूड डिलवरी और सिमेंट से लेकर स्टील तक सब कुछ महंगा हो गया है। जीएसटी की नई बढ़ी दरों को नए साल पर मोदी सरकार की ओर से महंगाई का उपहार बताते हुए कांग्रेस ने जनता से कहा है…
पाकिस्तान को नए साल में आतंकवाद पर घेरने में मिल सकती है बड़ी कामयाबी
तमाम अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद आतंकवाद को बढ़ावा देने में जुटे पाकिस्तान सरकार को बेनकाब करने का भारत को अगले वर्ष बेहतरीन मौका हाथ लगेगा। भारत एक जनवरी, 2022 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में आतंकवाद के खिलाफ गठित समिति की अध्यक्षता करेगा। भारत की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि वह परिषद के सदस्य देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को सहयोग का केंद्र बनाने के लिए काम करेगा। इस बारे में फ्रांस, ब्रिटेन, रूस जैसे सहयोगी देशों के साथ और बेहतर संपर्क कायम…
जैन पर कार्रवाई से क्यों हिल गए हैं अखिलेश : सीतारमण
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां जीएसटी विभाग की छापेमारी पर चल रही सियासत गर्माती जा रही है। शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छापेमारी को लेकर समाजवादी पार्टी के सवालों का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हिल गए हैं। उन्होंने कहा कि जैन के यहां इतनी बड़ी बरामदगी के बाद अखिलेश का कर्तव्य बनता है कि वह इस प्रकार की चोरी की निंदा करे, लेकिन वह कार्रवाई करने वाली एजेंसी के ऊपर ही संदेह जाहिर कर रहे…
भारतीय सांसदों को तिब्बत के मसले पर पत्र लिखने पर चीनी दूतावास की आलोचना
तिब्बत की निर्वासित संसद की ओर से आयोजित रिसेप्शन में भाग लेने वाले भारतीय सांसदों को चीनी दूतावास द्वारा पत्र लिखे जाने पर कड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई है। एक प्रमुख सांसद ने दूतावास की आलोचना करते हुए कहा है कि वह एक ऐसे मामले में टिप्पणी कर रहा है, जिससे उसका कोई सरोकार नहीं है। पिछले सप्ताह दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों के कम-से-कम छह सांसदों ने भाग लिया था।‘तिब्बत के लिए सर्वदलीय भारतीय संसदीय मंच’ के कुछ सदस्यों को लिखे पत्र में चीनी दूतावास ने उनके…
मालेगांव ब्लास्ट का मुद्दा कैबिनेट मिनिस्टर कौशल किशोर ने भी उठाया
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 2008 मालेगांव ब्लास्ट मामले में गवाह के बयान को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि गवाह पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और पांच आरएसएस नेताओं का नाम लेने के लिए दबाव डाला गया था। जिसके चलते गवाह के बयान को लेकर जांच होनी चाहिए। मंत्री ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग रखी है।मालेगांव विस्फोट मामले में गवाह ने मंगलवार को मुंबई की विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कोर्ट को बताया कि, विस्फोट के बाद सात…
