भाजपा फेसबुक पर अव्वल, कांग्रेस के फोकस में पंजाब; जानें सपा-बसपा का भी हाल

देश में कोरोना महामारी की वजह से रैलियों पर लगाम के बाद राजनीतिक दलों का सोशल मीडिया पर कैंपेन बढ़ गया है। हालांकि, अभी सिर्फ भाजपा और कांग्रेस ही इसका व्यापक इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं। फेसबुक के आंकड़ों की बात की जाए तो भाजपा इस माध्यम के जरिए कैंपेन में सबसे आगे है।पिछले 90 दिनों के आंकड़ों में राजनीतिक दलों के विज्ञापनों के मामले में भाजपा सबसे ऊपर है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस फेसबुक कैंपेन में भाजपा के पीछे चल रही है। वहीं, सपा और बसपा टॉप 10…

गोवा के पूर्व सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर भी उत्पल पर्रिकर के बाद अब देंगे भाजपा से इस्‍तीफा

गोवा में भाजपा के सीट बंटवारे से कई नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है। बीते दिन ही मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने पार्टी से इस्तीफा दिया था और इसी बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बीजेपी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने एएनआई को बताया कि वह औपचारिक रूप से आज शाम तक अपना इस्तीफा सौंप देंगे। गौरतलब है कि लक्ष्मीकांत पारसेकर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज बताए जा रहे…

बाबू सिंह कुशवाहा ने किया गठबंधन का ऐलान

ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल-मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को गठबंधन का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आता है तो दो मुख्यमंत्री होंगे. इसमें से एक ओबीसी समुदाय से होगा. जबकि दूसरा दलित समुदाय से. इसके अलावा, तीन उप मुख्यमंत्री भी होंगे. बाबू सिंह कुशवाहा अपनी जन अधिकारी पार्टी चला रहे हैं. बता दें, यूपी में थर्ड फ्रंट…

मणिपुर को खेल प्रतिभाओं का पावरहाउस बताया पीएम मोदी ने , कहा- राज्य को खेलों का महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मणिपुर के 50वें स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार मणिपुर को देश में खेल का महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मणिपुर को खेल प्रतिभाओं का पावरहाउस बताया है। स्थापना दिवस पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने राज्य की 50 सालों की गौरवशाली यात्रा में योगदान देने वाले हर व्यक्ति के बलिदान और प्रयासों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने मणिपुर के इतिहास में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों के लचीलेपन और एकता को उनकी असली ताकत…

निर्वाचन आयोग हर चरण में सिर्फ एक हफ्ते के चुनाव प्रचार की छूट देने के मूड में ,

कोरोना के बीच चुनाव सुरक्षित भी हो और उम्मीदवारों को जनता के बीच जाने का अवसर भी मिले, इसे लेकर मंथन तेज हो गया है। ऐसे में हर चरण में एक हफ्ते तक प्रचार की छूट देने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। अगर सहमति बनी तो 22 जनवरी यानी शनिवार तक पांच राज्यों में लगे प्रतिबंध को जनवरी के अंत तक बढ़ाया जा सकता है। उसके बाद पहले चरण वाले क्षेत्रों में प्रचार की अनुमति दी जा सकती है। यह छूट चरणवार दी जाएगी ताकि एकबारगी पूरे…

भाजपा से मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने दिया इस्तीफा, टिकट न देने की वजह से थी नाराजगी

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बीते दिन ही उत्पल ने पणजी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की थी। बता दें कि उत्पल को बीजेपी द्वारा कई दिनों से मनाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन वह पार्टी द्वारा पणजी से टिकट न मिलने से नाखुश थे। भाजपा ने कहा, मनोहर पर्रिकर होते तो ऐसा न होताहर चरण में सिर्फ एक हफ्ते के चुनाव प्रचार की…

CM चन्नी पर हरसिमरत कौर बादल का गंभीर आरोप, कहा- परिजनों ने की अवैध बालू खनन कर करोड़ों की कमाई

बठिंडा लोकसभा सदस्य हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार के सदस्यों ने राज्य सरकार के 111 दिनों के कार्यकाल के दौरान अवैध रेत खनन के माध्यम से करोड़ों रुपये का खनन किया था।हरसिमरत ने बठिंडा के भुचो मंडी में SAD-BSP प्रत्याशी दर्शन सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सीएम के भतीजे के आवास पर छापेमारी और 11 करोड़ रुपये के धन और सामान की बरामदगी…

अमित महतो का अल्टीमेटम, मांग नहीं मानने पर झामुमो छोड़ने की धमकी

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा में स्थानीय व नियोजन नीति में खतियान को आधार बनाने और नियुक्ति में भोजपुरी, मगही, अंगिका को शामिल करने के विरोध में दबाव की राजनीति तेज हो गई है। पूर्व विधायक और झामुमो की केंद्रीय समिति के सदस्य अमित महतो ने स्पष्ट कहा है कि अगर एक महीने के अंदर हेमंत सरकार पुनर्विचार कर खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति नहीं बनाती है और बाहरी भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची से नहीं हटाती है तो वे 20 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे…

इमरान मसूद को मिला सपा का साथ, टिकट पक्का

सहारनपुर के कद्दावर नेता इमरान मसूद काफी जद्दोजहद के अब सपा के साथ आ गए हैं। गुरुवार को उन्होंने लखनऊ आकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और सपा के लिए काम करने की इच्छा जताई। माना जा रहा है कि सपा प्रमुख ने उन्हें रामपुर मनिहारन सीट से टिकट देने का वादा किया है।इस मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी ने रागिब अंजुम को पार्टी का सहारनपुर का जिलाध्यक्ष बना दिया। रागिब अंजुम पूर्व विधायक इमरान मसूद के करीबी माने जाते हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने उनकी…

अखिलेश के मौसा का सनसनीखेज आरोप, मुलायम को घर में बंधक बनाकर रखा गया है, किसी से बात की इजाजत नहीं;

समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और औरैया जिले की बिधूना क्षेत्र से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस ने भाजपा में जाने की घोषणा करते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके घर में कैद करके रखा गया है। गुप्ता ने यह भी कहा कि पार्टी में अब नेता जी और शिवपाल सिंह यादव का कोई सम्मान नहीं बचा है, इसलिए वह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। पूर्व विधायक और अखिलेश यादव के मौसा ने…

बिधानसभा चुनाव में बीजेपी और सपा में कौन मारेगा बाजी?, आइये जाने

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी और किसकी हार? इस सवाल का जवाब हर कोई बेसब्री से जानना चाहता है। इसका सटीक जवाब तो 10 मार्च को मतगणना के दिन मिलेगा। फिलहाल जी न्यूज डिजाइन बॉक्स्ड के सर्वे में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की गई है। खास बात यह है कि इस सर्वे का सैंपल साइज काफी बड़ा है। सर्वे में 11 लाख लोगों की राय ली गई है। यूपी में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं?जी न्यूज डिजाइन बॉक्स्ड के ओपिनियन पोल के मुताबिक, यूपी में…

गोवा में कांग्रेस ने 5 उम्मदावरों की एक और लिस्ट जारी की, सियोलिम से डलैला लोबा को मिला टिकट

कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी 19 जनवरी को पांच उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रमुख नाम पूर्व मंत्री माइकल लोबो की पत्नी डलैला लोबा है जिन्हें सियोलिम विधानसभा क्षेत्र टिकट दिया गया है। बता दें कि माइकल लोबो और डेलैला हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। माइकल लोबो को कालंग्यूट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।कांग्रेस की इस सूची के अनुसार, सलीगांव से केदार नाईक, अल्डोना से कार्लोस अल्वारेस फरेरा, प्रियोल से…

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुईं

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को तगड़ा झटका लगा है और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गई हैं. अपर्णा को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. अपर्णा यादव ने साल 2017 में लखनऊ की कैंट सीट से विधान सभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था. साल 2017 के…

स्वामी प्रसाद मौर्य के आने से सपा में गड़बड़ाया सियासी समीकरण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार हो गए हैं. स्वामी प्रसाद के साथ तमाम विधायक और पूर्व विधायक ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. स्वामी के आने से भले ही सूबे की कई सीटों पर सपा को सियासी फायदे की उम्मीद दिख रही हो, पर कई सीटों पर सियासी समीकरण बिगड़ गए हैं. सपा के कई मौजूदा विधायकों की सीटों पर संकट गहरा गया है तो कई सीटों पर चुनाव लड़ने…

चंद्रशेखर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले ‘जो पलटते हैं, वो धोखा करते हैं’

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सोमवार को आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद पर हमला बोला था। उनका कहना था कि वह किसी साजिश का शिकार हुए हैं और दो सीटों पर राजी होकर पलट गए। अब चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर बिना नाम लिए ही हमला बोलते हुए धोखे का आरोप लगाया है। चंद्रशेखर आजाद ने नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘आप जब अपनी बात से पलटते हैं तो धोखा करते हैं। मेरे साथ उनकी 25 सीटों को लेकर बात हुई थी। यूपी में…

गोवा के लिए केजरीवाल कल सीएम के चेहरे का करेंगे एलान

कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरी सूची जारी की। इस सूची में भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से आए नेताओं के भी नाम शामिल हैं। राज्य विधानसभा की 40 सीटों के लिए एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान कराया जाएगा और 10 मार्च को मतगणना होगी। मुख्य विपक्षी पार्टी ने अभी तक 24 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। हाल ही में कांग्रेस का हाथ थामने वाले भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके माइकल लोबो के अलावा ममता बनर्जी की अगुआई वाली…

भाजपा ने हाइब्रिड रैलियों के जरिए माहौल बनाने का किया प्लान

कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए नई रणनीति तैयार की है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा चुनावी राज्यों में डिजिटल तरीके से रैली करेगी। इन रैलियों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जुड़ने की कोशिश की जाएगी।पार्टी सूत्रों ने बताया कि कोविड गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए नई रणनीति तैयार की है। भाजपा सोशल मीडिया…

विकास बनाम लोकलुभावनी राजनीति पर जागो..मतदाता जागो,

पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा) में विधानसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। देश की कुल 4121 विधानसभा सीटों में से 690 यानी करीब 17 फीसद प्रत्याशी इस प्रक्रिया में चुने जाएंगे। देश के करीब चौथाई मतदाता इसमें अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। राजनीतिक अहमियत के अलावा इन विधानसभा चुनावों की देश की एकता, अखंडता और विकास में भी अहम भूमिका है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर सीमाई प्रदेश हैं।गोवा के भू-राजनीतिक महत्व का अपना इतिहास है। उत्तर प्रदेश, पंजाब अन्न के कटोरे हैं जो देश…

गोवा में चुनाव लड़ना चाहती थी कांग्रेस के साथ NCP,

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गोवा विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ना चाहती थी लेकिन दोनों पार्टियों में गठबंधन नहीं हो पाया। खुद राकांपा नेता व महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय नेताओं के कारण गठबंधन नहीं हो सका। नवाब मलिक ने कहा, “हम कांग्रेस के साथ गोवा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कुछ स्थानीय नेताओं के कारण गठबंधन नहीं हो सका। कल हमारे महासचिव और एक मंत्री गठबंधन के बारे में बात करने के लिए गोवा जाएंगे।” गोवा में 14…

कैराना से समाजवादी पार्टी ने आपराधिक छवि के व्यक्ति को दिया टिकट, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला,

उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि अखबार और वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाने और राजनीतिक दलों द्वारा आपराधिक छवि के व्यक्ति को टिकट दिए जाने का कारण बताने के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई है। याचिका में समाजवादी पार्टी द्वारा कैराना से गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामलों में आरोपित नाहिद हसन को टिकट दिए जाने को आधार बनाया गया है। कहा गया है कि राजनीतिक पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 48 घंटे के अंदर उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का ब्योरा प्रकाशित…