उत्तर प्रदेश में नई सरकार की नई टीम गुरुवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से दो दिन पहले तैयार कर ली जाएगी। मंत्रियों की सूची पर सोमवार और मंगलवार को विस्तार से चर्चा होगी। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 45 से 48 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। नई टीम में हर जाति के साथ ही हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि योगी सरकार की नई टीम पर 16 मार्च को मैराथन बैठक के बाद एक विस्तृत सूची तैयार कर ली गई है। करीब 60 नामों…
Category: चुनावी फुहार
उत्तर प्रदेश में हो रही है मुख्यमंत्री के शपथ की जोरदार तैयारी
उत्तर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भाजपा को सरकार बनाने का बड़ा जनादेश दिया है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए भाजपा भी जोरदार तैयारी कर रही है। 25 मार्च को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह है। इससे पहले 24 तारीख को भाजपा ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है।भाजपा ने सभी विधायकों से कहा है कि इस बैठक में सबका उपस्थित रहना जरूरी है। इसमें गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र के पर्यवेक्षक रघुबर दास शामिल होंगे। अमित शाह बुधवार को लखनऊ पहुंच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की एन बीरेन सिंह ने ली शपथ, लगातार दूसरी बार बने राज्य के सीएम
एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। मणिपुर के राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उन्हें रविवार को विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मणिपुर पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि एन बीरेन सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने बताया कि विधायक दल ने बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है।सीतारमण ने कहा कि यह…
चुनावी रणनीति को लेकर राहुल ने नेताओं के साथ की बैठक
चुनावी रणनीति को लेकर राहुल ने नेताओं के साथ की बैठक पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार से पार्टी में मची उथल-पुथल के बीच कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनावों को लेकर सतर्क नजर आ रही है। चुनावी तैयारियों पर इन दोनों सूबों के नेताओं के साथ कांग्रेस हाईकमान की ओर से बैठकों का सिलसिला शुरू किया जाना इसका साफ संकेत है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक की।वहीं कांग्रेस…
पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला
पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा विधायकों की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहे। वे 23 मार्च को राज्य के सीएम पद की दूसरी बार शपथ लेंगे। दरअसल पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार जाने के कारण अन्य नेता भी सीएम पद के लिए दावेदारी करने लगे थे। चुनाव प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था धामी फ्लावर भी हैं…
13 वैश्विक नेताओं के अप्रूवल रेटिंग चार्ट में किया टॉप, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी 77 फीसद अप्रूवल के साथ टॉप पर हैं। पीएम मोदी को दुनिया भर में वयस्कों के बीच सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। वहीं भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि वैश्विक नेताओं की तुलना में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी 77 फीसद ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के साथ पहले पायदान पर। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर…
शिवसेना नेताओं पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने1000 करोड़ रुपये के घोटाले का लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने रविवार को शिवसेना पर हमला बोला। उन्होंने 1000 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा करने का दावा किया, जिसमें सोमैया ने आरोप लगाया कि शिवसेना नेता यशवंत जाधव और उनकी पत्नी, एक विधायक, यामिनी यशवंत ने पिछले दो वर्षों में मुंबई में 36 पुरानी इमारतें खरीदीं।भाजपा नेता औकिरीट सोमैया ने ट्वीट कर शिवसेना के नेताओं को घेरे में ले लिया है। उन्होंने अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, ‘शिवसेना नेता यशवंत जाधव और विधायक यामिनी यशवंत ने पिछले 24…
सरकार गठन पर चार राज्यों में मंथन, मणिपुर में बीरेन सिंह को फिर मौका, गोवा में प्रमोद सावंत पहली पसंद, उत्तराखंड में धामी आगे
उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सोमवार को पता चल जाएगा। शाम पांच बजे उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। संकेतों से साफ है कि चुनाव हारने के बावजूद इस दौड़ में निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। गोवा के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक भी सोमवार को अपना नेता चुन लेंगे, वहां भी निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम पर मुहर लगने की संभावना है।मणिपुर…
सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव पर लगाया अपहरण का आरोप,
विगत वर्ष क्षेत्र पंचायत प्र्मुख के चुनाव में बहादुरपुर विकासखंड से भाजपा उम्मीदवार रामकुमार ने जीत हासिल की थी , बाद में समाजवादी पार्टी की नीतियों मे विश्वास जताते हुए सपा के प्रदेश कार्यालय पर आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की , उसके उपरान्त बहादुरपुर जाकर खंड विकास अधिकारी को एक पत्र सौंपा जिसमे उन्होंने अपना प्रतिनिधि सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव को बताया , विधानसभा चुनाव में भले उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है लेकिन अगर बस्ती…
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी नजर आएगी यह दोस्ती : पीएम मोदी
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार को भारत के दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनकी आगवानी की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत पहुंचने के बाद वो सबसे पहले पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं। दोनों वैश्विक नेताओं के बीच दिल्ली हैदराबाद हाउस में वार्ता हुई। 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी ने बताया कि जापान भारत में करीब 3.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। वहीं, जापानी पीएम किशिदा ने भारत-जापान के संबंधों के महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने…
गांधी परिवार की मौजूदगी में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व की राह पर बढ़ रही
लंबी खींचतान के बाद अब कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व और फैसले का दौर शुरू हो सकता है। दरअसल, पिछले दो दिनों में दो बार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नाराज चल रहे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर इसका संकेत दे दिया है। गुरुवार को राहुल गांधी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुलाकात हुई थी, जिसमें केंद्रीय संगठन से लेकर हरियाणा प्रदेश इकाई तक में बदलाव का संकेत दिया गया था। शुक्रवार को असंतुष्ट नेताओं के अगुआ गुलाम नबी आजाद और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी…
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से गुलाम नबी आजाद ने की मुलाकात, किन मद्दों पर हुई बात,
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस बहुप्रतीक्षित मुलाकात पर सबकी नजरें थीं। हालांकि गुलाम नबी आजाद ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अच्छी बैठक हुई। इस बैठक में आने वाले चुनावों में कैसी तैयारी की जाए और उसमें हम अपने पार्टी को किस तरह मजबूत करें और विरोधी पार्टियों से कैसे लड़ा जाए उन तमाम मसलों पर चर्चा हुई।कांग्रेस नेता आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों…
केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे के दावे से महाराष्ट्र में सियासत गर्म
केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी गठबंधन (Maha Vikas Aghadi, MVA) के विधायकों में असंतोष पनपने का दावा किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी गठबंधन के कम से कम 25 असंतुष्ट विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। केंद्रीय मंत्री के इस दावे से सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।उन्होंने शिवसेना के दावों को खारिज करते हुए यह भी कहा कि साल 2019 में सीट बंटवारे को लेकर हुई बातचीत में भाजपा की ओर से पूर्व सहयोगी…
आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ाने को लेकर कुछ संगठन आये सामने , समाज को दे रहे एक नयी दिशा
आज होली का त्यौहार है, आपसी भाईचारा बढ़ने से लेकर समाज में एक नयी सोच पैदा करने के लिए कुछ संगठन ताबड़तोड़ मेहनत कर रहे है , इसी संबंध में लोकबंधु राजनारायण शिक्षा सेवा समिति द्वारा होली के साथ शब -ए -बारात का त्यौहार मनाया जा रहा है ,इस त्यौहार में सभी वर्गो को एकसाथ में लेकर चलने और शिक्षा के साथ आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए जागृत किया गया, इस त्यौहार पर लोकबंधु राजनारायण शिक्षा एवं सेवा समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र यादव ने शिक्षा को लेकर भी परिचर्चा…
पीएम मोदी का प्रशिक्षु अधिकारियों को सन्देश : फाइलों और फील्ड का फर्क समझें,
पीएम नरेन्द्र मोदी ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। मोदी एलबीएसएनएए में 96वें कामन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने यहां नए खेल परिसर का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। मोदी ने कहा, ‘आज होली का त्योहार है, इस अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को, आपको, आपके परिवारों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’ मोदी ने आगे कहा कि बीते वर्षों में…
AAP ने की चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एमसीडी चुनाव का मुद्दा
दिल्ली (Delhi) में एमसीडी चुनाव (MCD Election) की तारीखों का एलान नहीं किये जाने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। AAP ने कोर्ट से गुजारिश की है कि तय समय पर ही एमसीडी चुनाव कराए जाएं। AAP ने अदालत से राज्य चुनाव आयोग को केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बिना दिल्ली में स्वतंत्र, निष्पक्ष और तय समय पर चुनाव कराए जाने का निर्देश देने की मांग की है।बता दें कि कुछ दिन पहले राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान टाल…
भारत व जापान के बीच है नई दिल्ली में शिखर बैठक
बेहद तनावग्रस्त वैश्विक हालात के बीच जापान के पीएम फुमियो किशिदा शनिवार (19 मार्च, 2022) को दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। उसी दिन पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ वो भारत-जापान शिखर बैठक करेंगे। इसमें द्विपक्षीय व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ ही हिंद-प्रशांत महासागर की स्थिति और भावी सैन्य सहयोग पर खास तौर पर चर्चा की जाएगी। यूक्रेन का मुद्धा और जापान में भारत के कुशल व प्रशिक्षित श्रमिकों के रोजगार को लेकर किये गये समझौते को लागू करना भी बातचीत का एक अहम क्षेत्र होगा। दोनो…
भाजपा सरकार में शामिल होगी मणिपुर में एनपीपी, कोनराड संगमा ने दिया ये बयान
मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। 60 विधानसभा सीटों में से 32 सीटें जीतकर भाजपा मणिपुर में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा और एनपीपी ने इस बार अलग-अलग चुनाव लड़ा था। एनपीपी ने 38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिसमें उसने सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। एनपीपी अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें बुलाती है तो एनपीपी मणिपुर में भाजपा के साथ जाने के लिए तैयार है। संगमा ने कहा, ‘केंद्र…
सोनिया ने चुनावों में इंटरनेट मीडिया का पक्षपाती इस्तेमाल को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा
समय-समय पर इंटरनेट मीडिया के राजनीतिक रुख को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। हर दल की ओर से अंगुली उठाई जाती है। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक रिपोर्ट के हवाले से फेसबुक और ट्विटर का चुनाव के दौरान दुरुपयोग कर भारत के लोकतंत्र पर कब्जा किए जाने के प्रयासों का आरोप लगाया है। लोकसभा में सोनिया ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी फेसबुक और ट्विटर से अंदरूनी साठगांठ कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है और यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया…
चुनावी शर्त हारने पर सपा समर्थक ने BJP सपोर्टर को दी बाइक, अखिलेश यादव ने बुलाकर नसीहत के साथ दिया उपहार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा का शोर थम चुका है. चुनाव परिणाम भी आ चुके हैं. चुनाव मैदान में भाग्य आजमाने वाले नेताओं के भाग्य का भी फैसला हो चुका है. इन सबके बीच पार्टी समर्थकों के अनुमान और दावों की सच्चाई भी सामने आ चुकी है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चुनावी शर्त हारने और जीतने की सूचनाएं भी आ रही हैं. ऐसे ही एक शख्स हैं अवधेश. अवधेश समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं. उन्होंने चुनाव परिणाम को लेकर BJP के एक सपोर्टर से शर्त लगाई…
