ब्रिटेन ने लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के खातों से 450 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल करने का दिया आदेश

ब्रिटेन ने लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के खातों से 450 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल करने का आदेश दिया है। ब्रिटिश उच्च न्यायालय यह जुर्माना राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने विदेशी संपत्ति वसूली कंपनी ब्रॉडशीट LLC सी को भुगतान नहीं किए जाने के एवज में लगाया । पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत के आदेश के बाद यूनाइटेड बैंक लिमिटेड यूके ने 29 दिसंबर को पाकिस्तान उच्चायोग को लिखे पत्र में अनुरोध किया गया था कि वह 2 करोड़ 87 लाख 6 हजार 533 डॉलर के भुगतान के उच्च न्यायालय…

टीके की खुराक को बर्बाद करने के आरोप में विस्कॉन्सिन अस्पताल का कर्मी गिरफ्तार

कोरोना वायरस के टीके की खुराक को दो रातों से जानबूझकर फ्रीज से बाहर निकालकर उसे खराब करने के संदेह में बृहस्पतिवार को प्राधिकारियों ने विस्कॉन्सिन के उपनगर मिलवाउके में एक फार्मासिस्ट को गिरफ्तार कर लिया। द ग्राफ्टन पुलिस विभाग ने बताया कि ‘एडवोकेट औरोरा हेल्थ केयर’ के फार्मासिस्ट को लापरवाही से जान को खतरे में डालना, दवाई के साथ छेड़छाड़ करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया वह अब जेल में हैं। हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान जाहिर…

ब्रिटेन में कोरोना के दैनिक मामलों में जबरदस्त वृद्धि दर्ज

ब्रिटेन में कोरोनावायरस के 55,892 नए मामले सामने आए हैं, जो गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में महामारी के मामले की संख्या में सबसे अधिक दैनिक वृद्धि है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आंकड़ों ने दर्शाया कि देश में कोरोनोवायरस के कुल मामलों की संख्या 2,488,780 है। लगातार तीसरे दिन देश में 50,000 से अधिक मामले सामने आए। 28 दिनों के भीतर 968 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। डेटा के अनुसार, ब्रिटेन में कोरोनोवायरस से अब तक 73,512 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को,…

रूस और भारत 2021 में सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करते रहेंगे:राष्ट्रपति पुतिन

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को उम्मीद जताई कि अगले साल रूस और भारत क्षेत्रीय एवं वैश्विक एजेंडों से संबंधित सामयिक मुद्दों के समाधान के प्रयासों के साथ-साथ रचनात्मक द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य जारी रखेंगे. पुतिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने क्रिसमस एवं नववर्ष शुभकामना संदेश में कहा कि रूस और भारत विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के संबंधों से जुड़े हैं, जो कोरोना वायरस महामारी समेत इस साल की परेशानियों एवं समस्याओं के बावजूद पूरे विश्वास के साथ प्रगति कर…

बाइडन और हैरिस जटिल चुनौतियों के समाधान के लिए अलग-अलग विचारधारा वाले लोगों को शामिल करेंगे

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में नामित लोगों में अधिकतर महिलाएं और अलग-अलग नस्ल के लोग हैं। पूरी टीम में 61 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि अलग नस्ल के 54 प्रतिशत लोग नामित हैं।बाइडन की टीम ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का प्रशासन देश की सबसे अधिक जटिल चुनौतियों के समाधान के लिए अलग-अलग विचारधारा, पृष्ठभूमि और कुशल प्रतिभावान लोगों को शामिल करेगा। बाइडन और हैरिस ने बुधवार को अपने प्रशासन में 100 से अधिक सदस्यों को नामित करने का लक्ष्य रखा है।ये कुशललोग…

ट्रंप की मांग पर यूएस हाउस की मुहर, कोविड-19 राहत राशि को बढ़ाकर 2,000 डॉलर कर दी गई

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग के अनुरूप कोविड-19 के असर से निपटने के लिए राहत राशि को बढ़ाकर 2,000 डॉलर किए जाने को मंजूरी दे दी है और इस संबंधी विधेयक को सीनेट में भेज दिया गया है। प्रतिनिधि सभा ने 134 के मुकाबले 275 मतों से इस विधेयक को मंजूरी दी।यहां ध्यान देने वाली बात है कि प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों की संख्या अधिक है, जबकि सीनेट में रिपब्लिकन सांसद अधिक हैं। इससे पहले, कोविड-19 राहत पैकेज में प्रति…

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय का दावा, 80.7 मिलियन के पार हुए कोरोना मामले

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 80.7 मिलियन से ऊपर है, जबकि मृत्यु 1.76 मिलियन से अधिक हो गई है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फ़ॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के सोमवार सुबह के अपडेट से पता चला कि वर्तमान वैश्विक कैसलोएड और मौत का आंकड़ा क्रमशः 80,751,164 और 1,764,215 है। सीएसएसई के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा 19,129,368 और 333,110 मामलों में मृत्यु के साथ सबसे खराब स्थिति वाला देश बना हुआ है। भारत 10,187,850 मामलों में दूसरे स्थान पर काबिज है,…

ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को 4 जनवरी से इमरजेंसी इस्तेमाल की मिल सकती है मंजूरी, जानें विस्तार से

ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड और एस्ट्रोजेनिका की वैक्सीन को ‘इमरजेंसी इस्तेमाल’ इस्तेमाल के लिए किसी भी वक्त मंजूरी मिल सकती है. मंजूरी मिलने के बाद चार जनवरी से ब्रिटेन में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. भारत में यही वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट बड़े पैमाने पर बना रहा है. भारत में भी मंजूरी जल्दऑक्सफोर्ड और एस्ट्रोजेनिका की वैक्सीन को भारत में भी जल्द मंजूरी मिल सकती है. भारत अगर ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनका की वैक्सीन को इजाजत देता है तो ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. ब्रिटेन में अभी भी इस…

अमेरिका को राष्ट्रपति की धमकी, नहीं दी वैक्सीन तो रद्द होगा सैन्य समझौता

 फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते जोकि अपने बेढ़ंगें बयानों की वजह से मशहूर हैं, अब उन्होंने अमेरिका को भी धमकी दे डाली है। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने धमकी देते हुए कहा कि अगर कोरोना वायरस वैक्‍सीन नहीं दिया, तो वह सैन्‍य समझौता रद्द कर देंगे। ऐसे में शनिवार को दुतेर्ते ने कहा कि अगर अमेरिका ने नए कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्‍सीन नहीं दी तो वह विजिटिंग फोर्सेस एग्रीमेंट से को रद करने की योजना पर आगे बढ़ जाएंगे। फिलीपींस के राष्‍ट्रपति दुतेर्ते ने कहा कि अमेरिका के…

यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस पर लगाया 3 महीने तक प्रतिबंध, हो रहा भारी नुकसान

यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तानी अधिकारियों की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) पर लगे प्रतिबंध को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। शनिवार को ईएएसए ने जानकारी दी कि नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की सुरक्षा ऑडिट के बाद पीआईए पर गा प्रतिबंध को हटा लिया जाएगा। ईएएसए ने जुलाई में सुरक्षा चिंताओं के कारण यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों में पीआई की उड़ानों पर रोल लगा दी थी। शुक्रवार को पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान ने संवाददाताओं से कहा कि वाणिज्यिक पायलटों…

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन, इस्‍तीफे की मांग

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू के सरकारी आवास के बाहर हजारों की तादाद में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शनिवार को नेतन्याहू के यरूशलम स्थित उनके आवास के बाहर महीनों से जमा हो रहे हैं। दरअसल, नेतन्याहू पर रिश्वत लेने, धोखाधड़ी करने और विश्वासघात करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर कुछ साल पहले लगे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों की भी जांच चल रही है। गौरतलब है कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर धोखाधड़ी, विश्वास तोड़ने और रिश्वत लेने जैसे कई आरोप लगे हैं। वह धनी…

प्रमुख इराकी शिया धर्मगुरु मुकतदा अल-सईद मुहम्मद अल-सदर ने ईरान और अमेरिका को अपने संघर्षो में बगदाद को शामिल करने के खिलाफ दी चेतावनी

प्रमुख इराकी शिया धर्मगुरु मुकतदा अल-सईद मुहम्मद अल-सदर ने ईरान और अमेरिका को अपने संघर्षो में बगदाद को शामिल करने के खिलाफ चेतावनी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को ट्विटर पर पोस्ट अल-सदर के एक बयान के हवाले से कहा, अमेरिका-ईरान संघर्ष का इराक शिकार हो गया है और यह बहुत प्रभावित हुआ है जैसे कि यह उनके संघर्षो का अखाड़ा हो। उन्होंने कहा, इसलिए, मैं ईरान से अपने संघर्ष से इराक को दूर रखने के लिए कहता हूं और मैं (अमेरिका) को भी चेतावनी देता हूं। उन्होंने…

आतंकी दाऊद के भतीजे की कोरोना से मौत

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे की पाकिस्तान के कराची में एक निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक दाऊद के बड़े भाई साबिर कासकर के बेटे सिराज साबिर कासकर (38 साल) का हफ्ते भर से अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह कोरोना (Corona virus) से संक्रमित था. सिराज शादीशुदा था और कराची के संरक्षित क्लिफ्टन इलाके में दाऊद के महलनुमा बंगले से सटे एक घर में रहता था.सूत्रों के मुताबिक, दाऊद, गैंगस्टर अनीस इब्राहिम और दाऊद के बॉडीगॉर्ड्स सिराज के शव को लेकर अब्दुल्ला…

किसान संगठनों को फिर वार्ता का बुलावा, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, कहा- बताएं तारीख और समय

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने सरकार के वार्ता प्रस्तावों से भले ही मुंह फेर लिया हो, लेकिन सरकार बातचीत के रास्ते बंद नहीं करना चाहती है। इसीलिए सरकार की ओर से गुरुवार को एक बार फिर किसान संगठनों को बुलावा भेजा गया है। सरकार के पत्र में उन सभी बिंदुओं का विस्तार से जिक्र किया गया है, जिन्हें चिह्नित कर किसान संगठनों के पास पहले भी भेजा गया था।कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने पत्र में उन बिंदुओं को वार्ता में शामिल करने…

US जर्नलिस्ट डेनियल पर्ल के हत्यारो को पाक ने किया रिहा, भड़का अमेरिका

पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या के चार दोषियों को रिहा करने के आदेश दिए हैं। अमेरिका पाकिस्तान की इस हरकत पर भड़क रहा है। हत्या के आरोपी अलकायदा नेता अहमद उमर सईद शेख और उसके तीन सहायक शनिवार को जेल से बाहर आएंगें। मामला साल 2002 का है, जब आरोपियों ने पत्रकार का सिर कलम कर दिया था। डेनियल पर्ल अमेरिकी पत्रकार थे। 2002 में वो आतंकी संगठनों पर एक इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट करने पाकिस्तान गए थे। इसी दौरान उन्हें अगवा कर लिया गया था।…

साल 2020 : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ी कड़वाहट जानें

भारत-पाकिस्तान संबंधों के लिहाज से साल 2020 काफी खराब रहा. इस साल को दोनों देशों के बीच समय-समय पर जुबानी जंग बढ़ने और राजनयिकों को तलब करने जैसी घटनाओं के लिए याद रखा जाएगा. पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के हमले में 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के 44 जवानों की जान जाने के बाद जवाब में भारत ने बालाकोट में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों में हवाई हमले किए, जिसके साथ ही दोनों देशों के संबंधों में खटास बढ़नी शुरू हो गई थी. अगस्त, 2019 में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370…

क्या पहले जैसी गर्माहट बची है रूस-भारत के रिश्तों में ?

भारत और रूस के रिश्तों में पहले जैसी गर्माहट नहीं रही, ऐसी बातें पिछले कुछ वर्षों से कही जा रही हैं. बुधवार को अचानक से खबर आई कि दोनों देशों के बीच होने वाली वार्षिक बैठक रद्द कर दी गई है. इसके बाद से कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं. प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने इसे लेकर ट्विटर पर अपनी टिप्पणी में मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. रूस भारत का अहम दोस्त है. पारंपरिक संबंधों…

इजराइल में बेंजामिन की सरकार गिरी, सियासी संकट गहराया, 2 साल में चौथे चुनाव के मुहाने पर आया देश

इजराइल में एक बार फिर से सियासी संकट खड़ा हो गया है। बजट पारित करने की समय सीमा को पूरा करने में विफल रहने के बाद मंगलवार को इजरायल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार गिर गई। दरअसल, बजट समझौते को लेकर मंगलवार को कोई समझौत नहीं बन पाया, जिसके बाद गठबंधन वाली बेंजामिन सरकार की दो प्रमुख पार्टियों के बीच बातचीत विफल हो गई। जिसके बाद अब एक बार फिर से आम चुनाव होगा। यहां ध्यान देने वाली बात है कि दो सालों में इजराइल में यह चौथा आम चुनाव होगा।…

अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, बीते हफ्ते हर 33 सेकंड में गई एक की जान

अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर बरकरार है। 20 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीते हफ्ते कोरोनावायरस ने हर 33 सेकंड में किसी न किसी की जान ली है। सिर्फ 7 दिनों के अंदर कोरोना की वजह से अमेरिका में 18 हजार से ज्यादा जानें गई हैं। रॉयटर्स के एक अध्ययन के मुताबिक, यह आंकड़े पिछले हफ्ते की तुलना में 6.7 प्रतिशत ज्यादा हैं।  स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से साल के आखिर में छुट्टियों पर न जाने की अपील के बावजूद शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अमेरिका के एयरपोर्टों पर…

यूएई ने लगाई पाकिस्तान को फटकार, जयशंकर बोले- आतंकवाद का केंद्र बने पड़ोसी से कड़ाई से निपट रहा भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की धरती से सीमापार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाई है। पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, वैश्विक आतंकवाद के केंद्र बने पड़ोसी से भारत पूरी कड़ाई से निपट रहा है। मुंबई हमले की 12 वीं वर्षगांठ पर जयशंकर ने सीमा पार करके आने वाले आतंकियों से निपटने के सिलसिले में यह बात कही। कहा, भारत के सुरक्षा बल पूरी बहादुरी के साथ देश की सुरक्षा कर रहे हैं।जयशंकर अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार…