करीब दो हफ्ते पहले जब इजरायल सबसे बुरे सांप्रदायिक तनाव से जूझ रहा था, गाजा से रॉकेटों की बौछार हो रही थी, तब कौन सोच सकता था कि वामपंथी, दक्षिणपंथी और मध्यमार्गी जैसी विरोधी विचारधाराओं वाले दल अरब पार्टी के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने के लिए सहमत होंगे, जो प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करेगी। हाल में जब लड़ाई तेज हुई तब सभी यह सोच रहे थे कि इससे इजरायल में सबसे लंबे समय तक पद पर रहे प्रधानमंत्री नेतन्याहू को सत्ता पर काबिज…
Category: विदेश
ऐलान- Corona वैक्सीन लगवाने वालों को मिलेगी मुफ्त बीयर
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में जारी है. अभी भी रोज हजारों लोगों की इससे जान जा रही है और लाखों लोग कोविड संक्रमित हो रहे हैं. लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो खतरे के बावजूद वैक्सीन लेने से हिचक रहे हैं. यही हाल अमेरिका में भी है. हालांकि, अब वाइट हाउस ने कहा है कि वह वैक्सीन लगवाने के बदले लोगों को मुफ्त बीयर देगी. यह पहल वाइट हाउस ने बीयर बनाने वाली कंपनी Anheuser-Busch के साथ मिलकर शुरू की है. राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में ‘मंथ ऑफ…
राजनयिकों से आक्रामक रूख में नरमी बरते चीन की मीडिया : शी जिनपिंग
राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर संवाद के लिए चीन की सरकारी मीडिया और राजनयिकों से नरम रूख बरतने की अपील की है जिसमें खुलापन हो. पर्यवेक्षकों का मानना है कि कोविड-19 (Covid-19) के कारण बीजिंग के अलग-थलग पड़ने को देखते हुए यह विरल स्वीकारोक्ति है. ‘चेयरमैन’ माओ त्से तुंग के बाद शी (67) की चीन के सबसे शक्तिशाली नेता की छवि है. उन्होंने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो के समूह अध्ययन सत्र के दौरान कहा कि चीन की बातों को बेहतर…
बेंजामिन नेतन्याहू के सत्ता से बेदखल होने का खतरा बढ़ा, नई सरकार बनाने के लिए विपक्षी दलों के बीच हुआ समझौता,
इजरायल के राजनीतिक दलों के गठबंधन ने बुधवार रात घोषणा की कि वे नई सरकार बनाने के लिए एक समझौते पर सहमत हो गए हैं. इस समझौते के साथ ही सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू के सत्ता से बेदखल होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. सेंट्रीस्ट येश एटिड पार्टी के नेता यायर लैपिड ने इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन को सूचना दी कि वह आधी रात की समय सीमा से ठीक 38 मिनट पहले एक गठबंधन बनाने में कामयाब रहे. हालांकि लैपिड के पास समझौते…
ब्रह्मपुत्र, सतलुज नदियों पर चीन ने वार्षिक आंकड़ा साझा करना किया शुरू
चीन ने ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदियों से जुड़े जल विज्ञान संबंधी वार्षिक आंकड़ों को भारत के साथ साझा करना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।दोनों देशों के बीच जारी तनावपूर्ण संबंधों के बीच चीन ने ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदियों के आंकड़े साझा करने शुरू किए हैं। चीन ने वर्ष 2017 में आंकड़ों को साझा करना बंद कर दिया था। पड़ोसी देश ने इसके पीछे का कारण जल विज्ञान संबंधी आंकड़े एकत्र करने वाले स्थानों का बाढ़ से तबाह हो जाना बताया था। हालांकि, चीन ने…
ब्रिक्स ने किया वैक्सीन पर पेटेंट हटाने के भारत-दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव का समर्थन, आतंकवाद का मुकाबला करने का लिया संकल्प
वायरस को हाल के इतिहास में सबसे अधिक गंभीर चुनौती करार देते हुए पांच देशों के संगठन ब्रिक्स ने मंगलवार को इससे निपटने के तौर तरीकों पर चर्चा की और एक अहम कदम के तहत कोविड-19 के टीके पर अस्थाई रूप से पेटेंट हटाने के भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव का समर्थन किया. अपने उद्घाटन भाषण में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीकी देश) एक समुचित, समावेशी एवं बहुध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए प्रयासरत है, जो सभी सभी देशों की समान संप्रभुता को मान्यता देता…
भारत में पाए गए वायरस के स्वरूपों को डब्ल्यूएचओ ने ‘कप्पा’ और ‘डेल्टा’ नाम दिया
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सबसे पहले भारत में पाए गए कोरोना वायरस के स्वरूपों बी.1.617.1 और बी.1.617.2 को क्रमश: ‘कप्पा’ और ‘डेल्टा’ नाम दिया है। डब्ल्यूएचओ ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उसने कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों के नामकरण के लिए यूनानी अक्षरों का सहारा लिया है। डब्ल्यूएचओ की कोविड-19 तकनीकी मामलों की प्रमुख डॉ मारिया वान केरखोव ने सोमवार को ट्वीट किया, ”विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के स्वरूपों के आसानी से पहचाने जाने के लिए उनका नया नामकरण किया है। इनके वैज्ञानिक…
मेहुल चोकसी मामले की सुनवाई बुधवार को डोमिनिका की अदालत में होगी, 23 मई को एंटीगुआ से हुआ था फरार
डोमिनिका की एक अदालत में भी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के मामले की सुनवाई बुधवार को होनी है। उसे 26 मई को कैरिबियाई द्वीप राष्ट्र से पकड़े जाने के बाद एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने दावा किया है कि हो सकता है कि चोकसी पकड़े जाने से पहले अपनी प्रेमिका को रोमांटिक ट्रिप पर डोमिनिका ले गया हो। एंटीगुआ न्यूज रून के मुताबिक, ब्राउन ने कथित तौर पर एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया, “मेहुल चोकसी ने गलती की और हमें जो जानकारी मिल रही है,…
गुजरात में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लापता हुए अपने 400 सैनिकों की तलाश करेगा अमेरिका
अमेरिका के रक्षा विभाग ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत में लापता हुए अपने 400 से अधिक सैनिकों के अवशेषों को खोजने के प्रयास तेज कर दिए हैं, जिसके लिए उसने गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के साथ हाथ मिलाया है। एनएफएसयू के विशेषज्ञ अमेरिका के रक्षा विभाग के तहत काम करने वाले एक अन्य संगठन डीपीएए की मदद करेंगे। डीपीएए ऐसा संगठन है जोकि युद्ध के दौरान लापता और बंदी बनाए गए सैनिकों का लेखा-जोखा रखता है। एनएफएसयू में डीपीएए की मिशन परियोजना प्रबंधक डॉ गार्गी…
यूएई ने भारत से उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ाया
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत से आने वाली यात्री उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ा दिया। भारत में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बाद 25 अप्रैल को उड़ानों पर रोक लगाई गई थी। यूएई की वायुसेवा प्रदाता एमिरेट्स ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर जारी संदेश में कहा कि उसने भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर जारी रोक को 30 जून तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 14 जून तक यात्री उड़ानों पर रोक की घोषणा की गई थी।
राम मंदिर के निर्माण के लिए बजट में नेपाल सरकार ने धन आवंटित किया
नेपाल में जारी राजनीतिक संकट के बीच वहां की सरकार द्वारा प्रस्तावित 1647.67 अरब रुपये के बजट में से शहर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की मरम्मत के लिए 35 करोड़ रुपए और अयोध्यापुरी में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की है।वित्त मंत्री बिष्णु पौडयाल ने साथ ही कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेपाल आने वाले पर्यटकों के लिए एक महीने के वीजा शुल्क की छूट देने की भी घोषणा की।वित्त मंत्रालय ने चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और…
मालवाहक यान को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना करने में सफल रहा चीन
चीन ने शनिवार को एक मालवाहक अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया, जो देश के नए अंतरिक्ष स्टेशन ‘तियान्हे’ के लिए आपूर्ति और उपकरण लेकर गया है। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने घोषणा की कि ‘तियानझोउ-2’ नामक यान ‘लांग मार्च-7 वाई 3’ रॉकेट के जरिए रवाना हुआ जो अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचकर वहां आपूर्ति और उपकरण उपलबध कराएगा। यान को तकनीकी खामी की वजह से एक सप्ताह के विलंब से रवाना किया गया। चीन ने 29 अप्रैल को अपने अंतरिक्ष स्टेशन के मुख्य मॉड्यूल को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था जिसका उद्देश्य…
अमेरिका और ब्रिटेन कोविड-19 की उत्पत्ति की जांच को लेकर डब्ल्यूएचओ पर दबाव बना रहे हैं
अमेरिका और ब्रिटेन कोविड-19 की संभावित उत्पत्ति की गहराई से जांच करने को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर लगातार दबाव बना रहे हैं। दोनों देशों का मानना है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ की टीम को चीन का नये सिरे से दौरा करना चाहिए। डब्ल्यूएचओ और चीनी विशेषज्ञों ने गत मार्च में एक रिपोर्ट जारी करके इस महामारी के उत्पन्न होने की चार संभावनाओं के बारे में जानकारी दी थी। इस संयुक्त टीम का मानना है कि इस बात की प्रबल आशंका है…
चीन ने अंग्रेजों को बताया कश्मीर विवाद की असली जड़, कहा-जाने से पहले घोल गए नफरत
चीन के एक शीर्ष राजनयिक ने कश्मीर विवाद की असली वजह से अंग्रेज रहे हैं. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिजियान झाओ ने आधिकारिक मीडिया टिप्पणी को ट्वीट कर ब्रिटिश उपनिवेशवादियों (Britain) को अपनी ‘बांटों और राज करो’ नीति के जरिए कश्मीर (Kashmir) की राजनीति में ‘नफरत का जहर’ घोलने का जिम्मेदार ठहराया. रोचक बात यह है कि हांगकांग और मानवाधिकार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बीजिंग और लंदन के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने ‘कश्मीर: ब्रिटिश साम्राज्य के ताज की मणि…
एंटीगुआ और बारबुडा ने अपने पड़ोसी देश डोमिनिका को मेहुल चोकसी को सीधे भारत भेजने को कहा
भारत का भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर कैरेबियाई सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले में आज फिर से सुनवाई होगी। कोर्ट ने 28 मई को सुनवाई के लिए कहा है। डोमिनिका में चोकसी के वकील वेन मार्श ने कहा है, ”वह (मेहुल चोकसी) एक एंटीगुआ नागरिक है, भारतीय नहीं। हमने सुना है कि एंटीगुआ पीएम का कहना है कि उन्होंने डोमिनिकन पीएम को मिस्टर चोकसी को भारत भेजने का निर्देश दिया क्योंकि अगर उन्हें एंटीगुआ लौटा दिया जाता है, तो उन्हें संवैधानिक सुरक्षा का…
UN प्रमुख ने दी चेतावनी, युद्ध अपराध के दायरे में आ सकते हैं गाजा में इजराइली हमले
संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख (UN human rights chief) ने गुरुवार को कहा कि हमास चरमपंथी समूह शासित गाजा पट्टी में 11 दिन तक चले युद्ध में, हो सकता है कि इजराइली सैन्य बलों ने युद्ध अपराधों को अंजाम दिया हो. इजराइल से सैन्य कार्रवाई के लिए एक स्वतंत्र जांच कराने की अनुमति भी देने को कहा गया है. मिशेल बैचलेट की यह टिप्पणी तब आई है जब संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय ने इस महीने हुई जंग में फलस्तीनियों की दुर्दशा पर चर्चा के लिए एक दिवसीय विशेष…
बाहर से आने वालों पर पाबंदी हटाने के लिए तैयार श्रीलंका, भारत से आने वालों पर प्रतिबंध जारी
श्रीलंका ने बाहर से आने वालों पर लगायी गयी अस्थायी यात्रा पाबंदी को एक जून से हटाने की बुधवार को घोषणा की. हालांकि उन यात्रियों को यह छूट प्राप्त नहीं होगी जो पिछले 14 दिनों के दौरान भारत मे रहे हैं. देश में पहुंचने वाली सभी उड़ानों में अधिकतम 75 यात्री सीमा तय कर दी गयी है और उन्हें 14 दिनों के पृथक-वास से गुजरना होगा. नागर विमानन कार्यालय ने एक बयान में कहा, ” भारत यात्रा की पृष्ठभूमिक वाले किसी भी यात्री , जो पिछले 14 दिनों में पारगमन…
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में स्थानीय पुलिस ने लिया हिरासत में
इंटरपोल के येलो नोटिस के बाद भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को डोमिनिका में स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अब एंटीगुआ (Antigua) पुलिस डोमिनिका प्रशासन से उसकी वापसी की औपचारिकताएं पूरी कर रही है. बीते कुछ दिनों से चोकसी एंटीगुआ से गायब हो गया था. कयास लगाए जा रहे थे कि उसने अपना ठिकाना बदल लिया है. लेकिन अब डोमिनिका पुलिस ने उसे पकड़ लिया है उसे जल्द एंटीगुआ पुलिस को सौंपा जा सकता है. अब जब मेहुल डोमिनिका में मिल गया है, तो ऐसे…
कोरोना संकट से निपटने के लिए अमेरिका की एक एनजीओ ने भारत में 100 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने की घोषणा की
25 मई एक भारतीय-अमेरिकी गैर-सरकारी संगठन ने मंगलवार को कोविड-19 संकट से निपटने में सहायता के मद्देनजर भारत में 100 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने की योजना का ऐलान किया। ‘सेवा इंटरनेशनल यूएसए’ ने कहा कि पहले 15 संयंत्र लगाने के लिए ऑर्डर दिए जा चुके हैं जोकि अगले 90 दिनों में स्थापित किए जाएंगे और इसमें करीब 16 लाख डॉलर का खर्च आएगा। एनजीओ ने भारत में कोविड-19 संबंधी सहायता के लिए करीब दो करोड़ डॉलर से अधिक राशि जुटाई है। सेवा इंटरनेशनल के अध्यक्ष अरुण कनकानी ने कहा कि…
16 जून को जिनेवा में पहली बार होगी जो बाइडेन और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात, रिश्तों में सुधार की उम्मीद
अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन जिनेवा में पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने वाले हैं। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जो बाइडेन अगले महीने जेनेवा में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता करेंगे। बाइडन प्रशासन के शुरुआती महीनों में अमेरिका और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच दोनों नेता आमने-सामने मुलाकात करेंगे। दोनों नेता 16 जून को मुलाकात करेंगे।व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के शीर्ष नेता व्यापक मुद्दों…
