राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोक ने शुक्रवार को कहा कि फिलीपींस की राजधानी मनीला 6 अगस्त से 20 अगस्त तक कोविड -19 मामलों के पुनरुत्थान के बीच सबसे सख्त लॉकडाउन लगाएगी।रोके ने कहा कि मेट्रो मनीला शुक्रवार से बढ़े हुए प्रतिबंधों के तहत रहेगा, जब तक कि अगले सप्ताह सख्त तालाबंदी नहीं हो जाती।उन्होंने एक बयान में कहा कि मेट्रो मनीला के लिए बढ़े हुए प्रतिबंध अन्य क्षेत्रों के बढ़े हुए प्रतिबंधों के साथ सामान्य सामुदायिक क्वारंटीन की तुलना में अधिक कड़े हैं।प्रवक्ता ने कहा कि केवल अधिकृत व्यक्तियों को…
Category: विदेश
पनाह लेने वाले अफ़ग़ान सैनिकों को वापस किया पाकिस्तान
आईएसपीआर की ओर से सोमवार को जारी किये गए एक बयान में कहा गया था कि अफ़ग़ानिस्तान सेना के पाँच अधिकारियों सहित 46 सैनिकों ने पाकिस्तान में शरण माँगी थी. लेकिन अफ़ग़ान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इससे इनकार किया है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अजमल शिनवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “इसमें कोई सच्चाई नहीं है कि हमारे सैनिकों ने किसी दूसरे देश में शरण ली हो वह भी पाकिस्तान जैसे देश में. पाकिस्तान को लेकर अफ़ग़ान लोग, ख़ास तौर से अफ़ग़ान सेना कितने संवेदनशील…
पतली कमर के लिए खाती है ये महिला सिर्फ एक बार खाना , दिनभर बांधे रहती है बेल्ट
बार्बी (Barbie) बनने के लड़कियों के सपने के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन बार्बी जैसी पतली कमर मेनटेन करना इंसानों के बस में नहीं है. वैसे ये आप वियतमनाम (Vietnam) की एक एंटरटेनमेंट प्रोफेशनल (Entertainment Professional) से मिलने के बाद नहीं कहेंगे. अमेरिका (America) में रहने वाली An Ky की कमर महज 46 सेंटीमीटर यानि 18 इंच है. अविश्वसनीय कमर का साइज़ रखने वाली एन काई (An Ky) को इसे मेनटेन करने के लिए भी खुद पर अच्छा खासा अत्याचार करना पड़ता है. वे दिन में सिर्फ…
पहली बार भारत से लंदन निर्यात हुई सबसे तीखी मिर्च, PM मोदी ने कही ये बात
नगालैंड की ‘किंग चिली’ या भूत जोलकिया कही जाने वाली मिर्च पहली बार लंदन को निर्यात की गई है. इसकी पहली खेप लंदन पहुंच चुकी है. यह दुनिया की सबसे तीखी मिर्च मानी जाती है. वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया, ‘राजा मिर्चा (Raja Mircha) की पहली खेप, जिसे किंग चिली या भूत जोलकिया (Bhoot Jolokia) भी कहा जाता है नगालैंड से आज लंदन पहुंची है. यह निर्यात खेप गुवाहाटी होते हुए पहली बार लंदन भेजी गई है.’ पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस…
अल-कायदा की मदद कर रहा पाकिस्तान, अफगानिस्तान सीमा पर तालिबान,
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के हमले बढ़ने से स्थिति बिगड़ती जा रही है. वहीं, पाकिस्तान और उसकी सेना विद्रोही समूहों और उनके सहयोगियों को सहायता और सुरक्षित ठिकाना देना जारी रख रहे हैं. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की मदद से तालिबान ने नांगरहार प्रांत में हमले बढ़ा दिए हैं और अचिन और पाछेर वा अगम जैसे सीमावर्ती जिलों में कुछ सिक्योरिटी चेक पोस्ट्स पर कब्जा कर लिया है. तालिबान और अल-कायदा जैसे सहयोगी संगठनों के काडर में मरने और घायल होने वालों की संख्या…
दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, PM मोदी और जयशंकर से होगी मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) दो दिवसीय भारत यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे. इस दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और अफगानिस्तान (Afghanistan) में तेजी से बदल रही सुरक्षा स्थिति पर विमर्श और क्वाड तंत्र के तहत हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को विस्तारित करने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे. ब्लिंकन की नयी दिल्ली यात्रा के साथ ही वाशिंगटन ने भारत को एक ”अग्रणी वैश्विक शक्ति और अमेरिका का महत्वपूर्ण साझेदार” करार दिया. बुधवार को ब्लिंकन विदेश मंत्री एस जयशंकर (Dr S Jaishankar) के साथ गहन…
‘रेड लिस्ट’ में शामिल देशों की यात्रा करने पर भारत समेत नागरिकों पर लगेगा तीन साल का ट्रैवल बैन
सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने कहा है कि वह किंगडम के ‘रेड लिस्ट’ (Red List) वाले सूची में शामिल देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन साल का यात्रा प्रतिबंध (Three Year Travel Ban) लगाएगा. किंगडम की राज्य समाचार एजेंसी एसपीए ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ऐसा कोरोनावायरस (Coronavirus) और इसके नए वेरिएंट (Covid Variant) को फैलने से रोकने के प्रयासों के तहत लिया गया निर्णय है. एसपीए ने गृह मंत्रालय के एक अनाम अधिकारी के हवाले से कहा कि कुछ सऊदी नागरिकों ने ट्रैवल…
चुनावी बयान को लेकर पाकिस्तान में मचा बवाल
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान नियाजी के एक बयान से वहां की सियासत में बवाल मचा हुआ है. यह बयान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बारे में था. इस हिस्से में पाकिस्तान अपने संविधान के हिसाब से चुनाव प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी करता है. रविवार को इस क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था. यह मतदान विधानसभा की 53 सीटों के लिए हुआ था. इनमें आठ सीटों पर सदस्यों का चुनाव मनोनयन से होता है. आठ में से पांच महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. मतदान से पहले इमरान…
अब अमेरिका ने इराक में की अपना युद्ध मिशन खत्म करने की घोषणा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने सोमवार को कहा कि इराक में अमेरिकी युद्ध मिशन (US combat mission in Iraq) इस साल के अंत तक ख़त्म हो जाएगा. यह घोषणा अमेरिकी नीति में एक बड़े बदलाव के संकेत दे रही है. बाइडेन के पदभार ग्रहण करने से पहले ही मुख्य अमेरिकी फोकस इराकी बलों की सहायता करना रहा है, न कि उनकी ओर से लड़ने पर और राष्ट्रपति बाइडेन ने यह नहीं बताया कि क्या उन्होंने इराक में सैनिकों की संख्या कम करने की योजना बनाई है, जो अब…
नार्वे में देर रात तेज आवाज के साथ आकाश से गिरा उल्का पिंड, जानिए इसके बारें में पूरी जानकारी
नार्वे में राजधानी ओस्लो के नजदीक रविवार देर रात तेज आवाज के साथ आकाश से उल्का पिंड गिरा। इस उल्का पिंड की आवाज और तेज चमक से लोगों में उसे लेकर कौतूहल पैदा हो गया। कुछ लोग डरे भी, लेकिन उसे लेकर लोगों में चर्चा भी खूब रही। उल्का पिंड से किसी तरह का नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। नार्वे का सरकारी महकमा उल्का पिंड गिरने की घटना का विश्लेषण कर रहा है। जिस स्थान पर उल्का पिंड गिरा है वह ओस्लो से करीब 60 किलोमीटर की…
संबंधों में गतिरोध का चीन ने अमेरिका पर लगाया आरोप, दोनों देशों के बीच तियानजेन में उच्चस्तरीय वार्ता जारी
चीन के तियानजिन (Tianjin) में सोमवार से अमेरिका के साथ उच्चस्तरीय वार्ता शुरू हुई जिसके लिए बीजिंग ने अमेरिका पर द्विपक्षीय संबंध में गतिरोध का आरोप लगाया है। चीन के उप विदेश मंत्री शी फेंग (Xie Feng) ने अमेरिका की नीतियों को खतरनाक और मानसिकता को गलत बताते हुए इसमें बदलाव लाने को कहा है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार उपविदेश मंत्री शी ने अपने अमेरिकी समकक्ष वेंडी शरमन (Wendy Sherman) से बातचीत में कहा कि चीन अमेरिका के बीच संबंधों में अभी गतिरोध है क्योंकि कुछ अमेरिकियों द्वारा चीन…
गोल्ड जीतने वाली अपनी खिलाड़ी की ‘भद्दी तस्वीर’ को लेकर भड़का चीन, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को ‘बेशर्म’ बताया
जापान में आयोजित टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में चीन की वेटलिफ्टर खिलाड़ी होउ जिहुई (Hou Zhihui China) ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. लेकिन उनकी एक तस्वीर को लेकर चीन ने गुस्सा जाहिर किया है. ये वही तस्वीर है, जिसे ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जारी किया है. चीन ने इसे एक ‘भद्दी तस्वीर’ करार दिया है. साथ ही समाचार एजेंसी से कहा है कि वह खेल में राजनीति को न घसीटें. इस मामले में चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की ओर एक ट्वीट किया…
PoK में जनमत संग्रह कराने की बात कही इमरान खान ने, बिलावल भुट्टो बोले- कश्मीर पर हमेशा गलत बात बोलते हैं PM
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जनमत संग्रह कराने के प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रस्ताव को शनिवार को खारिज कर दिया। पीएम इमरान ने जनमत संग्रह के पीछे तर्क दिया था कि इससे यह तय किया जा सकता है कि निवासी पाकिस्तान के साथ रहना चाहते हैं या एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में। पीपीपी अध्यक्ष ने कराची में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम इमरान खान हमेशा कश्मीर के बारे में गलत बात बोलते रहते हैं। बिलावल…
भारत-पाक रिश्तों पर फिर बोला अमेरिका, कहा- द्विपक्षीय मुद्दों को हल करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत
अमेरिका ने एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर टिप्पणी की है। अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को अपने द्विपक्षीय मुद्दों को हल करने के लिए एक-दूसरे के साथ काम करने की जरूरत है। अमेरिका ने कहा कि यह देखते हुए कि उसने दोनों पड़ोसियों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए और अधिक स्थिर संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री डीन थॉम्पसन ने एक सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा कि भारत-पाकिस्तान के…
अफ्रीकी देश सिएरा लियान में अब नहीं मिलेगी मौत की सजा, सांसदों ने की वोटिंग
मृत्यु दंड को रोकने वाले देशों की लिस्ट में दक्षिणी अफ्रीका के देश सिएरा लियोन (Sierra Leone) का नाम जुड़ गया है। यहां के सांसदों ने शुक्रवार को मुत्यु दंड (death penalty) की प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए वोटिंग की। दरअसल सिएरा लियोन के 1991 के संविधान में डकैती, हत्या, राजद्रोह और विद्रोह के लिए मौत की सजा का प्रविधान किया गया था। शुक्रवार की वोटिंग के बाद अब मौत की सजा की बदले कम से कम 30 साल की कैद दी जाएगी। इससे यहां जिन 99 लोगों को…
अचानक तिब्बत के दौरे पर पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंंग, कई दिनों से चल रही थीं गुपचुप तैयारियां
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने तिब्बत का औचक दौरा किया है। उनका ये दौरा इंटरनेशनल केंपेन फॉर तिब्बत के तहत किया गया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी इससे संबंधित एक वीडियो क्लिप में शी चिनफिंग निंगत्री (लिंझी) शहर में भाषण देते दिखाई दे रहे हैं। इसमें वो ल्हासा के बरखोर इलाके में एक दुकान से बाहर निकलते हुए पोटाला पैलेस के सामने बने मॉन्यूमेंट ऑफ द पीसफुल लिब्रेशन (आईसीटी) पर टिप्पणी करते हुए देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि पोटाला पैलेस दलाई लामा का परंपरागत…
अफगान के दुभाषिए का सिर कलम कर तालिबान ने की निर्मम हत्या, अमेरिकी सैनिकों के लिए किया था काम
अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के लिए काम करने वाले दुभाषिए सोहेल पार्दिस (Sohail Pardis) का सिर कलम कर तालिबानियों ने मार डाला। विदेशी सैनिकों की वापसी के साथ ही देश के अधिकांश हिस्सों पर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है। ईद के लिए सोहेल पार्दिस अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपने घर से निकल कर करीबी प्रांत खोश्त (Khost province) जा रहे थे तभी रास्ते में तालिबानियों ने उनका रास्ता रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि तालिबानियों ने पहले उनकी कार को निशाना बनाया। इसके बाद सोहेल को खींचकर…
चीन में भीषण बारिश से तबाही, हेनान प्रांत में उफनती नदी को मोड़ने के लिए सेना ने बांध को उ़़डाया
चीन के हेनान प्रांत में मौसम का कहर टूटा है। एक हजार साल की सबसे भीषषण बारिश से भयावह बाढ़के हालात बन गए हैं। एक दर्जन से अधिक शहर जलमग्न हो गए। टनल में फंसी मेट्रो में पानी भर गया और स्टेशनों से लोग निकल नहीं पाए। यिचुआन में उफनती नदी के पानी को मो़़डने के लिए सेना को एक क्षतिग्रस्त बांध को उ़़डाना पड़ा है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 12 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित…
सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार मक्का मस्जिद में दिखाई दी महिला सुरक्षाकर्मी
महिलाओं के मामले में लगातार अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे सऊदी अरब ने ईद के दिन वो फैसला लिया जो आज से पहले किसी ने सोचा भी था। आपको बता दें सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार किसी महिला सुरक्षाकर्मी को पवित्र मक्का मस्जिद में ईद की नमाज के दौरान तैनात किया गया। इस वर्ष यहां पर हजारों लोग हज के लिए आए हैं। यहां आने पर एक महिला को सुरक्षाकर्मी की वर्दी में यहां पर तैनात देखना हर किसी के लिए सुखद अहसास रहा। ये वहां…
वैदेही डोंगरे को मिला मिस इंडिया-यूएसए 2021 का ताज
मिशिगन की 25 वर्षीय वैदेही डोंगरे को मिस इंडिया यूएसए 2021 का ताज पहनाया गया है, तो वहीं जॉर्जिया की अर्शी लालानी दूसरे स्थान पर रहीं। डोंगरे ने अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में मिशिगन विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। इन्होंने बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर के तौर पर कई जगह काम किया है। वैदेही ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक में ‘मिस टैलेंटेड’ पुरस्कार भी जीता है। वैदेही ने कहा ‘मैं अपने समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ना चाहती हूं और महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और साक्षरता पर ध्यान देना चाहती हूं।’ प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि…
