रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शनिवार को कहा कि रूस, चीन, पाकिस्तान और अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं कि अफगानिस्तान का नया तालिबान शासन अपने वादों को पूरा करे और विशेष रूप से एक वास्तविक प्रतिनिधि सरकार बनाने और चरमपंथ को फैलने से रोकने के लिए काम करे।सर्गेई लावरोव ने कहा कि चारों देश लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि रूस, चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों ने तालिबान और ”धर्मनिरपेक्ष प्राधिकार वर्ग” के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने के…
Category: विदेश
UNGA में भारत ने सुनाई खरी-खरी,कश्मीर पर फिर घिरे इमरान खान,
आतंकियों के कब्जे की आशंका से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) के हुक्मरान अभी भी शुतुरमुर्ग बने हुए हैं. साथ ही भारत खासकर जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) को लेकर प्रोपेगंडा फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं. इस कड़ी में उम्मीद के अनुरूप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने शनिवार तड़के संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में कश्मीर का राग अलापा शांति के लिए भारत को जिम्मेदार करार देते हुए कहा कि यह भारत की जिम्मेदारी है कि वह सार्थक रूप से जुड़े. इसके बाद राइट टू रिप्लाई अधिकार का इस्तेमाल…
फिर इमरान खान ने छेड़ा कश्मीर राग, भारत बोला- खाली करो PoK,
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की सालाना बैठक को संबोधित किया। उम्मीद के मुताबिक, इमरान खान ने अफगानिस्तान का मुद्दा छेड़ा और वहां की तालिबानी सरकार की वकालत की। इमरान खान ने कहा कि यदि तालिबान सरकार को मान्यता देकर मजबूत नहीं किया गया तो अफगानिस्तान आतंकियों का गढ़ बन जाएगा। यही नहीं, इमरान खान ने कश्मीर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कश्मीर और आतंकवाद पर एक-एक कर झूठ बोला। इमरान खान के मुताबिक, अफगानिस्तान के बाद यदि किसी…
बाइडेन ने व्हाइट हाउस में कहा कुछ ऐसा कि पीएम मोदी भी नहीं रोक सके अपनी हंसी!
अमेरिका के तीन दिनों के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल दफ्तर में राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुलाकात की. कोरोना, क्लाइमेट चेंज समेत कई गंभीर मुद्दों पर दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत हुई. हालांकि, बैठक के दौरान दोनों कई बार हंसते हुए भी दिखाई दिए. कभी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पीएम मोदी की किसी बात पर हंसी आ गई तो कभी पीएम मोदी बाइडेन की किसी बात पर खुद को हंसने से नहीं रोक सके.पीएम मोदी और जो बाइडेन…
जापान के सामने ओलंपिक की तारीफ करते हुए मोदी ने अफगानिस्तान का मुद्दा भी छेड़ दिया
अपनी तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा(USA VISIT) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने जापान और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कई खास विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा(Yoshihide Suga) से मुलाकात के बाद उनके साथ एक फोटो tweet किया। मोदी ने लिखा-जापान भारत के सबसे मूल्यवान पार्टनर(most valued partners) में से एक है। प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा के साथ एक बढ़िया मुलाकात रही। यह विभिन्न विषयों पर हमारे देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देंगे। यह एक मजबूत भारत-जापान मित्रता के लिए…
नेपाल सरकार ने दी ये खास सुविधा ,भारत यात्रा की यात्रा परेशानी मुक्त होगी,
नेपाल ने गुरुवार को पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने पर ध्यान देने के साथ कोविड-19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाए गए विदेशी पर्यटकों के लिए ऑन-अराइवल वीजा सेवा फिर से शुरू कर दी। नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने तुरंत प्रभावी होने के लिए एक यात्रा सलाह में कहा कि विदेशी पर्यटक दस्तावेजों के उत्पादन के बाद आगमन पर वीजा प्राप्त करने में सक्षम होंगे, यह दिखाते हुए कि वे अपने आगमन से कम से कम 14 दिन पहले कोरोनवायरस के खिलाफ पूरी तरह से टीका…
पाकिस्तान में 2025 तक लगभग 50 लाख चीनी नागरिक काम करेंगे
2025 तक पाकिस्तान में लगभग 50 लाख चीनी नागरिक काम करेंगे. एक वरिष्ठ पाकिस्तानी जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने मंगलवार को कहा कि इन चीनी नागरिकों की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए, चीन पाकिस्तान स्वास्थ्य गलियारे (सीपीएचसी) के तहत पाकिस्तानी चीनी चिकित्सा विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों जैव प्रौद्योगिकी फर्मों के बीच सहयोग बढ़ाया जा रहा है. कुलपति स्वास्थ्य सेवा अकादमी (एचएसए) के प्रोफेसर डॉ शहजाद अली खान ने मीडिया तो बताया कि, “पाकिस्तान, अफगानिस्तान मध्य एशियाई राज्यों में काम कर रहे लाखों चीनी नागरिकों की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने…
पीएम मोदी आज कमला हैरिस से कर सकते हैं मुलाकात, क्वाड समिट में लेंगे हिस्सा,तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार सुबह वाशिंगटन डीसी के जॉइंट बेस एंड्रयूज पहुंच गए हैं, जहां उनका इंतजार कर रहे लोगों से उन्होंने मुलाकात की. पीएम मोदी के वाशिंगटन डीसी पहुंचने से पहले ज्वॉइंट बेस एंड्रयूज के बाहर लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे. इस दौरान डॉ. अंजू प्रीत ने कहा, ‘हम उनके स्वागत के लिए पहुंचे हैं. हम बहुत उत्साहित हैं. पीएम मोदी का ये दौरा भारत-अमेरिका के संबंधों को मज़बूत बनाने में महत्वपूर्ण होगा.’ पीएम मोदी बुधवार को राजधानी दिल्ली से एयर फोर्स-1 बोईंग 777-337 ईआर…
बाइडेन ने दिया बयान :आतंकवाद के खिलाफ अपनी और अपने सहयोगियों की रक्षा करता रहेगा अमेरिका
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि,पीड़ा असाधारण संभावनाओं के इस समय में हमने बहुत कुछ खोया है… हमने लाखों लोगों को खोया है.प्रत्येक मृत्यु हृदयविदारक है. आज हम आतंकवाद के ख़तरे का सामना कर रहे हैं, हमने अफगानिस्तान में 20 साल से चल रहे संघर्ष को समाप्त कर दिया है.हम कूटनीति के दरवाजे खोल रहे हैं. हमारी सुरक्षा, समृद्धि, स्वतंत्रता आपस में जुड़ी हुई है.हमें पहले की तरह एक साथ काम करना चाहिए. आतंकवाद पर हम पहले से अधिक मजबूती…
,विश्व बैंक के फैसले से पाकिस्तान खफा,ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट को बंद किया विश्व बैंक
विश्व बैंक के ‘डूइंग बिजनेस रिपोर्ट’ को बंद करने के फैसले से पाकिस्तान अपने परम सहयोगी चीन के साथ-साथ परेशान है क्योंकि इस्लामाबाद हाल के महीनों में दावा कर रहा था कि वह 108 वीं की मौजूदा रैंकिंग में सुधार कर अपनी अगली रिपोर्ट में एक बड़ी छलांग लगाएगा. देश को भी उम्मीद थी कि अगली रिपोर्ट में यह रैंक में वृद्धि करेगा. लेकिन विश्व बैंक की टिप्पणी से पाकिस्तान के उम्मीदों पर पानी फिर गया है. पाकिस्तान के प्रमुख अंग्रेजी दैनिक द डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व बैंक…
चीन अफगानिस्तान को बिना शर्त सहायता देने के लिए आगे बढ़ा
चीनी राजदूत ने शरणार्थियों प्रत्यावर्तन के कार्यवाहक मंत्री, खलीलुरनमान हक्कानी से मुलाकात की कहा कि चीनी सहायता इस साल सर्दियों तक पहुंच जाएगी। मंत्रालय के बयान के अनुसार, चीन अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता में 1.5 करोड़ डॉलर कोविड वैक्सीन की दस लाख खुराक देगा। इससे पहले, यू काबुल में पाकिस्तानी राजदूत मंसूर अहमद खान से मिले। तालिबान द्वारा अपने अंतरिम मंत्रिमंडल की घोषणा के बाद अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री से मिलने वाले पहले विदेशी दूत हैं। पाकिस्तान ने रविवार को तोरखम क्रॉसिंग प्वाइंट के जरिए अपनी पहली…
तालिबान इमरान खान के बड़बोलेपन से खफा
पाकिस्तान का बड़बोलापन अब उसे मंहगा पड़ गया है। अफगानिस्तान में बनी तालिबान सरकार पर पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान की टिप्पणियों को लेकर तालिबान ने अपना रूख साफ कर दिया है। दरअसल कुछ दिनों पहले इमरान खान ने कहा था कि अफगानिस्तान में समावेशी सरकार बनानी चाहिए जिससे सरकार में सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व हो। हालांकि तालिबान को यह बात पसंद नहीं आई और उसने कहा है कि किसी देश को ऐसा कहने का हक नहीं है।उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में एक ‘समावेशी’ सरकार स्थापित करने के लिए कहने…
ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने गुमनाम दान स्वीकार करने के बाद दिया इस्तीफा
ऑस्ट्रेलिया के उद्योग, विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री क्रिश्चियन पोर्टर ने व्यक्तिगत कानूनी शुल्क के लिए एक गुमनाम दान स्वीकार करने के बाद रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने रविवार दोपहर को घोषणा की है कि पोर्टर ने तत्काल प्रभाव से मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया है। दान स्वीकार करने के पांच दिन बाद इस्तीफा दिया है, जब पोर्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने एक पत्रकार के खिलाफ एक मानहानि मामले में अपनी कानूनी फीस के हिस्से को कवर करने…
काबुल में महिला कर्मियों को तालिबान का घर पर रहने का आदेश
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के अंतरिम मेयर ने कहा है कि देश के नए तालिबान शासकों ने शहर की कई महिला कर्मचारियों को घर पर ही रहने का आदेश दिया है महिलाओं को वही काम करने की इजाजत है जो पुरुष नहीं कर सकते हैं. यह फैसला अधिकतर महिला कर्मचारियों को काम पर लौटने से रोकेगा यह इस बात का एक संकेत है कि तालिबान सार्वजनिक जीवन में महिलाओं पर पाबंदियां लगाने समेत इस्लाम की कठोर व्याख्या को लागू कर रहा है, जबकि उसने सहिष्णु समावेशी सरकार का वादा किया था.…
अफगानिस्तान में वीजा की हो रही काला बाजारी, दूतावास बंद
तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान में कब्जा कर लिया है. अब अफगानिस्तान में वीजा के लिए मारामारी चल रही है. ट्रैवल एजेंसियां वीजा के लिए लाखों रुपये कमा रही हैं. पूर्व अफगान सरकार के पतन के बाद काबुल में विदेशी दूतावासों के बंद होने पर अफगानिस्तान में वीजा मांगने वालों की संख्या बढ़ने के साथ, युद्धग्रस्त देश में वीजा के लिए कालाबाजारी का कारोबार आसमान छू रहा है. टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कई ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि इस समय केवल पाकिस्तान के वीजा कानूनी रूप से प्राप्त…
औरतों को कैसे मिलेगा हक?,तालिबान ने खत्म किया ‘महिला मंत्रालय’,
अफगानिस्तान में जब से तालिबान की सरकार बनी है, महिलाओं को लेकर जो फैसले हुए हैं उसने समाज के इस वर्ग में दहशत है. अभी अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए काम पर जाना मुश्किल है, स्कूली पढ़ाई करना चुनौती है और सरकार में शामिल करने से तो तालिबान पहले ही मना कर चुका है.महिला मंत्रालय खत्म, अब आगे क्या? अब एक कदम आगे बढ़कर तालिबान ने अफगानिस्तान में महिला मंत्रालय खत्म कर दिया है. इस मंत्रालय की जगह ‘मिनिस्ट्री ऑफ प्रमोशन वर्च्यू एंड प्रिवेंशन ऑफ वाइस’ को सक्रिय कर दिया…
सरकार में पड़ी फूट की अटकलों पर आया तालिबान के सह-संस्थापक का जवाब
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की स्थापना के कुछ ही दिनों के भीतर उसमें फूट की खबरों पर तालिबान के सह-संस्थापक और डिप्टी प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर का जवाब आया है। मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने बुधवार को अफगानिस्तान में तालिबान की नई कार्यवाहक सरकार में आंतरिक दरार का खंडन किया और इस बात से भी इनकार किया कि वह काबुल में राष्ट्रपति भवन में झड़प के दौरान घायल हुए थे। इससे पहले वरिष्ठ तालिबान सदस्यों ने ‘बीबीसी’ को बताया था कि बीते हफ्ते अंतरिम सरकार के दो विरोधी धड़ों…
चाइना में डेल्टा के केस बढ़ने पर फिर लगा लॉकडाउन… 4.5 मिलियन के शहर को किया गया बंद
चीन ने कोरोनवायरस (corona virus) के एक दर्जन मामलों का पता लगाने के बाद फ़ुज़ियान के दक्षिणपूर्वी प्रांत में 4.5 मिलियन लोगों के एक शहर में लॉकडाउन लगा दिया है. चीन ने एक बार फिर डेल्टा के प्रकोप को रोकने कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए केवल एक ही शहर को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहर के जिम, बार व जितने भी स्थानों पर भीड़ एकत्र होने का डर था सबको पूर्ण रुप से बंद करने के लिए कहा गया है.शहर…
अफगानिस्तान में बढ़ती जा रही बदहाली,भूख मिटाने घर का सामान बेच रहे लोग,
अफगानिस्तान में तालिबान शासन आने के बाद से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है. कई देशों के अफगानिस्तान सरकार पर प्रतिबंध लगाने के बाद आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. लोगों के कमाई के साधन खत्म हो चुके हैं. अब लोगों के लिए परिवार चलाना बच्चों का पेट पालन मुश्किल भरा साबित हो रहा है. लोग अपनी मेहनत की कमाई बेच बच्चों के खाने का इंतजाम करने को मजबूर हो गए हैं. भूख से बेहाल लोगों ने सड़क पर पलंग, गद्दे, तकिये ही नहीं फ्रिज, टीवी, वाशिंग…
अब सरकार उठा रही यह कदम, NRI को बच्चा गोद लेकर विदेश जाने में नहीं होगी परेशानी
सरकार एनआरआई को बच्चा गोद लेने और उसे विदेश ले जाने में होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। अब प्रस्तावित नए नियमों के तहत उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। हिंदू अडॉप्शन और मेंटेनेंस एक्ट के तहत ऐसी दिक्कतों को दूर करने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय एक नोटिफिकेशन लाने की तैयारी में है। अब तक देश से बाहर किसी बच्चे के अडॉप्शन में हिंदू अडॉप्शन और मेंटेनेंस एक्ट शामिल नहीं था। इसके तहत हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख बच्चा गोद ले…
