प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना है कि संसाधनों पर खास लोगों के कब्जा करने और देश में कानून का राज न होना पाकिस्तान के पिछड़ेपन के मुख्य कारण हैं। इमरान ने यह बात अमेरिका के मुस्लिम विद्वान शेख हमजा यूसुफ से आनलाइन इंटरव्यू में कही है। शेख कैलीफोर्निया के जेतुना कालेज के प्रमुख भी हैं। इमरान इससे पहले पाकिस्तान में हजारों आतंकियों के सक्रिय होने की बात भी स्वीकार कर चुके हैं।इमरान ने कहा, कुछ खास लोगों के संसाधनों पर कब्जा कर लेने से बहुसंख्यक जनता स्वास्थ्य, शिक्षा और न्याय…
Category: विदेश
दक्षिण अफ्रीका ने बोला आखिर क्यों हमें मिल रही है हमें कोरोना के नए वैरिएंट का जल्द पता लगाने की सजा मिल रही है
दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को कहा कि नए कोरोना के नए वैरिएंट का जल्द पता लगाने की अपनी उन्नत क्षमता के लिए उसे ‘दंडित’ किया जा रहा है। कई देशों ने नए ओमीक्रोन वैरिएंट के कारण यहां की यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद ही यह बयान सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग विभाग (DIRCO) ने एक बयान में विश्व के नेताओं से ओमीक्रोन वैरिएंट का पता लगाने के जवाब में बगैर सोचे समझे किसी नीति निर्णयों को लागू नहीं करने का आग्रह किया। उसने कहा कि नए…
चीन ने किया भूटान के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए समझौता
अपने पड़ोसी देशों के साथ आक्रामक नीति जारी रखते हुए चीन ने भूटान के साथ लंबे समय से चले आ रहे सीमा को विवाद सुलझाने के लिए एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। आक्रामक रवैया अपना कर अपने पड़ोसी देशों पर अपनी बात मानने के लिए दबाव बनाना चीन की फितरत है। वह इसके लिए ‘सलामी स्लाइसिंग तकनीक’ का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करता है। यह तकनीक डरा-धमका कर और धौंस दिखाकर विरोधी से अपनी बात मनवाने को लेकर है।यह पहली बार नहीं है कि चीन और भूटान ने…
WHO ने कोरोना का नया स्ट्रेन का नाम ओमीक्रॉन दिया और बताया ‘वैरिएंट आफ कंसर्न’ है ,
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO) ने शुक्रवार को घातक कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन B.1.1.529 को ‘वैरिएंट आफ कंसर्न’ करार दिया और इसे ओमीक्रॉन (Omicron) नाम दिया है। इस श्रेणी (Variant of concern) के वायरस को अत्यधिक संक्रामक माना जाता है। डेल्टा वैरिएंट को भी इसी श्रेणी में रखा गया था। इस वैरिएंट के सामने आने से पहले ही ब्रिटेन, जर्मनी और रूस समेत यूरोप और अन्य क्षेत्रों के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे थे। रूस में तो इस महामारी के चलते रिकार्ड संख्या…
नए कोविड स्ट्रेन से बढ़ती चिंताओं के बीच विश्व व्यापार निकाय का प्रमुख सम्मेलन स्थगित
अगले हफ्ते विश्व व्यापार संगठन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, चार साल में वैश्विक व्यापार निकाय की सबसे बड़ी सभा, नए ओमीक्रॉन (Omicron) कोविड -19 संस्करण के कारण शुक्रवार को अंतिम समय में स्थगित कर दी गई। विश्व व्यापार संगठन को इस बार की इस बैठक से उम्मीद थी कि जिनेवा में चार दिवसीय सभा अपंग संगठन में नई जान फूंक देगी, जो वर्षों से मत्स्य सब्सिडी जैसे मुद्दों को हल करने की कोशिश में प्रगति करने की कोशिश कर रहा है।नए महानिदेशक न्गोजी ओकोंजो-इवेला भी उम्मीद कर रहे थे कि बाधाओं के…
12 चीनी कंपनियों को किया अमेरिका ने ब्लैक लिस्ट, पाकिस्तान के परमाणु मिसाइल कार्यक्रम को भी झटका
अमेरिका ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर 27 विदेशी कंपनियों को काली सूची में डाल दिया। जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें 12 चीनी कंपनियां भी हैं। अमेरिका ने बुधवार को 27 कंपनियों को काली सूची में डाल दिया है। इनमें चीनी कंपनियों के अलावा पाकिस्तान, रूस, जापान और सिंगापुर की कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिका ने इस कदम के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया है।अमेरिकी वाणिज्य मंत्री गिना एम रैमोंडो ने कहा कि वैश्विक व्यापार राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में जोखिम उठाने के लिए नहीं बल्कि…
WHO ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर बुलाई आपात बैठक, अफ्रीकी देशों पर ब्रिटेन व इजरायल ने लगाया यात्रा प्रतिबंध
दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से मिल रहे संक्रमण के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO) ने शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। इससे पहले डेली मेल में प्रकाशित खबरों के अनुसार ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर चेताया है जिसके बोत्सवाना में 32 म्यूटेशन पाए गए हैं। इसके अधिकांश म्यूटेशन अत्यधिक संक्रामक बताए गए हैं और वैक्सीन का असर भी इनपर कम है।एहतियातन ब्रिटेन ने छह अफ्रीकी देशों के लिए उड़ानों पर रोक लगा दी है अब…
अमेरिका का लोकतांत्रिक देशों के सम्मेलन में ताइवान को बुलावे की खबर पर भड़का चीन
दिसंबर में होने वाली लोकतांत्रिक देशों की वर्चुअल समिट के लिए अमेरिका ने ताइवान को भी आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति जो बाइडन के आह्वान पर हो रही इस समिट में दुनिया के 110 लोकतांत्रिक देश हिस्सा लेंगे। अमेरिका द्वारा ताइवान को आमंत्रित किए जाने से चीन भड़क उठा है। चीन ने इस आयोजन को अमेरिका का प्रभाव बढ़ाने का तरीका बताया है।राष्ट्रपति बाइडन की पहल पर दुनिया में लोकतांत्रिक देशों का इस तरह का सम्मेलन पहली बार होने जा रहा है। इसे वैश्विक नेतृत्व करने की अमेरिका की योजना का…
देखते ही देखते चली गई स्वीडन की पहली महिला पीएम की कुर्सी
स्वीडन (Sweden) की पहली महिला प्रधानमंत्री मेगडालेना एंडरसन (Magdalena Andersson) को पद संभालने के कुछ ही घंटे बाद इस्तीफा देना पड़ा। दरअसल, संसद में बजट प्रस्ताव पर एंडरसन की सरकार को हार का सामना करना पड़ा और दो दलों की उनकी अल्पसंख्यक सरकार से एक दल अलग हो गयाप्रेस कांफ्रेंस में एंडरसन ने कहा कि प्रधानमंत्री बनना उनके लिए सम्मान की बात है। परंतु, वह ऐसी सरकार का नेतृत्व भी नहीं करना चाहती हैं जहां उसकी वैधता को लेकर सवाल उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को…
कोरोना के कारण यूरोप में मई तक और सात लाख लोगों की मौत की आशंका पर क्या बोला व्हाइट हाउस
अमेरिका में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि महामारी पर काबू पाने के लिए राष्ट्रव्यापी लाकडाउन लागू नहीं किया जाएगा। व्हाइट हाउस के कोविड-19 रेस्पांस टीम के समन्वयक जेफ जिएंट्स ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘महामारी को रोकने के लिए हमारे पास टीकाकरण, बूस्टर डोज, बच्चों के लिए वैक्सीन व इलाज जैसे कई उपाय हैं। हम अपनी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाए बिना भी संक्रमण के प्रसार को रोक सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी नियामक ने सभी वयस्कों को बूस्टर डोज लगाने की…
प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने पर गूगल, ट्विटर, फेसबुक के खिलाफ रूस में आठ शिकायतें का आरोप
रूस में गूगल, ट्विटर और मेटा (फेसबुक) को आठ और कानूनी शिकायतों का सामना करना पड़ेगा। आरोप है कि तीनों इंटरनेट मीडिया कंपनियां अपने प्लेटफार्म से प्रतिबंधित सामग्री हटाने में नाकामयाब रहीं। मास्को की एक अदालत ने कहा, गूगल के खिलाफ लिंक नहीं हटाने के दो मामले और एक प्रतिबंधित सामग्री हटाने का मामला है। गूगल को पिछले साल भी ऐसे ही एक मामले में 52 हजार डालर का जुर्माना चुकाना पड़ा था। अन्य मामले ट्विटर और फेसबुक के खिलाफ दर्ज हैं।इससे पहले अगस्त में भी मास्को की एक अदालत…
कोरोना संक्रमण को लेकर अमेरिका ने जारी किया अलर्ट, जर्मनी-डेनमार्क की यात्रा पर लगाई रोक,
CDC की ओर से दो यूरोपीय देशों की यात्रा को लेकर ‘Level Four: Very High’ की सलाह दी गई है। फिलहाल CDC ने दुनिया भर में 75 जगहों को लेकर यात्रा प्रतिबंध जारी किया है जिसमें अधिकतर यूरोपीय देश ही हैं। इनमें आस्ट्रिया, ब्रिटेन, बेल्जियम, यूनान, नार्वे, स्विटजरलैंड, रोमानिया, आयरलैंड और चेक रिपब्लिक शामिल हैं जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने अपनी कंजर्वेटिव पार्टी के नेताओं से कहा है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए उपाय अपर्याप्त हैं और सख्त उपाय करने की जरूरत है।…
कोरोना संक्रमित हुए फ्रांस के प्रधान मंत्री जीन कैसटेक्स, अभी भी मडरा रहा है कोरोना का खतरा
फ्रांस में कोरोना वायरस का प्रकोप काफी बढ़ गया है। देश के प्रधानमंत्री जीन कैसटेक्स (French PM Jean Castex ) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और वे बंद कमरे से ही अपना काम जारी रखेंगे।इससे पहले प्रधानमंत्री की बेटी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। दरअसल प्रधानमंत्री बेल्जियम के दौरे से वापस आए हैं। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के कारण हालात चिंताजनक हैं। एहतियातन बेल्जियम के प्रधानमंत्री भी आइसोलेशन में चले गए हैं। 24 घंटों के…
आटा को लेकर पाकिस्तान में हुई खाद्य समस्या, सरकार को ठहराया जिम्मेदार
पाकिस्तान की आर्थिक सेहत को दुरुस्त करने के इमरान खान के तमाम उपाय धराशाई हो चुके हैं। मौजूदा वक्त में खाद्य पदार्थों की आसमान छू रही कीमतों के खिलाफ देश भर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तान एक नए संकट में घिर गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गेहूं के आटे की किल्लत पैदा हो गई है। खाद्य विभाग ने बताया है कि प्रांत के अधिकांश जिलों में भंडार खत्म हो गया है और नई फसल आने में अभी चार से…
नेपाल सरकार ने बाबा रामदेव के चैनल को बिना मंजूरी संचालन करने से रोका
योग गुरु बाबा रामदेव के दो टीवी चैनल अगर नेपाल में बिना मंजूरी हासिल किए या आवश्यक प्रक्रिया का पालन किए संचालित हुए तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह चेतावनी दी।नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल-माओवादी सेंटर के चेयरमैन पुष्प कमल दहल (प्रचंड) ने शुक्रवार को रामदेव और उनके करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की उपस्थिति में संयुक्त रूप से आस्था नेपाल और पतंजलि नेपाल चैनलों को लांच किया था।हालांकि नेपाल के सूचना एवं प्रसारण विभाग के महानिदेशक गोगन…
ब्रिटेन बोला – तालिबान के सहयोग के बिना ना तो कुछ संभव है न तो मुमकिन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने कहा है कि उनके पास अफगानिस्तान के लोगों की मदद करने के लिए वहां की तालिबान सरकार के साथ काम करना ही होगा। इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ब्रिटेन की पार्लियामेंट में लेबर पार्टी की साराह चैंपियन द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने ये जवाब दिया है। उन्होंने पूछा था कि अफगानिस्तान के हालात किसी नरक जैसे बन गए हैं। ऐसे में ब्रिटेन की सरकार अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए कैसे और क्या कर रही है।…
कोरोना पाबंदियों के खिलाफ आस्टि्रया में बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे लोग, दफ्तरों में की जमकर तोड़फोड़
आस्टि्रया, रूस, नीदरलैंड और चेक गणराज्य समेत यूरोप के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कई देशों में दोबारा पाबंदियां लगाई जाने लगी हैं। पाबंदियों का विरोध भी शुरू हो गया है। नीदरलैंड्स और आस्टि्रया में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और दफ्तर में तोड़फोड़ व आगजनी की। इसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नीदरलैंड्स के रोटरडम शहर में पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या…
यौन हिंसा को लेकर सख्त नहीं है ब्रिटिश विश्वविद्यालय ,चल रही है ढीली व्यवस्था
ब्रिटिश विश्विद्यालयों में यौन हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन उनसे निपटने का कोई ठोस ढांचा नहीं है. कैंपसों में हिंसा के खिलाफ आई शिकायतों पर दबे छुपे कार्रवाई करना, उच्च शिक्षण संस्थानों के रवैये की पोल खोलता है.ब्रिटेन के सौ विश्वविद्यालयों में हाल ही में हुए दो ऑनलाइन सर्वे में पुरुष छात्रों ने पिछले दो साल के दौरान बलात्कार, उत्पीड़न या किसी अन्य यौन अपराध में लिप्त होने की बात स्वीकार की. पांच सौ चौवन छात्रों पर किए गए सर्वे में 63 ने महिलाओं के प्रति दकियानूसी सोच…
वैश्विक बाजारों में अफगानिस्तान से जा रही हेरोइन, मिल रहा है नार्को-आतंकवाद को बढ़ावा
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद अब एक नया खतरा सामने आया है औक वह है अफगानिस्तान से इंटरनेशनल बाजारों में जाने वाली हेरोइन। वैश्विक बाजारों में इसकी बाढ़-सी आ गयी है। इससे नार्को-आतंकवाद को भी काफी बढ़ावा मिल रहा है। अफगानिस्तान से जाने वाली हेरोइन ने शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है।अफगानिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा अफीम उत्पादक है। यहां अवैध उत्पादन को रोकने के लिए अमेरिका ने दो दशकों में 9 बिलियन अमरीकी डॉलर खर्च करने के प्रयास के बावजूद भी अफगानिस्तान में…
विश्व बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा , दुनियाभर से भारतीयों ने अपने घर भेजे 6.5 लाख करोड़ रुपये
विदेश गए नागरिकों द्वारा धन अपने घर भेजे जाने के मामले में भारत दुनियाभर में पहले स्थान पर है। विश्व बैंक (World Bank) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि इस वर्ष दुनियाभर में बसे भारतीयों ने 87 अरब डालर यानी 6,52,500 करोड़ रुपये भारत भेजे। इसमें से 20 प्रतिशत से अधिक राशि अमेरिका से भेजी गई है।विदेश गए नागरिकों से अपने घर धन भेजे जाने के मामले में भारत के बाद चीन (China), मैक्सिको (Mexico) , फिलीपींस (Phillipines) और मिस्र (Egypt) का स्थान है। हालांकि माना जा रहा है…
