25 कर्मियों की तुर्की के कोयला खदान में धमाका होने से मौत, दर्जनों लोग फंसे

तुर्की में कोयला खदान में विस्फोट से 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दर्जनों लोग अब भी फंसे हुए हैं। घटना मुल्क के बार्टिन प्रांत की है। राहत कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि जिस समय धमाका हुआ, तब 100 से ज्यादा लोग खदान में काम कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि धमाका खदान में ज्वलनशील गैस के चलते हुआ है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है।शुक्रवार को उत्तरी बार्टिन प्रांत के अमासरा में खदान में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 25…

इराक के नए राष्ट्रपति अब्दुल लतीफ राशिद चुने गए , खत्म हुआ सालभर तक चला गतिरोध

इराक में सांसदों ने कुर्द राजनेता अब्दुल लतीफ राशिद को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। इससे सालभर से चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है। वह बरहम सालेह की जगह लेंगे। गुरुवार को दो राउंड की वोटिंग के बाद राशिद के पक्ष में 160 वोट पड़े, जबकि सालेह को 99 वोट मिले।78 वर्षीय राशिद एक ब्रिटिश-शिक्षित इंजीनियर हैं और 2003 से 2010 तक इराकी जल संसाधन मंत्री थे। उनके पास सरकार बनाने के लिए सबसे बड़े संसदीय ब्लॉक से एक नामांकित व्यक्ति को आमंत्रित करने के लिए 15 दिन…

होश आने पर लोगों ने किया सवाल क्या देखा?, 90 मिनट के लिए हुई थी मौत,

साइंस बहुत आगे निकल गई है फिर मौत की सच्चाई जानने में दुनिया भर के वैज्ञानिक कहां खड़े हैं यह किसी से छिपा नहीं है। मौत क्यों होती है और उसके बाद क्या होता है यह अभी भी रहस्य ही बना हुआ है। इसी बीच मौत के बारे में एक शख्स ने हैरान करने वाला दावा किया है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के रहने वाले शख्स ने दावा किया है कि 90 मिनट के लिए उसकी दिल की धड़कने रुक गईं थीं फिर भी वो जिंदा हो गया और आज भी…

तकनीकी खराबी के कारण इमरान खान के हेलिकॉप्टर को फिर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के बाद रावलपिंडी में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने ट्विटर पर शनिवार को बयान जारी करके इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि इमरान खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में डेरा इस्माइल खान कस्बे से बानीगाला जा रहे थे, उसी दौरान हेलिकॉप्टर को तकनीकी खामी के कारण रावलपिंडी के अदियाला गांव में उतारना पड़ा।बयान में कहा गया है कि बाद में इमरान खान सड़क मार्ग से इस्लामाबाद के पास स्थित अपने आवास के लिए रवाना…

इमरान खान के नये खुलासे से हड़कंप, बोले 4 लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं…

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि शहबाज शरीफ की सरकार से जुड़े चार लोग ईशनिंदा के आरोप में उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। इमरान ने चेतावनी दी कि अगर उनके साथ कुछ भी अनहोनी हुई तो इन साजिशकर्ताओं के नामों का वो देशवासियों के सामने खुलासा करेंगे। इमरान ने रैली के दौरान सत्ताधारी पार्टी पीएमएल-एन के नेताओं पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया।पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवाली में एक रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान…

भारतीय मूल के छात्र का US में मर्डर, हत्या की वजह भी चौंकाने वाली

अमेरिका के इंडियाना में भारतीय मूल के एक छात्र की हत्या के मामले में उसी का रूममेट गिरफ्तार हुआ है। आरोपी और मर्डर का शिकार छात्र दोनों पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने ही घटना की जानकारी पुलिस को फोन करके दी थी। उसे लगा था कि वह बच जाएगा लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों को नाकाम कर घटना का खुलासा कर दिया। हत्या की वजह तो और भी चौंकाने वाली है।इंडियाना के वेस्ट लाफायेट में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में 20 वर्षीय डेटा साइंस के छात्र…

फ्लोरिडा से रवाना हुआ स्पेसएक्सम , अमेरिकी अंतरिक्षयान में रूस की यात्री

एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों और एक रूसी कॉस्मोनॉट वाला स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा से लॉन्च कर दिया है। इस मिशन में एक जापानी, दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ही एक रूसी कॉस्मोनॉट भी है। यूक्रेन युद्ध के चलते इन दिनों अमेरिका और रूस के बीच तनाव चरम पर है बावजूद इसके रूस की अना किकीना को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में भेजा गया है। इस मिशन में वही केवल महिला अंतरिक्षयात्री हैं।किकीन रूस की पांचवीं ऐसी महिला हैं जो कि अंतरिक्ष में जा रही हैं। सोवियत…

एलन मस्क पुराने ऑफर पर ट्विटर खरीदने को तैयार ? 54.20 डॉलर शेयर के भाव पर हो सकती है डील

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने एक बार फिर से ट्विटर खरीदने का इच्छा व्यक्त की है। मस्क ने अपने पुराने ऑफर को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इस मामले से परिचित सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जैसे ही एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने के प्रस्ताव से जुड़ी खबर सामने आई वैसे ही इस सोशल मीडिया फर्म के शेयरों में भी उछाल देखने को मिली। एलन मस्क और ट्विटर में कई महीनों से कानूनी लड़ाई जारी है। ऐसे में मस्क द्वारा टि्वटर के अधिग्रहण के…

रूसी सेना के ऊपर मंडरा रहा मौत का संकट क्या करेंगे पुतिन?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा किए जाने के बाद से यूक्रेनी सेना आक्रामक रुख अपना रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेनी बलों ने देश के दक्षिण में अपनी सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को यूक्रेनी सेना ने रूसी डिफेंस लाइन को भेदते हुए नीप्रो नदी के किनारे तेजी से बढ़त हासिल की है। यूक्रेनी सेना की इस बढ़त से हजारों रूसी जवानों पर भूख से और हथियारों की कमी से मरने का संकट मंडरा रहा है। दरअसल यूक्रेनी सेना ने…

ड्रैगन ने दिखाया अफगानिस्तान को असली रंग, अब तालिबान हुआ आगबबूला

दो दशकों तक मुकाबला करने के बाद अमेरिकी सेनाएं पिछले साल अफगानिस्तान से वापस लौट गई थीं। इसके बाद चीन ने अपने प्रभाव का विस्तार करने के लिए अफगानिस्तान को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए कई वादे किए। लेकिन अमेरिकी सेना को लौटे हुए एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, पर वादे पूरे नहीं हुए और न ही होते हुए दिख रहे हैं। इसके चलते अफगानिस्तान की इकॉनमी भी पूरी तरह से धाराशायी हो गई है। तकरीबन दो करोड़ लोगों पर भुखमरी की चपेट में आने का…

महात्मा गांधी संयुक्त राष्ट्र की सभा में ‘प्रकट’ हुए , 6:50 मिनट तक दिया भाषण

संयुक्त राष्ट्र में शुक्रवार को महात्मा गांधी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कुल 6:50 मिनट तक शिक्षा पर अपना संदेश साझा किया। दरअसल, पहली बार आदमकद होलोग्राम के जरिये उन्हें एक पैनल चर्चा में शामिल किया गया था। भारत के स्थायी मिशन और यूनेस्को महात्मा गांधी शांति और सतत विकास शिक्षा संस्थान (एमजीआईईपी) द्वारा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर चर्चा का आयोजन किया गया।संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अहिंसा दिवस मनाए जाने के दौरान महात्मा गांधी के शिक्षा पर पुराने मौखिक विचारों को साझा किया गया। होलोग्राम के जरिये…

AUKUS परमाणु पनडुब्बियों की योजना के खिलाफ भारत ने चीन का प्रस्ताव लिया वापस

चीन ने ऑस्ट्रेलिया को परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां मुहैया कराने को लेकर ऑकस ग्रुप के खिलाफ IAEA में अपने मसौदा प्रस्ताव को वापस ले लिया है। दरअसल, इस मामले पर भारत की ओर से जताए गए ऐतराज के बाद बीजिंग को यह कदम उठाना पड़ा और वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ।चीन ने 26 सितंबर से 30 सितंबर तक वियना में हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के आम सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कराने की कोशिश की। ऑकस (ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका) सुरक्षा साझेदारी की पिछले साल…

चीन दुनिया भर में खोल रहा अवैध पुलिस स्टेशन , ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश भी दे रहे ड्रैगन का साथ!

चीनी सरकार ने दुनिया भर में कई अवैध पुलिस स्टेशन खोले हैं। ये खबरें ऐसे समय में सामने आई हैं जब पश्चिमी देश अमेरिका के साथ मिलकर चीन पर शिकंजा कसने का प्रयास कर रहे हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन ने कनाडा और आयरलैंड में भी अवैध पुलिस स्टेशन खोले हैं। विदेशी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन द्वारा पुलिस स्टेशन खोलने से मानवाधिकार प्रचारकों में चिंता पैदा हो गई है। इंवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म रिपोर्टिका ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो…

F-16 पैकेज पर जयशंकर के सामने अमेरिका ने दी सफाई ‘पाकिस्तान से आतंकवाद का खतरा है’

पाकिस्तान को F-16 से जुड़े पैकेज को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर से सफाई दी है। दरअसल हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान के बेड़े के रखरखाव के लिए 45 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी थी। अब अपने फैसले का बचाव करते हुए अमेरिका ने कहा कि ‘‘स्पष्ट’’ आतंकवादी खतरों से निपटने की इस्लामाबाद की क्षमता बढ़ाने के लिए विमानों का ‘रखरखाव’ सुनिश्चित करने के वास्ते सैन्य उपकरण उपलब्ध कराना ‘‘हमारा दायित्व’’ है।इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन…

सिख छात्र को अमेरिकी यूनिवर्सिटी में कृपाण पहनने पर पहनाई हथकड़ी, पुलिस अधिकारी पर एक्शन की मांग

अमेरिका में एक सिख छात्र को कृपाण पहनने के लिए हिरासत में लिया गया। अमेरिकी पुलिस द्वारा बदसलूकी का यह मामला नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी का है। सिख छात्र को कथित तौर पर पांच सिख काकरों के अभिन्न अंगों में से एक कृपाण पहनने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस से हिरासत में लिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखा जा सकता है कि अमेरिकी पुलिस अधिकारी सिख युवक से कृपाण लेने की कोशिश कर रह रहा है। घटना का वीडियो शुरू में छात्र द्वारा…

पाकिस्तानी मंत्री मरियम औरंगजेब की फजीहत अब लंदन में ही हो रही है, ‘चोरनी-चोरनी’ के लगाए नारे

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को लंदन में एक कॉफी शॉप में वहां रहने वाले पाकिस्तानियों ने घेर लिया। एक वायरल वीडियो में पाकिस्तान में वे बाढ़ की तबाही के बीच विदेश यात्रा करने के लिए मंत्री की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने मरियम का पीछा करते हुए सड़कों पर ‘चोरनी, चोरनी’ के नारे भी लगाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, इस दौरान मरियम ने संयम दिखाया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने खुद को मोबाइल फोन में व्यस्त रखा।मरियम औरंगजेब…

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य भारत को बनाया जाए , अमेरिका के बाद रूस का भी समर्थन

संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस ने फिर एक बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के लिए भारत का समर्थन किया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, “हम अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के देशों के प्रतिनिधित्व के माध्यम से सुरक्षा परिषद को और अधिक लोकतांत्रिक बनाने की संभावना देखते हैं। विशेष रूप से भारत और ब्राजील को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में जगह मिलनी चाहिए।”इससे पहले 31 अन्य देशों के साथ भारत ने सुधारों पर एक संयुक्त बयान में कहा था कि…

रूस के कब्जे में ये चारों क्षेत्र, लुहांस्क, जापोरिजिया, दोनेत्स्क और खेरसॉन में जनमत संग्रह,

रूस ने कुछ चुनिंदा समूह के लोगों को सेना में काम करने को कहा है। ये लोग रूसी सेना के आरक्षित सैन्यबलों के लोग हैं जो पहले भी रूसी सेना के लिए काम कर चुके हैं।रूस के कब्जे में आए यूक्रेन के चार क्षेत्रों में शुक्रवार को जनमत संग्रह शुरू हो गया। लुहांस्क, जापोरिजिया, दोनेत्स्क और खेरसॉन क्षेत्र में मतदान हो रहा है। इन क्षेत्रों पर रूस का कब्जा है। जनमत संग्रह से यह निर्धारित होगा कि ये क्षेत्र रूस का अभिन्न हिस्सा बनेंगे अथवा नहीं। रूस से जुड़े अधिकारियों…

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अमेरिकी पत्रकार को लौटाया, ‘पहले हिजाब पहनो फिर लेना इंटरव्यू’,

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने हिजाब न पहनने पर अमेरिकी महिला पत्रकार को इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब इस मिडिल ईस्ट देश में हिजाब का मुद्दा गरमाया हुआ है। दरअसल, हिजाब नियमों को तोड़ने को लेकर पुलिस हिरासत में हुई एक महिला की मौत के बाद लोग भड़क गए हैं और सड़कों पर उतर आए हैं। सीएनएन की चीफ इंटरनेशनल एंकर क्रिस्टियन एमनपोर के साथ ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का इंटरव्यू होना था। लेकिन, पत्रकार के हिजाब पहनने से इनकार…

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया बीच पर फंसी 230 व्हेलें, पढ़िए पूरी खबर

ऑस्ट्रेलिया में तस्मानिया के बीच पर ठीक दो साल बाद व्हेलों का बड़ा झुंड फिर फंस गया है. झुंड में करीब 230 व्हेलें हैं जो जिंदगी और मौत के बीच फंसी हैं