US ने कॉन्ट्रैक्टर की मौत के बदले एयरस्ट्राइक में मारे 11 ईरानी सैनिक, जानिए

सीरिया में 23 मार्च को ईरान और अमेरिका के बीच एयरस्ट्राइक के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान सामने आया है। बाइडेन के कहा- हम पीछे नहीं हटने वाले हैं। हम अपने नागरिकों की रक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई करेंगे। दरअसल, गुरुवार को सीरिया में ईरान समर्थित ग्रुप ने अमेरिकी बेस पर हमला किया था। इसमें एक अमेरिकी कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई वहीं 6 सैनिक घायल हुए। अमेरिका के मुताबिक इस हमले में ईरानी ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया था।हमले के जवाब में अमेरिका ने भी अपने F-15 फाइटर…

7 साल से मलेशिया में था जाकिर नाइक अब ओमान पहुंचा, उसे लाने कोशिश जारी

2016 में भारत से भागा कथित इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक शुक्रवार को स्पीच देने के लिए ओमान पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट्स में कई दिन से दावा किया जा रहा है कि ओमान सरकार जाकिर को गिरफ्तार करके भारत के हवाले कर सकती है।इस मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पहली बार रिएक्शन दिया। फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा- जाकिर के खिलाफ भारत में कई केस दर्ज हैं। कानून की नजरों में वो भारत का भगोड़ा है। हम ओमान सरकार के संपर्क में हैं।नाइक के खिलाफ नेशनल…

अब सुप्रीम कोर्ट भी नहीं हटा सकेगा इजराइली PM को, जानिए

इजराइल में गुरुवार को सरकार ने एक नया बिल पास किया। इसके तहत अब सुप्रीम कोर्ट भी प्रधानमंत्री को पद से नहीं हटा सकेगा। प्रधानमंत्री के फिजिकली या मेंटली अनफिट होने पर सिर्फ सरकार ही उन्हें अयोग्य घोषित करके अस्थायी तौर पर हटा सकती है। इसके लिए भी तीन-चौथाई सांसदों का समर्थन जरूरी होगा।इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री संसद को जानकारी देकर खुद इस्तीफा दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें दो-तिहाई सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। इजराइल की संसद में लंबी बहस के बाद ये बिल 61-47 वोटों के…

लंदन में खालिस्तानियों के खिलाफ विरोध:सैकड़ों भारतीय तिरंगा लेकर इंडियन हाई कमीशन पहुंचे

लंदन में रविवार को इंडियन हाई कमीशन पर खालिस्तानियों के हमले के बाद तस्वीर का दूसरा पहलू दिखा। मंगलवार को सैकड़ों भारतीय नागरिक (सिख भी शामिल) इंडियन हाई कमीशन के बाहर जुटे और भारत के साथ एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान भारत माता की जय और जय हिंद के नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन कर रहे लोग भारतीय फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘जय हो’ पर झूमते दिखे। वहीं, माहौल तब खुशनुमा नजर आया, जब एक ब्रिटिश पुलिस अफसर एक भारतीय लड़की के साथ डांस करता दिखा। अफसर…

पाकिस्तान-अफगानिस्तान-भारत में भूकंप, तीव्रता 6.6:पाकिस्तान में 9 की जान गई, 302 लोग घायल; एपिसेंटर रहे अफगानिस्तान में 2 की मौत

अफगानिस्तान में मंगलवार रात भूकंप आया। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 रही। एपिसेंटर जुर्म शहर था। इसके झटके पाकिस्तान और भारत में भी महसूस किए गए। पाकिस्तानी मीडिया ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, 9 लोगों की मौत हुई है। 302 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, पाकिस्तान मिट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (PMD) ने भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई। भूकंप के झटके इस्लामाबाद, लाहौर, क्वेटा, रावलपिंडी, पेशावर समेत कई शहरों में महसूस किए गए। PMD के मुताबिक, रात 9:47 बजे (पाकिस्तान समय…

पाकिस्तान : इमरान खान का दावा- उन्हें मारने की रची जा रही है साजिश

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है हो सकता है सुनवाई के दौरान उनकी मौत हो जाएगी। इमरान खान ने अपील की है कि उन्हें कोर्ट की सुनवाई में वर्चुअली जुड़ने की इजाजत दी जाए। इमरान खान ने इस मांग को लेकर पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल को चिट्ठी भी लिखी है। इमरान ने कहा कि शनिवार को जब वह तोशाखाना मामले की सुनवाई के लिए इस्लामाबाद में कोर्ट पहुंचे थे…

ढाई करोड़ में बिक रहा है पिद्दी सा घर! न तो आती है बिजली न ही पानी, रास्ता भी है बंजर

ब्रिटेन की ये प्रॉपर्टी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि आमतौर पर ऐसे घर के लिए शायद ही कोई इतने पैसे खर्च करना चाहेगा. इंसान सबसे पहले कनेक्टिविटी और मूलभूत सुविधाओं के बारे में सोचता है, जो इस घर के साथ बिल्कुल नहीं आती हैं. ये वीरान-बंजर जगह पर है और इसके आसपास कुछ भी नहीं है. हालांकि इसकी कीमत सुनकर आपका दिमाग खराब हो जाएगा. उत्तरी इंग्लैंड में बना ये मकान ‘यॉर्कशायर कॉटेज’ नाम से जाना जाता है. हैरत की बात ये है कि इस तक पहुंचने के लिए…

अमृतपाल सिंह समर्थकों ने ब्रिटेन में भारतीय हाईकमीशन से तिरंगा उतारा, तोड़फोड़ की

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में लंदन में भारतीय हाई कमीशन में तोड़फोड़ की गई। रविवार शाम को सैंकड़ों की संख्या में खालिस्तान समर्थक हाई कमीशन के बाहर जमा हुए। बिल्डिंग में घुसे और तिरंगा उतार दिया। खालिस्तान समर्थकों के हाथ में खालिस्तानी झंडा और अमृतपाल सिंह के पोस्टर थे। पोस्टर्स पर लिखा, ‘फ्री अमृतपाल सिंह’ (अमृतपाल सिंह को आजाद करो), ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ (हमें न्याय चाहिए) और ‘वी स्टैंड विथ अमृतपाल सिंह’ (हम अमृतपाल के साथ हैं)। एक शख्स को ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ कहते हुए भी…

जाने क्यों कैंसिल हुआ इमरान खान का अरेस्ट-वारंट, 30 मार्च को सुनवाई

तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट कैंसिल हो गया है। इमरान शनिवार को इस्लामाबाद कोर्ट में पेश के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके समर्थक कोर्ट के बाहर हंगामा कर रहे थे। ऐसे में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने पूर्व PM की उपस्थिति दर्ज करने के बाद उन्हें वापस जाने की अनुमित दे दी।कोर्ट ने मामले की सुनवाई 30 मार्च तक स्थगित कर दी और इमरान के खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट भी रद्द कर दिया। जज ने कहा कि…

फेसबुक पर हुई अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी, पढ़िए रिपोर्ट

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फेसबुक पर वापसी हो गई है। उन्होंने शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट में लिखा- आई एम बैक। 25 जनवरी को सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने ट्रम्प का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल करने की घोषणा की थी। कंपनी ने 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद में हुई हिंसा के बाद ट्रम्प का अकाउंट ब्लॉक कर दिया था। अब 2 साल बाद उनकी वापसी हुई है।फेसबुक पर ट्रम्प की वापसी को लेकर मेटा ग्लोबल अफेयर्स के प्रेसिडेंट निक क्लेग ने कहा था- अमेरिका के पूर्व…

200 दिन बाद वायुमंडल में आया था एयरस्पेस में फटा चीन का जासूसी रॉकेट, पढ़िए रिपोर्ट

जासूसी सैटेलाइट्स को स्पेस में पहुंचाने वाला एक चीनी रॉकेट शनिवार को नेपाल के एयरस्पेस में फट गया। ऐसी ही घटना पिछले हफ्ते USA के टेक्सास राज्य में भी हुई थी।अंतरिक्ष विशेषज्ञ जोनाथन मैकडोवेल के मुताबिक इस रॉकेट का नाम चांग झेंग 2डी लॉन्ग मार्च था। इसे पिछले साल 29 जुलाई को सेंट्रल चाइना के शिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से छोड़ा गया था। ये अपने साथ तीन मिलिट्री सर्विलांस सैटेलाइट लेकर गया था। ये सैटेलाइट फिलहाल स्पेस में एक्टिव हैं। ऐसी सैटेलाइट दूसरे देशों की सेना की निगरानी करने के…

US सीनेट ने दी मंजूरी, भारत में अमेरिका के नए राजदूत बन गए एरिक गार्सेटी

लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी भारत में अमेरिका के नए राजदूत बन गए हैं। अमेरिकी सीनेट (संसद का अपर हाउस) ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। दरअसल, भारत में अमेरिकी राजदूत का पद पिछले दो साल से खाली था। ऐसा पहली बार हुआ है, जब ये पद इतने लंबे वक्त तक खाली रहा।इसके पहले केनिथ जस्टर भारत में अमेरिका के आखिरी राजदूत थे, जिन्हें जनवरी 2021 में अमेरिकी सरकार ने वापस बुला लिया था। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गार्सेटी को नॉमिनेट किया…

17 घंटे से जारी है इमरान समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, पत्थर-पेट्रोल बम फेंके

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिश 17 घंटे से जारी है। पुलिस बुधवार को भी लाहौर के जमान पार्क में मौजूद है, यहां इमरान का घर है। तोशाखाना केस में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मंगलवार शाम से यहां मौजूद है।इमरान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ता हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर पत्थर और पेट्रोल बम भी फेंके। पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। हालात को संभालने के लिए जमान पार्क में एडिशनल फोर्स बुलाई गई है।…

अमेरिका एवं मैक्सिको के बॉर्डर पर माइग्रेंट्स क्यों बौखलाए, पढ़िए रिपोर्ट ?

अमेरिका और मैक्सिको के बॉर्डर पर एक बार फिर माइग्रेंट्स यानी प्रवासियों को लेकर तनाव पैदा हो गया है। सोमवार को बड़ी तादाद में इन माइग्रेंट्स ने बॉर्डर पर लगे कांटेदार तारों को हटाकर अमेरिका में घुसने की कोशिश की। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और पुलिस ने ज्यादातर को वापस मैक्सिको बॉर्डर में खदेड़ दिया।अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे ज्यादातर लोग उसे ऐप सर्विस से नाराज हैं, जो बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने माइग्रेंट्स के लिए लॉन्च की है। इनकी शिकायत है कि इस सर्विस की प्रॉसेस बेहद लंबी और थका…

फीमेल स्टूडेंट को जहर देने के आरोप में ईरान में 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

ईरान में 100 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली स्टूडेंट्स को जहर देने का आरोप है। ईरान में पिछले साल 16 सितंबर को हिजाब विरोधी प्रदर्शन शुरू हुए थे। इसके बाद करीब पांच हजार छात्राएं रहस्यमयी तौर पर बीमार हो गई थीं। ग्लोबल प्रेशर के बाद ईरान सरकार ने मामले की जांच कराई। इसमें सामने आया कि स्टूडेंट्स के पानी में धीमा जहर मिलाया गया था। सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की आदेश के बाद सरकार ने कार्रवाई…

सेना को सामान भेजने में की जाएंगी, शराबियों की जब्त गाड़ियां का इस्तेमाल

जंग शुरू होने से लेकर अब तक यूक्रेन को अमेरिका और पश्चिमी देशों से कई बिलियन डॉलर्स और हथियारों की मदद मिल चुकी है। अब लातविया ने भी एक अनोखे तरीके से यूक्रेन की मदद करने का फैसला किया है। एक समय सोवियत यूनियन का हिस्सा रह चुका लातविया अब ड्रिंक एंड ड्राइव यानी नशे में ड्राइव करने पर जब्त की गई गाड़ियों को चैरिटी के तौर पर यूक्रेन भेजेगा।लातविया की भेजी गई गाड़ियों का इस्तेमाल जंग में सप्लाई के काम और डॉक्टर्स को ट्रैवल करवाने में किया जाएगा। गाड़ियां…

नासा, इसरो के संयुक्त प्रयास से बना उपग्रह निसार अगले साल होगा लांच, जानिए क्या है खास

इसरो और नासा के संयुक्त सहयोग से विकसित पृथ्वी अवलोकन उपग्रह निसार (NISAR) भारत आ चुका है। इसे अगले साल आंध्र प्रदेश से लॉन्च किया जाएगा।यह सैटेलाइट आधुनिक एसयूवी के आकार का है, जिसे दक्षिणी कैलिफोर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) में विकसित किया गया है। इसरो की ओर से बताया गया है कि यह हमारी व्यापक संभावनाओं का एक उदाहरण है। 2,800 किलोग्राम के इस सैटेलाइट में 39 फुट का फिक्स्ड एंटीना रिफ्लेक्टर है, जो सोने की परत वाले तार की जाली से बना है। यह एंटीना…

भारत और चीन रिश्तों की बातचीत भले करें लेकिन तनाव बना रहेगा, यूएस रिपोर्ट में दावा

अमेरिका की इंटेलिजेंस कम्युनिटी ने बुधवार को दावा किया है कि आने वाले समय में चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों में तनाव और भी बढ़ सकता है। जिसका जवाब भारत सैन्य कार्रवाई कर देगा। रिपोर्ट में लिखा है- पिछली सरकारों की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में इस बात की आशंका बढ़ गई है कि चीन और पाकिस्तान की तरफ से की गई किसी भी भड़काऊ हरकत के जवाब में भारत अपनी मिलिट्री को उतार सकता है।2020 में जब गलवान में भारत-चीन की सेनाओं के…

स्किन स्पेशलिस्ट के होली खेलने से नाराज था ड्राइवर, गला रेतकर मार डाला

पाकिस्तान के हैदराबाद में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक हिंदू डॉक्टर की हत्या कर दी गई। 60 साल के डॉक्टर धरम देव राठी स्किन स्पेशलिस्ट थे। उनका कत्ल उनके ड्राइवर हनीफ लेघारी ने ही किया और वो इस वक्त फरार है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मौत से कुछ देर पहले डॉक्टर धरम देव ने अपने दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेट की थी। इससे उनका ड्राइवर हनीफ नाराज था और उसने घर लौटने पर डॉक्टर का गला रेतकर हत्या कर दी।डॉक्टर राठी पाकिस्तान में हैदराबाद की…

पंजाब यूनिवर्सिटी में कट्टरपंथी संगठन ने होली खेलने पर हिन्दू छात्रों को पीटा, 15 छात्र घायल

पाकिस्तान की पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार को होली खेल रहे कुछ हिन्दू छात्रों पर हमला हुआ। कट्टर इस्लामिक छात्र संगठन इस्लामी जमीयत तुलबा (IJT) के लोगों ने हिन्दू छात्रों के साथ मारपीट की, जिसमें 15 छात्र घायल हो गए। हालांकि, IJT ने हमले की बात से इनकार किया है। इस मामले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।पंजाब यूनिवर्सिटी के PU लॉ कॉलेज में करीब 30 छात्र होली खेलने के लिए इकट्ठा हुए थे। छात्रों के मुताबिक, उन्होंने इसके लिए कॉलेज प्रशासन से परमिशन भी ली…