पाकिस्तान की मस्जिद में घुसा गधा तो मच गया बवाल, एक गधा के चकर में 51 लोगों की हो गई हत्या!

कराची: दो बंदूकधारियों द्वारा भीड़ पर गोलियां बरसाने का एक वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. कुछ वेरिफाइड हैंडल्स दावा कर रहे हैं कि यह अफगानिस्तान की घटना है, तो कुछ पाकिस्तान का बता रहे है, जिसमें एक गधे को लेकर हुई गोलीबारी में कथित रूप से 51 लोग मारे गए. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक गधे को लेकर विवाद का दावा झूठा है; और यह वीडियो अफगानिस्तान की बजाय पाकिस्तान के कराची का है. यहां 8 सितंबर, 2022 को दो गुट पैसे के विवाद को लेकर आपस…

स्पेशल गाउन पहनकर किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल हुईं सोनम कपूर, जानिए

किंग चार्ल्स की ताजपोशी के दूसरे दिन रविवार रात को विंस्डर कैसिल में कॉन्सर्ट का आयोजन हुआ। इसमें अमेरिकी सिंगर केटी पेरी, लायनल रिची, पॉप ग्रुप टेक दैट सहित कई सेलेब्रिटीज ने परफॉर्म किया। इस कॉन्सर्ट में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। इंडियन एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इस कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। उन्होंने वर्चुअली होने वाले कॉमनवेल्थ देशों की परफॉर्मेंस को इंट्रोड्यूस ​​​​​​​किया। प्रोग्राम में सोनम ने स्पेशल गाउन पहना, जिसे भारत और ब्रिटेन के दो डिजायनरों ने मिलकर तैयार किया था।​​​​​​​विंस्डर कैसिल में हुए कॉन्सर्ट में…

170 से ज्यादा लोगों की मौत, अफ्रीकी देश कांगो में 2 दिन से जारी भारी बारिश के कारण भूस्खलन

अफ्रीकी देश कांगो में 2 दिन से जारी भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और बाढ़ आ गई। अब तक 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ किवु प्रांत में कालेहे इलाके में 4 मई को एक नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आई। इस वजह से बुशुशु और न्यामुकुबी गांव में पानी भर गया।न्यामुकुबी गांव में रहने वाले मुपेंडा ने कहा- बाढ़ से पूरे गांव में तबाही मच गई। मेरी मां, मेरे 11 बच्चे भी बह गए। वो जिंदा नहीं…

ब्रिटेन के राजा के तौर पर ताजपोशी हो रही प्रिंस चार्ल्स की, पढ़िए रिपोर्ट

27 अक्टूबर 1981 की बात है। प्रिंस चार्ल्स अपनी 20 साल की पत्नी प्रिसेंस डायना के साथ हनीमून से लौटकर वेल्स शहर पहुंचते हैं। यहां उनके स्वागत में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान लोगों की नजर प्रिंस चार्ल्स से ज्यादा उनकी पत्नी डायना पर होती है। लोग चार्ल्स को छोड़कर प्रिंसेस डायना से हाथ मिलाना चाहते हैं।ये बात प्रिंस चार्ल्स के अपनी ही पत्नी से जलने की शुरुआत थी। अब इस घटना के 42 साल बाद चार्ल्स की ब्रिटेन के राजा के तौर पर ताजपोशी हो रही…

यूक्रेन को एक स्पेशल मिसाइल डिफेंस सिस्टम देगा इजराइल, पढ़िए रिपोर्ट

अब तक रूस-यूक्रेन जंग में न्यूट्रल रोल प्ले करने वाले इजराइल ने यूक्रेन को एक स्पेशल मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने का ऐलान किया है। इसमें दो खास बातें हैं। पहली- आम यूक्रेनी नागरिकों की जान बचाई जा सकेगी, क्योंकि इसे सिर्फ सिविलियन डिफेंस के लिए बनाया गया है। दूसरी- इसका एडवांस्ड वर्जन इजराइल में तैनाती के पहले ही यूक्रेन को दिया जा रहा है। इजराइल में यूक्रेन के एम्बेसेडर येवजेन कोर्निचुक के मुताबिक कीव में इस इजराइली मिसाइल डिफेंस सिस्टम की टेस्टिंग चल रही है। चंद दिनों में तमाम अहम…

कश्मीर का एक-एक इंच वापस लेंगे, 2014 में बिलावल भुट्टो ने कहा

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी आज शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होने भारत पहुंचेंगे। वे 12 साल बाद भारत आने वाले पाकिस्तान के पहले विदेश मंत्री होंगे। इसके पहले 2011 में पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार भारत आई थीं। भारत और पाकिस्तान के बीच 7 साल से कोई बातचीत नहीं हो रही है। इसलिए बिलावल भुट्टो की इस विजिट पर सबकी नजरें हैं। बिलावल पाकिस्तान की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो के बेटे हैं। वे अप्रैल 2022 में…

दो महिलाओं के बीच हो रहा पकिस्तान में मुकाबला, पढ़िए रिपोर्ट

पाकिस्तान की सियासत में अब नया मुकाबला दो महिलाओं के बीच हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी अब पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) की वाइस प्रेसिडेंट मरियम नवाज के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराने जा रही हैं। मरियम पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और वर्तमान प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की भतीजी हैं। मरियम कई महीनों से आरोप लगा रही हैं कि इमरान जब प्रधानमंत्री थे, तब सरकारी ठेके दिलाने के नाम पर वसूली बुशरा बीबी ही करती थीं, और इसके तमाम सबूत मौजूद हैं। बुशरा…

थाईलैंड में 14 मई को हैं चुनाव, 36 साल की पेइतोनगर्न शिनवात्रा का दावा सबसे मजबूत

थाईलैंड में 14 मई को जनरल इलेक्शन होने वाले हैं। प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल नेताओं में 36 साल की पेइतोनगर्न शिनवात्रा का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। देश में उन्हें प्यार से उंग इंग के नाम से पुकारा जाता है।देश में चुनाव हैं और इसी दौरान शिनवात्रा प्रेग्नेंट भी थीं। इसके बावजूद वो एक्टिवली कैम्पेनिंग करती रहीं। अब तक जारी सर्वे में उनकी फेयू थाई पार्टी को जीत का सबसे मजबूत दावेदार बताया जा रहा है। इसी पार्टी ने ऑफिशियली उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया…

सूडान से अब तक ऑपरेशन कावेरी के तहत 3000 भारतीय निकाले गए, पढ़िए रिपोर्ट

सूडान में जारी लड़ाई के बीच अब तक 16 बैच में 3000 भारतीयों को निकाला जा चुका है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा- IAF C-130J फ्लाइट ने 16वें बैच को लेकर सूडान पोर्ट से उड़ान भरी। इस फ्लाइट में सवार 122 यात्री जेद्दा के रास्ते में हैं। लगभग 3000 लोग अब ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान छोड़ चुके हैं। वहीं, 9वीं आउटबाउंड फ्लाइट जेद्दाह से रवाना हुई। इस फ्लाइट में सवार 186 यात्री कोच्चि के लिए रवाना हुए।

अमेरिका से पकिस्तान ने माँगा मिलिट्री फंडिंग तो जानिए अमेरिका ने क्या कहा ?

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग की है कि वो उनकी मिलिट्री फंडिंग को फिर से शुरू कर दें। जिसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के दौरान बंद कर दिया था। गुरुवार को पाकिस्तान के एक डिप्लोमैट मसूद खान ने वॉशिंगटन में हुए एक सेमिनार में इसकी मांग की। उन्होंने कहा, ‘ये जरूरी है कि पाकिस्तान के लिए अमेरिका अपनी मिलिट्री फंडिंग और हथियारों की बिक्री फिर से शुरू कर दे।’ इसके जवाब में सेमिनार में मौजूद अमेरिकी अधिकारी एलिजाबेथ होर्स्ट ने पाकिस्तान को अपनी आर्थिक तंगहाली दूर…

सूडान से 121 भारतीयों को वायुसेना ने रात में निकाला, 8 कमांडो ने ऑपरेशन को दिया अंजाम

भारतीय वायुसेना ने युद्ध में धधक रहे सूडान की जमीन पर उतरकर अपनी तरह का पहला ऑपरेशन चलाया है। गरुड़ कमांडो की सुरक्षा में C-130J सुपर हर्क्यूलिस विमान रात में सूडान की एक जर्जर हवाई पट्‌टी पर उतारा गया। वहां से 121 भारतीयों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित जेद्दाह पहुंचाया गया। घना अंधेरा होने की वजह से पायलट्स ने नाइट विजन गॉगल्स की मदद से यहां विमान को लैंड कराया।वायुसेना के अफसर ने बताया कि यह साहसिक ऑपरेशन 27-28 अप्रैल की रात को चलाया गया था। जानकारी मिली थी कि खार्तूम…

डिफेंस मिनिस्टर जनरल ली शांगफू के साथ राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय मीटिंग की, सीमा मुद्दों पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चीन के डिफेंस मिनिस्टर जनरल ली शांगफू के साथ द्विपक्षीय मीटिंग की। मीटिंग में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत चीन से अपने संबंध सुधारना चाहता है लेकिन इसके लिए पहले सीमा पर शांति स्थापित करनी होगी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग तभी बढ़ सकता है, जब सीमा पर शांति हो। भारतीय रक्षा मंत्री ने कहा कि सभी विवादों को मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों के मुताबिक हल किया जाना चाहिए। मौजूदा समझौतों के उल्लंघन से दोनों देशों के बीच के…

एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है भारत, पाकिस्तान में भी यही चर्चा

भारत में पाकिस्तान के हाईकमिश्नर रह चुके अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत जल्द ही पाकिस्तान में एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे सकता है। बासित ने कहा-20 अप्रैल को जम्मू के पुंछ में भारतीय सैनिकों पर हमला हुआ था। इसके बाद से पाकिस्तान में यही चर्चा है कि भारत एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।अपने यूट्यूब चैनल पर बासित ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने आशंका जताई है कि पाकिस्तान पर भारत की तरफ से जवाबी हमले का खतरा मंडरा रहा है और…

सूडान से 4 हजार भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू, 72 घंटे तक सूडान में सिविल वॉर थमा रहेगा

अमेरिका और सऊदी अरब की कोशिशों से अगले 72 घंटे तक सूडान में सिविल वॉर थमा रहेगा। दूसरी तरफ, 4 हजार भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू हो चुका है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- पहले बैच में 278 भारतीयों को नेवी के जहाज INS सुमेधा से सूडान पोर्ट से सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचाया गया है। इसके बाद 148 और 135 भारतीयों के दो अलग-अलग बैच को भारतीय वायु सेना के C-130J एयरक्राफ्ट से जेद्दाह पहुंचाया गया। यानी अब तक 561…

आखिर क्यों चीन कोविड-19 की सच्चाई छिपा रहा, इंटरनेशनल टीम को इन्वेस्टिगेशन नहीं करने दी

साल 2020 के शुरुआती दिनों की बात है। दुनिया में एक नई बीमारी तेजी से फैल रही थी। इसे कोविड-19 नाम दिया गया। अमेरिका और चीन के साइंटिस्ट्स ने इससे जुड़ा कुछ अहम डेटा जारी किया। इसमें बताया गया था कि यह वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है और लोग मारे जा रहे हैं। तमाम तरह की हेल्थ वॉर्निंग्स और अलर्ट जारी किए किए। मकसद था कि इस वायरस से निपटने के लिए तमाम देश मिलकर काम करें। बहरहाल, चंद दिनों में ही यह रिसर्च पेपर और डेटा गायब…

आपदा के समय लोगों की जान बचाने के लिए नेशनल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का होगा टेस्ट

ब्रिटेन में रविवार को पहले नेशनल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का टेस्ट होगा। आपदा के समय लोगों की जान बचाने के लिए यह प्रयोग किया जाएगा। इसके तहत दोपहर 3 बजे सभी लोगों के मोबाइल फोन और टैबलेट पर एक मैसेज आएगा। इसके साथ ही 10 सेकंड तक तेज आवाज में साइरन बजेगा या वाइब्रेशन होगा।मैसेज में लिखा होगा कि ये UK सरकार की नई इमरजेंसी अलर्ट सर्विस का टेस्ट है। आपको कोई एक्शन लेने की जरूरत नहीं है। मैसेज में दिए ओके ऑप्शन पर क्लिक करके लोग दोबारा से अपना…

भारतीय-उच्चायोग पर लंदन में हमले को लेकर रिटायर्ड अफसर ने कहा- हमलावर हथियारों से लैस थे, पुलिस की कार्रवाई लचर रही

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर 19 मार्च को खालिस्तान समर्थकों के हमले को एक महीने बीत चुका है। लंदन के वेस्टमिन्सटर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के बाद अब तक स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई, वो भी जमानत पर छूट चुका है।ब्रिटिश पुलिस के एक पूर्व अफसर ने बताया कि उच्चायोग पर हमला एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। कई हमलावर हथियारों से लैस भी थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई लचर ही रही है। स्कॉटलैंड यार्ड की लचर जांच के चलते भारत…

कोहिनूर , टीपू की अँगूठी न जाने क्या क्या भारत से ले गए थे अंग्रेज, पढ़िए खबर

20वीं सदी और उससे पहले तक ब्रिटेन कई देशों पर राज कर रहा था। इनमें भारत उसकी सबसे बड़ी कॉलोनी थी। भारत को अंग्रेजी हुकुमत के ताज का हीरा कहा जाता था। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में राज करने से अंग्रेजों को 45 ट्रिलियन डॉलर यानी 3 हजार 700 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। पहले ईस्ट इंडिया कंपनी और फिर ब्रिटिश राज के शासन के दौरान अंग्रेज भारत से बहुत कुछ ले गए। इनमें सबसे चर्चित है कोहिनूर हीरा। सितंबर 2022 में क्वीन एलिजाबेथ की डेथ से…

जेलेंस्की के डिफेंस मिनिस्टर बोले- यह बहुत अच्छी खबर, अमेरिका ने वादा निभाया

जर्मनी ने बुधवार को एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम यूक्रेन को सौंप दिया। इसे तैनात भी कर दिया गया है। जर्मनी, अमेरिका और नाटो के इस कदम से रूस-यूक्रेन जंग काफी तेज हो सकती है। रूस ने पिछले दिनों इस तरफ इशारा भी किया था।दूसरी तरफ, यूक्रेन के डिफेंस मिनिस्टर ने जर्मनी, अमेरिका और नाटो का शुक्रिया अदा किया। कहा- यूक्रेन का खूबसूरत आसमान अब पहले से बहुत ज्यादा महफूज हो जाएगा। यह बहुत अच्छी खबर है। अमेरिका ने हमसे जो वादा किया था, उसे निभाया भी है।पैट्रियट मिसाइल सिस्टम हकीकत…

21 लोगों की मौत से बीजिंग के अस्पताल में मचा हड़कंप

चीन की राजधानी के एक बड़े हॉस्पिटल में मंगलवार को आग लग गई। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई। आग चेन्फेंग गवर्नमेंट केयर सेंटर नाम के हॉस्पिटल में लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- 71 लोगों को फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट ने निकाल लिया। ज्यादातर घायलों की मौत हॉस्पिटल में हुई।एक अफसर ने कहा- यह बहुत अफसोसनाक घटना है। मैंने खुद घटना को अपने घर की खिड़की से देखा। कुछ लोग एयरकंडीशनिंग यूनिट के ऊपर खड़े थे। कुछ इस पर से कूद गए। कुछ घायलों की हालत काफी गंभीर है।अब तक…