चीन की समुद्री सीमा के पास जासूसी विमानों की हलचल क्यों बढ़ाई है? जानिए वजह

अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को पता लगा है कि फरवरी में अमेरिकी समुद्र तट के पास आए चीन के जासूसी गुब्बारे के संबंध में राष्ट्रपति शी जिन पिंग को पहले से जानकारी नहीं थी। उन्होंने इस पर सीनियर फौजी जनरलों पर गुस्सा भी जताया था। शी अमेरिका के खिलाफ जोखिम भरे जासूसी अभियानों के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन, जब उन्हें अहसास हुआ कि बैलून कांड से अमेरिका के विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन से बातचीत प्रभावित होगी तब उन्होंने सीनियर जनरलों की खिंचाई की थी।यह घटना अमेरिका और चीन के बीच…

अमेरिका, पश्चिमी देश अपने हित साधने हमारा राजनीतिक लाभ उठा रहे : ईरान

संयुक्त राष्ट्र संघ की एटॉमिक एजेंसी ने दावा किया है कि ईरान ने उनके अधिकारियों को अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम का जायजा लेने से रोक दिया। इंटरनेशनल एटॉमिक एजेंसी के चीफ राफेल ग्रोसी ने ईरान की इस हरकत की आलोचना की है।उन्होंने कहा कि ईरान ने कहा है कि एजेंसी न्यूक्लियर प्रोग्राम की जांच कर रहे अधिकारियों को वापस बुला ले। ऐसा कर ईरान ने प्रोग्राम की जांच में जुटे एक तिहाई अधिकारियों को उनके काम से हटवा दिया है।वहीं, ईरान ने कहा कि अमेरिका और पश्चिमी देश एटॉमिक एजेंसी का…

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किमजोंग उन से बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने की मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किमजोंग उन से बुधवार को व्लोदिवोस्तोक में मुलाकात की थी। दोनों नेता यहां एक-दूसरे से बड़ी गर्मजोशी के साथ मिले थे। दोनों के बीच 40 सैकेंड का हैंडशेक किया था मुलाकात के बाद किम जोंग उन और पुतिन ने एक-दूसरे को राइफल्स गिफ्ट की। पुतिन ने किम जोंग उन को स्पेस में पहना जाने वाला दस्ताना भी गिफ्ट किया है।इसे रूस के अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस विजिट के दौरान पहना था। इसकी जानकारी क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दी…

रिचर्ड ओल्सन का ट्रायल शुरू, पाकिस्तान की महिला जर्नलिस्ट मोना हबीब के साथ नाजायज रिश्ते रखे

2012 से 2015 तक पाकिस्तान में अमेरिकी एम्बेसेडर रिचर्ड ओल्सन को पद के गलत इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई जा सकती है। उनके खिलाफ एक अमेरिकी कोर्ट में सुनवाई चल रही है।ओल्सन पर आरोप है कि उन्होंने इस्लामाबाद में पोस्टिंग के दौरान पाकिस्तान की महिला जर्नलिस्ट मोना हबीब के साथ नाजायज रिश्ते रखे, उसका अमेरिका से जर्नलिज्म का कोर्स कराने में मदद की और दुबई के कारोबारी से लाखों रुपए का हीरों का हार लिया।ओल्सन पर आरोपों का खुलासा पिछले हफ्ते हुआ था। हालांकि तब पाकिस्तान की महिला…

काबुल में अपना पूर्णकालिक राजदूत नियुक्त करने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया चीन

अफगान के अधिकारियों ने दावा किया है कि तालिबानी कब्जे के बाद चीन ने काबुल में अपना पूर्णकालिक राजदूत नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही चीन ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया है।दरअसल, 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज होने के बाद से तालिबान अंतरराष्ट्रीय मान्यता की मांग कर रहा है। हालांकि, अभी तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया है। काबुल में अपना पूर्णकालिक राजदूत नियुक्त कर चीन इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि नए…

डेनियल तूफान और इसके बाद बाढ़ ने लीबिया में मचाई तबाही, 15 हजार लापता,10 हजार से ज्यादा होगा मौतों का आंकड़ा

लीबिया में 9 सितंबर को आए डेनियल तूफान और इसके बाद बाढ़ से अब तक करीब 5.2 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 15 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। सिर्फ 700 शव ऐसे हैं, जिनकी शिनाख्त हो सकी है।रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे 123 सैनिक भी लापता हैं। यही वजह है कि अब फौज भी बेबस नजर आ रही है। सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि देश में मौजूद चुनिंदा एयरपोर्ट्स इस लायक नहीं बचे हैं कि वहां कोई हैवी या कार्गो एयरक्राफ्ट लैंड कर सके। यही वजह है…

कैदियों की अदला-बदली करने की अमेरिका और ईरान ने डील साइन की, पढ़िए रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान ने कैदियों की अदला-बदली करने की डील साइन की है। इसके मुताबिक, अमेरिका 5 ईरानी कैदियों को छोड़ेगा। इसके बदले में ईरान 5 अमेरिकी कैदियों को छोड़ेगा। इसके अलावा अमेरिका ने ईरान को फ्रीज किए गए 6 बिलियन डॉलर ट्रांसफर करने की भी छूट दे दी है। इस फंड ट्रांसफर पर अमेरिका के ईरान पर लगाए प्रतिबंध लागू नहीं होंगेइस छूट के तहत ईरान का साउथ कोरिया में फ्रीज किया गया फंड कतर सेंट्रल बैंक में भेजा जाएगा। ईरान इसका इस्तेमाल ह्यूमैनिटेरियन गुड्स खरीदने में कर सकेगा।अमेरिका…

(OIC) का एक डेलिगेशन इन दिनों काबुल में है जो वुमन एजुकेशन शुरू करने का दबाव डाल रहा

इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) का एक डेलिगेशन इन दिनों काबुल में है। OIC मेंबर्स अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत पर वुमन एजुकेशन शुरू करने का दबाव डाल रहा है।दूसरी तरफ, तालिबान हुकूमत ने OIC के मेंबर कंट्रीज से कहा है कि उन्हें इस मामले में सब्र से काम लेना चाहिए। कुछ मिलाकर अब तक तालिबान हुकूमत और OIC डेलिगेशन के बीच इस मामले में कोई डील नहीं हो सकी है।OIC का जो डेलिगेशन काबुल पहुंचा है, उसमें कई धर्मगुरू भी शामिल हैं। इन्होंने तालिबान हुकूमत के…

किसी तरह का कट्टरवाद स्वीकार नहीं : ऋषि सुनक

ब्रिटेन में खालिस्तानियों की भारत विरोधी हरकतों को लेकर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा- किसी भी तरह का कट्टरवाद स्वीकार नहीं है। विरोध करने का मतलब ये नहीं कि इसके नाम पर हिंसा फैलाई जाए। हमारी सरकार बांटने वाली और हिंसक विचारधारा को काउंटर करने के लिए गंभीरता से भारत सरकार के साथ काम कर रही है।सुनक ने ब्रिटेन के सिक्योरिटी मिनिस्टर से हुई भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की बैठक का हवाला दिया। इसमें तय किया गया था कि ब्रिटेन खालिस्तानियों को काबू करने के लिए एक करोड़…

पाकिस्तान पर खुश होने की क्या वजह? सऊदी इन्वेस्ट करेगा पाकिस्तान में 25 अरब डॉलर

पाकिस्तान के केयर टेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार उल हक काकड़ के मुताबिक, सऊदी अरब सरकार पांच साल के दौरान पाकिस्तान में 25 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट करेगी।सोमवार रात बातचीत में काकड़ ने कहा- हम मुल्क की इकोनॉमी सुधारने के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है, जल्द बेहतर नतीजे सामने आने लगेंगे। इसके अलावा एक इंटरव्यू में काकड़ ने कहा- हमारी सरकारी कंपनियां इकोनॉमी को जबरदस्त नुकसान पहुंचा रही हैं। बहुत जल्द हम इन्हें प्राईवेट सेक्टर के हवाले करेंगे। इससे सरकारी खजाने में पैसा भी आएगा और इन कंपनियों…

कश्मीर मुद्दे का हल निकाले बगैर उनसे व्यापार संभव नहीं : अनवारुल हक काकड़

पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ ने कहा कि भारत को सबसे बड़े लोकतंत्र से सबसे महान लोकतंत्र बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के साथ संबंधों को सुधारना चाहते हैं पर इसके लिए कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्वक हल निकलना जरूरी है।भारत के साथ व्यापार के सवाल पर उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे का हल निकाले बिना भारत के साथ व्यापार संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते हैं, हम शांतिपूर्ण ढंग से इस मुद्दे का हल चाहते हैं, लेकिन अगर शांति स्थापित नहीं…

रूस-यूक्रेन जंग ने बढ़ाया न्यूक्लियर वॉर का खतरा, क्या होगा यदि ऐसा होगा?

1945 में अमेरिका ने हिरोशिमा पर परमाणु बम से हमला किया था। इसका असर पीढ़ियों ने देखा। 80 हजार लोग चंद मिनटों में मारे गए थे। इनमें से कई लोग तो जहां थे वहीं भाप बन गए। उस साल के अंत तक रेडिएशन की वजह से 1.40 लाख लोगों की मौत हुई थी।अब वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर परमाणु बम आज के समय में किसी भी देश पर गिराए गए तो पिछली बार की तुलना में कई गुना ज्यादा तबाही ला सकते हैं। उन्होंने बम के साथ क्लाइमेट चेंज…

चुनाव में जेलेंस्की का साथ देने वाला यूक्रेनी अरबपति गिरफ्तार, पढ़िए रिपोर्ट

रूस से चल रही जंग के बीच शनिवार को यूक्रेन की कोर्ट ने वहां के एक अरबपति की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इहोर कोलोमोइस्की नाम के इस अरबपति पर फ्रॉड के आरोप लगे हैं। उसे 31 अक्टूबर तक हिरासत में रखा जाएगा। कोलोमोइस्की को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की का समर्थक माना जाता है। कोर्ट ने माना है कि 2013 से 2020 के बीच कोलोमोइस्की ने गैरकानूनी तरीकों से कमाए करोड़ो रुपयों को बाहरी देशों में अपने कंट्रोल वाले बैंकों के जरिए कानूनी करवा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट…

18 लुटेरों को साउथ अफ्रीका में पुलिस ने किया ढेर, कैश वैन लूटने वाले थे बदमाश

दक्षिण अफ्रीका में शुक्रवार को पुलिस और लुटेरों की बीच गोलीबारी हुई। लिम्पोपो प्रांत में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 18 संदिग्ध बदमाशों की गोली मारकर हत्या कर दी। दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी प्रांत मखादो में राष्ट्रीय पुलिस आयुक्त फैनी मासेमोला ने बताया कि ये कैश-इन-ट्रांजिट (कैश वैन) को लूटने वाले थे।

हमला हुआ तो पड़ोसी पर कब्जा करेंगे : किम जोंग

नॉर्थ कोरिया ने गुरुवार को कहा कि वह साउथ कोरिया पर एटमी हमले का अभ्यास कर रहा है। इसी के तहत उसने अपने पूर्वी समुद्री इलाके में बुधवार को कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।नॉर्थ कोरिया युद्धाभ्यास अमेरिका और साउथ कोरिया के युद्धाभ्यास को देखते हुए किया गया। नॉर्थ कोरिया ने आरोप लगाया कि अमेरिका इन एक्सरसाइज के जरिए उन पर परमाणु हमले की तैयारी कर रहा है।नॉर्थ कोरिया जंग की स्थिति में किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। अगर साउथ कोरिया की तरफ से…

क्या पाकिस्तान की पॉलिटिक्स छोड़ेंगे इमरान ? जानिए वजह

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस वक्त जेल में हैं। इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि खान और फौज के बीच डील के लिए बातचीत चल रही है। इसके तहत खान जेल से रिहा होंगे और इसके बाद पाकिस्तान और पॉलिटिक्स दोनों छोड़ देंगे।कहा जा रहा है कि पिछले दिनों इमरान की दोनों बहनों और पत्नी बुशरा ने अटक जेल में इमरान से मुलाकात के दौरान उन्हें एक मैसेज दिया। यह मैसेज एक दोस्त का था। ये दोस्त ब्रिटेन की एक ताकतवर शख्सियत है।इमरान…

न्यूक्लियर प्लांट से पानी छोड़ने का विरोध, चीन में जापानी स्कूल-दूतावास पर पत्थर फेंके गए

जापान ने 24 अगस्त को अपने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट से रेडियोएक्टिव पानी छोड़ने की शुरुआत की थी। इसके बाद से चीन और जापान के लोगों में तनाव है। अब चीन में मौजूद जापान के मिशन्स और स्कूलों पर हमला हुआ है। जापान टाइम्स के मुताबिक, उनकी बिल्डिंग पर पत्थर फेंके गए हैं। इसके बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने नाराजगी जताई है।किशिदा ने कहा- चीन से लगातार उत्पीड़न की खबरें आ रही हैं। वहां हमारे दूतावास और स्कूलों पर पत्थर फेंके गए हैं। मैं ऐसे हमलों की निंदा करता…

युद्धाभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलिया में US मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 सैनिकों की मौत

ऑस्ट्रेलिया में युद्धाभ्यास के दौरान रविवार 27 अगस्त को अमेरिकी मिलिट्री का वी-22 ऑस्प्रे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें सवार 23 सैनिक बुरी तरह घायल हो गए। जिनमें से 3 सैनिकों की बाद में मौत हो गई। बाकियों की हालत गंभीर है।सैनिकों को बचाने के लिए कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर डार्विन शहर के तिवि आईलैंड के तट पर हुआ। मिलिट्री एक्सरसाइज में फिलिपींस और इंडोनेशिया भी शामिल थे।ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स यानी ADF ने बताया कि इस…

राष्ट्रपति के अलावा कोई पद मंजूर नहीं: भारतवंशी बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारों की दौड़ में भारतवंशी बिजनेसमैन विवेक रामास्वामी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इमर्शन कॉलेज के नए सर्वे के मुताबिक वे फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डी-सेंटिस की बराबरी पर पहुंच गए हैं।रामास्वामी और डी-सेंटिस 10-10% वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 56% के साथ पहले स्थान पर हैं। जून में ट्रम्प 59%, डी-सेंटिस 21% और पेंस 6% पर थे, जबकि रामास्वामी सिर्फ 2% पर थे। तब से अब तक रामास्वामी को 8% का फायदा हुआ। डी-सेंटिस को…

इंडियन ओशियन आईलैंड गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी देखने आए थे 50 हजार दर्शक, भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत

मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब करीब 50 हजार लोग इंडियन ओशियन आईलैंड गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए स्टेडियम में एंट्री पाने की कोशिश कर रहे थेमेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि भगदड़ में घायल हुए लोगों में से 11 की हालत नाजुक है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंची मेडागास्कर की…