कनाडा के पूर्व संसद अध्यक्ष को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने “बेवकूफ” कहा, जानिए

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कनाडा के पूर्व संसद अध्यक्ष को ‘बेवकूफ’ कहा और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की पर भी तंज कसा. दरअसल, पूर्व स्पीकर एंथोनी रूटा ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिटलर की नाजी सेना की ओर से लड़ने वाले व्यक्ति को कनाडा की संसद में सम्मानित किया था. जब दुनियाभर में इसकी आलोचना हुई तो हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष रोटा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को भी इसके लिए माफी मांगनी पड़ी थी.पुतिन उस घटना का जिक्र…

यूक्रेन को मिल रहा अमेरिकी सरकार से मिलिट्री सपोर्ट बाधित हो सकता है, वजह जानिए?

रूस यूक्रेन जंग में नाटो यूक्रेनी फौज को बड़े पैमाने पर हथियारों की सप्लाई कर रहा है ताकि वो रूसी सैनिकों का डटकर सामना कर पाए और रूस द्वारा कब्जाए गए इलाकों को फिर से आज़ाद करा पाएं।मगर इसी बीच बड़ी खबर आई थी कि अमेरिकी सरकार के शटडाउन की वजह से यूक्रेन को मिल रहा मिलिट्री सपोर्ट बाधित हो सकता है, जिसे अमेरिकी संसद ने शॉर्ट टर्म फंडिंग बिल पारित करके नवंबर 2023 के मध्य तक जारी रखा है।अब ब्रिटेन को लेकर एक ऐसी ही खबर आई है जो…

पाकिस्तान में महंगाई दर 31 फीसदी के पार, लोग गरीबी से परेशान

पाकिस्तान बीते कई महीनों से आर्थिक संकट में है। पाकिस्तान में महंगाई दर 31 फीसदी के पार पहुंच गई है, जो महंगाई दर से करीब 5 गुना ज्यादा है। पाकिस्तान में घरेलू गैस सिलेंडर की लगभग तीन हजार रुपये के पार पहुंच गई है।पाकिस्तान ने बेलआउट पैकेज के तहत आईएमएफ की शर्तों को पूरा करने के लिए सितंबर में ईंधन दरें बढ़ाई थीं। देश में चार महीने बाद पहली बार महंगाई बढ़ी है।सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में एक साल पहले की तुलना में कीमतें 31।44 प्रतिशत बढ़ीं।…

पाकिस्तान का भी एक पेलोड ले जाएगा, चीन का अगला चंद्र अभियान

धरती पर एक-दूसरे के सदाबहार दोस्त अब अंतरिक्ष में भी अपनी दोस्ती को निभाएंगे. दरअसल, पाकिस्तान का सदाबहार दोस्त चीन जल्द ही पाक को बड़ी खुशखबरी देने वाला है. चीन की अंतरिक्ष एजेंसी की मानें तो ड्रैगन अगले साल मून मिशन पर अपना यान भेजने वाला है, जिसमें पाकिस्तान का भी एक पेलोड लेकर जाएगा.चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के हवाले से शुक्रवार को बताया कि चांग ई-6 चंद्र अभियान वर्तमान में योजना के अनुसार अनुसंधान एवं विकास कार्य से गुजर रहा है. इसे दोनों मित्र देशों के बीच अंतरिक्ष…

अब पाकिस्तान के लिए मुसीबत बनता जा रहा है तालिबान

तालिबान को समर्थन देकर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तख्तापलट कराया था, वही तालिबान अब पाकिस्तान के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान उनकी सीमा से सटे तालिबान के कुछ ठिकानों पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। दरअसल, पाकिस्तान बालाकोट जैसी एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान में करना चाहता है।उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कुछ ऐसे आतंकी शिविरों की जानकारी हासिल की है जो उनकी सीमा से बेहद करीब हैं। दैनिक भास्कर के हाथ पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI के टॉप सीक्रेट दस्तावेज लगे हैं। इनमें साफ-साफ तौर पर अफागानिस्तान…

आतंकी हाफिज सईद का बेटा अचानक से कहां गुम हो गया, पाकिस्तान में इस वक्त हाहाकार

पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस वक्त हाहाकार मचा हुआ है। कारण है हाफिज सईद, जो मुंबई में 26 11 आतंकी हमले का मास्टर माइंड था। मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद का इस वक्त हाल बेहाल है।वजह है उसका बेटा कमालुद्दीन जो इस वक्त गायब है।अब हाफिज का बेटा कहां है इस बात की जानकारी आईएसआई तक को नहीं है। अब सवाल उठता है कि आखिर आतंकी हाफिज सईद का बेटा अचानक से कहां गुम हो गया है। दरअसल पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैय्यबा का सरगना हाफिज सईद का…

पाकिस्तान ने अब कनाडा के साथ ऐसा कर दिया? दुनिया रह गई हैरान!

जिस खालिस्तानी प्रेम में पड़कर कनाडा के पीएम ट्रूडो विश्व में हंगामा खड़ा करना चाहते थे, अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ख़ुलासा ऐसा है कि ट्रूडो की हवाइयां उड़ जाएंगी। दरअसल खुलासा ये है जिस हत्याकांड में ट्रूडो भरी संसद में दुनिया के आगे भारत का नाम ले रहे थे, उसमें असल खिलाड़ी सूत्रों के हवाले से सामने आ रहा है कि पाकिस्तान है।जी हां, सनसनीखेज खुलासा। वो ये कि ISI ने निज्जर को मरवाया है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे इस बात…

ऐसा देश जहाँ बच्चों को अपने माता-पिता की सेवा करने के लिए भुगतान किया जाता है

चीन में इन दिनों ‘पूर्णकालिक बच्चों’ का विचार तेजी से बढ़ रहा है। वहां के ज्यादातर बेरोजगार युवा इस विचार को अपना रहे हैं और इसे अपनी आय का जरिया बना रहे हैं।ये पूर्णकालिक बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करने के लिए काम करते हैं और बदले में उन्हें भुगतान मिलता है।यह सैलरी 500 से 1000 डॉलर के बीच होती है. जैसे-जैसे चीन में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वैसे-वैसे पूर्णकालिक बच्चे पैदा करने का विचार भी तेजी से बढ़ रहा है।चीनी माता-पिता को यह भी…

यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स (यूएडब्ल्यू) के प्रदर्शनकारी श्रमिकों से मुलाकात किये जो बाइडन

(जो बाइडन) ने हाल ही में यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स (यूएडब्ल्यू) के प्रदर्शनकारी श्रमिकों से मुलाकात की और उनकी मांगों को अपना महत्वपूर्ण समर्थन दिया, जिसमें बेहतर पारिश्रमिक और काम से संबंधित लाभों की बहाली शामिल है। देश के आधुनिक इतिहास में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह ऐसी पहली यात्रा है, जिसमें बाइडन ने ऑटो कर्मचारियों के प्रयासों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की।बाइडन पश्चिमी डेट्रॉइट में थे जहां उन्होंने जीएम के विलो रन पुनर्वितरण केंद्र के बाहर प्रदर्शनकारी श्रमिकों से मुलाकात की। यह बैठक महत्वपूर्ण थी क्योंकि…

जर्मनी से आई प्रोफेसर ने सीमा हैदर को छोड़ दिया पीछे, ओडिशा के दिव्यांग व्यक्ति से की शादी

ओडिशा में एक जर्मन मूल की महिला प्रोफेसर ने एक दिव्यांग शख्स के साथ शादी रचा ली. ऐसे शख्स को वह दिल दे बैठी जो न तो बोल सकता है, न ही सुन सकता है. इस प्रोफेसर ने साबित किया है कि प्यार हर सीमाओं से परे होता है. उलरिक जेसन और शिवाजी पांडा की इस प्रेम कहानी ने सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को भी पीछे छोड़ दिया है. पूरे ओडिशा में उस प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है. उलरिक ने अपने प्यार के बारे में…

WHO ने दी एक और भयानक महामारी की जानकारी , जा सकती है साढ़े चारे करोड़ से ज्यादा लोगों की जान

कोविड-19 अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. विश्व में अभी भी कई स्थानों पर कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. इस बीच विशेषज्ञ अब एक और महामारी की आशंका जता रहे हैं.ये महामारी कोरोना से 7 गुना ज्यादा भयावह हो सकती है और इस महामारी से कम से कम साढ़े चारे करोड़ लोगों की मौत हो सकती है.WHO ने इस महामारी को डिजीज एक्स नाम दिया है।WHO ने आशंका जताई है कि एक नई महामारी आ रही है और ये कोविड-19 से भी ज्यादा भयानक हो सकती है. डेली…

मैं देखा कि कनाडा वर्ल्ड वॉर 2 में नाजियों के साथ लड़ने वाले किसी शख्स का सम्मान किया : श्रीलंका

भारत और कनाडा के बीच जारी डिप्लोमैटिक तनाव के बीच सोमवार को श्रीलंका का रुख सामने आया। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने बात करते हुए कहा कि कनाडा आतंकियों को पनाह दे रहा है। PM ट्रूडो ने बिना किसी सबूत के भारत के खिलाफ आरोप लगाए हैं।साबरी ने कहा कि वो ये देखकर चकित नहीं हुए हैं, क्योंकि ट्रूडो पहले भी ऐसे बेतुके आरोप लगा चुके हैं। इससे पहले ट्रूडो ने श्रीलंका को लेकर भी ऐसा ही झूठ बोला था। उन्होंने दावा किया था कि श्रीलंका में नरसंहार…

NASA का कैप्सूल 7-साल बाद एस्टेरॉयड सैंपल लेकर लौटा, स्पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी के 1 लाख किमी ऊपर कैप्सूल छोड़ा था

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के स्पेसक्राफ्ट ने 7 साल बाद आज 24 सितंबर 2023 को एस्टेरॉयड बेन्नू से कलेक्ट किया सैंपल पृथ्वी पर पहुंचाया। सैंपल से 4.5 अरब साल पहले सूरज और ग्रह कैसे बने इसकी जानकारी मिल सकती है।इस मिशन का नाम OSIRIS-REx है, जो 8 सितंबर 2016 में लॉन्च हुआ था। मिशन की सबसे खास बात यह रही कि स्पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी पर लैंड किए बिना सैंपल को पहुंचाया है। पृथ्वी से करीब एक लाख किमी ऊपर शाम 4.12 बजे स्पेसक्राफ्ट ने सैंपल कैप्सूल रिलीज किया। यह कैप्सूल…

पाकिस्तान में लोगों की रोजाना कमाई भारत के 300 रुपए से कम, 9.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे

पाकिस्तान में 9.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हैं। कुल आबादी 24 करोड़ का यह 39.4% है। इनकी दिनभर की कमाई 3.65 डॉलर यानी 1,048 पाकिस्तानी रुपए है। भारतीय करेंसी में यह 300 रुपए के बराबर है। वर्ल्ड बैंक ने कहा- 2022 में गरीबी 34.2% थी, जो 5% बढ़कर अब 39.4% हो गई है।वर्ल्ड बैंक ने चेतावनी दी है कि एक साल में 1.25 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे (BPL) आए हैं। इसके बाद BPL आबादी 9.5 करोड़ हो गई है। हालात बिगड़ते जा रहे हैं।…

यूक्रेन को 9 लाख करोड़ की मदद कर चुका US, पढ़िए रिपोर्ट

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की गुरुवार को जंग शुरू होने के बाद दूसरी बार अमेरिका पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात की। इस बीच जेलेंस्की ने कहा- यूक्रेन के लिए अमेरिका की मदद बहुत जरूरी है। अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के एक सांसद ने बताया- जेलेंस्की ने उनसे कहा है कि अगर हमें मदद नहीं मिलेगी तो हम जंग हार जाएंगे।जेलेंस्की के दौरे के समय विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने घोषणा की कि यूक्रेन को जंग के लिए अमेरिका 128 मिलियन डॉलर (1061 करोड़ रूपए) दे रहा है। इसके साथ…

चीन-पाकिस्तान की कहानी, कनाडा के पत्रकार डेनियल बोर्डमैन ने बताया ट्रूडो के भारत विरोध का सच

भारत और कनाडा के विरोध के बीच इससे जुड़ी तमाम कहानियां भी सामने आ रही है। कनाडा के पत्रकार डेनियल बोर्डमैन ने भी ऐसी कहानी बताई है, जिसके केंद्र में पाकिस्तान व चीन की भूमिका होने की बात कही गई है। भारत से रिश्ते खराब करके कनाडा के प्रधानमंत्री कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो तमाम लोगों के निशाने पर आ गए हैं। भारत समेत बाकी दुनिया से तो इसके लिए उन्हें उलाहने सुनने ही पड़ रहे हैं। साथ ही खुद कनाडा की मीडिया और पत्रकार भी उनके ऊपर सवाल उठाने…

इजराइल के साथ रिश्ते को लेकर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने क्या कहा? जानिये

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि वो इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने के बेहद करीब हैं। MBS ने कहा- अगर ईरान परमाणु हथियार हासिल करता है तो सऊदी भी अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा करने से पीछे नहीं हटेगा।क्राउन प्रिंस ने उन रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि फिलिस्तीन के मुद्दे को लेकर सऊदी अरब ने इजराइल के साथ रिश्ते सुधारने की बातचीत को रोक दिया है। हालांकि, MBS ने कहा- हमारे लिए ये मुद्दा बेहद अहम है।…

G20 के पहले बखेड़ा चाहते थे ट्रूडो, अमेरिका ने कैनेडियन प्राइम मिनिस्टर की इस अपील को सिरे से खारिज कर दिया

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हुई हत्या का मामला अब भारत और कनाडा के बीच डिप्लोमैटिक टेंशन की शक्ल अख्तियार कर चुका है। दोनों देश एक दूसरे के एक-एक डिप्लोमैट को एक्सपेल कर चुके हैं। अपने-अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है।18 सितंबर को संसद में भारत पर निज्जर की हत्या में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप लगाने से पहले जस्टिन ट्रूडो ने अपने खास सहयोगी अमेरिका से भी बातचीत की थी। ट्रूडो चाहते थे कि अमेरिका निज्जर के कत्ल को…

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री काकड़ ने मिस यूनिवर्स इवेंट को मुल्क के खिलाफ साजिश बताया, आखिर क्यों?

मालदीव में 14 सितंबर को मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का खिताब जीतने वाली एरिका रॉबिन और इस इवेंट के खिलाफ जांच होगी। पाकिस्तान के केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार-उल-हक काकड़ ने इंटेलिजेंस एजेंसी ISI को इन्वेस्टिगेशन के ऑर्डर दिए हैं।24 साल की एरिका रॉबिन क्रिश्चियन हैं। उन्होंने 14 सितंबर को मालदीव में मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का खिताब जीता था। वो नवंबर में अल साल्वाडोर में होने वाले मिस यूनिवर्स 2023 में पाकिस्तान को रिप्रेजेंट करेंगी। इस ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने वाली एरिका पहली पाकिस्तानी हैं।इस इवेंट को दुबई की कंपनी यूजेन…

महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान के दो शहरों में अरबों रुपए की लोकल और फॉरेन करेंसी बरामद

बदहाल इकोनॉमी और महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान के दो शहरों में अरबों रुपए की लोकल और फॉरेन करेंसी बरामद किए जाने की खबर है। ‘रावलपिंडी में एक प्लाजा के बेसमेंट में इतनी करेंसी मिली कि फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के अफसर हैरान रह गए।इस बेसमेंट में 13 डिजिटल लॉकर मिले हैं। 24 घंटे से इन्हें खोलने की कोशिश अब तक नाकाम रही है। इसके अलावा झेलम शहर में भी इसी तरह का बेसमेंट और लॉकर मिले हैं। माना जा रहा है कि बरामद करेंसी के अलावा लॉकर्स में भी…