‘देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल’ में पहुंचे शाहिद कपूर, शहनाज गिल का चैट शो चर्चे में

एक्ट्रेस शहनाज गिल का चैट शो ‘देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल’काफी सुर्खियों में है। हाल ही में उनके शो में शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज फर्जी का प्रमोशन करने पहुंचे थे, जिसका प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शहनाज ये कहती नजर आई कि अगर उन्हें पता रहता कि सामने वाला आदमी शाहिद कपूर है तो वो उन्हें पकड़ लेतीं और उनसे जरूर मिलतीं। इस बात का मजाक बनाते हुए शाहिद ने भी कहा कि वो भी उन्हें पकड़ लेते और जरूर बात करते। दरअसल, शहनाज अपना एक चैट शो…

अमिताभ के साथ कई फ़िल्में साइन की लेकिन एक भी नहीं बनी, 14 दिन भूखे रहकर गुजारे दद्दा त्यागी

मिर्जापुर-2 के दद्दा त्यागी तो आपको याद होंगे ही। जिनका कद छोटा था, लेकिन काम बड़ा। ये यादगार रोल निभाया था एक्टर-राइटर लिलिपुट ने। बौनेपन से पीड़ित लिलिपुट ने पिछले 4 दशकों में टीवी और फिल्मों के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है। टीवी के सबसे फेमस सीरियल्स में से एक देख भाई देख इन्होंने लिखा था। उसमें एक्टिंग भी की। लिलिपुट का असली नाम मिसबाहुद्दीन फारूकी है। कद है महज 4.7 फीट। छोटे कद के कारण इन्होंने गुलिवर इन दी लैंड ऑफ लिलिपुट कॉमिक्स से अपना नाम लिलिपुट रख…

ब्राजीलियन राइटर पाउलो कोएलो ने SRK की तारीफ में क्या लिखा, जानिए

ब्राजील के फेमस ऑथर और सॉन्ग राइटर पाउलो कोएलो ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है। पाउलो ने अपने सोशल मीडिया पर शाहरुख की तारीफ में लिखा है कि जो लोग पश्चिमी देशों में शाहरुख को नहीं जानते हैं उन्हें माई नेम इज खान देखना चाहिए। दरअसल शाहरुख ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपने घर मन्नत के बाहर फैंस का अभिवादन कर रहे थे। पाउलो ने इसी वीडियो पर रिएक्ट करते हुए शाहरुख खान को किंग कहा है साथ ही…

सारा अली खान एयरपोर्ट पर शुभमन गिल के साथ देखी गई, फैंस क्या बोले

बुधवार को भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने फील्ड पर बेहतरीन पारी खेली। इस बीच एक बार फिर एक्ट्रेस सारा अली खान और शुभमन गिल के डेटिंग रुमर्स सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई है, जिसमें सारा और शुभमन गिल साथ दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि शुभमन और सारा की ये फोटोज अहमदाबाद एयरपोर्ट की है और वो इन दिनों साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।वायरल फोटो किसी एयरपोर्ट की बताई जा रही है, जिसमें दोनों एक साथ…

कपूर खानदान से होने के बावजूद कभी महसूस नहीं हुआ कि मुझे एंट्री तो विरासत में मिली है- जहान कपूर

बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कपूर खानदान की चौथी जनरेशन जहान कपूर का डेब्यू हंसल मेहता की फिल्म ‘फराज ’ से हो रहा है। इसकी कहानी साल 2016 में ढाका में हुई आतंकी घटना के इर्द गिर्द घूमती है। आतंकियों ने एक कैफे में कई लोगों की हत्या कर दी थी। परेश रावल के बेटे इसमें आतंकवादी का रोल निभाएगें। जहान कपूर फराज नामक मुस्लिम बने हैं, जो आतंकियों का मुकाबला करते हैं। पेश हैं उनसे खास बातचीत के प्रमुख मेरी जर्नी 15 साल से ही शुरू हो गई थी। पापा…

द रोमांटिक्स में शाहरुख, सलमान से लेकर 35 सेलेब्स आएंगे नजर, ऋषि कपूर की भी दिखेगी झलक

फेमस फिल्ममेकर यश चोपड़ा को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। यश राज फिल्म्स सिलसिला, लम्हे, कभी कभी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, वीर-जारा , दिल तो पागल है, चांदनी, जब तक है जान, एक था टाइगर, धूम जैसे कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसी बीच यश चोपड़ा पर आधारित डाक्यू-सीरीज द रोमांटिक्स का ट्रेलर जारी हो गया है। इस सीरीज के माध्यम से बॉलीवुड के ‘फादर ऑफ रोमांस’ कहे जाने वाले यश चोपड़ा को ट्रिब्यूट दी जाएगी। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्मों की…

शमिता संग डेटिंग अफवाहों पर आमिर अली ने तोड़ी चुप्पी, हम दोनों सिंगल हैं, झूठ में बातें बन गईं

टीवी एक्टर आमिर अली ने अपनी और शमिता शेट्टी के डेटिंग अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा है कि वो और शमिता दोनों सिंगल हैं और काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए कहा है कि मैं अगर किसी को कार के गेट तक छोड़ने जा रहा हूं तो इसका मतलब ये नहीं है कि मैं उसे डेट कर रहा हूं। मेरी मां ने मुझे सिखाया है कि अगर कोई मेरे घर आ रहा है तो जाते वक्त उसे बाहर तक छोड़ना चाहिए। इस…

इतना खूबसूरत चेहरा आज तक नहीं देखा, 1994 में कैसी दिखती थीं मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हमेशा अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में बानी रहती हैं। इसी बीच ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो सामने आया है। ये वीडियो उनके 1994-95 मिस वर्ल्ड टूर के दौरान का है। उन्होंने ये खिताब 19 नवंबर, 1994 में जीता था। इस वीडियो में एक्ट्रेस मरून कलर की सिंपल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 29 साल पुराने इस वीडियो में ऐश्वर्या इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही लुक्स में कमाल की लगीं। उनके चलने का तरीका हो या बातचीत का, हर चीज में उनकी सादगी नजर…

सुरैया ने देव आनंद से बेइंतहा प्यार किया, लेकिन परिवार के खिलाफ जाकर शादी के लिए हां नहीं कह पाईं

मुझे देव के प्यार पर तो यकीन था, लेकिन खुद पर विश्वास नहीं था। मैं कन्फ्यूज थी। जब मैंने देव से शादी करने को मना कर दिया तो उन्होंने मुझे कायर कहा। शायद मैं कायर ही थी। मेरे अंदर वह कदम उठाने की हिम्मत ही नहीं थी। शायद यह मेरी गलती थी या फिर किस्मत…। ये बात सुरैया ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कही थी। देव आनंद से सुरैया ने बेइंतहा प्यार किया, लेकिन परिवार के खिलाफ जाकर शादी के लिए हां नहीं कह पाईं। आखिरी बार एक बालकनी…

212 करोड़ की प्रॉपर्टी वाले जैकी श्रॉफ फिल्मों के पोस्टर चिपकाते और मूंगफली बेचते थे

फिल्मों के जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ आज 66 साल के हो गए हैं। कभी मुंबई की तीन बत्ती चॉल के 10×10 के एक कमरे से अपनी जिंदगी की शुरुआत करने वाले जैकी आज 212 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक हैं। बेटा टाइगर भी बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक है। दिलचस्प है कि इतनी सफलता के बाद भी जैकी श्रॉफ अपनी जिंदगी के शुरुआती दिनों को नहीं भूले। तीन बत्ती की चॉल में अभी भी उनका वो एक कमरे का घर है, जहां अक्सर अपने पुराने दिनों को…

इवेंट में वरुण धवन के साथ पहुंची आलिया भट्ट, शादी के बाद लग रहीं हैं ज्यादा खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बेटी राहा के जन्म के बाद अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। इसी बीच आज उन्हें और वरुण धवन को मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट किया गया, इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आलिया- वरुण के साथ नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो आलिया ब्लू फ्लोरल ड्रेस में गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, वरुण भी रेड टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इवेंट के दौरान दोनों ने साथ में पैपराजी को…

इन 4 दिनों में मुश्किल से बीते 4 साल भूल गया हूं : शाहरुख खान

शाहरुख खान और पठान की पूरी टीम ने फिल्म की सक्सेस के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान शाहरुख ने कहा है कि इन 4 दिनों में मुश्किल से बीते 4 साल भूल गया हूं। पठान के बायकॉट को लेकर उन्होंने कहा कि हमने काफी लोगों को फोन किया और उनसे फिल्म को शांति से रिलीज होने की रिक्वेस्ट की। दुनियाभर के कलेक्शन को मिला लें तो पठान ने 5 दिनों मे 540 करोड़ कमाए। इस तरह उसने फिल्म 2.0 का रिकाॅर्ड ब्रेक कर दिया। इस लिस्ट में टाॅप…

अनुपम खेर डब्बावालों को खाना परोसते दिखें साथ ही और सेलेब्रिटी भी

एक्टर अनुपम खेर जल्द ही फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस नीना गुप्ता और नरगिस फाखरी दिखाई देंगी। इसी बीच फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। इसी बीच अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए पूरी स्टार कास्ट डब्बावालों को खाना खिलाते हुए नजर आई। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नरगिस, अनुपम और शारिब हाशमी डिब्बेवालों को खाना परोसते हुए दिखाई दें रहे हैं। इसके बाद अनुपम भी उनके साथ बैठकर खाना कहते…

सलमान से फिल्म रिव्यू करने की KRK ने परमिशन मांगी, कहा- मुझे रिव्यू करने की इजाजत दें

फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान के हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान से गुजारिश की है कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान के टीजर का रिव्यू करने की परमिशन दें।सलमान खान के KRK के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। सलमान खान ने आरोप लगाया था कि KRK सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो के जरिए उनकी छवि को खराब कर रहे हैं। इसी वजह से सलमान नहीं चाहते थे कि KRK उनकी फिल्म या टीजर का रिव्यू करेंKRK…

वांगचुक के समर्थन में कल शिमला में भूख हड़ताल, थ्री इडियट वाले ‘रैंचो’ की हिमालय बचाओ कैंपेन

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थ्री इडियट’ में रैंचो बने आमिर खान का किरदार जिस शख्स से प्रभावित था, उन्हीं सोनम वांगचुक ने हिमालय बचाओ मुहिम शुरू की है। सोनम वांगचुक लद्दाख के लेफ्टिनेंट गर्वनर पर बड़े आरोप लगा चुके हैं और उनका कहना है कि वहां सिर्फ LG की मनमानी चल रही है। तीन साल से कोई काम नहीं हो रहा।सोनम वांगचुक के आंदोलन की गूंज शिमला तक पहुंच गई है। वांगचुक ने अपने वीडियो में सभी लोगों से आह्वान किया है कि वह लोग 30 जनवरी को उनकी मुहिम…

आज कुछ बड़ा और दिलचस्प होने वाला है : शादी की अनाउंसमेंट करने वाले हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 6 फरवरी को कियारा आडवाणी के साथ शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।अब हाल ही में सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो आज एक अनाउंसमेंट करने वाले हैं। उनके इस पोस्ट के बाद कुछ यूजर्स ये कयास लगा रहे हैं कि वो अपनी शादी के बारे में खुलासा करेंगे। वहीं कुछ का ये भी मानना…

सुकेश चंद्रशेखर अब जैकलीन-नोरा के बाद चाहत खन्ना के बारें में कहा- जेल में घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया; दो लाख रुपए भी दिए

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ठग सुकेश के साथ फंसी टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने हाल ही में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुकेश ने उन्हें धोखे से जेल में मिलने बुलाया था। तब उसने खुद का परिचय तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के भतीजे के रूप में दिया था। जेल में ही शादी के लिए प्रपोज भी किया था।चाहत ने कहा, ‘मैं 18 मई, 2018 को दिल्ली गई थी। मुंबई एयरपोर्ट पर मैं एक महिला एंजल खान से मिली, जिसने कहा कि…

7 टन रंगोली पाउडर से बनाई सोनू की 87,000 वर्ग फीट बड़ी फोटो, वर्ल्ड रिकॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन के बाद से जनता के फेवरेट एक्टर बन गए हैं। वहीं सोनू सूद भी जनता की मदद करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। जहां सोनू फैंस को उनकी मुंह मांगी चीज देकर खुश कर रहे हैं, वहीं फैंस भी अपने हीरो के लिए कुछ न कुछ खास करते ही रहते हैं। हाल ही में गणतंत्र दिवस को मौके पर सोनू सूद के एक फैन ने उन्हें बेहद खूबसूरत सरप्राइज दिया है, जिसका एक वीडियो सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया…

एक्टर की वापसी और उनकी फ्लॉप फ़िल्में, पूरी खबर पढ़िए

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म पठान से धमाकेदार वापसी की है। शाहरुख की बतौर हीरो 4 साल से कोई फिल्म नहीं आई थी। इनकी आखिरी फिल्म 2018 की जीरो थी जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ने ब्रह्मास्त्र, रॉकेट्रीः द नाम्बी इफेक्टस जैसी फिल्में जरूर कीं, लेकिन इनमें वो महज चंद मिनटों के कैमियो रोल में थे। अब शाहरुख की कमबैक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड कायम कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 110 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड…

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कमाई पठान ने की पहली ओपनिंग, पढ़िए खबर

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 55 करोड़ की बंपर ओपनिंग की। बॉलीवुड के इतिहास की फर्स्ट डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ ने 51.6 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था।उधर, पठान ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले पठान काफी ज्यादा विवादों में थी। फिल्म के गाने…