यदि आप गिरते हुए लिफ्ट में हैं, तो क्या जीवित रहना संभव है? गिरते लिफ्ट में अपनी जान कैसे बचाएं।

मान लीजिये आप किसी लिफ्ट में फस गए और अचानक आपको एहसास हुआ कि लिफ्ट फ्री फॉल यानि टूटकर गिर रही है, ऐसी स्थिति में आप सोचेंगे कि लिफ्ट में जान कैसे बचाएं.जब भी आप किसी फ्री फॉलिंग लिफ्ट में हैं तो हमेशा याद रखें आपको खड़े नहीं रहना है. आपको लिफ्ट के फर्श/सतह पर अपने सर को हाथ के ऊपर रख कर लेट जाना है. जिससे आपका शारीरिक भार बराबर विभाजित हो पाये उस सतह पर. हो सकता है आपको चोट आये पर इतना ज़रूर होगा कि आपकी जान…

अपने नए बिजनेस को लेकर ‘तारक मेहता’ की बबीता हुईं एक्साइटेड

बॉलीवुड और टेलीविजन के क्षेत्र में एक्टर्स अभिनय में सक्रिय रहने के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी हाथ आजमाते रहते हैं। ऐसे में उन कलाकारों की कमाई का एक बड़ा जरिया बिजनेस से आता है। अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ की बबीता जी यानी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने अपने बिजनेस की शुरुआत की है। मुनमुन का अपना यूट्यूब चैनल भी है जहां वह वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने इसकी जानकारी फैन्स को दी। नए काम को लेकर मुनमुन काफी एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने फूड बिजनेस…

अर्जन बाजवा, लुक ट्रांसफॉर्मेशन से लूट रहे वाहवाही

अपनी दमदार अभिनय से लोगों का दिल चुके अर्जन बाजवा इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में अर्जन के आगामी फिजियोलॉजिकल थ्रिलर शो बेस्टसेलर को अमेजॉन पर 18 फरवरी के दिन रिलीज किया गया। ‘गुरु’ से लेकर ‘स्टेज ऑफ सीज 26/11’, हर फिल्म में अर्जन ने अपने परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता है। हर किरदार के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है चाहे वो फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन हो या मेंटली अपने किरदार में इंवॉल्व होना हो, अर्जन ने इन तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है।हाल…

शमिता शेट्टी ‘Bigg Boss 15’ के बाद ले रहीं हैं थेरेपी, बोलीं- शो के माहौल ने बनाया और भी बीमार

हर चीज की एक कीमत होती है, यहां कर की पॉपुलैरिटी की भी । रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भाग लेना और उसमें लंबे समय तक टिके रहना कोई आसान काम नहीं है। यह शो आप पर भारी पड़ सकता है और शमिता शेट्टी इसका ताजा उदाहरण हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने बताया कि उनका जीवन पहले जैसा नहीं है, और वह अभी भी पहले जैसे होने की कोशिश कर रही है। सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए शमिता ने कहा कि वह अपनी जिंदगी…

फिल्म के लिए नंदिता दास से मिलाया हाथ, कपिल शर्मा निभाएंगे फूड डिलीवरी वाले का रोल,

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ‘किस-किस को प्यार करूं’ और ‘फिरंगी’ जैसी फिल्मों में काम करते नजर आ चुके हैं। हालांकि ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई थीं जिसकी इनसे उम्मीद की जा रही थी। अब कपिल शर्मा की एक और फिल्म का ऐलान हो गया है जिसमें दिग्गज फिल्ममेकर नंदिता दास कपिल शर्मा के साथ कोलेबोरेट करने जा रही हैं। फिल्म में कपिल शर्मा कुछ ऐसा करते नजर आएंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है।कपिल शर्मा ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट करके…

10 करोड़ रुपए में खरीदा सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने चार पार्किंग वाला घर, पढ़ें पूरी खबर

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने मुंबई में 1750 स्क्वायर फीट का एक घर खरीदा है, जिसमें 4 कार पार्किंग भी हैl उन्होंने यह घर 10 करोड़ रुपए में खरीदा हैl यह घर मुंबई के खार वेस्ट में स्थित हैl खबरों की मानें तो यह घर फ्लाइंग कारपेट बिल्डिंग के 12 वें फ्लोर पर हैl यह घर 1750 स्क्वायर फिट का है और चार पार्किंग के साथ आता हैl इसकी रजिस्ट्रेशन 4 फरवरी को हुई हैlअर्पिता खान शर्मा ने इस घर के लिए 40 लाख रुपए स्टैम्प ड्यूटी…

भूमि पेडनेकरअब नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग ‘अफवाह’ फैलाएंगी

अपनी दमदार एक्टिंग और स्वैग से सभी का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्मों का फैन्स इंतजार करते हैं। वहीं भूमि भी एक के बाद फैन्स की इन इच्छाओं को पूरी करती हैं। इन दिनों भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव संग फिल्म बधाई दो को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक और फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) नजर आएंगे। फिल्म का नाम अफवाह (Afwaah) है, जिसे सुधीर मिश्रा (Sudhir…

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर विवाद, क्या है पूरा मामला आइये जानते है

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। संजय लीला भंसाली की फिल्म का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन रिलीज से पहले यह विवादों में घिर गई है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। उनके साथ अजय देवगन कैमियो रोल कर रहे हैं। गंगूबाई के परिवारवालों ने फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर की है और अब इस पर कोर्ट की ओर रुख किया है। उनके वकील का कहना है कि ट्रेलर देख परिवार हैरान है। एक ऐसी महिला जिसने समाज के लिए इतना…

मुंबई के अस्पताल में मशहूर सिंगर-कंपोजर बप्पी लहरी का निधन

सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) के निधन की खबर सामने आ रही है। मुंबई के अस्पताल में बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली है। 69 साल के बप्पी लहरी के निधन की खबर किसी शॉक की तरह ही है। बीते दिनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब बप्पी लहरी को लेकर आ रही यह खबर म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। अस्पताल के निदेशक के मुताबिक बीते एक महीने से…

धर्मेंद्र क्यों लता मंगेशकर को भूल नहीं पा रहे हैं, आइये जानते है

भारत रत्न लता मंगेशकर का जाना पूरे देश के लिए एक ऐसी क्षति है, जो कभी पूरी नहीं हो सकेगी। उनके जाने से सभी को धक्का लगा है। ऐसा ही हाल अभिनेता धर्मेंद्र का भी है, वह अभी तक इस सदमे से उबर नही पा रहे हैं। मंगलवार को धर्मेद्र ने सोशल मीडिया पर लताजी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और बेहद ही भावुक नोट लिखा। धर्मेन्द्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें लताजी के साथ उनकी तस्वीरों का स्लाइड शो है…

सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल से अलग होने के बाद ऐसे मनाया वैलेंटाइन डे,आइये जाने

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन का दिसम्बर में रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया था। जिसके बारे में खुद सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था। रोहमन सुष्मिता सेन से 15 साल छोटे हैं, लेकिन इसके बावजूद सुष्मिता के साथ फैंस ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया। रोहमन से अलग होने के बाद सुष्मिता सेन ने ये वैलेंटाइन डे अकेले ही सेलिब्रेट किया। लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिसने उनके चाहने वालों का दिल चुरा लिया। सुष्मिता सेन…

नागिन 6 एक्ट्रेस के पिता के सामने करण कुंद्रा ने खोली तेजस्वी प्रकाश की पोल, की शिकायत

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। इस समय वह नागिन 6 (Naagin 6) की शूटिंग में लगातार व्यस्त हैं लेकिन उनके वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए करण कुंद्रा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वैलेंटाइन डे की शाम को इस कपल ने सोशल मीडिया पर लाइव जाकर फैन्स से बातचीत करने का फैसला लिया। इस लाइव सेशन के दौरान ही करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने तेजस्वी प्रकाश की खूब टांग खिंचाई कर डाली है। साथ ही उन्होंने यह भी…

रणधीर कपूर ने बबिता से शादी कर पहली बार बदल दी थी ‘कपूर खानदान’ की ये परंपरा,

रणधीर कपूर कई फिल्मों में अभिनय कर काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। रणधीर हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर के बेटे हैं। उन्होंने फिल्मों में बतौर कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुंबई में हुआ था। उनके दादा पृथ्वीराज कपूर भी हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और फिल्मकार थे। घर में बचपन से फिल्मी माहौल होने के कारण उनकी भी रूचि शुरू से अभिनय का ओर रही थी। रणधीर कपूर ने सबसे पहले…

दिलीप कुमार-मधुबाला करते थे एक-दूसरे से बेहद मोहब्बत, इस वजह से मुकम्मल न हो सका रिश्ता

मधुबाला आज भले ही हमारे बीच नहीं हों, लेकिन हमेशा उन्हें हिंदी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्री माना जाता रहा है। उन्होंने न केवल अपने अभिनय से बल्कि खूबसूरती से भी बड़े पर्दे पर लंबे समय तक राज किया था। मधुबाला ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और अपने अभिनय को लोहा भी मनवाया। उनका जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 40 और 50 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज किया था। मधुबाला का असली नाम बेगम मुमताज जहां देहलवी था। उनके वालिद अताउललाह…

मुमताज ने फिल्मों में वापसी करने को लेकर कही बड़ी बात, आइये जानते है

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मुमताज लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। उन्होंने 60 और 70 के दशक में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता था। मुमताज फिलहाल भारत से दूर विदेश में अपने परिवार के साथ है। इन सबके बीच उन्होंने फिल्मों में आने को लेकर बड़ी बात कही है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं। रविवार को मुमताज की बेटी तान्या माधवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव सेशन रखा। इस दौरान दिग्गज अभिनेत्री ने अपने ढेर सारे फैंस के…

रिलेशनशिप पर खुलकर बोले ‘इशकजादे’ अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा से मोहब्बत करके नर्क हो गई थी की जिंदगी!

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे अनूठी जोड़ियों में गिनी जाती है। मलाइका अरोड़ा एक बच्चे की मां हैं और अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। वहीं अर्जुन कपूर उम्र में उनसे काफी छोटे हैं। बावजूद इसके दोनों ने समाज की सीमाओं को तोड़ते हुए एक दूसरे से प्यार किया और एक वक्त से बाद खुलकर सबके सामने भी आ गए। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।अर्जुन…

कंगना रनोट ने दीपिका पादुकोण की ‘गहराइयां’ को बताया ‘कचरा’, B ग्रेड फिल्म से की तुलना

दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘गहराइयां’ काफी धूमधाम से रिलीज हुई है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ कॉम्प्लेक्स लव ड्रामा की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें खामखा के बोल्ड सीन्स कुछ खास पसंद नहीं आए। और इनमें से एक हैं, बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट। कंगना ने नाम ना लेते हुए इशारों- इशारों में करण जौहर की इस फिल्म का सबसे खराब रिव्यू किया है।कंगना रनोट और करण जौहर के बीच छत्तीस का…

आर्यन को ड्रग्स विवाद के बाद IPL 2022 की ऑक्शन में देख खुश हुए फैंस

पिछला साल शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। उनपर ड्रग्स का सेवन करने और लेन-देन के आरोप लगे थे। हालांकि कुछ समय बाद आर्यन खान को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। उनके इस विवाद ने काफी तूल पकड़ा था। ड्रग्स विवाद के बाद अब शनिवार को आर्यन खान बहन सुहाना खान के साथ पहली बार किसी इवेंट आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की मेगा ऑक्शन में नजर आए।इस दौरान केआरके (कोलकाता नाइट राइडर्स) के को-ओनर शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान…

परेश रावल 40 साल बाद कर रहे है गुजराती सिनेमा में वापसी, सस्पेंस से भरा है ‘डियर फादर’ का ट्रेलर

अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपने सिनेमाई करियर में कई अलग अलग तरह के किरदार किए हैं। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, परेश रावल ने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीता है। ऐसे में अब परेश रावल के गुजराती फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। करीब 40 साल बाद परेश रावल गुजराती सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। परेश रावल की गुजराती फिल्म ‘डियर फादर’ का ट्रेलर (Dear Father Official Trailer) रिलीज हो गया है। डियर फादर…

शमिता शेट्टीऔर राकेश बापट कर रहे इंगेजमेंट की शॉपिंग,

शमिता शेट्टी और राकेश बापट की मोहब्बत को पंख लग गए हैं। पहले जहां शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में राकेश बापट अपने पूरे गैंग के साथ पहुंचे वहीं अब हाल ही में दोनों वैलेंटाइन डे से पहले एक स्टोर पर शॉपिंग करने के लिए साथ में नजर आए। राकेश बापट और शमिता शेट्टी का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है। शुक्रवार को राकेश और शमिता शेट्टी मुंबई के एक जूलरी स्टोर के बाहर खड़े नजर आए।राकेश बापट ने जहां व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी…