जब मुझे खुद उर्दू नहीं आती, तो तुनिषा को कैसे सिखा सकता हूं : शीजान

तुनिषा सुसाइड मामले में हर दिन एक नई बात निकलकर सामने आ रही है। शीजान ने कोर्ट में अपने बचाव में कहा है कि अगर वो मुस्लिम नहीं होता तो शायद बच जाता। शीजान का कहना है कि उसे सिर्फ इसलिए अरेस्ट किया गया है कि क्योंकि वो मुस्लिम धर्म से आता है। शीजान के मुताबिक, उसे और उसकी बहन को उर्दू नहीं आती तो वो तुनिषा को उर्दू बोलना कैसे सिखा सकते हैं। शीजान के वकील का कहना है कि तुनिषा से ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच…

रेड ड्रेस में ग्लैमरस लगीं कृति, कार्तिक के साथ किया जमकर डांस, शहजादा का ट्रेलर लांच

कार्तिक आर्यन- कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसी बीच मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, इस दौरान कार्तिक ने कृति के साथ ग्रैंड एंट्री मारी जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस इवेंट में दोनों जमकर डांस करते हुए नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री काफी कमाल की लग रही थी। इवेंट में कृति ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस में काफी ज्यादा ग्लैमरस लग रही थीं वहीं, कार्तिक भी ब्लैक लुक में काफी डेशिंग लगेकार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर…

शीजान ने ही तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाया था : तुनिषा के वकील का जवाब

तुनिषा सुसाइड मामले में कोर्ट में सुनवाई जारी है। तुनिषा के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस दिन तुनिषा ने सुसाइड की थी उस दिन उसने खाना नहीं खाया था जबकि शीजान ने खाया था। तुनिषा के वकील ने कहा- ‘तुनिषा के सुसाइड के बाद शीजान को हिरासत में लिया गया था लेकिन उस दिन उसने पुलिस को प्रॉपर बयान नही दिया था। वो लगातार अपने बयान बदलते रहता हैशीजान के वकील को कैसे पता चला कि सुसाइड वाले दिन तुनिषा ने अली से बात की थी।…

विलेन की इमेज का खौफ था कि बेटे के दोस्त घर नहीं आते थे, लेट-लतीफी पर गोविंदा को मारा था थप्पड़,

भारी-भरकम आवाज, सिहरन पैदा कर देने वाली मुस्कुराहट और किसी को भी डरा सकने वाली आंखें। ये थे बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन अमरीश पुरी। आज उनकी 18वीं पुण्यतिथि है। पुरी साहब जबरदस्त कलाकार थे। ये उनकी अदाकारी का ही कमाल था कि परदे पर निभाए उनके विलेन वाले किरदार चाहे मि. इंडिया का मोगैंबो हो, तहलका का डॉन्ग हो या दामिनी का इंद्रजीत सिंह चड्ढा- सारे कैरेक्टर्स अमर हैं। उनकी विलेन वाली इमेज का रियल लाइफ में भी लोगों में इतना खौफ था कि उनके बेटे के दोस्त उनके…

मुंबई एयरपोर्ट पर दिव्या खोसला कुमार स्पॉट

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार बेहद ही खूबसूरत और फिट हैं। दिव्या टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार की पत्नी हैं। इसी बीच हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिव्या सिंपल लुक में नजर आईं। इस दौरान दिव्या व्हाइट प्रिंटेड कुर्ता और पैंट में कमाल की लग रही हैं। जिसे सोशल मीडिया पर फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर चर्चा में बने हुए…

मलाइका अरोड़ा दोस्तों के साथ लंच डेट पर निकलीं , कैजुअल लुक में दिखे विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में उन्हें मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में 49 साल की मलाइका ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इस दौरान मलाइका के साथ उनके फ्रेंड्स भी दिखाई दे रहे हैं। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस क्रॉप टॉप और व्हाइट डेनिम जीन्स में कमल की लग रही थीं। मलाइका के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।…

पोस्टर में पुलिसकर्मियों के चेहरे पर कुत्ता दिखाया, फिल्म ‘कुत्ते’ पर विवाद शुरू

बॉलीवुड फिल्म ‘कुत्ते’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस तब्बू अभिनीत फिल्म का मामला जोधपुर हाईकोर्ट पहुंच गया है। पुलिस अफसर की बेटी ने याचिका दायर की है। 12 जनवरी को याचिका पर सुनवाई होगी।फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज की यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में बताया गया है कि कहानी पुलिस महकमे पर है। ऐसे में जो शीर्षक है, वह सही नहीं है।याचिकाकर्ता जालोर में एडिशनल एसपी नरेंद्र चौधरी की बेटी ने…

फ़िल्मो में कभी 4 मिनट लंबे किसिंग सीन से भगवा बिकिनी तक कॉन्ट्रोवर्सीज से, जानिए रहस्य

मंगलवार को शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर आते ही कुछ दिन से ठंडे पड़े भगवा बिकिनी विवाद ने जोर पकड़ा और सोशल मीडिया पर फिर से #BoycottBollywood और #BoycottPathan ट्रेंड चल पड़ा। ये पहला मामला नहीं है जब बॉलीवुड फिल्मों को लेकर विवाद हुए हैं। दिलचस्प है कि 1913 में बनी राजा हरिश्चंद्र को भारत की पहली फिल्म होने का तमगा हासिल है, लेकिन 100 साल बाद 2013 में इस दावे को सीधे कोर्ट में चुनौती दी गई कि भारत की पहली फिल्म 1912…

खुदकुशी से पहले अली को किया था तुनिषा ने वीडिओ कॉल, नया मोड़ सामने आया

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस केस में नए शख्स की एंट्री हुई है। सोमवार को मुंबई के वसई कोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान शीजान के वकील ने अली नाम के शख्स का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा अली से बात करने लगी थीं।यह सुनने के बाद तुनिषा के वकील और सरकारी पक्ष ने कोर्ट से समय मांगा। इस वजह से अदालत ने केस की सुनवाई 11 जनवरी तक टाल दी।शीजान के…

डॉक्टर ने कहा था कभी डांस नहीं कर पाएंगे ऋतिक, अंडरवर्ल्ड के कारण छोड़ना चाहते थे बॉलीवुड

बाॅलीवुड के ग्रीक गाॅड ऋतिक रोशन का आज 49वां बर्थडे है। अपनी स्टाइल से सबको दीवाना बनाने वाले ऋतिक ने कहो ना प्यार है से लेकर वाॅर तक, जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। बचपन, फिल्मों में आने से लेकर अभी तक की उनकी जर्नी कई उतार-चढ़ाव से भरी रही।जब ऋतिक पैदा हुए तो उनके पापा राकेश रोशन एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर थे, जिस वजह से तंगी भी थी। आलम ये था कि कई रातें उन्होंने जमीन पर सो कर गुजारी हैं। राकेश रोशन की फिल्में फ्लॉप हुई तो घर…

लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से करेंगी प्रीति जिंटा की ऑनस्क्रीन बहन शादी

टीवी शो करिश्मा का करिश्मा और फिल्म कल हो न हो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुकी एक्ट्रेस झनक शुक्ला जल्द शादी करने वाली हैं। इस बीच 9 जनवरी को झनक ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्वप्निल सूर्यवंशी के साथ सगाई की फोटोज शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करते हुए झनक ने अपनी इंगेजमेंट की अनाउंसमेंट की है। जिसमें वो और स्वप्निल पूरी फैमिली के साथ रोका सेरेमनी में नजर आ रहे हैं। कभी चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं झनक की रोका सेरेमनी की फोटोज बेहद…

उर्वशी रौतेला ग्लैमरस लुक में एयरपोर्ट पर दिखीं लंबे समय बाद पति के साथ नजर आईं अमृता राव

उर्वशी रौतेला इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। अब हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उर्वशी प्रिंसेस लुक में पहुंची। जहां वह पिंक कलर की ड्रेस, ब्लैक मोजे और हाई हील्स में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव भी अपने पति RJ अनमोल के साथ काफी लंबे समय बाद स्पॉट हुईं। इस दौरान वह कैजुअल लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। बता दे, अमृता…

संगीता बिजलानी एक बार फिर दिखीं देसी अवतार में, पढ़िए खबर

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस बीच संगीता बिजलानी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यलो साड़ी में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में संगीता यलो साड़ी में कमाल की लग रही हैं। उनके इस वीडियो के बैकग्राउंड में कजरा मोहब्बत वाला गाना सुनाई दे रहा है। संगीता इस गाने में बेहतरीन एक्सप्रेशंस के साथ…

20 की उम्र में मां बनीं फिर फिल्मों में आईं, ज्योतिषी के कहने पर बदला था नाम

फियरलेस नाडिया… इस नाम से शायद कम ही लोग परिचित होंगे। ये थीं हिंदी सिनेमा की पहली स्टंट क्वीन। ऑस्ट्रेलिया में जन्मीं नाडिया के पिता ब्रिटिश सेना में वॉलंटियर थे जिन्हें काम के सिलसिले में परिवार समेत भारत आना पड़ा। नाडिया 7 साल की थी कि पहले विश्व युद्ध में जर्मन्स ने उनके पिता की हत्या कर दी। बड़ी हुई तो घर चलाने के लिए उन्होंने सर्कस में काम किया। पहले नाम मैरी एन इंवास था लेकिन एक ज्योतिष के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदलकर नाडिया कर लिया। डांस…

लो-स्टैंडर्ट कहकर सईद ने जिस पत्नी को छोड़ा था वही पूर्व पत्नी फेमस हुई तो ताउम्र रहा पछतावा

हिना, दिल, राम लखन, जुदाई, जब प्यार किसी से होता है जैसी दर्जनों फिल्मों में नजर आए सईद जाफरी की आज 94वीं बर्थ एनिवर्सरी है। सईद जाफरी बॉलीवुड फिल्मों में तो कैरेक्टर रोल करते नजर आए, लेकिन ये पहले भारतीय हैं जिन्हें ब्रिटिश और कनाडियन अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला। सईद ने 6 दशकों के एक्टिंग करियर में 150 ब्रिटिश, अमेरिकन और इंडियन फिल्मों में अभिनय किया। गरीबी और संघर्षों के बीच कभी इन्होंने धक्के खाए तो कभी सड़कों पर लगी बेंच पर रातें बिताईं। फिर जाकर मामूली रेडियो की नौकरी…

वजन घटाने के लिए लगातार 40 दिन भूखे रहे, 34 की उम्र में मौत आज भी रहस्य

आज कहानी पी.यू. चिनप्पा की। ये तमिल सिनेमा के वो सुपरस्टार थे, जिनके साथ फिल्मी सितारों को भगवान की तरह पूजे जाने का रिवाज शुरू हुआ। चिनप्पा गायक थे, पहलवान थे, तलवारबाजी भी जानते थे और लठ चलाना भी। जब ये गाते थे तो स्टेज पर नोटों की बरसात होती थी। पहलवानी के कारण शरीर भारी हो गया और हीरो के रोल मिलने में दिक्कतें आईं तो चिनप्पा ने लगातार 40 दिनों तक भूखे रहकर अपना वजन कम किया और इसके बाद लगातार हिट फिल्में दीं। चिनप्पा ही पहले एक्टर…

रीना रॉय की जन्मदिन पर कुछ खास किस्से, जानिए

70 और 80 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली रीना रॉय का आज 66वां बर्थडे है। उन्होंने 5 दशक के करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया है। लेकिन इतने लंबे करियर के बावजूद उन्हें सिर्फ एक फिल्मफेयर अवाॅर्ड मिला। रीना रॉय की पर्सनल लाइफ भी उतार-चढ़ाव भरी रही। छोटी थीं तो मां-बाप का तलाक हो गया। घर की माली हालत ठीक नहीं थी तो रीना ने क्लब में डांस किया। फिल्मों में आईं तो 11 साल बड़े शत्रुघ्न सिन्हा से अफेयर रहा लेकिन 7 साल…

23 साल बाद ले रहे सुपरस्टार थलपति विजय तलाक का फैसला, फैंस को हुई स्टार कपल की चिंता

सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वरीसू को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब हलचल देखने को मिल रही है। दरअसल, इन दिनों खबरें आ रही हैं कि थलपति विजय अपनी पत्नी संगीता से तलाक लेने जा रहे हैं। शादी के 23 साल बाद अलग होने का फैसला ले रहा है।तलाक को लेकर खबर तब आई जब संगिता फिल्म मेकर एटली की पत्नी के बेबी शॉवर से नदारद थीं। इसके बाद उन्हें वरिसू के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर…

रणवीर के फ़ोन वॉलपेपर में किसकी फोटो, आलिया और बेटी की नहीं ?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में रणबीर को टी सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान उनके फोन के वॉलपेपर पर सबकी नजरें गई। दरअसल, रणबीर के मोबाइल वॉलपेपर पर कोई और नहीं बल्कि पिता व दिवगंत एक्टर ऋषि कपूर की फोटो नजर आईं। जिसे देखने के बाद फैंस रणबीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लुक की बात करें तो रणबीर लम्बी दाढ़ी…

बोलीं- मेरे पागलपन, दुख और नुकसान का इलाज कला है : सामंथा रुथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शाकुंतलम की तैयारियों में लगी हुई हैं। उनकी यह फिल्म 17 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है। इसी बीच 5 जनवरी को सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो शाकुंतलम के लिए डबिंग करते हुए नजर आ रही हैं। यशोदा की रिलीज के बाद यह सामंथा की पहली फिल्म है, जिसमें वो मायोसाइटिस बीमारी के इलाज के दौरान काम कर रही हैं।फोटो के साथ सामंथा ने बेहद मोटिवेशनल कैप्शन भी शेयर किया है। सामंथा ने पोस्ट…