आइये दिखाते है सुनील शेट्टी के आशियाने की झलक, खंडाला वाले बंगले का खूबसूरत है एक-एक कोना

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के खंडाला वाले बंगले की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में ‘Where The Heart Is’ यूट्यूब शो के जरिए अपने इस बंगले की झलक दिखाई है। सुनील शेट्टी का ये घर पहाड़ियों में बसा हुआ है और इसके अंदर हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। सुनील शेट्टी के घर का एक-एक कोना इतना खूबसूरत है कि तस्वीरों से आपका ध्यान आसानी से नहीं हट पाएगा।सुनील शेट्टी के इस बंगले की एंट्री पर ही भगवान शिव…

दिनेश लाल यादव को रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे ने दी जन्मदिन की बधाई, मांगी लम्बी उम्र की दुआ

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ के नाम से मशहूर कलाकार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री के तमाम सितारे और फैंस दिनेश लाल यादव को जन्मदिन की बधाई देने में जुटे हुए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइनें आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने उन्हें जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दे डाली है। दोनों ही हसीनाओं ने सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव के साथ तस्वीरें शेयर करके उनकी लम्बी उम्र की दुआ मांगी है।आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम…

शहनाज गिल का स्टाइल पुष्पा में अल्लू अर्जुन ने कॉपी किया था, आइये बारे में जानते है

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा-द राइज (Pushpa The Rise) का क्रेज लोगों के बीच देखते ही बन रहा है। फिल्म के गाने और डायलॉग पर फैन्स सोशल मीडिया पर आए दिन रील्स बनाने में जुटे हुए हैं। पुष्पा-द राइज में अल्लू अर्जुन के किरदार के एक-एक स्टाइल के लोग दीवाने बन चुके हैं। अब इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के जिस स्टाइल पर फैंस फिदा हो रहे हैं…

शमिता शेट्टी के जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया लम्बा-चौड़ा पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल बिग बॉस 15 में नजर आ चुकी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के लिए ये जन्मदिन कई मायनों में खास है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके करीबी दोस्त और फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। बीती रात ही शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपनी बहन के लिए जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में शमिता शेट्टी के तमाम दोस्तों ने शिरकत की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब…

सारा अली खान कर रही है कश्मीर में बर्फीली वादियों को एंजॉय , शेयर कीं भाई इब्राहिम संग तस्वीरें

सारा अली खान को जैसे ही काम से फुरसत मिलता है वह छुट्टियां मनाने के लिए कहीं ना कहीं रवाना हो जाती हैं। सारा इस वक्त कश्मीर में हैं। उनके साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड और भाई इब्राहिम अली खान भी हैं। अभी तक सारा अपने सोशल मीडिया पर कश्मीर की झलक दिखा चुकी हैं। सोमवार की शाम को उन्होंने इब्राहिम के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। भाई-बहन की ये जोड़ी काफी कूल दिख रही है। कश्मीर में इन दिनों चारों ओर बर्फ की सफेद चादर सी बिछी हुई है। सारा और…

कोरोना की वजह से टाली गई थी फिल्म, ‘आरआरआर’ की रिलीज डेट आई सामने

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोविड-19 की वजह से पहले तो फिल्म के बनने में देरी हुई। इसे जनवरी के पहले हफ्ते में रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की वजह से इसे टाल दिया गया। बड़े बजट की इस फिल्म को मेकर्स सिनेमाघरो में ही रिलीज करना चाहते थे। फिल्म को जिस स्केल पर बनाया गया है उसे ओटीटी पर एंजॉय नहीं किया जा सकता। ऐसे में फिल्म के लिए सही वक्त का इंतजार किया गया। अब मेकर्स…

बस स्टैंड पर जैकी श्रॉफ को शख्स ने दिया था मॉडलिंग का ऑफर

जैकी श्रॉफ 1 फरवरी को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका असली नाम जय किशन काकूभाई श्रॉफ है। करीब 4 दशकों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे जैकी श्रॉफ ने हिन्दी के अलावा तमिल, मराठी, बंगाली, कन्नड़, तेलुगू, मलयालम और पंजाबी सहित दूसरी भाषाओं में फिल्में की हैं। फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जैकी श्रॉफ ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। आज उनके पास दौलत-शोहरत सब है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वह मुंबई के तीन बत्ती में चॉल में रहा करते थे।…

Bigg Boss 15 के विंनर हुए तेजस्वी प्रकाश, नागिन 6 की वजह से दोगुनी हुई खुशी

तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विनर की ट्रॉफी के साथ ही साथ तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को 40 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश के फैंस जश्न मनाने में जुट चुके हैं। तेजस्वी प्रकाश ने फिनाले की रेस में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को पटखनी दी है। बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही तेजस्वी प्रकाश ने शानदार गेम प्लानिंग के साथ…

सऊदी अरब में सलमान खान को ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का मिला अवॉर्ड, शेयर की इवेंट की फोटो

करीब दो दशकों से ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। ना केवल देश में बल्कि दुनियाभर में उनके फैन्स हैं जो उनसे बेहद प्यार करते हैं। बॉलीवुड में सलमान की फिल्मों को लेकर जिस तरह का क्रेज देखा जाता है वैसा शायद ही किसी और अभिनेता के लिए हो। 56 वर्षीय सलमान सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को डेली रूटीन और आने वाली फिल्मों के बारे में जानकारी देते रहते हैं। उन्हें हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स में…

क्या प्रीति जिंटा बिना डरे अंडरवर्ल्ड डॉन से भिड़ गईं , धमकियों भरे फोन आने पर कोर्ट में दी थी गवाही

प्रीति जिंटा ने 1998 में फिल्म ‘दिल से’ में एक छोटे से रोल से डेब्यू किया था। इसमें प्रीति को सभी ने नोटिस किया और उनके काम की तारीफ हुई। उसी साल उनकी फिल्म ‘सोल्जर’ आई जिसमें उन्होंने वह लीड एक्ट्रेस थीं। उसके बाद उनका सफर जो शुरू हुआ वह चलता गया। अपने करियर में प्रीति ने ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘दिल चाहता है’, ‘कोई मिल गया’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘कल हो ना हो’ और ‘वीर जारा’ सहित अन्य हिट फिल्में दीं। शुरुआती सफलता के दौरान प्रीति को अंडरवर्ल्ड से धमकियां…

कास्टिंग काउच को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया खुलासा, बड़े ब्रेक के लिए रखी गई थी शर्त

बॉलीवुड और टीवी के लिए कास्टिंग काउच कुछ नया नहीं है। ग्लैमर इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी इसका सामना कर चुके हैं। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने खुलासा किया कि वह कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं और कई लोग फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। तब उन्हें इंडस्ट्री के बारे में उतना पता नहीं था। यही नहीं उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी भी दी गई लेकिन उन्हें जल्दी ही पता चल गया कि यह सब बकवास है। दिव्यांका बताती हैं उनके माता-पिता और बहन की वजह से…

लता मंगेशकर का हेल्थ अपडेट जाने, अजय देवगन की ‘रुद्र’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें

आज का दिन सिनेमाई दुनिया के लिए अच्छा साबित हुआ। एक ओर जहां 92 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, तो वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की अपकमिंग वेब सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ (Rudra: The Edge of Darkness) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इन सब अलावा रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) ने अपनी आगामी वेब सीरीज ‘स्पाइक’ (Spike) की शूटिंग का दूसरा चरण शुरू कर दिया है, उन्होंने शनिवार को यह जानकारी दी। 92 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से…

सातवें आसमान पर फैंस का गुस्सा, तारक मेहता..: दिलीप जोशी को रिप्लेस करेगा नया ‘जेठालाल’?

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ी तमाम खबरें और अफवाहें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। ये शो इतना ज्यादा पॉपुलर है कि इसकी रील लाइफ अपडेट के अलावा फैंस कलाकारों और उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी सब कुछ जानना चाहते हैं। शो से जुड़ी एक ताजा जानकारी इंटरनेट पर वायरल हो रही है और इसे पढ़कर फैंस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। खबर के मुताबिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स जेठालाल का रोल प्ले करने के लिए एक नए कलाकार को…

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दासानी का ‘मिथ्या’ से ओटीटी डेब्यू, हुमा कुरैशी का मिला साथ

ओटीटी के बूम के साथ ही एक ओर जहां दर्शकों को ढेर सारा कंटेंट मिलने लगा है तो वहीं दूसरी ओर एक्टर्स को भी नया करने का मौका मिलने लगा है। इसके साथ ही स्टार किड्स भी अब सीधे डिजिटल माध्यम से ही डेब्यू करने लगे हैं। इस लिस्ट में नया नाम अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashree) की बेटी अवंतिका दासानी (Avantika Dassani) का है। अवंतिका जी5 (Zee5) की अपकमिंग वेब सीरीज मिथ्या (Mithya) से डेब्यू करने को तैयार हैं, जहां उनके साथ हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) नजर आएंगी।रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित,…

कपिल शर्मा, शाहरुख खान की पार्टी में बिना बुलाए पहुंच गए थे, एक्टर ने कहा- ‘..तो क्या बेडरूम में आ जाओगे?’

कपिल शर्मा का स्टैंड-अप स्पेशल शो ‘आई एम नॉट डन येट’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। शो का टीजर आने के बाद से ही इसकी काफी चर्चा थी। प्रमोशन के दौरान कपिल ने बताया था कि इसमें वह अपने टीवी शो से कुछ अलग करना चाहते थे। जहां उन्हें जोक्स सुनाने के लिए ज्यादा छूट मिली। इस स्टैंड-अप शो में कपिल ने अपनी जिंदगी के कई अनसुने किस्से साझा किए। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने बताया जब वह देर रात 3 बजे शाहरुख खान के घर पहुंच गए थे…

श्वेता तिवारी फिनाले के शूट पर पहुंचीं , इशारों-इशारों में कर दिया विनर के नाम का खुलासा!

फिनाले से अब चंद कदम दूर है और जल्द ही विजेता के नाम का पता चल जाएगा। शो के 6 कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और रश्मि देसाई रेस में हैं। सभी के बीच कड़ा मुकाबला है। शुक्रवार को फिनाले के लिए शो में पहुंचे मेहमानों के साथ शूटिंग की गई। इस सीजन के फिनाले की खास बात यह है कि ‘बिग बॉस’ के कई पूर्व विजेता पहुंचेंगे। इनमें श्वेता तिवारी भी हैं। श्वेता ने सीजन 4 अपने नाम किया था। फिनाले की शूटिंग…

करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा संग पार्टी कर हुईं ट्रोल

करीना कपूर अपनी गर्ल गैंग के साथ अक्सर ही पार्टी करती स्पॉट होती है। हाल ही में बेबो का ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर से पार्टी करके लौटते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस दौरान उनके साथ मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता भी हैं। इस पार्टी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की गईं थीं। मनीष मल्होत्रा के घर करण जौहर भी मौजूद थे। पार्टी से लौटे वक्त करीना की हालत देख लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। मनीष मल्होत्रा करीना, करण मलाइका के…

स्मृति ईरानी मौनी रॉय की शादी पर भावुक हुईं,ऑन स्क्रीन बेटी के लिए लिखा भावुक पोस्ट

टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय फाइनली शादी के बंधन में बंध गई हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने बीते दिन अपने लॉन्गटर्म ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं। साउथ इंडियन ब्राइल लुक में मौनी बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं। मौनी ने गोवा में परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मलयाली और बंगाली रीति रिवाज से शादी की। शादी के…

मुंबई में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विंटेज लुक में बनाया आलीशान बंगला, पिता की याद में रखा नाम

नवाजुद्दीन सिद्दीकी सालों की मेहनत के बाद अभिनय के क्षेत्र में अपना एक मुकाम बनने में कामयाब रहे हैं। वह अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनके बारे में माना जाता है कि जमीन से जुड़े हुए अभिनेता हैं। मुंबई में जैसे ही काम से फुरसत मिलता है वह अपने होमटाउन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना (उत्तर प्रदेश) जाते रहते हैं। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सपनों के शहर मुंबई में अपना एक आलीशान बंगला बना लिया है। खास बात ये है कि अपने पिता के नाम पर उन्होंने इसका नाम…

शहनाज गिल का जन्मदिन सिद्धार्थ शुक्ला ने ऐसे मनाया था , स्विमिंग पूल में था फेंका

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के फैन्स के लिए आज का दिन काफी खास है। 27 जनवरी को पंजाब की कटरीना कैफ कहलाने वालीं शहनाज गिल का जन्मदिन होता है। शहनाज गिल के फैन्स उन्हें बेइंतहा प्यार देते हैं और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए खूब पोस्ट करते हैं। शहनाज का नाम फैन्स अक्सर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ लेते हैं। सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर अक्सर SidNaz ट्रेंड होता है। शहनाज गिल के पिछले जन्मदिन पर सिद्धार्थ उनके…