कैसे हुई थी सतीश कौशिक की मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा

एक्टर -डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल गई। न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि कौशिक की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी। इस रिपोर्ट के मिलने के बाद पुलिस उस फार्म हाउस पहुंची थी, जहां मौत से पहले सतीश होली पार्टी में शामिल हुए थे। एजेंसी ने बताया कि पुलिस ने यहां से सात घंटे लंबी CCTV रिकॉर्डिंग जब्त की है। पार्टी की गेस्ट लिस्ट भी जांची जा रही है।इससे पहले भी शनिवार को दिल्ली पुलिस उसी…

कैसे बनाते हैं फिल्मों में दिखने वाले कटे हाथ-पैर, सिर, पढ़िए

सुबह 9 बजे का वक्त। जगह मुंबई का उन्नत नगर, ब्लॉक नंबर- 43/341 के दूसरी मंजिल पर दो कमरों वाला घर। यहां अंदर घुसते ही धड़ से अलग गर्दन, खून से सना सिर, कटा हुआ हाथ पड़ा हुआ है।केमिकल की बदबू से सिर घूम जाता है। मैं आगे बढ़ने से हिचकिचाता हूं तभी वहां मौजूद एक शख्स मेरी घबराहट भांप जाता है। वो कहता है-डरो नहीं, ये सब नकली है।मेरी जान में जान आती है फिर वो अपना परिचय देते हुए कहता है-मैं अमोद दोशी हूं और ये मेरा घर…

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भीड़’ में कितनी भीड़, पढ़िए

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की मोस्ट अवेटेड फिल्म भीड़ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर आपको उस गुजरे वक्त में लेकर जा रहा है जहां हमने कोरोना की लहर के बाद लॉकडाउन का दर्द झेला है। ट्रेलर की शुरुआत होती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान से कि ‘आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है’।फिल्म के ट्रेलर में तब्लीगी जमात, जातिवाद, गरीबी, पुलिस का अत्याचार, लोगों की बेबसी, शहरों की सीमाओं को बंद करने से लेकर अमीर आदमी के…

तू झूठी मैं मक्कार की कमाई दूसरे दिन ही फीकी पड़ी, दो दिन में कमाए 26 करोड़

एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 8 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अब तक कुल 26.07 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जहां पहले दिन TJMM ने 15.73 करोड़ और दूसरे दिन 10.34 करोड़ की कमाई की है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो आने वाले विकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में इजाफा होगा।फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक तू झूठी मैं मक्कार ने बुधवार को 15.73 करोड़ से अपनी ओपनिंग की।…

साउथ सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं अल्लू अर्जुन, हिंदी डेब्यू करने की फीस अल्लू अर्जुन ने 125 करोड़ रुपए चार्ज किये

प्रभास को पीछे छोड़ अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं। संदीप रेड्डी वंगा और भूषण कुमार की फिल्म के साथ हिंदी डेब्यू करने जा रहे अल्लू अर्जुन ने 125 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नए ट्रेंड की शुरुआत कर दी है। फिलहाल, अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की शूटिंग में बिजी हैं। प्रभास की ‘स्पिरिट’ की शूटिंग पूरी होने के बाद अल्लू अर्जुन स्टारर संदीप रेड्डी वंगा और टी-सीरीज की फिल्म की शूटिंग शुरू…

मशहूर फिल्म मेकर श्याम बेनेगल की दोनों किडनी खराब, मेडिकल टेस्ट में खुलासा

फिल्म मेकर श्याम बेनेगल की दोनों किडनी खराब हो गई हैं। 2 दिन पहले ही मेडिकल टेस्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। उनका इलाज घर पर चल रहा है और डायलिसिस भी जारी है। बेनेगल ने खुद अपनी तबीयत खराब होने की पुष्टि की है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं स्वस्थ नहीं हूं। डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। मेरा मेडिकेशन चल रहा है। अभी हाल ही में घर पर डायलिसिस हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें किडनी से…

कानपुर के रहने वाले हैं जय विजय सचान, पढ़िए उनके संघर्षों के बारे में

शाहरुख खान की आवाज निकालते हुए तो आपने कई कलाकारों को देखा होगा। आज हम आपकी मुलाकात एक ऐसे कलाकार से करा रहे हैं जो हू-ब-हू शाहरुख की आवाज निकाल लेते हैं। खुद शाहरुख भी उनके इस हुनर के मुरीद हैं। इस कलाकार का नाम है जयविजय सचान। ये वो कलाकार है जो 350 लोगों की आवाजें निकाल लेता है। फिर चाहे शाहरुख खान हों या प्रधानमंत्री मोदी। जयविजय बुंदेलखंड के हमीरपुर के हैं। पिता इन्हें अपने पारिवारिक बिजनेस में लगाना चाहते थे लेकिन इनके मन में कुछ अलग करने…

मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर रूमी जाफरी हुए भावुक बोले- हम सब परिवार की तरह थे

एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के निधन से देश भर में शोक की लहर है। फैंस समेत कई करीबियों ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है। सतीश के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके स्क्रिप्ट राइटर और फिल्ममेकर रूमी जाफरी ने उन्हें याद किया।बातचीत दौरान रूमी ने कहा- ‘हम तो फैमिली की तरह थे सतीश कौशिक भाई के। हम लोग बुधवार की पूरी रात वहीं थे, जैसे ही उनके बारे में पता चला था। हम लोगों का पांच से दस लोगों का ग्रुप था, जो पेशेवर से ज्यादा…

नर्स, डॉक्टर, रॉकस्टार, टीवी प्रेजेंटर, प्रेसिडेंट इतने सारे करियर की मालकिन बार्बी डॉल कौन हैं, जानिए

आज बार्बी डॉल 64 साल की हो गई है। 9 मार्च 1959 को ब्रिटेन की एक महिला रूथ हैंडलर ने अपनी बेटी के लिए एक डॉल बनाई थी। इसका नाम उसने अपनी बेटी बारबरा के नाम पर ही बार्बी रखा। डॉल खूबसूरत थी तो इसे टॉय बिजनेस मे लॉन्च किया गया। पहले ही साल बार्बी की 3.5 लाख डॉल्स बिक गईं। ये एक डॉल है, लेकिन इसकी कहानी को ऐसे बुना गया है कि बच्चे इसे जिंदा कैरेक्टर मानें।बार्बी ने खिलौनों की दुनिया का नक्शा बदल दिया। ये पहली डॉल…

66 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने ली आखिरी सांस, कौन थे सतीश कौशिक जानिए

मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। यह जानकारी अनुपम खेर ने सुबह ट्वीट कर दी। अनुपम ने लिखा, ‘सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।’ हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह साफ नहीं हो पाई है। खेर ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘जानता हूं, मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है, पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा…

कौन थीं हिंदी सिनेमा की पहिला महिला एक्ट्रेस देविका रानी ?

हिंदी सिनेमा की फर्स्ट लेडी और ड्रेगन लेडी कही जाने वालीं देविका रानी। आज इनकी 29वीं डेथ एनिवर्सरी है। 29 साल पहले 9 मार्च 1995 को देविका का 85 साल की उम्र में निधन हो गया था। ये उस दौर में फिल्मों में आईं, जब महज तवायफें ही फिल्मों में महिलाओं की खानापूर्ति किया करती थीं। समाज के खिलाफ देविका ने न सिर्फ इंडस्ट्री में जगह बनाई बल्कि पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहलाईं। बोल्ड इतनी थीं कि खुलेआम शराब, सिरगेट का सेवन किया करती थीं। इन्होंने 1933 की फिल्म कर्मा…

क्यों हिंदी का अपमान करने लगे प्रकाश राज, बोले- हिंदी थोपी जाएगी, तो ऐसे ही विरोध करेंगे

साउथ एक्टर प्रकाश राज हमेशा अपने किसी ना किसी बयान की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल में में सुप्रीम कोर्ट के वकील शशांक शेखर झा ने अपने ट्वीट के जरिए तमिल नाडु पुलिस को टैग कर पूछा है कि क्या उन्होंने प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज किया? FIR की?साथ में उन्होंने प्रकाश राज की एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो काले रंग के टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। उनके टी-शर्ट पर लिखा है- मैं हिंदी को नहीं जानता हूं, जाओ! अब इसी पर…

डॉक्टर कहें तभी सेट पर वापसी करूंगा, मैं ठीक हूं: अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपना हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि वो ठीक हैं, धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं, लेकिन सेट पर वापसी डॉक्टर की सलाह पर ही करेंगे। बता दें कि वे सोमवार को अपनी फिल्म ‘प्रोजेक्ट K’ की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन शूट करते हुए घायल हो गए थे। इसी बीच अजय देवगन ने बिग बी की तारीफ की। फिल्म भोला के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने बताया कि 1998 में आई फिल्म मेजर साब के एक एक्शन सीन में अमिताभ बच्चन 30 फीट की ऊंचाई…

राज कपूर अपनी होली किन्नरों के साथ मनाते थे, किन्नरों को पसंद ना आए तो फिल्म में वो गाना नहीं रखते

फिल्मों और होली का रिश्ता 90 सालों पुराना है। 1932 में पहली बार फिल्म गुलरू जरीना में होली थीम का ब्लैक एंड व्हाइट गाना ‘होरी मुझे खेलने को टेसू मंगा दे..’ दिखाया गया। हालांकि, इसे पॉपुलैरिटी नहीं मिली। अगली बार महबूब खान ने फिल्म औरत (1940) में होली की खूबसूरती दिखाते हुए दो गाने डाले। रंगों वाली होली दिखी तो जरुर लेकिन ब्लैक एंड व्हाइट एरा में रंग नहीं दिखे। पहली होली भले ही ब्लैक एंड व्हाइट थी, लेकिन जब रंगीन फिल्मों का दौर आया तब भी पर्दे पर रंगीन…

जिसे लाइफ में कुछ नहीं मिला वो लोग ऐसी बाते करते हैं: दीपिका कक्कड़

बिग बाॅस विनर दीपिका कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसी बीच उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी को फेक बताने पर ट्रोलर्स पर जमकर भड़ास निकाली है एक्ट्रेस ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- कितनी निगेटिविटी फैलाएंगे आप लोग? प्रेग्नेंसी हो, सेलिब्रेशन हो या प्रोफेशन, पति-पत्नी का रिश्ता हो, आपको हर चीज को लेकर निगेटिविटी फैलानी है। फिर आप हमें बोलते हैं कि हम नौटंकी और फेक कर रहे हैं। मुझे तो आप लोगों…

एक्स वाइफ को हर महीने ₹10 लाख देता हूं, वह ब्लैकमेल कर रही : नवाजुद्दीन

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी एक्स वाइफ आलिया के आरोपों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। नवाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘अपनी चुप्पी की वजह से मैं हर जगह गलत साबित हुआ। मैं इतने दिनों से इसलिए शांत था, क्योंकि ये सारा तमाशा कहीं ना कहीं मेरे बच्चे जरूर पढ़ते।’नवाज ने लिखा, ‘क्या किसी को पता है कि मेरे बच्चे बीते 45 दिनों से इंडिया में बंधक हैं और स्कूल नहीं जा रहे हैं। स्कूल की तरफ से मुझे रोज लैटर आ रहा है कि वो लोग लंबे…

40 साल पहले क्लीनिकली डेड हुए थे अमिताभ बच्चन, सिर्फ 25% लिवर करता है काम, पढ़िए खबर

अमिताभ बच्चन 80 की उम्र में भी 6 फिल्मों का हिस्सा हैं। ब्रह्मास्त्र में तो उन्हें एक्शन करते भी देखा जा चुका है। हाल ही अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट- के का एक एक्शन सीन शूट करते हुए हैदराबाद में उनकी पसलियों में चोट आ गई। हादसे में अमिताभ बच्चन की मांसपेशियां फट गईं थी और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हुई थी। हादसे के बाद तुरंत शूटिंग रोककर अमिताभ को इलाज के बाद मुंबई भेज दिया गया है। घटना की जानकारी खुद अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए दी है।…

70 दिन से जेल काटने के बाद शीजान खान अपने परिवार से मिले, शीजान उनके गले लगकर फूट-फूट कर रोता दिखाई दिया

तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी शीजान खान को जमानत मिल गई है। उसे लेने के लिए उसकी मां और दोनों बहनें फलक नाज और शफक नाज वसई कोर्ट पहुंचीं थीं। जेल से निकलने के बाद शीजान उनके गले लगकर फूट-फूट कर रोता दिखाई दिया। करीब 70 दिन जेल में रहने के बाद शीजान को 4 मार्च को वसई कोर्ट से जमानत मिली थी।टीवी एक्ट्रेस तुनिषा ने 24 दिसंबर को शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तुनिषा के खुदकुशी करने के कुछ ही घंटे के…

महाराष्ट्र के गांव में किसान से मिले सनी देओल..बोला ‘आप बिल्कुल सनी देओल की तरह दिखते हैं’

सनी देओल ने 5 मार्च को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी देओल बैलगाड़ी पर सवार एक किसान से बातचीत कर रहे थे। हालांकि खास बात ये रही है कि उस किसान को पता ही नहीं था कि वो सनी देओल से बात कर रहा है। किसान सनी से बातचीत के दौरान कहता है, ‘आप तो सनी देओल की तरह दिख रहे हैं।’ इस पर एक्टर ने कहा कि वो सनी देओल ही हैं। ये सुनते ही किसान बिल्कुल भौचक्का रह गया। सनी…

आनंद पंडित द्वारा पर्दे पर दिखाई जाएगी आजादी से पहले की कहानी, पूरी खबर पढ़िए

पिछले साल नॉर्थ इंडिया में भी कन्नड़ फिल्मों केजीएएफ2 और कंतारा ने अपने झंडे गाड़े थे। नए साल में साउथ से फिल्म कब्जा पूरे दमखम के साथ रिलीज हो रही है। इस पर प्रोड्युसर आनंद पंडित ने भी बड़ा दांव लगाया है। वो इस फिल्म के को-प्रोड्युसर हैं। कहा जा रहा है कि यह बड़े बजट की फिल्म है।इसमें किच्चा सुदीप और एक्टर उपेंद्र राव अहम भूमिकाओं में है। फिल्म की कहानी आजादी के समय की है। आनंद पंडित ने कहा- ‘जिस कदर आजादी से पहले का इंडिया और बाद…