कोरबा:फीस वसूली के लिए अनावश्यक दबाव नहीं बनाएंगे स्कूल

कोरबा। कोरबा पैरेंट्स एसोसिएशन और जिला शिक्षा अधिकारी के बीच आज सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एसोसिएशन का ज्ञापन मिलने के बाद सभी निजी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया गया है कि:-  जो स्कूल जब से ऑनलाइन क्लासेस चला रहे हैं केवल उसी अवधि का ट्यूशन फीस लेंगे। कोई पालक यदि कोरोना संकट से आर्थिक कठिनाई झेल रहा है और फीस देने में असमर्थ है तो उसकी फीस माफी के लिए स्कूल आवेदन लेकर निर्णय करेगा। स्कूल फीस के लिए दबाव नहीं डाला…

कोरबा: केटीपीएस पावर प्लांट में डकैती

कोरबा। कोतवाली पुलिस अंतर्गत सीएसईबी पुलिस ने 3 दिन पूर्व हुए डकैती के मामले पर बड़ी सफलता अर्जित की है। दरअसल 13 और 14 अगस्त की मध्य रात्रि को केटीपीएस पावर प्लांट में 10 से 12 की संख्या में अज्ञात नकाबपोश युवक ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर प्लांट के तांबे पीतल के अलावा सुरक्षा गार्ड के मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे उपरोक्त घटना की रिपोर्ट पर सीएसईबी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरबा पुलिस अधीक्षक…

कोरबा: गुपचुप बेचने वाला मिला कोरोना पॉजिटिव

कोरबा । कोरबा जिले में आज कुल 21 पॉजिटिव मामले मिले हैं। आज सुबह कुल 12 मामले सामने आए थे, देर शाम 9 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह जिले में 21 मामले आने से हड़कंप मचा हुआ है। इन पॉजिटिव लोगों में करतला से जो 2 मामले सामने आए उनमें एक ग्रामीण बैंक का कर्मचारी और दूसरा गुपचुप ठेला संचालक है। इन दोनों की रेंडम जांच कराई गई थी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से इनसे संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है। इनके संपर्क हिस्ट्री को…

कोरबा : बिना मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर बेवजह घूमने वालो पर होगी सख्ती..

छत्तीसगढ़/कोरबा : कलेक्टर किरण कौशल ने आज जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होने संक्रमण को सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोकने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों और की जाने वाली कार्रवाईयों पर भी अधिकारियों के साथ बैठक में गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में सभी अधिकारियों ने बेवजह घूमने वालो, बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई का समर्थन किया। अधिकारियों ने कंटेनमेंट जोन घोषित इलाकों में सख्ती बरतने के साथ ही होम क्वारेंटाइन के दिशा निर्देशों को भी कड़ाई से…

कोरबा: कोरोना ने साकेत में लगवाया ताला

कोरबा। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 490 से अधिक पॉजिटिव मामले दर्ज हुए। इनमें कोरबा जिले में 4 निगम कर्मियों, 9 साल की बच्ची समेत कुल 10 नए संक्रमित मिले हैं। होम क्वारन्टीन में रह रहे 2 महिला व 2 पुरुष निगम कर्मी, 9 वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक महिला पाली के सेंटर और 4 लोग होटल टॉप इन टाउन में क्वारन्टीन थे। नए संक्रमितों में से 4 लोग बैंगलोर, दुबई और हैदराबाद से विगत दिनों लौटे थे। इन सभी का कोरोना टेस्ट हेतु सैम्पल मेडिकल…

कोरबा:दबंगों ने संरक्षित जाति पंडो के घर रोका बालक का क्रियाकर्म, 10 हजार हर्जाना

कोरबा। दबंगों ने संरक्षित जाति पंडो के घर जारी क्रियाकर्म रोक दिया है । इलाके के दबंग इस बालक की मौत के बाद उसका क्रियाकर्म नहीं करने दे रहे हैं। गांव में दबदबा रखने वाले ये दबंग पीड़ित परिवार के सदस्यों के द्वारा कोर्ट में गवाही देने से नाराज हैं। पीड़ित परिवार से क्रियाकर्म के बदले 10 हजार रु की मांग कर रहे हैं। लेमरू थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)

कोरबा/हरदीबाजार: रफ्तार से फिर टूटा कहर

कोरबा: जिले में सड़क हादसों का सिलसिला फिलहाल थमने का नाम नही ले रहा. जानकारी के मुताबिक कुछ देर पहले हरदीबाजार चौकी अंतर्गत डिंडोलभांठा के शासकीय स्कूल के सामने दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोगो को गंभीर हालत में अस्पताल रवाना किया गया है.

कोरबा। कलेक्टर ने अवैध रेत खनन, डीजल-पेट्रोल और कबाड़ चोरी के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

कोरबा। रेत डीजल-पेट्रोल चोरी और कबाड़ के अवैध धंधो पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। उन्होने आज सुबह जिले के राजस्व और पुलिस अधिकारियों की बैठक में अवैध रेत खनन, डीजल-पेट्रोल चोरी और कबाड़ के गैर कानूनी कारोबार करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ।  कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर ही पिछले तीन दिनों में प्रशासन ने अवैध रेत खोदने वाले माफियाओं के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की है।

कोरबा:बांगो बांध का जल स्तर बढ़ा

कोरबा। मानसून के मौसम में हुई अच्छी बारिश से जिले का मिनीमाता बांगो बांध पानी से लबालब भर गया है। बांध के जलग्रहण क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही बारिश से स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को मिनी माता बांगो बांध का गेट नम्बर 6 खोल दिया गया है, एक गेट खोलकर 4 हजार 84 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इधर दर्री बराज के भी गेट नम्बर 12 और गेट नम्बर 4 दो गेट भी खोले दिए गए हैं। करीब 8 हजार क्यूसेक से अधिक पानी…

कोरबा/छत्तीसगढ़ : प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष बनाए गए जेपी उपाध्याय

कोरबा-छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नए प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं संघ के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष अजय तिवारी निर्वाचित, प्रदेश अध्यक्ष पीआर यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संविधान के नियम 10 अनुसार जेपी उपाध्याय को जिलाध्यक्ष कोरबा शाखा मनोनीत किया गया।

कोरबा: कल से खुलेंगी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक दुकानें!

कोरबा जिले में कल से सभी दुकानें सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगी । चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और कलेक्टर के बीच आज हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।मेडिकल स्टोर्स और पेट्रोल पंप जैसे आवश्यक वस्तु की दुकानें दिनभर खुली रहेंगी ।कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन किया जाना सुनिश्चित किया गया है ।बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को दुकान में प्रवेश न दिए जाने पर सहमति दी गई है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने बयान जारी कर बताया है कि कोरबा जिले…

कोरबा: कटघोरा में हाथी के हमले से महिला की मौत 5 वर्षीय मासूम घायल

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात को एक लोनार हाथी ने एतमनगर रेंज में जमकर उत्पात मचाते हुए महिला को मौत के घाट उतार दिया है। जबकि एक 5 वर्षीय बच्चा भी घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को उपचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा मृत महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता…

कोरबा: न्यू कोरबा हॉस्पिटल का तीसरा फ्लोर सील, ग्यारह डाॅक्टरों सहित 50 से अधिक मेडिकल स्टाफ होंगे होम क्वारेंटाइन

कोरबा। उरगा के समीप देवलापाट निवासी साठ वर्षीय कोरोना पाॅजिटिव मरीज के कोसाबाड़ी स्थित न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर अस्पताल का तीसरा फ्लोर सेनेटाइज कर सील कर दिया गया है। रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कोरबा के साठ वर्षीय व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। व्यक्ति की सम्पर्क हिस्ट्री खंगालने पर पहले ईलाज के उसके न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली थी।  जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती कौशल ने व्यक्ति के सम्पर्क में…

कोरबा:व्यापारी संघ ने राजस्व मंत्री से की मुलाकात, दुकान संचालन के समय में परिवर्तन की मांग की

कोरबा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री को बताया की दुकान के संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुबह 6:00 से 10:00 तक का जो समय तय किया गया है उससे उन्हें काफी नुकसान हो रहा है ।व्यापारियों की समस्याओं से अवगत होने के पश्चात राजस्व मंत्री ने जिलाधीश से चर्चा कर दुकान संचालन के लिए समय में परिवर्तन करने का निर्देश दिया ।व्यापारियों को आशा है कि राजस्व मंत्री के हस्तक्षेप के पश्चात उनकी समस्या का निदान…

कोरबा: ठेला लगाने वाला वृद्ध निकला कोरोना पॉजिटिव

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवला पाठ का एक वृद्ध कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वृद्ध की हालत अत्यंत अत्यंत खराब है। उसे कोविड-19 अस्पताल दाखिल कराने की तैयरी की जा रही है।इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि ग्राम देवला पाठ का 60 वर्षीय वृद्ध गांव में ही बिस्किट का ठेला लगाता था। 

कोरबा : नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम खरहरी में निवास करने वाले दो मासूम बच्चे गांव के समीप स्थित नहर में दोपहर को नहाने गए थे जहां नहाने के दौरान दोनों बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई। दोनों बच्चों के डूबने की सूचना पाते ही ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला गया।दोनों बच्चों की मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया है।सूचना मिलने पर देर शाम को पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)

कोरबा : 6 अगस्त के बाद नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन ?

कोरबा। कलेक्टर किरण कौशल ने चेंबर आफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि कोरबा में 6 अगस्त के बाद लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा।लॉकडाउन नियमों के तहत बाज़ार को खोलने की अनुमति दी जाएगी।  मालूम हो की चेम्बर ने सुभाष चौक से रैली निकल कर कलेक्टर से मिलकर अपनी बात कही थी । बताया जाता है कि कलेक्टर ने चेम्बर को यह आश्वासन दिया है । कोरोना वायरस के कारण दो सप्ताह का लाकडाउन शहरी क्षेत्र में लगाया गया है। इस दौरान कुछ ही दुकानें खुल रहीं । ग्रामीण…

कुसमुण्डा/कोरबा: हादसे में घायल भाई ठीक होने गया था अस्पताल, घर वापस आया शव, त्यौहार बदला मातम में…

कुसमुण्डा – हादसे में घायल भाई ठीक होने गया था अस्पताल, घर वापस आया शव, रोते-बिलखते बहनों ने भाई के शव पर चढ़ाई राखी., त्यौहार बदला मातम में. भाई-बहन के प्रेम का पर्व,एक दूसरे की रक्षा करने का पर्व,खुशियों का पर्व क्या हो जब मातम में बदल जाये। इससे दुःखद कुछ नही। 4 दिन पहले 30 जुलाई की तड़के सुबह गेवरा खदान में कार्य के दौरान हुए हादसे में मुकेश दिवाकर गम्भीर रूप से घायल हो गए थे, उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुई उन्हें आनन फ़ानन में कोरबा अस्पताल…

कोरबा:दो बाइक की आमने- सामने भिड़ंत, चालक की मौत

कोरबा। दो बाइक की आपस में टक्कर हो जाने के कारण एक बाइक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना हरदीबाजार उप पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम रलिया के नर्सरी के पास हुई। तरदा की तरफ से उमेन्दराम पटेल 35 वर्ष अपनी मोटरसाइकल CG12AN8433 से अपनी पत्नी एवं पुत्री को लेकर पत्नी के मायके ग्राम नोनबिर्रा जा रहे थे। इसी बीच हरदीबाजार से रलिया की ओर आ रही मोटरसाइकिल सीजी11AM5197 से सुरेन्द्र पटेल व ललित पटेल ने लापरवाही पूर्वक शराब के नशे में ठोकर मार दिया। इससे उमेन्द्रराम पटेल की मौके पर ही…

कोरबा: एक नगर निगम कर्मचारी सहित ,4 नए कोरोना पॉजिटिव

कोरबा। कोरबा जिले में आज फिर 4 नए मरीज मिले हैं।जिले में आज किर्गिस्तान से लौटे एमबीबीएस स्टूडेंट सहित चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें नगर निगम कोरबा का एक कर्मचारी भी शामिल है । मिले संक्रमितों में तीन पुरुष और एक महिला है।दो संक्रमित मुजफ्फरपुर बिहार से कोरबा लौटे थे।होटल विश्राम रिजेंसी और मिनीमाता गर्ल्स कोरेन्टीन सेंटर में इनमें से तीन पॉजिटिव मरीज़ों को ठहराया गया था।