दिल्ली ,दस्तक चाणक्य,डेस्क : कल दिनांक 23 मार्च को लक्ष्मीबाई कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में शहीदी दिवस एवम वर्ल्ड स्पैरो डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर कल्चर प्रोग्राम एवं गौरैया बचाओ अभियान के तहत बच्चों को जागरूक किया गया ।यहां पर पोयम एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर श्रीमती विमला मेहरा रहीं । श्रीमती विमला मेहरा ने बच्चों…
Category: दिल्ली
दिल्ली : एमसीडी के एकीकरण का बिल लोकसभा में आज हो सकता है पेश, भाजपा ने जारी किया व्हिप
दिल्ली: में तीनों नगर निगमों (Delhi MCD) को एक कर दिया गया है। मोदी कैबिनेट ने मंगलवार को तीनों नगर निगमों के एकीकरण पर मुहर लगा दी थी। दिल्ली एमसीडी एकीकरण का विधेयक आज लोकसभा में पेश हो सकता है। भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कहा जा रहा है कि पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों के एकीकरण को लेकर लोकसभा में विधेयक पेश किया जाएगा।गौरतलब है कि नौ मार्च को दिल्ली राज्य चुनाव…
फ्री बस सेवा के लालच में बना लड़की
दिल्ली में केजरीवाल सरकार अक्टूबर 2019 से महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस दे रही है। लेकिन हद तो तब हो गई जब एक युवक लड़की बनकर बस में सफर करने निकल पड़ा। युवक ने लड़कियों की तरह अपना सिर कपड़े से ढका और चेहरे पर मास्क लगाया था। कंडक्टर को शक हुआ तो उसने युवक से मास्क हटाने को कहा। युवक लड़की आवाज में ड्राइवर से कंडक्टर की शिकायत करने लगा। लेकिन जैसे युवक ने मास्क हटाया तो दाढ़ी-मुछे वाले लड़के का भांडा फूट गया। यह वीडियो सोशल मीडिया…
दिल्ली में हिमाचली सांस्कृतिक धरोहर की लाइब्रेरी के शुभारम्भ
राजधानी दिल्ली में रह रहे हिमाचलियों की नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के लिए राजधानी में हिमाचलियों द्वारा संचालित किये जा रहे सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मन्दिर और जय ज्वाला मन्दिर समिति कर्मपुरा नई दिल्ली मे हिमाचली सांस्कृति ,सभ्यता ,पर्यटन और ब्यंजनो पर आधारित सामग्री की किताबों का पुस्तकालय मन्दिर परिसर में खोला गया. हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन के चेयरमैन श्री आर के शर्मा इस समारोह के मुख्य अतिथि थे.इस पुस्तकालय का उद्घाटन हिमाचली उद्योगपति एवं हिम लोगिस्टिक कंपनी में चेयरमैन प्रकाश शर्मा ने रिबन काटकर…
हिजाब वाली महिला का आतंक
हिजाब विवाद के बीच हिजाब और बुर्का पहने एक महिला ने गुरुग्राम में टैक्सी चालक को चाकू मार दिया है। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हमला करने वाली महिला विदेशी है और मिस्र की रहने वाली बताई गई है। महिला ने हिरासत में लेने का प्रयास करने पर पुलिस के ऊपर भी हमला कर दिया और एक महिला पुलिसकर्मी की नाक पर मुक्का मार दिया। महिला पुलिसकर्मी पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस महिला की भाषा नहीं समझ पा रही है। इस…
हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
हिजाब पर कर्नाटक हाई कोर्ट के 10 फरवरी को दिए गए अंतरिम आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका दाखिल कर अंतरिम आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है। इससे पहले गुरुवार को सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट की बड़ी बेंच ने कहा कि जब तक मामला अदालत में लंबित है तब तक धार्मिक कपड़े पहनकर स्कूल और कॉलेज नहीं जा सकते।
दिल्ली : स्ट्रीट डॉग्स एवं बिल्लियों को मुफ्त एंटी रेबीज टीकाकरण एवं मुफ्त इलाज
योगेन्द्र कुमार मानद पशु कल्याण अधिकारी एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया एवं हेड वार्डर तिहाड़ जेल के नेतृत्व में स्ट्रीट डॉग्स एवं बिल्लियों को मुफ्त एंटी रेबीज टीकाकरण एवं मुफ्त इलाज, पशु क्रूरता अधिनियम संस्था, (दिल्ली सरकार) के सहयोग से दिल्ली के तीन विभिन्न स्थानों पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों, बिल्लियों को एंटी रेबीज टीकाकरण एवं मुफ्त इलाज किया गया। इस अवसर पर श्री योगेंद्र कुमार ने बताया कि जब से कोरोना दौर शुरू हुआ है तब से पशु पक्षियों…
दिल्ली सरकार ने मजदूरों के न्यूनतम वेतन में की बढ़ोतरी, श्रमिकों को मिलेगी राहत
दिल्ली में मजदूरों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी के बाद, अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन ₹15,908 से बढ़कर हुए ₹16064, अर्ध-कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन भी ₹17,537 से बढ़कर ₹17,693 हो गया है. साथ ही उपमुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर के साथ भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. इस वृद्धि के बाद अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन ₹15,908 से बढ़कर हुए ₹16064, अर्ध-कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन भी ₹17,537 से बढ़कर ₹17,693 हो गया है. महंगाई भत्ते के तहत अकुशल मजदूरों के मासिक…
ऐसा है ऑफ द रिकॉर्डः ममता का ’50 का खेल’
लोकसभा चुनाव के लिए ‘खेल-2024’ पहले ही शुरू हो चुका है। जहां एक ओर कांग्रेस खुद को पुनर्जीवित करने का पूरा प्रयास कर रही है वहीं भाजपा 4 राज्यों-यू.पी., उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अपने गढ़ को बचाने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान पंजाब पर भी सबकी नजर बनी हुई है जहां कई राजनीतिक विश्लेषक यह मान रहे हैं कि यहां आम आदमी पार्टी की जीत हो सकती है जबकि अभी ऐसी भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी। यह चुनाव सपा-बसपा जैसे क्षेत्रीय दलों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं जो पिछले…
राहुल गांधी बोले- रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल दामों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
देश में पेट्रोल-डीजल के दाम सातवें आसमान पर है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. महंगाई को लेकर एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के लिए पेट्रोल के दाम ज़िम्मेदार हैं. रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल दामों के लिए केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है. सारे गलत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार है. आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी…
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- हमारे विकास के आगे पिछड़ गए विरोधी और कहा, हमने साफ किया समाजवादी पार्टी सरकार का कचरा
‘सरकार का लक्ष्य सभी 75 जिलों को केंद्र में रखकर विकास की गंगा बहाने का है। मेरठ में दो महीने में दूसरी बार हम विकास करने आए हैं। मेरठ अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन की श्रेणी में आने लगा है। एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल की सौगात मिल गई है। दिल्ली के करीब मेरठ आ रहा है। हमारे विरोधी प्रदेश और केंद्र में सत्ता में रहे। लेकिन हमने जिस तेजी से विकास किया, वे पिछड़ गए हैं।’ ये बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में परियोजनाओं के शिलान्यास और…
मैं असहाय और आहत महसूस कर रहा हूँ : पी चिदंबरम
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के भीतर की कलह आए दिन सतह पर आती रहती है, लेकिन कोई ठोस समाधान मिलता नहीं दिख रहा. पार्टी के सीनियर नेता सार्वजनिक रूप से बोल रहे हैं लेकिन शीर्ष नेतृत्व कोई क़दम उठाता नहीं दिख रहा.कोई नेता अनदेखी का आरोप लगा रहा है तो कोई ख़ुद को असहाय महसूस कर रहा है. अपने ही लोग पूछ रहे हैं कि बिना स्थायी अध्यक्ष के पार्टी कैसे चल रही है और कौन चला रहा है. पी चिदंबरम का रुतबा मनमोहन सिंह के दस सालों…
कांग्रेस ने बनाई टास्क फोर्स, बूथ अध्यक्षों को सत्यापन के बाद लोगों के बीच भेजेगी पार्टी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने स्पेशल कांग्रेस टास्क फोर्स (CTF) का गठन किया है जो पार्टी लेवल पर पंचायतों के नए अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों को गांव-गांव भेज कर चुनाव में वोटर्स को मजबूत करने का काम करेगी.कांग्रेस की टास्क फोर्स न्याय पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष का नाम और आधार कार्ड नंबर लेकर उनका सत्यापन किया जाएगा. न्याय पंचायत और बूथ अध्यक्षों की संख्या तकरीबन 80,000 है और इनके सत्यापन काम कांग्रेस टास्क फोर्स द्वारा किया जाएगा. कांग्रेस की टास्क फोर्स जिन 80,000 न्याय पंचायत अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों को…
दिल्ली के स्कूलों में लागू होगा ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’, CM अरविंद केजरीवाल करेंगे लॉन्च
स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह करिकुलम बच्चों को देश के प्रति गर्व करने के लिए प्रेरित करेगा. बच्चों को देश की गौरव गाथाएं सुनाई जाएगी. दिल्ली सरकार आज शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर राजधानी के पब्लिक स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों को “सक्रिय और प्रतिबद्ध नागरिक बनने” में मदद करने के उद्देश्य से ‘देश भक्ति’ करिकुलम लागू करने जा रही है. देशभक्ति पाठ्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद…
दस महीने के दस पड़ाव, कुछ इस तरह लंबा खिंचता गया किसानों का आंदोलन
किसान आंदोलन को दस महीने पूर हो गए, इस मौके पर आज संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का ऐलान किया है। किसान आंदोलन को दुनिया का सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला आंदोलन कहा जा रहा है। आइए जानिए कि पिछले दस महीनों के दौरान ऐसी कौन-कौन सी घटनाएं अथवा पड़ाव आए, जिससे किसान आंदोलन इतना लंबा खिचता चला गया। दिल्ली सीमा छोड़ने पर ही बातचीत का प्रस्ताव खारिज25 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के किसानों को 28 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह ने…
मिशन यूपी में जुटी कांग्रेस, नवरात्रि में जारी करेगी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची
पंजाब में सरकार की कमान चरनजीत सिंह चन्नी को सौंपने के बाद कांग्रेस उत्साहित है। पंजाब में दलित चेहरे पर दांव लगाकर कांग्रेस अब मिशन यूपी में जुट गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक हालिया फैसले से कांग्रेस के ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ को गति मिली है। कांग्रेस अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होने वाले नवरात्रों के दौरान यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार कांग्रेस समय पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर…
भाजपा का एलान, निषाद पार्टी और अपना दल के साथ पार्टी लड़ेगी चुनाव
यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अब गंभीर हो गई है। पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत शुक्रवार को पार्टी की ओर से चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने अपना दल निषाद पार्टी के साथ होने वाले इस चुनाव में गठबंधन की घोषणा की है।शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह एलान कर दिया किया कि वो निषाद पार्टी के साथ गंठबधन करेगी दोनों साथ में मिलकर योगी…
सामने आया स्टैंडिंग कमेटी में सांसदों की अटेंडेंस का रिपोर्ट कार्ड
देश के सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है. कई मुद्दे ऐसे भी रहते हैं जिन पर कई कमेटियों द्वारा विस्तार से बातचीत की जाती है. लेकिन उन कमेटियों में सदस्यों की कितनी सक्रियता रहती है, इसको लेकर हमेशा विवाद रहा है. अब उसी विवाद को दूर करने के लिए और तामाम पार्टियों को असल तस्वीर दिखाने के लिए राज्यसभा चैयरमैन वेंकैया नायडू ने 243 सांसदों की अटेंडेंस रिपोर्ट तमाम पार्टियों को भेज दी है. वेकैंया नायडू की नई पहल इस प्रक्रिया को उस समय किया गया है…
केजरीवाल ने दिल्ली में साढ़े छह साल में दी 406 नौकरी, दूसरे राज्यों में लाखों का वादा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के युवाओं को लाखों सरकारी नौकरियां देने का वायदा कर रहे हैं। लेकिन एक आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने शासनकाल के कुल साढ़े छह साल में केवल 406 सरकारी नौकरियां दी हैं। पिछले दो साल में दिल्ली सरकार ने केवल 28 सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई हैं। दिल्ली की इस स्थिति को देखते हुए भाजपा ने केजरीवाल के दूसरे राज्यों के युवाओं को लाखों नौकरियां देने के वादे पर सवाल उठाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड…
UP : चुनावी माहौल में ब्राह्मणों को लुभाने में जुटे राजनीतिक दल
उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल में एक बार फिर से सभी राजनीतिक दल ब्राह्मणों को लुभाने में जुट गए है। प्रदेश में दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस, कई बार सरकार बना चुकी सपा- बसपा के अलावा यूपी में राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी भी ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने की हर संभव कोशिश कर रही है। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने विरोधी दलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान को जातिवादी राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि ये दल ब्राह्मणों को लुभाने के…
