इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में बदलाव की अटकलों के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि गठबंधन की किसी भी बैठक में अब तक इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सीएम उमर ने यह टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के उस बयान पर की, जिसमें उन्होंने डीएमके प्रमुख एम. के. स्टालिन को इंडिया ब्लॉक का सबसे उपयुक्त संयोजक…
Category: जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर: ‘उमर खालिद ने कोई गलत बात नहीं बोली थी’, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती का बयान हुआ वायरल
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर उमर खालिद को जमानत न मिलने का मसला उठाया. उन्होंने कहा कि उमर खालिद ने तो कोई गलत बात नहीं कही थी, उसने तो तहजीब का कोई दायरा नहीं तोड़ा था लेकिन आज पांच साल से उसे बेल नहीं मिल रही है. बड़ी मुश्किल से बहन की शादी में उसे जाने दिया गया. महबूबा मुफ्ती ने कहा, ”हमलोगों का यूथ के साथ बातचीत ही नहीं कि वो क्या सोचते हैं, क्या करते हैं. उनके जेहन में…
जम्मू:वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
जम्मू-कश्मीर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 25 रियासी में लगातार हो रही भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर बड़ा भूस्खलन हो गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा दोपहर लगभग 3 बजे अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। यहां से मंदिर तक जाने वाला मार्ग 12 किलोमीटर लंबा है और भूस्खलन…
जम्मू:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ बादल फटने की स्थिति की समीक्षा की
जम्मू:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से उत्पन्न हालात का आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्चस्तरीय समीक्षा की। प्रतिकूल मौसम की वजह से वे स्वयं प्रभावित क्षेत्र किश्तवाड़ नहीं जा सके, लेकिन जम्मू से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिशोटी इलाके की स्थिति का जायजा लिया। राहत एवं बचाव कार्य की सराहना रक्षा मंत्री ने इस मौके पर कहा कि राज्य प्रशासन, सेना, NDRF, SDRF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संकट की इस घड़ी में बेहतरीन कार्य किया है। सभी एजेंसियों ने…
जम्मू-कश्मीर:दुनिया का सबसे ऊँचा रेल पुल: प्रधानमंत्री मोदी ने किया चिनाब और अंजी ब्रिज का उद्घाटन
जम्मू-कश्मीर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जून 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊँचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज और अत्याधुनिक अंजी ब्रिज का भव्य उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक क्षण भारतीय रेलवे की अभूतपूर्व तकनीकी उपलब्धियों और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में दर्ज हो गया। चिनाब ब्रिज: एक इंजीनियरिंग चमत्कार चिनाब नदी पर बना यह ब्रिज समुद्र तल से 359 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जो इसे दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे ब्रिज बनाता है। इसकी लंबाई लगभग 1.3 किलोमीटर है और यह…
जम्मू-कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती का पुल होना चाहिए, युद्ध का अखाड़ा नहीं: महबूबा
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती का पुल बनना चाहिए, युद्ध का रंगमंच नहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने हमेशा युद्ध और हिंसा का दंश झेला है, उन्होंने इस क्षेत्र की तुलना “दो लड़ते हाथियों के पैरों तले रौंदी गई घास” से की। उन्होंने कहा, “पीडीपी शांति के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी और लोगों की भावनाओं को समझेगी। हमें युद्ध के डर को खत्म करना चाहिए ताकि…
जम्मू कश्मीर के हुए आतंकी हमले से नराज लोगों ने निकाली कैंडल मार्च
रायबरेली में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च, हिंदू संगठनों ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत के विरोध में रायबरेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया और मृतक पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत मंत्री रामगोपाल त्रिपाठी ने कहा पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों की…
कश्मीर में आतंकी हमला: पहलगाम ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ में 26 लोग मारे गए, ज्यादातर पर्यटक ?
आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर कश्मीर के पहलगाम शहर के पास एक प्रसिद्ध घास के मैदान पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है।एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है, उन्होंने इस आतंकवादी हमले को “हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए…
जम्मू : अनुच्छेद 370 पर फारूक अब्दुल्ला ने कही बड़ी बात
नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि 5 अगस्त को केंद्र सरकार ने जो निर्णय लिया था वह हमारे साथ अन्याय था लेकिन एक दिन आएगा जब फिर से जम्मू कश्मीर को उसका दर्जा मिलेगा. जब शायद मैं और उमर ना रहें लेकिन अल्लाह देखेगा. जम्मू कश्मीर की जनता हमारे साथ है. अनुच्छेद 370 को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लाए गए प्रस्ताव पर बीजेपी के कई बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया आई है. इस पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ”ये पहले भी यही कहते थे. यह साबित हो गया जो…
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पारित हुआ आर्टिकल 370 बहाली का प्रस्ताव, सदन में लगे नारे
जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने प्रदेश को फिर से राज्य का दर्जा दिलाने और अनुच्छेद 370 को लागू कराने के वादों पर चुनाव लड़ा. घाटी की जनता ने भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंग गठबंधन को बहुमत दिया, जिसके बाद उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री बने. अब अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए अब्दुल्ला सरकार ने बुधवार को विधानसभा में आर्टिकल 370 की बहाली के लिए एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे स्पीकर ने पारित कर दिया. इस बीच विपक्ष में बैठे कई…
‘पूर्ण राज्य के दर्जे के बिना सरकार का गठन अधूरा’, राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला को दी बधाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उमर अब्दुल्ला को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई दी है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य के दर्जे के बिना सरकार का गठन अधूरा महसूस हो रहा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आगे लिखा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से लोकतंत्र छीन लिया गया और आज हम राज्य का दर्जा पूरी तरह बहाल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराते हैं. वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा “राहुल गांधी आपका…
जम्मू-कश्मीर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी बोले- अभी तो पाकिस्तान के हाथों में कटोरा आया, अब पानी के लिए तरसेगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोग बचपन में गाते रहे हैं कि ”बिना सिंध के हिंद कहां है, रावी बिन पंजाब नहीं, गंगा आखिर खुश हो कैसे, जब तक संग चिनाब नहीं।” भारत सरकार ने 1960 के सिंधु बंटवारे की समीक्षा का आदेश देते हुए टो टूक कहा है कि ‘वॉटर एंड टेररिज्म डोंट फ्लो टूगेदर’ यानी आतंकवाद और सिंध नदी का जल प्रवाह साथ-साथ नहीं चल सकता। अभी तक पाकिस्तान के हाथों में कटोरा आया है, अब वह एक-एक बूंद पानी के लिए तरसने…
जम्मू-कश्मीर के लिए बीजेपी ने बनाया मिशन 66, पीएम मोदी के साथ भाजपा के नेताओं ने दिल्ली में किया महामंथन
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट चुकी है। रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूत्रों ने जानकारी दी कि भाजपा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों में से 66 सीटें जीतने की उम्मीद है। समिति की बैठक जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के साथ गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य कई भाजपा नेता शामिल थे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर की…
जम्मू कश्मीर चुनाव: सभी 90 सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच हो गया गठबंधन?
कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर में चुनाव-पूर्व गठबंधन के लिए व्यापक सहमति बना ली है, जिससे इंडिया गठबंधन की सहयोगी महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) असमंजस में पड़ गई है. हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंसअध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार (22 अगस्त) को कहा कि वे चुनाव के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को भी साथ लाने के लिए तैयार हैं. अपने श्रीनगर आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष…
जम्मू कश्मीर में विधानसभा गठन के बाद भी राज्यपाल के पास रहेंगी अहम शक्तियां
पुलिस, लोक व्यवस्था, भारतीय सेवा और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो से संबंधित अंतिम निर्णय का अधिकार राज्यपाल के पास ही रहेगा । प्रशासनिक सचिवों की नियुक्ति और स्थानांतरण पर भी राज्यपाल की सहमति आवश्यक होगी।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर संघ राज्यक्षेत्र सरकार, कार्य संचालन नियम 2019 में संशोधन किया। महाप्रशासनिक विभाग को सभी प्रस्ताव मुख्य सचिव के माध्यम से उपराज्यपाल को भेजे जाएंगे । जम्मू कश्मीर में भी संघ शासित प्रदेश दिल्ली जैसी व्यवस्था हो सकती है लागू
लेह के केरी गांव में सेना का ट्रक खाई में गिरा, हादसे में 9 सैनिकों की गई जान
लेह के केरी में सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. लेह के पास मौजूद केरी गांव में शनिवार (19 अगस्त) को शाम साढ़े 6 बजे सेना का वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई. वहीं, एक जवान घायल बताया जा रहा है. लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने बताया कि केरी शहर से 7 किमी दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई जब उनका वाहन खाई में गिर गया. घटना में कई अन्य घायल…
सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में सीटों के परिसीमन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा और संसदीय सीटों के परिसीमन की चुनौती वाली याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि परिसीमन पर उसके फैसले का उन मामलों के एक अलग बैच पर असर नहीं पड़ेगा, जहां संविधान पीठ के समक्ष अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती दी जा रही है. जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन की याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एएस ओका की पीठ ने कहा, ‘हमने यह शर्त दी…
जम्मू: एक ही किताब से 3 भाई-बहन ने की पढ़ाई, साथ बने PCS अफसर और तीनों के पास नहीं है मोबाइल फोन , पढ़ें इनके अधिकारी बनने की अनोखी कहानी
श्रीनगर: हर साल लाखों युवा सिविल सेवक बनने का सपना लिए सिविल सेवा की परीक्षा देते हैं. इसमें से कुछ ही सफल हो पाते हैं. और जो सफल होते उनकी सफलता के बारे में जानने के लिए लोग उत्साहित होते हैं. ऐसी ही दिलचस्प कहानी है जम्मू के एक परिवार की. यहां डोडा जिले के एक परिवार के तीन भाई बहनों की है जिन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल की है. ये तीनों भाई बहन जम्मू के डोडा जिले के एक सूदूर इलाके में रहते हैं. इनमें सबसे…
लद्दाख में सेना के जवानों से भरी बस श्योक नदी में गिरी, सात जवानों की जान गई
लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में हुए एक बड़े हादसे मेें सेना के सात जवान बलिदान हो गए, जबकि 19 घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को चंडीगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया। घायलों में कई की हालत ज्यादा गंभीर है। यह हादसा उस समय पेश आया जब जवानों से बस ट्रक श्योक नदी में गिर गई। जवानों की एक टुकड़ी बस में सवार होकर परतापुर के ट्रांजिट कैंप से हनीफ सब सेक्टर के अग्रिम इलाके की…
श्रीनगर पुलवामा में आरपीएफ के दो जवान बलिदान
आतंकियों ने पुलवामा जिला के काकापोरा रेलवे स्टेशन के समीप एक टी स्टाल पर चाय पी रहे रेलवे प्रोटेकशन फोर्स के जवानों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में रेलवे प्रोटेकशन फोर्स के दो जवान बलिदान हो गए हैं। आतंकी हमला करने के उपरांत वहां से भागने में कामयाब हो गए। सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने अभी तक एक आरपीएफ जवान के बलिदान की पुष्टि की है जबकि एक अन्य की स्थिति गंभीर बताई जा रही है…
