रायपुर:- छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन का समीक्षा बैठक संपन्न नवपदस्थ थाना प्रभारी को दिया शुभकामनाएं ।

(सौरभ यादव)तिल्दा -नेवरा / छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन का समीक्षा बैठक बीते दिन शुक्रवार को विश्राम गृह में आहूत किया गया था । उक्त बैठक में विभीन्न जनहितैषी व छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के विस्तार के आलावा पत्रकार हित में प्रशासन को साथ लेकर, निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प लिया गया वहीं पर असामाजिक तत्व के द्वारा छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन के जिलाध्यक्ष पर धमकी से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई , रायपुर जिला तिल्दा नेवरा नगर के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत ने कहा कि समाज में…

कोरबा-:सेराजेम में मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस,स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार अग्रसर

छत्तीसगढ़ कोरबा-: सेराजेम थेरेपी सेंटर लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करते आ रहा है। यह सेंटर जाना जाता है शारीरिक,मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के लिए इसी बीच आज सेराजेम के सदस्यों ने मिलकर गणतंत्र दिवस पर देश की आजादी के वीरों को याद करके वर्तमान मे सेना के नौजवानो के जयजयकार किए और सांस्कृतिक कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया लगभग सभी लोग आज के प्रोग्राम में एक साथ झूमे नाचे और गाये। यहां के सदस्यों का कहना है इससे हमें खुशी मिलती है जिससे हमारा तनाव एवं चिंताएं कम…

कोरबा: पंप हाउस की शासकीय राशन दुकान में देर रात चोरी

कोरबा: जिले के CSEB चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर- 14 पंप हाउस में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में मंगलवार रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर आंगनबाड़ी के अहाते को फांदकर स्वामी आत्मानंद स्कूल के परिसर में घुसे और उससे लगे शासकीय उचित मूल्य की दुकान की दीवार में सेंधमारी कर घटना को अंजाम दिया।आरोपी गल्ले में रखे 3 हजार रुपए और चावल से भरी बोरियों को लेकर फरार हो गए। संचालक की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सोसायटी के संचालक…

कोरबा: लूट के लिए घुसे आरोपियों की बिगड़ी नीयत.. महिला के हाथ-पैर बांधकर किया रेप

कोरबा: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला के घर में घुसकर लूट और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सोमवार को दोषी काशिब खान को उम्रकैद और उसके सहयोगी पवन चौरसिया को 10 साल की सजा सुनाई, साथ ही 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।घटना 11 मई 2020 की थी। महिला अपने घर में अकेली थी, तभी काशिब खान और पवन चौरसिया लूट की नीयत से घर में घुसकर छिप गए। जब…

कोरबा: दीपका कोल माइंस की साइडिंग पर हुआ जमकर विवाद

कोरबा: जिले के साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की दीपका कोल माइंस की साइडिंग पर लोडिंग को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने चाकू दिखाकर वहां लोगों को धमकाने का प्रयास किया। आरोपी का नाम राजेश पांडे है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोयला खदानें संचालित हो रही हैं। यहां अक्सर विवाद की स्थिति बन रही है। ताजा घटना में दीपका माइंस की कोल साइडिंग में जल्दी कोयला…

कोरबा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गहरे तालाब में गिरी

कोरबा: जिले के करतला के नवापारा रोगदा गांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन तालाब में जा समाया। मंगलवार शाम 5 बजे हुई इस दुर्घटना में वाहन में सवार मामा-भांजी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मामा रमेश सिंह ने शोर मचाया, जिसके बाद उनकी मदद करने के लिए ग्रामीण इकट्ठा हो गए और समय रहते मामा रमेश और 5 साल की भांजी को बचा लिया। जानकारी के मुताबिक, सक्ती जिले के ग्राम टैमर का निवासी रमेश सिंह छठी कार्यक्रम में शामिल होने अपनी बहन के गांव रोगदा आया हुआ…

कोरबा: शराब की बोतल में मिला मरा हुआ मेंढक

कोरबा: जिले में एक बार फिर देशी शराब की बोतल में मेंढक मिलने का मामला सामने आया है। हरदी बाजार कॉलेज स्थित देशी शराब की दुकान में मंगलवार शाम दो दोस्त शराब पीने पहुंचे थे। उन्होंने यहां से शराब की बोतल खरीदी और घर चले गए। वहां जैसे ही दोनों ने बोतल खोलकर शराब ग्लास में डाली, तो मरा हुआ मेंढक उसमें दिखाई दिया, जिसके बाद दोनों दोस्तों के होश उड़ गए।दोनों दोस्त मनगांव के रहने वाले हैं। उन्होंने शराब की बोतल में पड़े हुए मरे हुए मेंढक की फोटो…

KORBA: फिर से सिटी बस को सड़क पर देख उत्साहित हुए लोग

कोरबा. जिले में सिटी बस को सड़क पर देखकर उत्साहित में है लोग, काेविड काल की शुरुआत के साथ ही लॉकडाउन हुए सिटी बस करीब पाैने 3 साल बाद अनलाॅक हुई। साेमवार काे अलग-अलग रूट पर सिटी बस दाैड़ते दिखी। हालांकि अभी यात्रियाें के लिए सिटी बस की सुविधा शुरू नहीं हुई है, बल्कि ट्रायल रन किया जा रहा है। ट्रायल रन में प्राब्लम आने पर उसे दूर करके यात्रियाें की सुविधा के लिए सिटी बस सड़क पर उतारी जाएगी। दरअसल कोरबा जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी ने नए ऑपरेटर…

कोरबा: सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता एवं कार्यवाही अभियान

कोरबा. पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जारी ” निजात ” अभियान के तर्ज पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सड़क सुरक्षा, जागरूकता एवं कार्यवाही अभियान ” हिफाजत ” प्रारंभ किया गया है ।इस अभियान के अंतर्गत सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं , जिसके अंतर्गत वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन न चलाने , वाहनों के दस्तावेज कंप्लीट रखने ,यातायात नियमों का पालन करने ,हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने जैसे बुनियादी समझाइश दी…

कोरबा ब्रेकिंग: अवैध रेत तस्करों ने किया लोगो की नाक में दम

कोरबा। टीवीएस शोरूम के पीछे एसबीआई बैंक के पास इंदिरा विहार में लोग उस वक्त दहशत में आ गए । जब एक ट्रक ने 5 बड़ी गाड़ियों को तथा 6 छोटी गाड़ियों को टक्कर मार दी । आपको बता दें कि इस घटना में इंदिरा विहार के लोगों को काफी नुकसान हुआ है । बताया जा रहा है कि जिस ट्रक क्रमांक CG15DL0334 ने गाड़ियों को टक्कर मारी है वह अवैध रेत से भरी हुई है। बताया जा रहा है कि अवैध रेत को ठिकाने तक ले जाने के दौरान…

छत्तीसगढ़( कोरबा): जेवर चमकाने के नाम पर ठगी

कोरबा: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को जेवर चमकाने के नाम पर 2 ठगों ने सोने के मंगलसूत्र को गायब कर दिया। यहां रेलवे स्टेशन रोड वायरलेस ऑफिस के पीछे रहने वाले रविंद्र झा किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनके दो बच्चे कोचिंग क्लास गए हुए थे। रविंद्र की पत्नी संगीता घर में अकेली थी।इसी दौरान 2 युवक उनके घर पहुंचे। उन्होंने संगीता से पीतल और तांबे की मूर्तियों और जेवर को पाउडर से चमकाने की बात कही। संगीता उनके झांसे में आ गई। उसने तांबे…

KORBA: ड्राइवर को पटक-पटककर पीटा और लूटे पैसे.. चलती ट्रक में चढ़े नकाबपोश बदमाश

KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ड्राइवर से लूट हो गई है। 6 नकाबपोश बदमाश चलती ट्रक में ही चढ़ गए थे। इसके बाद ड्राइवर को मारते-मारते नीचे उतारा। उसे रोड पर पटक-पटकर पीटा। फिर कैश और मोबाइल छीनकर भाग गए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पांडे रोड लाइन में आलिब अली ड्राइवर है। वो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। वो शुक्रवार रात को चांपा से कोयला छोड़कर वापस कोरबा आ रहा था। उसे कोरबा में ट्रक में काम करवाना था। बताया गया कि रात…

KORBA: ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया

कोरबा: जिले के रिसदी चौक पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां राखड़ से भरे ट्रेलर ने मोपेड सवार जनकराम को अपनी चपेट में ले लिया। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है। राहगीरों ने डायल 112 को खबर की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंडरीवानी का रहने वाला जनकराम सोनपुरी स्थित अपने ससुराल गया हुआ था। वहां से घर वापसी के दौरान रिसदी चौक पर उसे ट्रेलर ने अपनी…

KORBA: माजदा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत.. हादसे के बाद केबिन में फंसा ड्राइवर !

KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि यहां माजदा वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद माजदा वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया था। हादसा मोरगा चौकी क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार 2 युवक शनिवार को कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग होकर कहीं जा रहे थे। ये अभी मदनपुर घाट के पास पहुंचे थे। तभी यह हादसा हो…

कोरबा: पालकी यात्रा में उमड़ा साईं भक्तों का रेला

कोरबा : श्री साईं बाबा सेवा समिति, गांधी चौक कोरबा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धूमधाम से पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण काल के दौरान पिछले वर्ष पालकी यात्रा का आयोजन नहीं किया जा सका था जो इस वर्ष हालात सामान्य होने के कारण साईं भक्तों में उत्साह नजर आया। श्री साईं बाबा सेवा समिति के 13वें स्थापना दिवस पर पालकी यात्रा श्वेता नर्सिंग होम के सामने स्थित श्री शिव-हनुमान मंदिर में देवों की आराधना व पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। बाबा…

कोरबा जिले में भेंट-मुलाकात : भूपेश बघेल ने ग्रामीणों से किया संवाद

कोरबा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम पिपरिया में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए पहुंचे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और योजनाओं की जानकारी ली. इस दौरान सीएम बघेल ने छत्रराम पटेल को पीएचडी की पढ़ाई करने के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की. कार्यक्रम में एथलेटिक्स युवा खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखी. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में दिक्कत आ रही है, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री बघेल ने खिलाड़ी को हॉस्टल में प्रवेश देने की घोषणा की. भेंट मुलाकात…

कोरबा:जहर खाकर लड़की ने आत्महत्या किया!

कोरबा: जिले के ग्राम आमाखोखरा में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। युवती ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इस बात का पता नहीं चल सका है। मृत युवती का नाम कविता केवट है। युवती के भाई संजय केव​​​​​​​ट ने बताया कि उसकी बहन 12वीं कक्षा पास करने के बाद प्राइवेट से कॉलेज कर रही थी। वो कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार को उसने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने…

KORBA: हाइवोल्टेज ड्रामा.. पत्नी से झगड़ा कर टॉवर पर चढ़कर पति ने दी धमकी- कूद ही जाऊंगा

कोरबा : हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण नीचे कूद जाने की धमकी देता रहा। मामला पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवलपुर के आश्रित मोहल्ला केछवापारा का है। यहां रहने वाला बिपत कुमार (30) का अपनी पत्नी से घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद वह नाराज होकर घर से निकला और गांव के पास से होकर गुजरे हाईटेंशन टॉवर में चढ़ गया। मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर पसान थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

कोरबा: प्रेमिका की हत्या कर 20 फीट नीचे दफनाई लाश

कोरबा: जिले के रिसदी की रहने वाली अंजू यादव की हत्या कर प्रेमी ने लाश को जंगल में दफना दिया था। बुधवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में लाश को 20 फीट गड्डा खोदकर निकाला गया। युवती पिछले 8 महीनों से लापता थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट रामपुर चौकी में दर्ज थी। आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाली बात करते हुए ये भी कहा कि उसे उसकी प्रेमिका का भूत परेशान करता था। जानकारी के मुताबिक, युवती अंजू यादव…

कोरबा: जहर खाकर अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने की आत्महत्या

कोरबा: जिले के करतला में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बृजलाल (52 वर्ष) पत्नी की मौत के बाद अवसाद में चला गया था। वो खेती कर अपना जीवनयापन करता था और उसके कोई बच्चे नहीं थे। जहर खाने के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, करतला का रहने वाला बृजलाल एकाकी जीवन जी रहा था। वो निःसंतान था और उसकी पत्नी ती मौत बीमारी के चलते कुछ साल पहले हो…